LG का 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी (UA82 सीरीज़) मिनी थियेटर अनुभव के लिए आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह एलजी टीवी WebOS 25 पर चलता है, जो यूज़र-फ्रेंडली और बढ़िया इंटरफेस देता है। इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड गेमिंग के लिए, इंटेलिजेंट वॉइस रिकग्निशन, AI चैटबॉट, LG ThinQ ऐप, हे गूगल, गूगल होम/Hub और एप्पल एयरप्ले जैसी खूबियां दी गई है। साथ ही इसमें 2 GB रैम और 8 GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिससे ऐप आसानी से चलती हैं और मल्टीटास्किंग में भी कोई परेशानी नहीं होती है। इसके साथ आपको 100+ फ्री LG चैनल्स मिलते हैं, साथ ही आप प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा, हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5 और एप्पल टीवी जैसे लोकप्रिय ओटीटी ऐप का भी पूरा आनंद उठा सकते हैं। 4K अल्ट्रा एचडी (3840x2160 पिक्सल) रिज़ोल्यूशन के साथ इसकी डिस्प्ले हर सीन को क्रिस्टल क्लियर डिटेल्स और वाइब्रेंट रंग के साथ पेश करती है। इसका 60 हर्ट्ज़ का नेटिव रिफ्रेश रेट बढ़िया अनुभव देता है, और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल की मदद से आप किसी भी कोने से एक जैसी गुणवत्ता में स्क्रीन देख सकते हैं। वहीं डिस्प्ले की क्वालिटी को और बेहतर बनाने के लिए इसमें α7 एआई प्रोसेसर 4K Gen8, 4K सुपर अपस्केलिंग, डायनामिक टोन मैपिंग, HDR10/HLG, फिल्म मेकर मोड, और 4K एक्सप्रेशन एनहांसर जैसे एडवांस्ड विजुअल तकनीक शामिल हैं। ये सुविधाएं पिक्चर को और अधिक प्राकृतिक, डीप और इमोशनल बना देती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन की साईज़ - 43 इंच
- ब्रांड - एलजी
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- विशेष सुविधा - α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8, 4K सुपर अपस्केलिंग, डायनामिक टोन मैपिंग, HDR10 / HLG, फिल्म निर्माता मोड, 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर, वर्चुअल 9.1.2 अप-मिक्स, AI चैटबॉट, कोपायलट,
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
- कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
- आस्पेक्ट अनुपात - 16:9
खूबियां
- इस एलजी टीवी में 20 वॉट का ऑडियो आउटपुट है, जिसे और बेहतर बनाने के लिए AI साउंड, डॉल्बी एटमॉस, क्लियर वॉइस प्रो और AI एकूस्टिक ट्यूनिंग जैसे आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
- इसके अलावा, इसमें LG साउंड सिंक, ब्लूटूथ सराउंड रेडी और WOW ऑर्केस्ट्रा जैसी तकनीकों के साथ डाउन फायरिंग स्पीकर्स भी मौजूद हैं, जो आपको सिनेमाघर जैसा अनुभव देने के लिए तैयार हैं।
- वारंटी की बात करें, तो इस टीवी पर 1 साल की LG इंडिया स्टैंडर्ड वारंटी मिलती है।
- साथ ही, रिमोट कंट्रोल पर भी 1 साल की वारंटी मिलती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसके साथ मैजिक रिमोट न मिलने की शिकायत की है।