Touch Screen वाले फोल्डेबल Laptops बनेंगे आपके ट्रेवल और प्रोडक्टिविटी के परफेक्ट पार्टनर!

फोल्डेबल डिजाइन और टचस्क्रीन वाले Laptop उन लोगों के लिए अच्छे हो सकते हैं, जो कि अपनी प्रोडक्टिविटी के लिए एक फ्लेक्सिबल विकल्प की तलाश कर रहे हैं। ये अक्सर ट्रेवल-फ्रेंडली डिजाइन में बनाए जाते हैं, और साथ ही इनका शक्तिशाली प्रदर्शन आपके काम को भी स्मूद बना सकता है।
टच स्क्रीन के साथ आने वाले फोल्डेबल लैपटॉप
टच स्क्रीन के साथ आने वाले फोल्डेबल लैपटॉप

आज के तेजी से बदलते डिजिटल युग में, हमें ऐसे गैजेट्स की जरूरत होती है जो हमारे साथ तालमेल बिठा सकें। फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप इसी जरूरत का जवाब हैं, जो लैपटॉप की शक्ति को टैबलेट की वर्सटैलिटी के साथ जोड़ते हैं। फोल्डेबल Touch Screen Laptop पारंपरिक लैपटॉप की तुलना में बेहतरीन फ्लेक्सिबिलटी और वर्सटैलिटी प्रदान करते हैं। ये डिवाइस आपको विभिन्न मोड्स - जैसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट और स्टैंड मोड - में काम करने की सुविधा देते हैं, जिससे आप अपनी जरूरतों के अनुसार इन्हें ढाल सकते हैं। चाहे आप नोट्स ले रहे हों, प्रेजेंटेशन दे रहे हों, मूवी देख रहे हों या यात्रा कर रहे हों, इनकी फ्लोडेबल डिजाइन आपकी हर जरूरत को आसानी से पूरा कर सकती है। यहां हम आपके लिए अमेजन पर मिलने वाले Lenovo, HP और ASUS जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के मॉडल लेकर आए हैं, जो स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल्स तक के लिए बढ़िया हो सकते हैं। इन्हें पढ़ाई, मनोरंजन, एडिटिंग या किसी भी अन्य प्रोफेशनल काम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

नीचे आप टच स्क्रीन के साथ आने वाले फोल्डेबल लैपटॉप मॉडल्स देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo Yoga 7 2-in-1, Intel Core Ultra 7 258V, Convertible Laptop

    इंटल इवो कोर अल्ट्रा 7 258V प्रोसेसर से लैस इस लेनोवो लैपटॉप में इंटीग्रेटेड इंटल AI बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ जबरदस्त प्रदर्शन पाया जा सकता है। यह 14 इंच के WQXGA+ OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 2.8K रिजॉल्यूशन आपको बेहद साफ क्वालिटी वाले विजुअल्स दे सकता है। इसमें 1100 निट्स की पीक और 500 निट्स की टिपिकल ब्राइटनेस मिलती है, जिस वजह से सूरज की तेज रोशनी में भी स्क्रीन पर साफ पिक्चर दिखाई देती है। वहीं, डॉल्बी विज़न सपोर्ट पिक्चर क्वालिटी को ज्यादा बेहतर बनाता है। इस Lenovo Yoga लैपटॉप का ग्लास सर्फेस वाला डिस्प्ले टच स्क्रीन के साथ आता है और HDR ट्रू ब्लैक फीचर के जरिए बेहतरीन कंट्रास्ट वाले विजुअल्स देता है। इसका स्टोरेज स्पेस 1TB है और साथ ही 16GB RAM को ज्यादा लोड पड़ने पर 32GB तक अपग्रेड भी किया जा सकता है। इसकी 70Wh वाली शक्तिशाली बैटरी करीब 16 घंटे तक चलने वाला लंबा बैकअप दे सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- Yoga 7 2-in-1
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
    • सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 7
    • रैम मेमोरी- 32 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, HD ऑडियो

    खूबियां

    • इसमें डॉल्बी एटमॉस और स्मार्ट एंपलीफायर से लैस 4 दमदार स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।
    • यह चारों तरफ नैरो बैजल वाले बेहद पतले और हल्के डिजाइन में आता है।
    • Copilot+ AI पीसी के साथ पावरफुल प्रोडक्टिविटी और प्रोटक्शन सपोर्ट मिलता है।
    • इसमें ऑइल और वॉटर रेजिस्टेंट फिनिश कोटिंग वाला बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने रैम को सोल्डर किए जाने की समस्या बताई है।
    01
  • HP Pavilion x360 Backlit KB Laptop

