अगर आप ऑनलाइन बेहतरीन साउंड क्वालिटी वाले स्पीकर्स की तलाश में हैं, तो मिवी के स्पीकर्स एक शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। दमदार साउंड, स्टाइलिश डिज़ाइन, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और किफायती कीमत के कारण मिवी स्पीकर्स यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इस लेख में हम ऑनलाइन उपलब्ध मिवी स्पीकर्स मॉडल्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें यूज़र्स से शानदार रिव्यू मिले हैं और जो म्यूज़िक, मूवी, पार्टी या डेली यूज़ हर जरूरत के लिए सही हैं। ये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और यूज़र-फ्रेंडली फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे इनको इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है। चलिए दमदार साउंड के लिए मिवी स्पीकर्स के टॉप 5 विकल्प देखते हैं -
ऑनलाइन मिलने वाले ये बढ़िया Mivi स्पीकर्स मॉडल्स म्यूजिक का मजा करेंगे डबल

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Mivi Roam 2 Bluetooth 5W Portable Speaker
यह मिवी ब्लूटूथ स्पीकर एक छोटा लेकिन दमदार 5 वॉट का पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर है, जिसे खास तौर पर साफ और तेज आवाज़ के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका साइज भले ही छोटा हो, लेकिन यह शार्प ट्रेबल, क्लियर मिड्स और पावरफुल बेस के साथ कमरे को म्यूज़िक से भर देता है। इसमें ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे मोबाइल या अन्य डिवाइस से कनेक्शन तेज़ी से और मजबूत बना रहता है। यह स्पीकर स्टूडियो क्वालिटी साउंड देता है और वायरलेस स्टीरियो सपोर्ट की वजह से दो स्पीकर्स को आपस में जोड़कर और बेहतर साउंड का मज़ा लिया जा सकता है। इसकी 24 घंटे तक की बैटरी बैकअप है, जो लगभग 70% वॉल्यूम पर लगातार म्यूज़िक चलाने की सुविधा देती है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Mivi
- मॉडल नाम - Roam 2
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर - 5 वाट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, वायरलेस
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- एवरेज बैटरी लाइफ - 24 घंटे
खूबियां
- इसका एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्युमिनियम बॉडी मजबूत और प्रीमियम है।
- वॉटरप्रूफ डिज़ाइन के कारण यह आउटडोर, ट्रैवल या पार्टी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- इसका वजन हल्का है, इसलिए इसको कैरी करना आसान है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में दिक्कत बताई है।
01Mivi SuperBox Classic 120W Portable Bluetooth Speaker
मिवी का यह सुपरबॉक्स क्लासिक एक नया लॉन्च हुआ 120 वॉट का पावरफुल पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है, जिसे दमदार साउंड और शानदार बेस के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसमें इन-बिल्ट सबवूफर दिया गया है, जो गहरा और थंपिंग बेस देता है, जबकि बेस और ट्रेबल कंट्रोल नॉब्स की मदद से आप आवाज़ को अपनी पसंद के हिसाब से कम-ज़्यादा कर सकते हैं। इसका 120 वॉट साउंड आउटपुट बहुत शक्तिशाली है, जो पूरे कमरे या पार्टी एरिया को म्यूज़िक से भर देता है और इसके हाई नोट्स भी साफ सुनाई देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एयूएक्स और यूएसबी सपोर्ट दिया गया है, जिससे आप मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट या पेन ड्राइव से आसानी से म्यूज़िक चला सकते हैं। इसमें मौजूद ब्लूटूथ वर्ज़न 5.3 तेज और मजबूत कनेक्शन देता है, जिससे म्यूज़िक बिना रुकावट के चलता है। शानदार साउंड क्वालिटी, पावरफुल बेस और आराम देने वाले म्यूज़िक एक्सपीरियंस की वजह से यह स्पीकर पार्टी और एंटरटेनमेंट के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Mivi
- मॉडल नाम - SuperBox Classic
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर - 120 वाट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, वायरलेस, ऑक्ज़ीलरी
