अधिकतर गेमर्स गेमिंग के लिए कर्व्ड मॉनिटर को पसंद करते हैं। जाहिर है कर्व्ड स्क्रीन देखने के अनुभव को अधिक शानदार बना सकती है, जिससे गेमिंग के दौरान ऐसा लग सकता है कि आप गेम के अंदर है। वहीं कर्व्ड स्क्रीन आंखों के लिए अधिक आरामदायक मानी जाती है, क्योंकि ये स्क्रीन के सभी हिस्सों को एक समान दूरी पर रखता है। भारत में LG, Samsung, Acer, MSI और Lenovo जैसे कुछ मशहूर ब्रांड्स कर्व्ड स्क्रीन के साथ Gaming Monitors पेश करते हैं, जिनमें शानदार फीचर्स शामिल होते हैं, जो गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, जैसे - Eye Saver मोड, जिससे आंखों की सुरक्षा अधिक बढ़ जाती है। ये मोड लंबे समय तक स्क्रीन पर गेमिंग करने के बाद भी आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है। वहीं इनमें शामिल हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग को स्मूथ बनाने और मोशन ब्लर को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा कुछ में HDR10 सपोर्ट भी शामिल होता है, जो विजुअल्स को अधिक जीवंत बनाने में मदद करता है। वहीं AMD FreeSync तकनीक तेजी से चलने वाले सीन्स और ग्राफिक्स को ब्लर होने से बचाता है। नीचे आप इन मॉनिटर्स के 5 विकल्पों को देख सकते हैं।
ऐसी अधिक जानकारी के लिए जागरण स्मार्ट-चॉइस के पेज को देखें।
LG 34 Inch Curved Gaming Monitor
एलजी का यह 34 इंच स्क्रीन साइज वाला मॉनिटर खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कर्व्ड डिस्प्ले गेमिंग के दौरान शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान कर सकती है। यह 160Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करने वाला मॉनिटर है, जिससे तेजी से चलने वाले गेम या एक्शन सीन्स ब्लर नहीं होते हैं और साफ दिखते हैं। वहीं इसमें प्रीमियम AMD फ्री-सिंक तकनीक शामिल है, जो गेमिंग के दौरान स्क्रीन टायरिंग और ग्रफिक्स में होने वाली रुकावटों को कम करने में मदद करता है। इससे विजुअल्स अधिक स्मूथ हो जाते हैं। यह LG मॉनिटर HDR10 सपोर्ट के साथ आता है, जो विजुअल्स को बेहतर रंग और कंट्रास्ट के साथ दिखाता है। इससे विजुअल्स अधिक नेचुरल और जीवंत लगते हैं। वहीं इसका 99% sRGB फीचर वीडियो और फोटो में सभी रंगों को अधिक जीवंत ढंग से दिखाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI के मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं, जिसकी मदद से आप मॉनिटर को अन्य डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - LG 34G600A-B
- स्क्रीन साइज - 34 इंच
- रिजॉल्यूशन - QHD Wide 1440p
- आस्पेक्ट रेशियो - 21:9
- स्क्रीन सरफेस - ग्लॉसी
- विशेष सुविधा - HDR10
खूबियां
- इसका मोशन ब्लर रिडक्शन फीचर स्मूथ गेमप्ले देता है और ग्राफिक्स को ब्लर होने से बचाता है।
- इसमें मैक्स ऑडियो तकनीक शामिल होती है, जो तेज और बैलेंस्ड साउंड प्रदान करती है।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स को इस मॉनिटर में कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
01
Samsung 27 Inch Odyssey G5 2K Curved Gaming Monitor
