Hisense के टीवी अपनी बेहतरीन कीमत के कारण बजट से लेकर मीडियम रेंज के सर्वश्रेष्ठ विकल्पों में गिने जाते हैं। ये मिनी-LED, QLED और उन्नत एचडीआर (डॉल्बी विजन) जैसी प्रीमियम सुविधाओं से लैस होते हैं। इनकी बेहतरीन पीक ब्राइटनेस, दमदार गेमिंग फीचर्स जैसे HDMI 2.1, 144 HZ तक रीफ्रेश रेट और स्मार्ट ऑपरेटिंग सिस्टम (गूगल टीवी/VIDAA) की भी की भी अक्सर लोग काफी तारीफ करते हैं। ऐसे में आप यहां इस ब्रांड के 55 Inch TV मॉडल्स देख सकते हैं, जिनपर फिल्में देखने से लेकर गेमिंग तक का शानदार अनुभव लिया जा सकता है। 55 इंच एक ऐसा स्क्रीन साइज है, जो मध्यम आकार वाले कमरों के लिए आदर्श रहता है और साथ ही विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के लिए बढ़िया माना जाता है। अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हाइसेंस 55 इंच स्मार्ट टीवी के पांच बढ़िया मॉडल्स को आप नीचे देख सकते हैं, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं।
फिल्में हों या गेम Hisense के 55 Inch TV आपके हर अनुभव को बनाएंगें ताबड़तोड़!

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Hisense 139 cm (55 inches) U7Q Series 4K Ultra HD Smart QLED Mini LED TV
यह 55 इंच स्मार्ट टीवी मिनी एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो अपनी शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इसकी क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी हर एक सीन को डिटेल तरीके से पेश करती है और साथ ही वाइड कलर गैमेट रंगों में कमी नहीं आने देता है। इस टीवी का 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन शानदार चमक व क्लैरिटी वाले विजुअल्स प्रदान करता है। इसमें गहरे, स्पष्ट और बेहतरीन कंट्रास्ट वाले विजुअल्स देने वाला HDR 10+ और HLG सपोर्ट मिलता है। यह बिना रूकावट गेमिंग का शानदार अनुभव देने के लिए ALLM, VRR और MEMC फीचर्स से लैस है, जो लैगिंग की समस्या को रोकते हैं। वहीं, इसके स्टैंडर्ड, एन्हैंस्ड, फिल्ममेकर, सिनेमा, एनर्जी सेविंग, डायनमिक और स्पोर्ट्स आपको अलग-अलग कंटेंट को उनके असली जैसे विजुअल्स के साथ देखने का मजा देते हैं। 40 वॉट स्पीकर आउटपुट वाले इस 55 इंच टीवी में धमाकेदार साउंड अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी मिलती है। इसके अलावा यह संतुलित आवाज देने वाले ऑडियो एक्वालइज़र और कई एडजस्टेबल साउंड मोड्स के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- मिनी एलईडी
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 144 Hz
- स्पेशल फीचर- हाई-व्यू AI इंजन, 144Hz गेम मोड प्रो, बिल्ट-इन सबवूफर, VIDAA
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रैशियो- 5000:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
- रिस्पॉन्स टाइम- 6 मिलीसेकेंड्स
खूबियां
- इसका Hi-View AI इंजन हर एक पिक्चर को बेहतर अनुभव के लिए शानदार तरीके से पेश करता है।
- फिल्ममेकर मोड के साथ फिल्में देखने पर आपको घर बैठे थिएटर जैसा सिनेमैटिक एहसास मिल सकता है।
- बेहतरीन ऑडियो के साथ गहरे बेस का मजा देने के लिए इसमें बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है।
- 144Hz गेम मोड प्रो गेमिंग के वक्त विजुअल्स के अटकने या लैग होने की समस्या को कम करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों द्वारा अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
01Hisense 139 cm (55 inches) Q7N Series 4K Ultra HD Smart QLED TV
