HP के ये Touch Screen Laptop तेज स्पीड और स्मार्ट फीचर्स के साथ दे रहे हैं दमदार परफॉरमेंस!

यहां बताए गए हाई परफॉरमेंस HP टच स्क्रीन लैपटॉप में मिलता है तेज प्रोसेसर, स्मूद टच डिस्प्ले और दमदार बैटरी। साथ ही इनमें शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, फास्ट स्टोरेज, मल्टीटास्किंग सपोर्ट और लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं, जो पढ़ाई, ऑफिस वर्क, क्रिएटिव काम और एंटरटेनमेंट के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। इस लेख में जानें HP के टॉप टच स्क्रीन लैपटॉप्स और खास फीचर्स।
हाई परफॉरमेंस HP टच स्क्रीन लैपटॉप
हाई परफॉरमेंस HP टच स्क्रीन लैपटॉप

आज टच स्क्रीन लैपटॉप तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि इनमें स्क्रीन को सीधे उंगलियों से कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे काम करना और भी आसान और इंटरैक्टिव हो जाता है। अगर आप भी एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जिसमें तेज परफॉर्मेंस, स्मूद टच डिस्प्ले और भरोसेमंद ब्रांड की क्वालिटी मिले, तो एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। HP ब्रांड अपने दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले क्वालिटी और लंबे समय तक टिकने वाली बैटरी के लिए जाना जाता है। इसलिए हाई परफॉरमेंस Hp Touchscreen Laptops मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क, स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स, क्रिएटिव काम या रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए तेज और आसान काम का अनुभव देते हैं। इनमें से कुछ लैपटॉप 2 इन वन कन्वर्टिबल डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो लैपटॉप और टैबलेट दोनों की खूबियां एक साथ पेश करते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Pavilion x360, 13th Gen Intel Core i5-1355U Laptop

    अगर आप एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप की तलाश में हैं, तो यह HP Pavilion x360 लैपटॉप एक शानदार विकल्प माना जाता है। इसमें 13वीं जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज स्पीड और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। यह प्रोसेसर ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास, वीडियो एडिटिंग, प्रेजेंटेशन और रोजमर्रा के कामों को आसानी से संभाल सकता है। इसमें 16GB रैम दी गई है, जिससे एक साथ कई एप्लिकेशन चलाने पर भी लैपटॉप स्लो नहीं होता है। साथ ही इसमें 512GB एसएसडी स्टोरेज मिलती है, जो लैपटॉप को जल्दी बूट होने और फाइल्स को तेज़ी से खोलने में मदद करती है। इस टचस्क्रीन लैपटॉप में 14 इंच फुल एचडी टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसमें आईपीएस पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इससे स्क्रीन के रंग ज्यादा साफ और ब्राइट दिखाई देते हैं। टच स्क्रीन की मदद से आप स्क्रीन को सीधे उंगलियों से कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे काम करना और भी आसान हो जाता है। यह 360-डिग्री कन्वर्टिबल डिजाइन के साथ आता है, इसलिए इसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट या स्टैंड मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HP Laptop
    • स्क्रीन की साईज़ - 35.6 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • खास सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो-एज

    खूबियां 

    • इसमें 5 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है, जो ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉल के दौरान बेहतर क्वालिटी देता है। 
    • इसमें विंडोज 11 पहले से इंस्टॉल मिलता है, जिससे आपको लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस मिलता है। 
    • इसके साथ एचपी फास्ट चार्ज फीचर मिलता है, जिससे लैपटॉप लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने लैपटॉप में हीटिंग की गंभीर समस्या बताई है।
    01
  • HP OmniBook 5 Flip, Intel Core i5 Touchscreen Laptop

    इस टॉचस्क्रीन लैपटॉप में 14 इंच 2K टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 x 1200 (WUXGA) है। इसमें IPS पैनल और 300 निट्स ब्राइटनेस दी गई है, जिससे स्क्रीन के रंग ज्यादा साफ और ब्राइट दिखाई देते हैं। साथ ही इसमें एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन आराम से देखी जा सकती है। यह Hp लैपटॉप 360-डिग्री फ्लिप डिजाइन के साथ आता है, जिसको आप लैपटॉप, टैबलेट, टेंट या स्टैंड मोड के रूप में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। यह लैपटॉप 13वीं जनरेशन इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 4.6 GHz तक जा सकती है। इसमें 8 कोर और 12 थ्रेड दिए गए हैं, जिससे मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास और क्रिएटिव काम काफी बढ़िया तरीके से किए जा सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स मिलता है, जो वीडियो एडिटिंग, स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छी विजुअल क्वालिटी देता है। इसमें विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल मिलता है, जिससे आपको लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस मिलता है। 


    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - HP Laptop
    • स्क्रीन की साईज़ - 35.6 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • खास सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां 

