JBL एक ऐसा ब्रांड है, जो अपने हाई-क्वालिटी ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। इन्हीं से एक हैं जेबीएल के साउंडबार, जिन्हें उनकी दमदार आवाज और लेटेस्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी के लिए पसंद किया जाता है। अमेजन पर इनके कई विकल्प उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहकों द्वारा अच्छी रेटिंग भी दी गई है। ऐसे में आप यहां वूफर के साथ आने वाले कुछ दमदार JBL Soundbar के विकल्प देख सकते हैं, जो आपको अमेजन पर आसानी से मिल जाएंगें। ये वूफर के साथ बेस से भरी आवाज प्रदान करते हैं, जिससे घर के मनोरंजन का मजा दोगुना हो सकता है। वहीं, इनमें अधिक शक्तिशाली और थिएटर जैसा साउंड देने के लिए डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी डिजिटल, और डॉल्बी एटमॉस जैसे विभिन्न टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है। इन्हें सेटअप करना आसान है और साथ ही वायरलेस ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ अलग-अलग डिवाइस को जोड़ना भी संभव हो पाता है। नीचे इनके विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-
Woofer के साथ JBL Soundbar से मिलेगी धमाकेदार आवाज, Amazon पर देखिए बेस्ट मॉडल्स

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
JBL Cinema SB271, Dolby Digital Soundbar with Wireless Subwoofer
220 वॉट का यह साउंडबार वायरलेस सबवूफर के साथ आता है, जिसके दो फुल रेंज ड्राइवर्स शक्तिशाली साउंड प्रदान करते हैं। इसमें गहरा और धमाकेदार बेस देने वाला वायरलेस सबवूफर दिया गया है, जिससे आपको तारों की झंझट भी नहीं झेलनी पड़ेगी। इस साउंडबार से 2.1 चैनल डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ थिएटर जैसे साउंड का अनुभव लिया जा सकता है, जो फिल्मों और गानों में खोने वाला एहसास दे सकता है। इसका वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्शन आपको आसानी से स्मार्टफोन, टैब, लैपटॉप आदि को कनेक्ट करने की सुविधा देता है। वहीं, इसमें HDR Arc और ऑप्टिकल पोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से टीवी को भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसे टीवी रिमोट से भी चलाया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLSB271BLKIN
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- फीचर्स- सबवूफर, रिमोट कंट्रोल, बेस बूस्ट
- कंट्रोलर टाइप- बटन, रिमोट कंट्रोल
- औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा
- स्पीकर साइज- 67 मिमी
खूबियां
- साउंडबार 10 मिनट से ज्यादा इनएक्टिव रहने पर ऑटोमैटिक तरीके से स्मार्ट स्टैंडबाय मोड पर स्विच हो जाता है।
- इसमें अलग-अलग कंटेंट के लिए मूवी, न्यूज और म्यूजिक 3 प्रीडिफाइन EQ मोड्स भी दिए गए हैं।
- इसका डेडिकेटेड वॉइस मोड फिल्में देखते समय डायलॉग को एकदम स्पष्ट रूप से सुनने में मदद करता है।
कमी
- कुछ ग्राहक साउंडबार के बेस कंट्रोल से असंतुष्ट हैं।
01JBL Cinema SB510, Dolby Audio Soundbar with Built-in Subwoofer
इस जेबीएल सिनेमा SB510 साउंडबार में बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है, जिसके साथ आप साउंड में गहरे बेस का मजा ले सकते हैं। यह स्मार्ट डिवाइस को वायरलेस तरीके से कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ आता है। इसमें फिल्में देखने के अनुभव को बेहतर करने के लिए शक्तिशाली साउंड देने वाला Dolby Audio मिलता है, जो कमरे में थिएटर जैसी आवाज सुनने का मजा दे सकता है। इस साउंडबार में डेडिकेटेड सेंटर चैनल मिलता है, जो फिल्म और टीवी डायलॉग को बेहद स्पष्ट ऑडियो के साथ डिलीवर करता है। किसी भी टीवी को आसानी से साउंडबार से कनेक्ट करने के लिए इसमें HDMI ARC कनेक्शन की सुविधा भी मिलती है। इसका 3.1 चैनल ऑडियो को ज्यादा स्पष्ट, गहरा और तेज बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- JBL SB510