- ऑडियो आउटपुट मोड - सराउंड
- बैटरी - 4000 mAH
खूबियां
- इसका पोर्टेबल और मजबूत डिज़ाइन घर के अंदर और बाहर दोनों जगह इस्तेमाल करने के लिए बढ़िया है। इसकी बॉडी स्ट्रॉन्ग होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है।
- यह स्पीकर लंबे प्ले-टाइम के लिए आसान यूएसबी चार्जिंग के साथ आता है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने साउंड और बास की गुणवत्ता को अच्छा नहीं बताया है।
02Mivi Play Bluetooth Wireless Speaker
इस मिवी प्ले ब्लूटूथ स्पीकर को रोज़मर्रा के इस्तेमाल और छोटी पार्टियों के लिए बनाया गया है। यह स्टूडियो ग्रेड साउंड देता है, जिसमें गहरा और पावरफुल बेस के साथ साफ आवाज सुनाई देती है, जिससे हर गाना और बीट और भी बेहतर लगती है। इसकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स 20,000 हर्ट्ज़ तक है, यानी लो और हाई दोनों तरह की आवाज़ें साफ तरीके से सुनाई देती हैं। इसमें ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट से तेज और बिना रुकावट कनेक्शन देती है। इसके अलावा इसमें एयूएक्स कनेक्टिविटी भी मिलती है, जिससे आप वायर के ज़रिये भी म्यूज़िक चला सकते हैं। यह 5 वॉट का वायरलेस स्पीकर है, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल, म्यूज़िक सुनने और छोटी गैदरिंग या पार्टी के लिए सही रहता है। इस स्पीकर की बैटरी लाइफ लगभग 12 घंटे तक की है, यानी एक बार चार्ज करने के बाद आप लंबे समय तक बिना टेंशन म्यूज़िक का मज़ा ले सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Mivi
- मॉडल नाम - मिवी प्ले ब्लूटूथ स्पीकर
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर - 5 वाट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, ऑक्ज़ीलरी
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- एवरेज बैटरी लाइफ - 12 घंटे
खूबियां
- वजन में हल्का होने के कारण इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
- इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है, जिससे कॉल अटेंड करना आसान हो जाता है।
- इस पर मौजूद आसान और रेस्पॉन्सिव कंट्रोल बटन से आप गाने बदल सकते हैं और वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने साउंड और बास की गुणवत्ता को अच्छा नहीं बताया है।
03Mivi Fort Q26 Full-Range Speaker Soundbar
यह 26 वॉट के साथ आने वाला पावरफुल मिवी स्पीकर साउंडबार है, जिसे टीवी और होम एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका डिज़ाइन भी काफी प्रीमियम है। इसमें हाई-ग्रेड फैब्रिक मेश और मैट फिनिश बैक पैनल दिया गया है, जो देखने में स्टाइलिश लगता है और किसी भी कमरे की सजावट में आसानी से फिट हो जाता है। इसका हल्का और पोर्टेबल डिज़ाइन कहीं भी रखने और ले जाने में आसान है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एयूएक्स, यूएसबी और डीसी इनपुट जैसे कई ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप अपनी सुविधा के हिसाब से म्यूज़िक चला सकते हैं। यह 2.0 चैनल होम थिएटर सिस्टम के साथ आता है, जिसमें दो इन-बिल्ट फुल-रेंज स्पीकर्स दिए गए हैं। ये साफ, तेज और दमदार आवाज़ देते हैं, जिससे डायलॉग्स क्लियर सुनाई देते हैं और म्यूज़िक व मूवी का अनुभव और भी बेहतर हो जाता है। ब्लूटूथ सपोर्ट की वजह से आप इसे मोबाइल, टीवी या अन्य डिवाइस से वायरलेस तरीके से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं और घर बैठे होम थिएटर जैसा महसूस कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Mivi
- मॉडल नाम - मिवी फोर्ट Q26
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर - 26 वाट
- कनेक्टिविटी तकनीक - ऑक्ज़ीलरी, ब्लूटूथ, डीसी, यूएसबी
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- एवरेज बैटरी लाइफ - 6 घंटे
खूबियां
- इसमें 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 6 घंटे तक का प्ले-टाइम देती है।
- यह स्पीकर आकर्षक डिज़ाइन और आसान कनेक्टिविटी के साथ इस्तेमाल के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने इसकी कर्यक्षमता और बैटरी की गुणवत्ता को खास नहीं बताया है।