    • इसकी 16GB रैम तेज स्पीड मेमोरी देती है जिससे लैपटॉप को बेहतर परफॉर्मेंस मिलती है। 
    • यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम 2024 और माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक -1 साल का सपोर्ट के साथ आता है, जिससे ऑफिस और पढ़ाई का काम आसानी से कर सकते हैं।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2 USB टाइप-C पोर्ट, 2 USB टाइप-A पोर्ट, HDMI 2.1 पोर्ट और RJ-45 पोर्ट दिया गया है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्रहको ने कम बैटरी बैकअप और स्क्रीन में खरोंच दिखने की शिकायत की है।


    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP Envy x360, 13th Gen Intel Core i5-1335U Laptop

    यह उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो हाई परफॉरमेंस वाला Touchscreen लैपटॉप चाहते हैं। यह 13वीं जनरेशन इंटेल कोर i5-1335U प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी अधिकतम स्पीड 4.6 GHz तक पहुंच सकती है। इसमें 10 कोर और 12 थ्रेड दिए गए हैं, जिससे मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग और क्रिएटिव काम काफी तेजी और स्मूद तरीके से की जा सकती हैं। बेहतर स्पीड के लिए इसमें 16GB रैम दी गई है, जो सिस्टम को तेज और रिस्पॉन्सिव बनाती है। वहीं 512 GB स्टोरेज मिलने से लैपटॉप जल्दी स्टार्ट होता है और फाइल्स तेजी से लोड होती हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 15.6 इंच फुल एचडी टच स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1920 × 1080 है। इसमें मल्टी-टच सपोर्ट मिलता है, जिससे आप स्क्रीन को उंगलियों या स्टायलस पेन की मदद से आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका एज-टू-एज ग्लास और माइक्रो-एज डिजाइन स्क्रीन को ज्यादा आकर्षक और बड़ा लुक देता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - 15-fe0027TU
    • स्क्रीन की साईज़ - 39.6 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i5
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • खास सुविधा - FHD, स्टाइलस सपोर्ट

    खूबियां 

    • बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस के लिए इसमें इंटेल आइरिस Xe ग्राफिक्स दिया गया है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग, फोटो एडिटिंग और हल्की गेमिंग में अच्छी ग्राफिक्स क्वालिटी मिलती है।
    • इसमें अमेजन अलेक्सा सपोर्ट होने से आप वॉयस कमांड के जरिए कई काम कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन मीटिंग के लिए इसमें HP वाइड विजन 5MP IR कैमरा है, जो ड्यूल डिजिटल माइक्रोफोन के साथ बेहतर क्वालिटी की वीडियो कॉलिंग देता है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने प्री-एक्टिवेटेड लैपटॉप मिलने की शिकायत की है।
    03
  • HP Smartchoice OmniBook 5 Laptop

    इस एचपी लैपटॉप मॉडल में नेक्स्ट-जेन AI कोपायलट+ फीचर मिलता है, जो AI आधारित स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करता है और आपके काम को ज्यादा आसान और तेज बनाता है। साथ ही इसमें बैकलिट कीबोर्ड और एंटी-ग्लेयर कोटिंग दी गई है, जिससे कम रोशनी में भी आराम से टाइपिंग की जा सकती है और स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन कम होता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Radeon 860M ग्राफिक्स मिलता है, जो फोटो एडिटिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और क्रिएटिव कामों के लिए शानदार विजुअल क्वालिटी देता है। यह लैपटॉप विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है और इसमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 2024 भी दिया गया है, जिससे ऑफिस और पढ़ाई का काम आसानी से किया जा सकता है। वहीं इसका AMD Ryzen AI 7 350 प्रोसेसर तेज स्पीड, बेहतर मल्टीटास्किंग और AI आधारित कामों को आसानी से संभालने में सक्षम है। इसलिए यह लैपटॉप ऑफिस वर्क, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स, वीडियो एडिटिंग और डेली प्रोडक्टिविटी के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - एचपी लैपटॉप
    • स्क्रीन की साईज़ - 40.6 सेंटीमीटर
    • हार्ड डिस्क साइज - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 7
    • रैम मेमोरी साइज - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • खास सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां 

    • इसमें दी गई 16 इंच WUXGA 2K टच स्क्रीन डिस्प्ले शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देती है।
    • इसमें माइक्रो-एज बेज़ेल डिजाइन होने से स्क्रीन का एरिया ज्यादा बड़ा दिखाई देता है। 
    • इसमें 512GB स्टोरेज होने से यह लैपटॉप जल्दी स्टार्ट होता है और फाइल्स या एप्लिकेशन तेजी से लोड होते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने वारंटी संबंधी समस्या बताई है।
    04
  • HP Chromebook x360 Touchscreen 2-in-1 Laptop

