आज के डिजिटल समय में स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और क्रिएटिव यूज़र्स काम के लिए हैंडरिटन नोट्स वाले टैबलेट्स पसंद कर रहे हैं। खासतौर पर पेन सपोर्ट के साथ आने वाले टैबलेट पढ़ाई, मीटिंग नोट्स, ऑनलाइन क्लासेस और डिजिटल स्केचिंग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन चुके हैं। आपको भी पेन के साथ आने वाला टैबलेट चाहिए, तो नीचे दी गई सूची पर एक नजर डाल लें। इनमें से आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही टैबलेट आसानी से चुन सकते हैं। ये टॉप 5 टैबलेट मॉडल्स हैंडरिटन नोट्स लेने के लिए बढ़िया है। इनको चुनते समय डिस्प्ले क्वालिटी, पेन की सेंसिटिविटी, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस जैसे पहलुओं का ध्यान रखा हैं।
आइये स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए बेस्ट पेन सपोर्ट वाले टॉप 5 टैबलेट के विकल्प देखें -
Apple iPad Air 11 with M3 chip Tab
एप्पल आई पैड एयर 11 एक पावरफुल, स्मार्ट और प्रीमियम टैबलेट है, जिसको पढ़ाई, काम, क्रिएटिव टास्क और एंटरटेनमेंट जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया है। इसमें M3 चिप दी गई है, जो एप्पल इंटेलिजेंस के लिए डिज़ाइन की गई है। यह तेज़ परफॉर्मेंस, बढ़िया मल्टीटास्किंग, हाई-एंड ग्राफिक्स और ऑल-डे बैटरी लाइफ देता है। साथ ही यह Apple Pencil Pro और एप्पल पेंन्सिल को सपोर्ट करता है, जिससे यह हैंडरिटन नोट्स और ड्रॉइंग के लिए बेहतरीन विकल्प है। इस टैबलेट में 11 इंच की शानदार लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलती है, जिसमें P3 वाइड कलर, ट्रू टोन और कम रिफ्लेक्शन जैसी एडवांस तकनीक है, जिससे कंटेंट बेहद शार्प और वास्तविक दिखता है। यह पेन टैबलेट iPad Air iPadOS पर चलता है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - एप्पल
- मॉडल नाम - 11 इंच का आईपैड एयर (एम3, 2025)
- ऑपरेटिंग सिस्टम - आईपैडओएस
- स्क्रीन की साईज़ - 11 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2360x1640 पिक्सेल
- अवरेज बैटरी लाइफ - 10 घंटे
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 GB
खूबियां
- स्टेज मैनेजर की मदद से इस एप्पल टैबलेट स्क्रीन को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।
- Apple Pencil से किसी भी टेक्स्ट को आसानी में लिख सकते हैं।
- मैजिक कीबोर्ड का सपोर्ट होने से इस टैबलेट में काम करने पर लैपटॉप जैसा टाइपिंग अनुभव मिलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने जल्दी बैटरी खत्म होने की समस्या बताई है।
01
Lenovo Idea Tab Smartchoice with Pen
हैंडरिटन नोट्स, ऑनलाइन क्लास, स्केच करने और पढ़ाई के लिए आप इस लिनोवो टैब को ले सकते हैं। इसमें 11 इंच की 2.5K डिस्प्ले (2560×1600) दी गई है, जो 500 निट्स ब्राइटनेस, एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग और TÜV लो-ब्लू लाइट सपोर्ट के साथ आंखों पर कम ज़ोर डालती है। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज क साथ आता है, जिसको जरूरत पड़ने पर 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेडाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है, जो बढ़िया मल्टीटास्किंग और ऐप्स को आसानी से संभालता है। यह टैबलेट Android 15 पर चलता है और 5G + Wi-Fi कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, जिससे इंटरनेट तेज़ और लंबे समय तक बना रहता है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lenovo
- मॉडल नाम - आइडिया टैब
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड, एंड्रॉइड 15
- स्क्रीन की साईज़ - 11 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2560x1600 पिक्सेल
- अवरेज बैटरी लाइफ - 9 घंटे
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256GB
खूबियां
- इसमें Dolby Atmos के साथ 4 स्पीकर्स दिए गए हैं, जो वीडियो और म्यूज़िक का शानदार अनुभव देते हैं।
- इसका 5MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल्स के लिए और 8MP रियर कैमरा डॉक्यूमेंट स्कैनिंग व फोटो के लिए बढ़िया है।
- इसमें 7040mAh की बैटरी मिलती है, जो करीब 12 घंटे तक यू ट्यूब स्ट्रीमिंग दे सकती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसका फेस रिकग्निशन बहुत खराब बताया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung Galaxy Tab S10 Lite with AI, S Pen in-Box
इस सैमसंग टैबलेट के साथ S Pen बॉक्स मिलता है, जिससे आप हैंडरिटन नोट्स, ड्रॉइंग जैसा काम आसानी से कर सकते हैं। साथ ही डेडिकेटेड गैलेक्सी AI की रियल-टाइम AI सपोर्ट के लिए साथ आती है। इसकी मदद से ऑब्जेक्ट मिटाने जैसे फीचर्स के जरिए फोटो एडिटिंग और स्मार्ट टास्क बहुत आसान हो जाते हैं। यह 6.6mm पतला और हल्का टैबलेट है, जिसको साथ में कैरी करना बेहद आसान है। इस टैब में 10.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ बढ़िया स्क्रॉलिंग और बेहतर देखने के अनुभव देती है।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Samsung