क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी वाले इस हाइसेंस टीवी में आप बेहतरीन क्वालिटी वाले विजुअल्स के साथ फिल्में देखने का मजा ले सकते हैं। यह 8 Bit + FRC कलर डेप्थ और वाइड कलर गैमेट के साथ चित्रों को उनके असली जैसे गहरे रंगों में प्रदर्शित करता है। इसमें 32 ज़ोन्स के साथ लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो किसी भी तरह की रोशनी में स्क्रीन की चमक को कम नहीं होने देती है। इसका HDR 10+ और HDR10+ अडाप्टिव सपोर्ट हर एक सीन को शानदार चमक, गहराई और कंट्रास्ट के साथ पेश करता है, ताकी आपको उनमें डूबने वाला एहसास मिल सके। इस Hisense TV में 4K HDR के साथ 4K अपस्केलिंग पिक्चर एन्हैंसमेंट फीचर दिया गया है, ताकी कम क्वालिटी वाली पिक्चर को करीब 4K क्वालिटी में देखा जा सके। यह लैग फ्री गेमिंग अनुभव देने के लिए HLG सपोर्ट HDMI 2.1 कंपैटिबिलटी के साथ आता है। इसमें 49 वॉट आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी वाला स्पीकर मिलता है, जिसके साथ आपको देखने और सुनने का धमाकेदार अनुभव मिल सकता है। वहीं, कंटेंट के अनुसार सटीक ऑडियो देने के लिए यह एक्वालाइज़र का भी इस्तेमाल करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 120 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रैशियो- 4000:1
- अधिकतम डिस्प्ले ब्राइटनेस- 400 निट
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- रिस्पॉन्स टाइम- 6.5 मिलीसेकेंड्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- VIDAA
खूबियां
- फोन का कंटेंट टीवी पर देखने के लिए इसमें DLNA, मिराकास्ट, क्रोमकास्ट और एयरप्ले जैसे स्क्रीन शेयरिंग फीचर्स दिए गए हैं।
- बिल्ट-इन ऐलेक्सा और VIDAA वॉइस के साथ इस टीवी को आप अपनी आवाज से बोलकर कमांड देकर कंट्रोल कर सकते हैं।
- बिना अटके, लैगिंग और रूकावट के धमाकेदार गेमिंग के लिए 144Hz VR, एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम, गेम बार और ALLM सपोर्ट मिलता है।
- पसंदीदा मैच को बिना किसी रूकावट और धुंधलेपन के देखने के लिए इसके AI स्पोर्ट्स मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने टीवी के ऐप स्टोर सीमित ऐप्स उपलब्ध होने की शिकायत की है।
02Hisense 139 cm (55 inches) E68N Series 4K Ultra HD Smart Google QLED TV
अपने फिल्में देखने या फिर गेम खेलने के अनुभव को इस हाइसेंस 55 इंच टीवी के साथ बढ़िया बना सकते हैं, जिसमें 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन के साथ 60Hz रीफ्रेश रेट मिलता है। इसमें तेज और आसान कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI और 2 USB पोर्ट्स के साथ ही बिल्ट-इन डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, RJ कनेक्टर, 1 ईयरफोन जैक, एक AV इनपुट आदि विकल्प मिलते हैं। यह डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस स्पीकर के साथ आता है, जिसके 24 वॉट आउटपुट के साथ आपको शानदार साउंड का मजा मिल सकता है। इसके स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, स्पीच और लेट नाइट जैसे साउंड मोड्स आपको अपने कंटेंट के अनुसार सही ऑडियो एडजस्ट करने की अनुमति देते हैं। वहीं, इस स्मार्ट टीवी में 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल वाला QLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे किसी भी तरफ से देखने पर स्पष्ट विजुअल्स मिलते हैं। यह120 Hz के तेज रीफ्रेश रेट, ALLM, VRR और MEMC सपोर्ट के साथ बेहतरीन लैग फ्री गेमिंग अनुभव लिया जा सकता है, जो डॉल्बी विजन के साथ और भी डूबने वाला एहसास दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- स्पेशल फीचर- HDR 10+, डॉल्बी विजन, पिक्सल ट्यूनिंग, डेप्थ एन्हैंसर