सैमसंग का यह 27 इंच मॉनिटर QHD रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो फुल एचडी की तुलना में अधिक पिक्सेल के साथ स्क्रीन को शार्प, डिटेल और क्लियर इमेज प्रदान करने में मदद करता है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट शामिल है, जो गेमिंग को अधिक तेज और स्मूथ बनाने में मदद कर सकता है और मोशन ब्लर को कम कर सकता है। इसकी HDR10 तकनीक विजुअल्स को अधिक नेचुरल और जीवंत बनाने में मदद करती है, जिससे गेमिंग का अनुभव अधिक शानदार हो सकता है। इसमें शामिल AMD FreeSync तकनीक विजुअल्स को ब्लर होने से बचाती है। कनेक्टिविटी के लिए इस Samsung मॉनिटर में आपको HDMI और USB जैसे पोर्ट्स मिलते हैं, जिनकी मदद से आप इस मॉनिटर को लैपटॉप या कंप्यूटर आदि के साथ जोड़ सकते हैं। इस मॉनिटर का कर्व्ड डिजाइन इसे अधिक खास और देखने के अनुभव को शानदार बनाता है। इसमें आपको हेडफोन जैक भी मिलता है, जिससे आप गेमिंग के दौरान अपना हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Samsung LS27CG550EWXXL
- स्क्रीन साइज - 27 इंच
- रिजॉल्यूशन - QHD Wide 1440p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - मैट
- विशेष सुविधा - 300 निट्स ब्राइटनेस
खूबियां
- इसमें Eye Saver मोड शामिल है। यह फीचर बहुत समय तक मॉनिटर पर काम करने के बाद भी आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करता है।
- इसमें 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट मिलता है, जिससे आपको इमेज में सभी रंग साफ दिखते हैं।
कमी
- इस मॉनिटर में फिलहाल अमेजन यूजर्स को कुछ खास कमी देखने को नहीं मिली है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo Legion 27 Inch Height Adjust Stand Gaming Monitor
अगर आप भी शानदार गेमिंग अनुभव के लिए एक बढ़िया मॉनिटर ढूंढ रहे हैं, तो 27 इंच का यह लेनोवो मॉनिटर एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसकी कर्व्ड डिस्प्ले आपके मॉनिटर देखने के अनुभव को शानदार बनाने में मदद करती है। यह Lenovo Monitor ड्यूल इन-बिल्ट स्पीकर के साथ आता है, जिससे आपको बिना स्पीकर कनेक्ट किए तेज और बैलेंस्ड साउंड का अनुभव मिल सकता है। इसकी Eye Safe डिस्प्ले तकनीक आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद करती है, जिससे मॉनिटर पर लंबे समय तक काम करने के बाद भी आंखों में दर्द की शिकायत कम हो सकती है। इसका 280Hz रिफ्रेश रेट इस मॉनिटर को गेमिंग के लिए उपयुक्त बनाता है, क्योंकि यह मोशन ब्लर को कम करता है और गेमिंग को अधिक स्मूथ बनाने में मदद करता है। वहीं इसकी AMD FreeSync तकनीक विजुअल्स को ब्लर होने से बचाती है, जिससे आप तेजी से चलने वाले सीन्स भी साफ और डिटेल नजर आ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - Lenovo Legion R27fc-30
- स्क्रीन साइज - 27 इंच
- रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - ग्लॉसी
- विशेष सुविधा - 16.7 मिलियन कलर्स
खूबियां
- इस मॉनिटर में एडजस्टेबल स्टैंड लगा मिलता है, जिससे आप अपनी सुविधा अनुसार मॉनिटर को सेट करके गेमिंग कर सकते हैं।
- इसमें शामिल एंटी-ग्लेयर स्क्रीन रिफ्लेक्शन को कम करती है, जिससे आंखों पर दबाव कम पड़ता है।
कमी
- फिलहाल इस मॉनिटर को लेकर अमेजन यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
03
acer ED270 Z 27 Inch Full HD 1500 R Curved Gaming Backlit LED LCD Monitor
