अगर आप घर के लिए बजट-फ्रेंडली टीवी खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट ₹20,000 के आसपास है, तो Amazon पर कई अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं जो Samsung, LG, TCL जैसे भरोसेमंद ब्रांड की तरफ से आते हैं। इन टीवी में स्मार्ट फीचर्स जैसे इंटरनेट से जुड़कर OTT ऐप्स जैसे प्राइम विडियो, नेटफलिक्स और यूट्यूब का मजा उठा सकते हैं। साथ में वाई-फाई कनेक्टिविटी और आसान कंट्रोल होते हैं, जिससे रोजाना का मनोरंजन और देखने-सुनने का अनुभव बेहतर होता है। इस रेंज में 32 से लेकर 40 इंच तक के टीवी मिलते हैं जो छोटे और मीडियम कमरे दोनों के लिए उपयुक्त हैं। कई विकल्पों में HD रेडी या फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिससे पिक्चर क्लियर और कलर बैलेंस्ड दिखाई देते हैं। बजट में सही Smart TV चुनने से न सिर्फ मनोरंजन आसान होता है, बल्कि घर में टीवी देखने का मज़ा भी बढ़ जाता है।
नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध बजट स्मार्ट टीवी के 5 शानदार विकल्प और जानें विस्तार से।
Haier 80 cm (32) HD Ready Smart LED Google TV
छोटे कमरे में भी बड़ा एंटरटेनमेंट चाहिए, तो यह स्मार्ट टीवी हर दिन देखने का मज़ा बदल देता है। 32 इंच की HD स्क्रीन रोज़ के कंटेंट को साफ, ब्राइट और नेचुरल कलर्स के साथ पेश करती है, वहीं HDR सपोर्ट फिल्मों और वेब सीरीज़ में बेहतर डिटेल जोड़ता है। 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ मूवमेंट स्मूद रहता है, जिससे एक्शन सीन या लाइव मैच देखने में कोई ब्लर महसूस नहीं होता। गूगल टीवी ओवरेटिंग सिस्टम आपके पसंदीदा ऐप्स, शो और फिल्मों को एक ही जगह पर दिखाता है, जिससे सर्च करने में समय नहीं जाता। 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज डेली यूज़ के लिए स्मूद नेविगेशन और ज़रूरी ऐप्स की जगह देता है। डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले 16W स्टीरियो स्पीकर्स आवाज़ को भरपूर और क्लियर बनाते हैं, जिससे अलग स्पीकर की कमी महसूस नहीं होती। Haier LED TV फीचर्स से भरपूर होने के साथ-साथ बनावट में भी काफी मजबूत है। स्लिम डिज़ाइन, मल्टीपल HDMI और USB पोर्ट्स इसे छोटे लिविंग एरिया के लिए बढ़िया ऑप्शन बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Haier {LE32W400G-N}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 16 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खासियत
- एक्शन सीन या लाइव मैच बिना ब्लर के देखने के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट
- स्मूद नेविगेशन और ज़रूरी ऐप्स टीवी में रखने के लिए 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज
- कमरे में एकदम क्लियर और भरपूर आवाज के लिए डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट वाले 16W स्टीरियो स्पीकर्स
कमी
- टीवी को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
01
Samsung 80 cm (32 Inch) HD Smart LED TV
सैमसंग की तरफ से आने वाला यह 32 इंच स्मार्ट टीवी HD स्क्रीन पर नैचुरल कलर्स और बेहतर कॉन्ट्रास्ट के साथ मूवी, सीरियल और न्यूज़ को एकदम साफ दिखाता है। PurColor और HDR सपोर्ट की वजह से डार्क और ब्राइट सीन में भी डिटेल बनी रहती है। 20 वॉट का पावरफुल साउंड ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट और एडप्टिव साउंड के साथ कमरे को भर देता है, जिससे डायलॉग और बैकग्राउंड ऑडियो दोनों बैलेंस्ड सुनाई देते हैं। क्यू-सिम्फनी सपोर्ट होने से साउंडबार के साथ आवाज़ और भी बेहतर तालमेल में आती है। स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो Samsung TV प्लस के ज़रिए 100 से ज्यादा फ्री चैनल देखने को मिलते हैं, जिनमें न्यूज़, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट सब शामिल है। वाई-फाई, ब्लूटूथ, HDMI और USB जैसे कनेक्शन ऑप्शन इसे हर तरह के सेटअप के लिए आसान बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA32H4550FUXXL}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खासियत
- डार्क और ब्राइट सीन में भी डिटेल्स भरने के लिए PurColor और HDR सपोर्ट
- लिविंग रुम में थिएटर जैसी साउंड के लिए 20 वॉट का पावरफुल साउंड ओब्जेकट ट्रेकिंग साउंड लाइट
- 100 से भी ज्यादा फ्री चैनल्स देखने के लिए सैमसंग टीवी प्लस का सपोर्ट
कमी
- टीवी के साथ स्टैंड ना आने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Xiaomi 108 cm (43 Inch) A Full HD Smart Google LED TV