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, ब्लूटूथ, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- अधिकतम डिस्प्ले ब्राइटनेस- 350 निट
- रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- गूगल टीवी
- मेमोरी स्टोरेज कैपेसिटी- 16 GB
खूबियां
- डाइरेक्ट फुल ऐरे टेक्नोलॉजी ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को कंट्रोल करके शानदार रंग, चमक व क्लैरिटी वाले विजुअल्स प्रदान करती है।
- किसी भी सीन को धुंधला होने से रोकने के लिए यह स्मूद मोशन फीचर के साथ आता है।
- विभिन्न कंटेंट को शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ देखने में लिए AI स्पोर्ट्स, फिल्ममेकर और गेम मोड प्लस मोड्स मिलते हैं।
- इसे गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ बोलकर कमांड दे सकते हैं और फंक्शन को कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में समस्या आई है।
03Hisense 139 cm (55 inches) U6N PRO Series 4K Ultra HD Smart QLED Mini LED TV
मिनी एलईडी डिस्प्ले और क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी वाले इस हाइसेंस स्मार्ट टीवी के साथ शानदार विजुअल्स देखने का मजा लिया जा सकता है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जो कमरे में उपलब्ध किसी भी प्रकार की रोशनी में स्क्रीन की चमक को बनाए रखते हुए स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करती है। यह डॉल्बी विजन और HDR 10+ सपोर्ट के साथ आता है, ताकी आप बेहतरीन कंट्रास्ट, चमक और रंगों वाले चित्र देख सकें। इस हाइसेंस Smart TV 55 Inch में फिल्ममेकर, सिनेमा, इको, डायनमिक और स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिन्हें आप कंटेंट के अनुसार सटीक पिक्चर क्वालिटी के लिए बदल सकते हैं। इसका 24 वॉट ऑडियो पावर आउटपुट डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी डिजिटल के साथ धमाकेदार साउंड देता है। वहीं, यह ऑडियो एक्वालाइज़र और लिप-सिंक एडजस्टमेंट के साथ आता है, ताकी आप स्पष्ट ऑडियो के साथ विजुअल्स से मेल खाते हुए बेहतर आवाज सुन सकें। इसमें फोन के कंटेंट को टीवी पर कास्ट करने के लिए एयरप्ले, मिराकास्ट, DLNA, एनीव्यू कास्ट जैसे स्क्रीन मिररिंग के फीचर्स दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- मिनी एलईडी, QLED
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- स्पेशल फीचर- 120 स्मूद मोशन रेट, 160 लोकल डिमिंग ज़ोन्स, 400 निट्स ब्राइटनेस
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
- रिस्पॉन्स टाइम- 8 मिलीसेकेंड्स
- ऑपरेटिंग सिस्टम- VIDAA
खूबियां
- टोटल HDR सॉल्यूशन चित्रों की चमक, रंग और कंट्रास्ट को कम किए बिना उन्हें असली जैसी दिखने वाली क्वालिटी में पेश करती है।
- इसके इनफिनिटी विजन के साथ अधिक इमर्सिव और सिनेमैटिक विजुअल्स देखने का अनुभव मिल सकता है।
- हाई-व्यू इंजन और डायनमिक टोन मैपिंग विजुअल्स को एकदम बेहतरीन डिटेल्स के साथ पेश करता है।
- इसका VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम वॉइस रिमोट, शेयर टू टीवी, वन टच एक्सेस और यूनिवर्सल सर्च की सुविधा देता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने पिक्चर क्वालिटी के साथ समस्याओं की रिपोर्ट की है।