- मॉडल नाम - Samsung Galaxy Tab S10 Lite
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड 15
- स्क्रीन की साईज़ - 10.9 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2560x1600 पिक्सेल
- अवरेज बैटरी लाइफ - 9 घंटे
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128GB
खूबियां
- इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है, जो रोज़मर्रा के काम और ऐप्स के लिए सही रहती है।
- इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलती है और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- IP42 रेटिंग के चलते यह टैबलेट हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने लैग होने और जल्दी गर्म होने की शिकायत की है।
03
Redmi Pad 2 Wi-Fi + Cellular, Active Pen Support
रेडमी ब्रांड का यह Pad 2 एक पावरफुल और ऑल-राउंडर टैबलेट विद पेन है। स्मार्ट काम के लिए इसमें AI-पावर्ड फीचर्स जैसे सर्किल सर्च और Gemini AI मिलते हैं, जो सर्च और पर्सनल असिस्टेंस को तेज़ और आसान बनाते हैं। Wi-Fi + सेलुलर कनेक्टिविटी के साथ यह टैबलेट कहीं भी, कभी भी कनेक्टेड रहता है। इसमें 11 इंच की 2.5K शार्प और क्लियर डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहद सहज और चमकदार दृश्य अनुभव देती है। इसमें आप नोट्स लेने के साथ वीडियो देख सकते हैं, पढ़ाई या स्केच कर सकते हैं। इसमें Active Pen सपोर्ट एक बड़ी खासियत है, जिसमें अल्ट्रा-लो लेटेंसी और सटीक परफॉर्मेंस की वजह से नोट-टेकिंग, डॉक्यूमेंट मार्क-अप और ड्रॉइंग बिल्कुल वास्तविक लगता है। हालांकि इसके लिए आपको पेन अलग से लेना पड़ेगा।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Redmi
- मॉडल नाम - रेडमी पैड 2 वाई-फाई + सेलुलर
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड, हाइपरओएस 2
- स्क्रीन की साईज़ - 11 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2560x1600 पिक्सेल
- अवरेज बैटरी लाइफ - 10 घंटे
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256GB
खूबियां
- इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है।
- HyperOS 2 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ बढ़िया और तेज अनुभव मिलता है।
- यह डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट शानदार साउंड क्वालिटी देता है।
- इस रेडमी टैबलेट की 9000mAh की बड़ी बैटरी पूरे दिन से भी ज्यादा चलती है और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इस टैबलेट पर थोड़ा लैग महसूस होने की शिकायत की है।
04
Lenovo {Smartchoice} Idea Tab Pro with Pen Plus
इस प्रीमियम और हाई-परफॉर्मेंस लेनोवो टैबलेट में 12.7 इंच की बड़ी 3K डिस्प्ले (2944×1840) दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहद सहज और शार्प दृश्य अनुभव देती है। इसका 8MP फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल्स के लिए और 13MP रियर कैमरा फ्लैशलाइट के साथ डॉक्यूमेंट स्कैनिंग व फोटोग्राफी के लिए अच्छा है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 10200mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लगभग 11 घंटे तक यू ट्यूब की स्ट्रीमिंग दे सकती है। साथ में बॉक्स में 45W फास्ट चार्जर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E सपोर्ट तेज़ और बढ़िया इंटरनेट देता है। इसका मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8300 (4nm) ऑक्टा-कोर प्रोसेसर तेज़ मल्टीटास्किंग, AI-आधारित फीचर्स और हैवी ऐप्स को आसानी से संभालता है। यह Smart Connect फीचर के साथ आता है, जिसकी मदद से मोबाइल, टैबलेट और PC को आपस में आसानी से कनेक्ट करके एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन
- ब्रांड - Lenovo
- मॉडल नाम - IdeaTab Pro
- ऑपरेटिंग सिस्टम - एंड्रॉइड, एंड्रॉइड 14
- स्क्रीन की साईज़ - 12.7 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन - 2944x1840 पिक्सेल
- अवरेज बैटरी लाइफ - 11 घंटे
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 256 GB
खूबियां
- इस लेनोवो पेन टैबलेट में 12GB रैम दी गई है।
- इसमें एंड्राइड ऐप्स को सीधे PC पर चलाने और एक डिवाइस से कॉपी किया गया कंटेंट दूसरे डिवाइस पर तुरंत पेस्ट करने की सुविधा भी मिलती है।
- इसमें डॉल्बी अट्मॉस के साथ क्वाड जेबीएल स्पीकर्स मिलते हैं, जो वीडियो, मूवी और म्यूज़िक के लिए दमदार साउंड देते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी बैटरी को कुछ खास नहीं बताया है।
05
नोट्स लेने के लिए टॉप 5 पेन टैबलेट की संक्षिप्त जानकारी
यहां नीचे सारणी में अमेजन पर मौजूद Apple, Lenovo, Samsung और Redmi ब्रांड के बढ़िया पेन टैबलेट के टॉप 5 मॉडल्स के बारे में संक्षिप्त में बताया है ताकि मॉडल, डिस्प्ले, बैटरी पावर और विशेषताओं के आधार पर आप अपने लिए बढ़िया सा टैबलेट चुन सकें।
अगर आप टैबलेट के अलावा, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।