    यह एचपी पवेलियन सीरीज का 2-इन-1 लैपटॉप है, जो 14 इंच के डाइग्नल फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें IPS पैनल वाला माइक्रो ऐज डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर बेहतरीन कंट्रास्ट और डिटेल वाले विजुअल्स देखे जा सकते हैं। वहीं, 250 निट्स की ब्राइटनेस और 1920 x 1080 रिजॉल्यूशन पिक्चर क्वालिटी में चमक और स्पष्टता दोनों का ख्याल रखते हैं। इस HP Laptop का इंटल कोर i5-1335U अपनी इंटल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के जरिए प्रोडक्टिविटी से लेकर मल्टीटास्किंग तक में तेज प्रदर्शन देने की क्षमता रखता है। इसके अलावा, 16 जीबी RAM और 512 जीबी SSD प्रदर्शन, प्रतिक्रिया और लोड को संतुलित करते हुए एक शानदार काम करने का अनुभव दे सकते हैं। एचपी के इस टचस्क्रीन लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड भी दिया गया है। यह तेज व स्थिर वायरलेस कनेक्शन के लिए WiFi 6 और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- एचपी पवेलियन
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • इसमें 1080p का FHD कैमरा और डुअल डिजिटल माइक्रोफोन मिलते हैं।
    • इंटल आइरिस Xᵉ ग्राफिक्स गेम और मूवीज में शानदार प्रदर्शन देता है।
    • मल्टी-टच सपोर्ट टच स्क्रीन को ज्यादा सुविधाजनक बनाने का काम करता है।
    • इसके डिस्प्ले को जरूरत के हिसाब से 360 डिग्री घुमाया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने खराब साउंड क्वालिटी और हीटिंग की समस्या बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo Smartchoice Ideapad 5 2-in-1 13th Gen Intel Core i5-13420H

    10-प्वाइंट मल्टी-टच वाले इस टचस्क्रीन लैपटॉप को बेहद कुशलता के साथ ऑपरेट किया जा सकता है। यह 360 डिग्री घूमने वाले डिजाइन में आता है और साथ ही इसका डिजाइन भी काफी पतला व हल्का रहने वाला है। इसका बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में आसान टाइपिंग की सुविधा देता है। वहीं, फिंगरप्रिंट रीडर और लेनोवो डिजिटल पेन 2 जैसी सुविधाएं आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा का भी ध्यान रखती हैं। इस Lenovo Ideapad लैपटॉप का 13वीं जेनरेशन वाला इंटल कोर i5 13420H प्रोसेसर पढ़ाई से लेकर प्रोफेशनल कामों को कुशलता से करने का अनुभव दे सकता है। इसमें तेज बूट टाइम, लोडिंग और आसान स्टोरेज के लिहाज से 16GB रैम और 512GB एसएसडी दी गई है। यह 14 इंच वाले WUXGA IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें बेहतरीन विजुअल अनुभन देने वाला 60Hz रीफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- IdeaPad 5 2-in-1
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- फिंगरप्रिंट रीडर, स्टाइलस सपोर्ट

    खूबियां

    • यह तेज और आसान कंट्रोल के लिए डेडिकेटेड CoPilot Key के साथ आता है।
    • इसका रेपिड चार्ज बूस्ट 15 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेटाइम दे सकता है।
    • हल्के और पतले डिजाइन के साथ मिलिट्री ग्रेड वाली मजबूती इसे बेहतरीन बनाती है।
    • यह प्राइवेसी शटर वाले कैमरा और यूजर-फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने अमेजन से डिफेक्टिव लैपटॉप मिलने की शिकायत की है।
    03
  • ASUS Vivobook 14 Flip,Intel Core Ultra 5 (Series 2)

    आसुस ब्रांड के इस फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप में इंटल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इंटल AI बूस्ट एनपीयू के साथ शक्तिशाली और तेज प्रदर्शन दे सकता है। इसका टचस्क्रीन WUXGA डिस्प्ले OLED तकनीक के साथ आता है, जिस वजह से स्क्रीन पर आपको ज्यादा स्पष्ट और गहरे विजुअल्स दिखाई दे सकते हैं। यह 60Hz के साथ पिक्चर को हाई पिक्सल रेट के साथ चलाता है। वहीं, 500 निट्स की HDR पीक ब्राइटनेस आपको तेज रोशनी में भी स्पष्ट पिक्चर क्वालिटी से समझौता नहीं करने देती है। इसमें बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड भी दिया गया है, जिसमें आप कम रोशनी में भी कुंजियों को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। Vivobook सीरीज का यह ASUS LAPTOP 512 जीबी एसएसडी और 16 जीबी रैम के साथ आता है, जो कि प्रदर्शन को अधिक तेज और प्रतिक्रियाशील बनाने का काम करते हैं। इसका बिल्ट-इन इंटल Arc ग्राफिक्स गेमिंग हो या मनोरंजन दोनों में हाई-एंड परफॉर्मेंस दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल नाम- ASUS Vivobook 14 Flip
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- ग्लॉसी डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • इसे टैबलेट, स्टैंड, टेंट और लैपटॉप 4 अलग-अलग मोड पर सेट कर सकते हैं।
    • इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिए गए हैं।
    • यह स्मार्ट जेस्चर कंट्रोल वाले लार्ज टच पैड के साथ आता है।
    • इसकी वायरलेस WiFi 7 कनेक्टिविटी इंटरनेट कनेक्शन को तेज बनाती है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने लैपटॉप से स्पीकर और मदरबोर्ड से जुड़ी समस्या बताई है।

    जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    04
  • HP OmniBook X Flip OLED (Previously Envy) Next Gen AI Laptop

    इस एचपी ओमनीबुक फोल्डेबल लैपटॉप का इंटल कोर अल्ट्रा 5 226V प्रोसेसर तेज ब्राउज़िंग से लेकर मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग तक में बढ़िया परफॉर्मेंस दे सकता है। इसका 14 इंच वाला डाइग्नल OLED डिस्प्ले हाई रिजॉल्यूशन वाले विजुअल्स देता है, जो काम हो या मनोरंजन किसी में भी जान डाल सकता है। यह आसान टच कंट्रोल के लिए मल्टी-टच सपोर्ट के साथ आता है और 120Hz का रीफ्रेश रेट पिक्चर को स्मूद तरीके से पेश करने का काम करता है। इस HP OmniBook टचस्क्रीन लैपटॉप में बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर और एक्सेस करने के लिए 1TB एसएसडी दी गई है। वहीं, 16GB रैम बूट टाइम, लोडिंग और काम की स्पीड को तेज बनाती है। इसका इंटल Arc 130V जीपीयू अपने हाई-ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है, जो गेमिंग और मनोरंजन के लिए शानदार हो सकता है। बैटरी को 30 मिनट के अंदर 50% तक चार्ज करने वाला फास्ट चार्ज सपोर्ट भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- एचपी ओमनीबुक
    • स्क्रीन साइज- 35.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
    • सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • इसमें DTS:X और एचपी ऑडियो बूस्ट से लैस डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं।
    • यह सॉफ्ट ग्रे बैकलिट वाले फुल साइज कीबोर्ड के साथ आता है।
    • डेडिकेटेड AI इंजन प्रोडक्टिविटी को तेज और आसान बना सकता है।
    • OLED डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग Gorilla ग्लास स्क्रीन को सुरक्षा प्रदान करता है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा हिंज खराब होने की शिकायत की गई है।
    05

तुलना: कौन-सा फोल्डेबल टच स्क्रीन लैपटॉप आपके लिए अच्छा है?

अमेजन पर कई शानदार फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप उपलब्ध हैं, जैसे लेनोवो योगा सीरीज, एचपी पवेलियन x360, और आसुस वीवोबुक फ्लिप। इन सभी मॉडलों की अपनी ताकत और कमजोरियां हैं। ऐसे में आप ऊपर शामिल किए गए मॉडलों की तुलना पर एक नजर डाल सकते हैं-

मॉडल्स

प्रोसेसर

स्टोरेज

अन्य फीचर

Lenovo Yoga 7 2-in-1

इंटल कोर अल्ट्रा 7 258V

1 टीबी

Copilot+ AI पीसी, ओएलईडी डिस्प्ले

HP Pavilion x360 Backlit KB Laptop

इंटल कोर i5-1335U

512 जीबी

बैकलिट कीबोर्ड, फास्ट चार्ज

Lenovo Smartchoice Ideapad 5 2-in-1

13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13420H

512 जीबी

10 प्वाइंट मल्टी-टच, लेनोवो डिजिटल पेन

ASUS Vivobook 14 Flip

इंटल कोर अल्ट्रा 5

512 जीबी

ओएलईडी डिस्प्ले, इंटल आर्क ग्राफिक्स

HP OmniBook X Flip

इंटल कोर अल्ट्रा 5 226V

1 टीबी

एडवांस्ड AI फीचर, 360 डिग्री कंवर्टिबल

अन्य डिवाइसों की जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप और 2-इन-1 लैपटॉप में क्या अंतर है?
    +
    फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप आमतौर पर 2-इन-1 लैपटॉप का एक प्रकार होते हैं, जो 360-डिग्री हिंज के साथ आते हैं ताकि उन्हें लैपटॉप से टैबलेट मोड में बदला जा सके। 'फोल्डेबल' शब्द कभी-कभी लचीली स्क्रीन वाले फोन के लिए भी उपयोग होता है, लेकिन लैपटॉप के संदर्भ में यह आमतौर पर परिवर्तनीय 2-इन-1 को संदर्भित करता है।
  • क्या फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप टिकाऊ होते हैं?
    +
    हां, आधुनिक फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री और मजबूत हिंज के साथ डिज़ाइन किए जाते हैं ताकि वे दैनिक उपयोग की चुनौतियों का सामना कर सकें। हालांकि, किसी भी लैपटॉप की तरह, सावधानीपूर्वक उपयोग और उचित देखभाल महत्वपूर्ण है।
  • फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप की औसत बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    बैटरी लाइफ मॉडल, प्रोसेसर और उपयोग के पैटर्न पर निर्भर करती है, लेकिन अधिकांश अच्छे फोल्डेबल टचस्क्रीन लैपटॉप 8 से 15 घंटे या उससे अधिक की प्रभावशाली बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं, जो पूरे दिन के काम के लिए पर्याप्त होती है।