04Mivi Fort H30 Portable Bluetooth Speakers Soundbar
इस मिवी साउंडबार में 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 6 घंटे तक का प्ले-टाइम देती है, जिससे लंबी मूवी या म्यूज़िक सेशन बिना रुकावट चल सकते हैं। इसमें टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। इसका स्लीक और फ्यूचरिस्टिक डिज़ाइन देखने में काफी स्टाइलिश है। गोल किनारों वाला कैबिनेट, आकर्षक ग्रिल डिज़ाइन और ऊपर दिए गए कंट्रोल बटन को इस्तेमाल करना आसान है और लुक में बहुत प्रीमियम लगते हैं। इसका 30 वॉट साउंड आउटपुट इतना दमदार है कि यह छोटे कमरे को मिनी थिएटर या हैंगआउट ज़ोन में बदल सकता है। इसमें 2.0 चैनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें दो इन-बिल्ट फुल-रेंज स्पीकर्स मौजूद हैं, जो साफ आवाज़, अच्छा बेस और बैलेंस्ड साउंड देते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Mivi
- मॉडल नाम - मिवी फोर्ट H30
- स्पीकर अधिकतम आउटपुट पावर - 30 वाट
- कनेक्टिविटी तकनीक - AUX, ब्लूटूथ, USB, SSD
- ऑडियो आउटपुट मोड - स्टीरियो
- एवरेज बैटरी लाइफ - 6 घंटे
खूबियां
- इसमें ब्लूटूथ, यूएसबी, टीएफ कार्ड और एयूएक्स इनपुट जैसे कई कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं, जिससे आप मोबाइल, लैपटॉप या पेन ड्राइव से आसानी से म्यूज़िक चला सकते हैं।
- इसके साथ मल्टी ईक्यू मोड्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से आप म्यूज़िक को अपनी पसंद के हिसाब से सेट कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों ने ब्लूटूथ की आवाज़ धीमी और AUX काम नहीं करने की शिकायत की है।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ऑनलाइन मौजूद बेस्ट रेटिड मिवी स्पीकर्स के 5 मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
यहां पर हमने अमेजन पर ऑनलाइन उपलब्ध बेस्ट रेटिड मिवी स्पीकर्स के टॉप 5 मॉडल्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जिनको देखकर आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार स्पीकर ले सकते हैं -
|
फीचर |
Mivi Roam 2 |
Mivi SuperBox Classic |
Mivi Play |
Mivi Fort Q26 |
Mivi Fort H30 |
|
टाइप |
पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर |
पोर्टेबल पार्टी स्पीकर |
कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ स्पीकर |
टीवी साउंडबार |
पोर्टेबल साउंडबार |
|
साउंड पावर |
5 वॉट |
120 वॉट |
5 वॉट |
26 वॉट |
30 वॉट |
|
चैनल सिस्टम |
स्टीरियो |
पावरफुल स्टीरियो + सबवूफर |
स्टीरियो |
2.0 चैनल |
2.0 चैनल |
|
बैटरी / प्लेटाइम |
24 घंटे |
4000 mAH |
12 घंटे |
6 घंटे (2500 mAH ) |
6 घंटे (2500 mAH) |
|
खास फीचर |
वॉटरप्रूफ, पावरफुल बेस |
इन-बिल्ट सबवूफर, बेस/ट्रेबल नॉब |
बिल्ट-इन माइक, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन |
हल्का, टीवी के लिए बेस्ट |
कैंपस लाइफ, स्लीक डिज़ाइन |
अगर आप स्पीकर के अलावा लैपटॉप, टीवी, स्मार्टवॉच या साउंडबार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- मिवी स्पीकर्स ऑनलाइन क्यों इतने पॉपुलर हैं?+मिवी स्पीकर्स दमदार साउंड, मजबूत बिल्ड क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और किफायती कीमत के कारण ऑनलाइन काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही ये मेड इन इंडिया हैं, जिससे भरोसा भी बढ़ता है।
- मिवी के बेस्ट स्पीकर मॉडल कौन-कौन से हैं?+ऑनलाइन सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले मिवी स्पीकर्स में मिवी रोम सीरीज़, मिवी Play, मिवी SuperBox और Mivi Fort Soundbar सीरीज़ शामिल हैं। ये मॉडल अलग-अलग जरूरतों जैसे पोर्टेबल यूज़, पार्टी और टीवी साउंड के लिए उपयुक्त हैं।
- क्या मिवी स्पीकर्स की साउंड क्वालिटी अच्छी होती है?+हां, मिवी स्पीकर्स क्लियर आवाज़, अच्छा बेस और बैलेंस्ड साउंड देते हैं। छोटे स्पीकर्स में भी कंपनी पावरफुल आउटपुट देती है, जो रोज़मर्रा के म्यूज़िक और मूवी के लिए काफी अच्छा रहता है।
You May Also Like