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- इनक्लोजर मटेरियल- प्लास्टिक
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 12 इंच
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
खूबियां
- आसान सेटअप और परेशानी मुक्त कनेक्शन के लिए HDMI ARC और ऑप्टिकल इनपुट मिलता है।
- इसका बिल्ट-इन सबवूफर मजेदार अनुभव के लिए गहरा बेस प्रदान करता है।
- डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी फिल्में देखने के अनुभव को बेहतर कर सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहकों को कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं आईं।
02JBL Newly Launched Cinema SB560, Dolby Audio Soundbar
इस साउंडबार का 250W पावर आउटपुट, बेहतरीन सिनेमैटिक अनुभव के लिए शानदार और दमदार साउंड प्रदान करता है। यह गहरा और रोमांचक बेस देने में भी सक्षम है, क्योंकि इसके साथ वायरलेस सबवूफर भी मिलता है। इसमें बेहद स्पष्ट, तेज और गहरी आवाज प्रदान करने वाला 3.1 ऑडियो चैनल मिलता है। वहीं, इसका सेंटर चैनल आवाज को और भी ज्यादा साफ करने का काम करता है, ताकी आप फिल्मों के डायलॉग को स्पष्ट रूप से सुन सकें। आप ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए अपने फोन, लैपटॉप और टैब जैसी स्मार्ट डिवाइस को JBL Soundbar से वायरलेस तरीके से जोड़ सकते हैं। इसके अलावा साउंडबार में HDMI Arc पोर्ट भी दिया गया है, ताकी इसे टीवी के साथ भी आसानी से कनेक्ट किया जा सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLSB560BLKIN
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- स्पीकर साइज- 12 इंच
- आउटपुट पावर- 250W
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 45 Hz
खूबियां
- इसके साथ गहरा बेस प्रदान करने वाला 5.25 इंच का वायरलेस सबवूफर मिलता है।
- डेडिकेटेड सेंटर चैनल आवाज की स्पष्टता को बढ़ाने का काम करता है।
- एकल केबल कनेक्शन के लिए HDMI ARC और ऑप्टिकल इनपुट दिए गए हैं।
कमी
- कुछ लोगों की इसकी डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
03JBL Bar 2.1 Deep Bass (MK2), Soundbar with 6.5 Down-Firing Wireless Subwoofer
यह जेबीएल साउंडबार 300W के आउटपुट पावर के साथ आपके कमरे को धमाकेदार साउंड के साथ भर सकता है। इसके साथ गाने और फिल्में पहले से कई गुना अच्छी आवाज में देखे व सुने जा सकते हैं। इसमें मिलने वाला जेबीएल सराउंड साउंड फिल्मों, गानों और खेलों में डूबने वाला एहसास दे सकता है। इस साउंडबार में 2.1 चैनल वाला ऑडियो सुना जा सकता है। वहीं, इसका 6.5 इंच का डाउन फायरिंग वायरलेस सबवूफर बेहद गहरा और रोमांचन बेस प्रदान करता है, जिससे मनोरंजन का मजा दोगुना हो सकता है। यह बिल्ट-इन Dolby Digital टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिसके साथ मिलने वाली दमदार आवाज आपको सिनेमैटिक अनुभव दे सकती है। आप इसमें मिलने वाले HDMI ARC और ऑप्टिकल इनपुट के जरिए टीवी को भी आसानी से जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLBAR21DBM2BLKIN
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- स्पीकर साइज- 6.5 इंच
- इनपुट वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- ऑडियो चैनल- 2.1