    अगर आप किफायती कीमत में एचपी ब्रांड का टच स्क्रीन लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो यह बहुत ही बढ़िया विकल्प है,जो पढ़ाई, ऑनलाइन क्लास, इंटरनेट ब्राउज़िंग और एंटरटेनमेंट के काम आता है। यह एक 2-इन-1 कन्वर्टिबल लैपटॉप है, जिसमें 360-डिग्री हिंज डिजाइन दिया गया है। इसका मतलब है कि आप इसे लैपटॉप मोड, टैबलेट मोड, टेंट मोड या स्टैंड मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए पढ़ाई, मूवी देखने या प्रेजेंटेशन देने के लिए यह काफी सुविधाजनक हो जाता है। लगभग 1.49 किलोग्राम वजन और स्टाइलिश फॉरेस्ट टिल रंग डिजाइन के साथ यह लैपटॉप हल्का और पोर्टेबल है, जिसे कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। इसमें दिया गया इंटेल Celeron N4120 प्रोसेसर की बेस स्पीड लगभग 1.1GHz है और जरूरत पड़ने पर यह 2.8GHz तक बर्स्ट स्पीड तक काम कर सकती है। इस वजह से यह लैपटॉप रोजमर्रा के काम जैसे वेब ब्राउज़िंग, ऑनलाइन स्टडी और वीडियो स्ट्रीमिंग को आसानी से संभाल लेता है।


    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Chromebook
    • स्क्रीन की साईज़ - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क साइज - 64GB 
    • सीपीयू मॉडल - सेलेरॉन एन4020
    • रैम मेमोरी साइज - 4GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - क्रोम ओएस
    • खास सुविधा - माइक्रो-एज, टचस्क्रीन

    खूबियां 

    • इसमें 1 साल के लिए 100GB गूगल क्लाउड स्टोरेज मिलता है, जिससे आप अपनी फाइल्स ऑनलाइन सुरक्षित रख सकते हैं।
    • इसमें माइक्रो-एज डिजाइन होने से स्क्रीन का व्यू एरिया ज्यादा बड़ा लगता है। 
    • ब्राइट व्यू तकनीक और 220 निट्स ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन पर कंटेंट काफी साफ और रंगीन दिखाई देता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने हाई स्पीड वाईफाई कनेक्शन होने के बावजूद वाईफाई की स्पीड बहुत धीमी है।

    अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

    05

हाई परफॉरमेंस HP टच स्क्रीन लैपटॉप मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी  

यहां पर हमने अमेजन पर उपलब्ध हाई परफॉरमेंस HP टच स्क्रीन लैपटॉप के 5 मॉडल्स के फीचर्स के मुख्य बिन्दुओं को तालिका में बताया है, जो शानदार अनुभव देते हैं। इन खूबियों के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा लैपटॉप ले सकते हैं।

मॉडल

प्रोसेसर

RAM / स्टोरेज

स्क्रीन

ऑपरेटिंग सिस्टम

खास फीचर

HP Pavilion x360 ek1148TU

इंटेल कोर i5 13th Gen (1355U)

16GB DDR4 / 512GB SSD

14" FHD टचस्क्रीन

Windows 11

2-in-1 डिजाइन, 5MP कैमरा

HP OmniBook 5 Flip fp0789TU

इंटेल कोर i5 13th Gen (1334U)

16GB LPDDR5 / 512GB SSD

14" 2K WUXGA टचस्क्रीन

Windows 11

एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, 300 निट्स ब्राइटनेस

HP Envy x360 15-fe0027TU

इंटेल कोर i5 13th Gen (1335U)

16GB LPDDR5 / 512GB SSD

15.6" FHD टचस्क्रीन

Windows 11

बड़ा डिस्प्ले, IR कैमरा

HP OmniBook 5 AI ag1048au

AMD Ryzen AI 7 350

16GB LPDDR5X / 512GB SSD

16" WUXGA 2K टचस्क्रीन

Windows 11

AI Copilot+ लैपटॉप, 50 TOPS AI पावर

HP Chromebook x360 14a

इंटेल Celeron N4120

4GB / 64GB eMMC

14" टचस्क्रीन

Chrome OS

हल्का 2-in-1, बेसिक काम के लिए

अधिक जानकारी हेतु जागरण स्मार्ट च्वॉइस पेज पर जाएं।

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप क्या होते हैं?
    +
    HP टच स्क्रीन लैपटॉप ऐसे लैपटॉप होते हैं जिनकी स्क्रीन को आप मोबाइल या टैबलेट की तरह टच करके इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें आप उंगली या स्टाइलस पेन की मदद से स्क्रॉल, ड्रॉ, नोट्स और कई काम आसानी से कर सकते हैं। इसलिए ये पढ़ाई, ऑफिस वर्क और क्रिएटिव कामों के लिए काफी उपयोगी होते हैं।
  • क्या एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप पढ़ाई और ऑफिस काम के लिए अच्छे होते हैं?
    +
    हां, एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप पढ़ाई और ऑफिस दोनों कामों के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इनमें तेज प्रोसेसर, अच्छी रैम, स्मूद टच डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जिससे मल्टीटास्किंग और ऑनलाइन काम करना आसान हो जाता है।
  • क्या एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप में 2-इन-1 कन्वर्टिबल फीचर मिलता है?
    +
    कई एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप में 2-इन-1 कन्वर्टिबल डिजाइन मिलता है, जिसमें 360-डिग्री हिंज होता है। इससे आप लैपटॉप को टैबलेट, टेंट या स्टैंड मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर मूवी देखने, प्रेजेंटेशन देने और नोट्स बनाने में काफी काम आता है।