27 इंच की कर्व्ड स्क्रीन के साथ आने वाला यह एसर मॉनिटर खासतौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया है। यह Full HD रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो विजुअल्स को अधिक क्लियर, शार्प और डिटेल दिखाने में मदद करता है। इसमें HDR10 सपोर्ट शामिल है, जो इमेज में रंग और कंट्रास्ट को अधिक बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करता है, जिससे इमेज नेचुरल और रियलस्टिक लगती है। यह मॉनिटर जीरो फ्रेम डिजाइन के साथ आता है, जो गेमिंग के दौरान स्क्रीन देखने के अनुभव को अधिक शानदार बनाने में मदद करता है। इसमें 280Hz रिफ्रेश रेट शामिल है। इतनी हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग को अधिक स्मूथ और तेज बनाने में मदद करती है। वहीं मोशन ब्लर को भी कम करती है। इसमें AMD RADEON FreeSync प्रीमियम तकनीक शामिल है, जो ग्राफिक्स और तेज चलने वाले विजुअल्स को ब्लर होने से बचाती है और सीन को अधिक क्लियर और शार्प दिखाने में मदद करती है। वहीं इसमें 250 निट्स ब्राइटनेस भी शामिल है, जो अधिक रोशनी वाले कमरे में भी मॉनिटर की स्क्रीन को साफ देखने में मदद करती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - acer ED270 Z
- स्क्रीन साइज - 27 इंच
- रिजॉल्यूशन - FHD 1080p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - मैट
- विशेष सुविधा - 2 स्टीरियो स्पीकर्स
खूबियां
- इसमें आपको मल्टीपल इनपुट ऑप्शंस मिलते हैं, जिनकी मदद से आप मॉनिटर को अन्य डिवाइस के साथ जोड़ सकते हैं।
- इसमें 2 स्टीरियो स्पीकर्स लगे होते हैं, जो आपको बैलेंस्ड और तेज ऑडियो अनुभव प्रदान कर सकते हैं, जिससे आपको अलग से स्पीकर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।
कमी
- अमेजन यूजर्स ने इस मॉनिटर को लेकर अभी कोई खास शिकायत नहीं की है।
04
MSI 27 Inch 2K WQHD Curved Gaming Monitor
MSI ब्रांड खासतौर पर गेमिंग के लिए बढ़िया लैपटॉप व मॉनिटर बनाने के लिए जाने-जाते हैं। इस मॉनिटर की बात करें, तो यह 27 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्क्रीन देखने का अनुभव अधिक शानदार हो सकता है। इसमें HDR Ready सपोर्ट शामिल होता है, जो बेहतर रंग और कंट्रास्ट के साथ विजुअल्स दिखाता है, जिससे ग्राफिक्स अधिक नेचुरल और जीवंत लगते हैं। इसमें 180Hz की हाई रिफ्रेश रेट शामिल होती है, जो गेमिंग के दौरान विजुअल्स को स्मूद बनाने में मदद करती है, ताकि आप बिना रुकावट गेमिंग का शानदार अनुभव प्राप्त कर सकें। इस Curved वाले Gaming Monitor में आपको मल्टीपल पोर्ट्स इन-बिल्ट मिलते हैं, जिनसे आप अन्य डिवाइस जैसे - लैपटॉप, कंप्यूटर आदि को इससे कनेक्ट कर सकें। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स शामिल होते हैं, जिससे स्क्रीन पर दिख रही इमेज अधिक रियलस्टिक नजर आ सकती है।
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल नाम - MSI MAG 27CQ6F
- स्क्रीन साइज - 27 इंच
- रिजॉल्यूशन - QHD Wide 1440p
- आस्पेक्ट रेशियो - 16:9
- स्क्रीन सरफेस - ग्लॉसी
- विशेष सुविधा - हाई रिफ्रेश रेट
खूबियां
- इसमें लो ब्लू लाइट की सुविधा शामिल होती है, जिससे मॉनिटर पर लंबे समय तक काम करने के बाद भी आंखों पर दबाव कम पड़ता है।
- इस मॉनिटर की स्क्रीन एडजस्टेबल होती है, जिसे आप अपनी सुविधा अनुसार सेट कर सकते हैं।
कमी
- इस मॉनिटर को लेकर अभी तक अमेजन यूजर्स ने कुछ खास शिकायत नहीं की है।
05
कर्व्ड गेमिंग मॉनिटर के 5 मॉडल्स की तुलना
यहां हमने कर्व्ड स्क्रीन वाले गेमिंग मॉनिटर की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत के हिसाब से ज्यादा बेहतर हो सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी को देखें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।