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
खूबियां
- 2.1 चैनल ऑडियो म्यूजिक, फिल्मों और स्पोर्ट्स में असली जैसा अनुभव दे सकता है।
- डॉल्बी डिजिटल के साथ मजेदार थिएटर जैसी सिनेमैटिक आवाज मिल सकती है।
- यह 300W के अधिकतम पावर आउटपुट से सुनने का अधिक बेहतर मजा दे सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में दिक्कत आई है।
04JBL Bar 1000 Pro, 11.1 (7.1.4) Channel Truly Wireless Soundbar
जेबीएल के इस ट्रूली वायरलेस साउंडबार के मुख्य बार में दो अप-फायरिंग ड्राइवर्स और दो अलग किए जा सकने वाले बैटरी से चलने वाले वायरलेस रियर स्पीकर मिलते हैं। यह शानदार डॉल्बी एटमॉस, DTS:X और मल्टीबीम सराउंड साउंड के साथ थिएटर जैसी क्वालिटी वाला 3D साउंड देता है, जिससे आपको पूरे कमरे में एकसमान तेज और संतुलित आवाज मिल सकती है। इसका 880W का आउटपुट पावर आपको फिल्मों से लेकर गानों और गेम्स में डूबने वाला साउंड दे सकता है। इसमें 10 इंच का डाउन फायरिंग वायरलेस सबवूफर भी दिया गया है, जो रोमांचक, सटीक बेस के साथ एक्शन फिल्मों में रोमांच जोड़ने का काम करता है। इसे एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट या फिर Siri से कनेक्ट करके बोलकर कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नंबर- JBLBAR1000PROBLKIN
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- स्पीकर साइज- 10 इंच
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- आउटपुट पावर- 880W
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
खूबियां
- इसे वायरलेस कनेक्शन के लिए ब्लूटूथ के अलावा WiFi से भी जोड़ा जा सकता है।
- वायरलेस स्ट्रीमिंग के लिए इसमें एप्पल एयरप्ले की सुविधा भी मिलती है।
- इसे इंटरनेट से जोड़कर JBL One फोन ऐप के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं।
कमी
- कुछ लोगों ने बताया कि इसने काम करना बंद कर दिया।
अन्य उपकरणों की जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
वूफर के साथ बेस्ट रेटेड JBL साउंडबार मॉडल्स की तुलना
जेबीएल साउंडबार वूफर के लेते समय, आपको कमरे का आकार, कनेक्टिविटी विकल्प, और अपनी आवश्यकताओं पर विचार करना चाहिए। आप विभिन्न मॉडलों की तुलना के साथ जेबीएल Soundbar With Woofer का एक सही विकल्प चुन सकते हैं-
|
मॉडल्स |
ऑडियो टेक्नोलॉजी |
ऑडियो चैनल |
अन्य |
|
JBL Cinema SB271 |
डॉल्बी डिजिटल |
2.1 |
वायरलेस सबवूफर |
|
JBL Cinema SB510 |
डॉल्बी ऑडियो |
3.1 |
बिल्ट-इन सबवूफर |
|
JBL Newly Launched Cinema SB560 |
डॉल्बी ऑडियो |
3.1 |
सेंटर चैनल |
|
JBL Bar 2.1 Deep Bass (MK2) |
डॉल्बी डिजिटल |
2.1 |
डाउन फायरिंग सबवूफर |
|
JBL Bar 1000 Pro |
डॉल्बी एटमॉस |
11.1 (7.1.4) |
ट्रूली वायरलेस साउंडबार |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या JBL साउंडबार वूफर के साथ मेरे टीवी के साथ संगत है?+ज्यादातर जेबीएल साउंडबार वूफर के साथ HDMI ARC या ऑप्टिकल केबल के माध्यम से टीवी के साथ संगत होते हैं। सुनिश्चित करें कि आपका टीवी इन कनेक्शनों का समर्थन करता है।
- क्या जेबीएल साउंडबार वूफर के साथ वायरलेस है?+कुछ जेबीएल साउंडबार वूफर के साथ वायरलेस होते हैं, जबकि अन्य को केबल से कनेक्ट करने की आवश्यकता होती है। वायरलेस विकल्प अधिक सुविधाजनक होते हैं, लेकिन वायर्ड विकल्प बेहतर ध्वनि गुणवत्ता प्रदान कर सकते हैं।
- क्या जेबीएल साउंडबार वूफर के साथ डॉल्बी एटमॉस का समर्थन करता है?+कुछ JBL साउंडबार वूफर के साथ डॉल्बी एटमॉस का समर्थन करते हैं, जो एक अधिक इमर्सिव सराउंड साउंड अनुभव प्रदान करता है।
You May Also Like