पहली ही नज़र में इसका बड़ा और साफ डिस्प्ले देखने का अनुभव बदल देता है। फुल एचडी रेज़ोल्यूशन के साथ HDR10 और HLG सपोर्ट हर फ्रेम में बेहतर डिटेल और नेचुरल कलर दिखाता है, जिससे मूवी और वेब सीरीज़ ज्यादा शार्प लगती हैं। इस Xiaomi Smart TV का 60Hz रिफ्रेश रेट कंटेंट और स्पोर्ट्स के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 20 वॉट का ऑडियो आउटपुट डॉल्बी ऑडियो और DTS तकनीक के साथ साफ आवाज़ और बैलेंस्ड साउंड देता है, जिससे अलग स्पीकर की जरूरत कम महसूस होती है। गूगल टीवी और एंड्रॉयड 14 पर आधारित इंटरफेस मल्टीपल ओटीटी और YouTube जैसे ऐप्स को एक ही जगह आसान एक्सेस देता है। ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, HDMI ARC और USB पोर्ट्स कनेक्टिविटी को फ्लेक्सिबल बनाते हैं। इसका स्मार्ट प्रोसेसिंग सिस्टम तेज़ रिस्पॉन्स और आसान वॉयस कंट्रोल के साथ पूरे एंटरटेनमेंट अनुभव को और बेहतर बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-AFIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खासियत
- मूवी और वेब सीरीज़ ज्यादा शार्प दिखाने के लिए HDR10 और HLG सपोर्ट
- बिना किसी एकस्ट्रा स्पीकर के दमदार साउंड के लिए DTS तकनीक के साथ 20 वॉट का ऑडियो आउटपुट
- टीवी पर कंटेंट को जरुरत के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए स्मार्ट प्रोसेसिंग सिस्टम
कमी
- टीवी लैग होकर चलने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
03
LG 80 cm (32 Inch) LR570 Series Smart webOS LED TV
छोटे कमरे या बेडरूम के लिए यह स्मार्ट टीवी HD रेडी डिस्प्ले के साथ 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल देता है जिससे किनारे से देखने पर भी तस्वीर साफ और नेचुरल नजर आती है। α5 Gen 6 AI प्रोसेसर हर फ्रेम को बेहतर बनाता है, जिससे रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट अपने आप कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट होते हैं। वेबओएस प्लेटफॉर्म पर नेविगेशन आसान है और Prime Video जैसे लोकप्रिय ऐप्स बिना किसी झंझट के चलते हैं। 1GB रैम और 8GB स्टोरेज रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। AI Sound और वर्चुअल 5.1 सराउंड अपमिक्स के कारण 10 वॉट के स्पीकर्स भी कमरे को भरने वाली आवाज़ पैदा करते हैं। गेम ऑप्टिमाइज़र और डैशबोर्ड गेमिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और कम लैग का अनुभव देते हैं। HDMI, USB और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी इसे सेट-टॉप बॉक्स, कंसोल और वायरलेस ऑडियो के लिए आसान बनाती है, जबकि फ्री-टू-एयर चैनल्स बिना सब्सक्रिप्शन मनोरंजन प्रदान करते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {32LR570B6LA}
- स्क्रीन साइज - 32 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - HD Ready (1366x768)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 10 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खासियत
- रंग, ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को कंटेंट के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए α5 Gen 6 AI प्रोसेसर
- टीवी में बिना रूके स्मूद परफॉर्मेंस के लिए 1GB रैम और 8GB स्टोरेज
- कमरें में थिएटर जैसी साउंड के लिए AI Sound और वर्चुअल 5.1 सराउंड अपमिक्स
कमी
- टीवी का मैजिक रिमोट ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
TCL 101 cm (40 Inch) V5C Series Full HD Smart QLED TV Google TV
टीसीएल के इस बजट स्मार्ट टीवी की स्क्रीन जैसे ही ऑन होती है, रंगों की चमक और शार्प डिटेल तुरंत ध्यान खींच लेती है। फुल एचडी QLED डिस्प्ले के साथ 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम हर सीन को ज्यादा रियल बनाता है, चाहे आप मूवी देखें या लाइव कंटेंट। 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से TCL TV में साइड से बैठकर भी पिक्चर क्वालिटी में कोई परेशानी नही होती। 60Hz रिफ्रेश रेट और माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी एक्शन सीन को स्मूद रखती है और ब्राइट व डार्क एरिया के बीच बेहतर बैलेंस बनाती है। गूगल टीवी इंटरफेस पर ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं और स्क्रीन मिररिंग से मोबाइल कंटेंट भी तुरंत चलाया जा सकता है। 24 वॉट का डॉल्बी ऑडियो आउटपुट कमरे को भरने वाली साफ आवाज़ देता है, जिसमें स्टैंडर्ड से लेकर मूवी और म्यूजिक मोड तक विकल्प मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - TCL {40V5C}
- स्क्रीन साइज - 40 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - FHD (1920x1080)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 24 वॉट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई
खासियत
- मूवी से लेकर लाइव कंटेंट में हर सीन को ज्यादा रियल दिखाने के लिए क्यूएलईडी डिस्पले के साथ 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम
- कलर कंट्रास्ट के साथ में ब्लर फ्री व्यूइंग के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट और माइक्रो डिमिंग टेक्नोलॉजी
- मोबाइल से सीधा कंटेंट टीवी की स्क्रीन पर देखने के लिए स्क्रीन मिररिंग की सुविधा
कमी
- टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: ₹20,000 के अंदर बजट स्मार्ट टीवी मॉडल्स
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹20,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।