04Hisense 139 cm (55 inches) E6N Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह हाइसेंस टीवी आपको विभिन्न ऐप्स और सर्विसेस तक आसा पहुंच सुनिश्चित करता है। इस 55 इंच स्मार्ट टीवी में डॉल्बी विजन, HDR 10 और HLG जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो शानदार क्वालिटी के विजुअल्स के साथ आपके मनोरंजन का मजा दोगुना कर सकते हैं। इसमें लैग फ्री, स्मूद और शानदार गेमिंग अनुभव के लिए VRR, ALLM, MEMC जैसे लाजवाब फीचर्स भी दिए गए हैं, ताकी आप बिना रूकावट भरपूर एक्शन का मजा ले सकें। यह डायनमिक बैकलाइट कंट्रोल के साथ कंटेंट और कमरे में उलब्ध रोशनी के आधार पर स्क्रीन की चमक को ऑटोमैटिक तरीके से कम-ज्यादा करने में सक्षम है। वहीं, इसका DTS वर्चुअल X और डॉल्बी डिजिटल सिस्टम साउंड क्वालिटी को धमाकेदार बनाता है, जिसके साथ आप थिएटर वाला मजा ले सकते हैं। इसमें अलग-अलग कंटेंट को बेहतरीन ऑडियो के साथ देखने के लिए स्टैंडर्ड, थिएटर, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, स्पीच, और लेट नाइट जैसे एडजस्टेबल साउंड मोड्स दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- एलईडी
- रिजॉल्यूशन- 4K
- रीफ्रेश रेट- 60 Hz
- स्पेशल फीचर- 4K AI अपस्केलर, प्रीसिजन कलर, अडाप्टिव लाइट सेंसर
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ईथर्नेट, HDMI, WiFi, USB
- ऐस्पैक्ट रैशियो- 16:9
- कंट्रास्ट रैशियो- 5000:1
- व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री
- अधिकतम डिस्प्ले ब्राइटनेस- 300 निट
- स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट
- रिस्पॉन्स टाइम- 9.5 मिलीसेकेंड्स
खूबियां
- असलियत और आर्ट के बीच रंगों को सटीक तरीके से पेश करने वाला प्रीसिजन कलर फीचर मिलता है।
- अडाप्टिव लाइट सेंसर दिन हो रात हर रोशनी में बेहतरीन चमक के साथ शानदार विजुअल्स पेश करता है।
- इसके MEMC फीचर के साथ एक्शन या फिर गेमिंग विजुअल्स को स्मूद मोशन के साथ देखा जा सकता है।
- आसान नियंत्रण के लिए यह वॉइस कंट्रोल फंक्शन वाले रिमोट के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसमें लैगिंग की समस्या आई है।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Hisense 55 इंच टीवी के विभिन्न मॉडल और उनकी तुलना
हाइसेंस 55 इंच टीवी कई अलग-अलग मॉडलों में उपलब्ध हैं, जिनमें U7Q, Q7N, E68N, U6N और E6N सीरीज शामिल हैं। प्रत्येक मॉडल की अपनी विशेषताएं और लाभ हैं। ऐसे में आप अपने बजट, और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक सही 55 Inch Smart TV का चुनाव कर सकते हैं-
|
मॉडल्स |
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी |
स्पीकर आउटपुट |
अन्य |
|
Hisense 139 cm (55 inches) U7Q Series |
मिनी एलईडी |
40 वॉट |
साउंड और पिक्चर मोड्स |
|
Hisense 139 cm (55 inches) Q7N Series |
QLED |
49 वॉट |
AI पिक्चर क्वालिटी |
|
Hisense 139 cm (55 inches) E68N Series |
क्यूएलईडी |
24 वॉट |
डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस |
|
Hisense 139 cm (55 inches) U6N PRO Series |
मिनी एलईडी, क्यूएलईडी |
24 वॉट |
120 Hz स्मूद मोशन रेट |
|
Hisense 139 cm (55 inches) E6N Series |
एलईडी |
24 वॉट |
डायनमिक बैकलाइट कंट्रोल |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- हाइसेंस 55 इंच टीवी की वारंटी कितने साल की होती है?+हाइसेंस 55 इंच टीवी की वारंटी आमतौर पर 1 साल की होती है, लेकिन कुछ मॉडलों पर 2 साल की वारंटी भी मिल सकती है।
- हाइसेंस 55 इंच टीवी में कौन-कौन से स्मार्ट फीचर्स हैं?+हाइसेंस 55 इंच टीवी में आमतौर पर वाई-फाई, स्मार्ट ऐप्स और वॉयस कंट्रोल जैसे स्मार्ट फीचर्स होते हैं।
- क्या हाइसेंस 55 इंच टीवी गेमिंग के लिए अच्छा है?+कुछ हाइसेंस 55 इंच टीवी मॉडल गेमिंग के लिए बेहतर होते हैं, जिनमें कम इनपुट लैग और हाई रिफ्रेश रेट होता है।
You May Also Like