Amazon पर मिलने वाले Panasonic गूगल TV देगें क्लियर पिक्चर और सिंपल इंटरफेस

पैनासोनिक का Google TV साफ इंटरफेस और कलर कंट्रास्ट वाली बेहतर पिक्चर के साथ रोज़ के मनोरंजन को आसान बनाता है। Amazon पर उपलब्ध 32 से लेकर 75 इंच मॉडल्स भरोसे और सुविधाजनक अनुभव की वजह से लोगों को पसंद आ रहे हैं।
भारत में अमेजन पर पैनासोनिंक गूगल टीवी मॉडल्स
भारत में अमेजन पर पैनासोनिंक गूगल टीवी मॉडल्स

आज जब टीवी सिर्फ चैनल देखने तक सीमित नहीं रह गया है, तब लोग ऐसे विकल्प चाहते हैं जो तेज़ काम करें, आसान और देखने में साफ अनुभव दें। इसी वजह से Panasonic का Google TV कई घरों में पसंद किया जा रहा है। सिंपल यूजर इंटरफेस की वजह से ऐप्स ढूंढना और कंटेंट चलाना आसान हो जाता है, खासकर जब घर में हर उम्र के लोग टीवी इस्तेमाल करते हों। पिक्चर क्वालिटी की बात करें तो रंग बैलेंस्ड लगते हैं और आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता, जिससे लंबे समय तक देखने में भी आराम बना रहता है। Amazon पर मिलने वाले 32 से लेकर 75 इंच मॉडल्स को लोग इसलिए चुनते हैं क्योंकि यहां भरोसेमंद डिलीवरी और यूजर रिव्यू दोनों मिलते हैं। मूवी, सीरीज़ या रोज़ का टीवी देखना हो, सही सेटअप के साथ यह टीवी घर के मनोरंजन को आसान और मज़ेदार बना देती है।

नीचे देखें अमेजन पर उपलब्ध पैनासोनिक गूगल टीवी के 5 बेहतरीन मॉडल्स।

 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Panasonic 80 cm (32 Inch) HD Ready Smart LED Google TV

    यह 32 इंच स्मार्ट टीवी एचडी रेडी रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ में नार्मल देखने और ओटीटी कंटेंट के लिए साफ पिक्चर देता है। वाइड व्यूइंग एंगल और नॉइज रिडक्शन तकनीक हर सीन को ज्यादा नेचुरल बनाती है। विविड डिजीटल प्रो प्रोसेसर कलर और क्लैरिटी को बेहतर करता है। 20 वॉट डॉल्बी डिजिटल साउंड और इनबिल्ट होम थिएटर इफेक्ट छोटे कमरे में भी दमदार ऑडियो अनुभव देता है। गूगल टीवी इंटरफेस से मल्टीपल ओटीटी ऐप्स और YouTube आसानी से चलाए जा सकते हैं। इस LED TV में इन-बिल्ट वाईफाई, स्क्रीन मिररिंग और कास्ट सपोर्ट कनेक्टिविटी को आसान बनाते हैं। 2 HDMI और 2 USB पोर्ट सेट टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल और स्टोरेज डिवाइस जोड़ने की सुविधा देते हैं। यह टीवी रिमोट और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ उपयोग को काफी सुविधाजनक बनाता है और छोटे रुम साइज के लिए बेहतरीन विकल्प साबित होता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {TH32PS660DX}
    • स्क्रीन साइज - 32 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED 
    • रिज़ॉल्यूशन - Full HD (1366x768)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • वाइड व्यूइंग एंगल और नॉइज रिडक्शन तकनीक
    • डॉल्बी डिजिटल साउंड और इनबिल्ट होम थिएटर इफेक्ट
    • स्क्रीन मिररिंग और कास्ट सपोर्ट कनेक्टिविटी

    कमी

    • रिमोट कंट्रोल ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Panasonic 108 cm (43 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    4K HDR 10+ रेजोल्यूशन के साथ इस टीवी पर तस्वीरें ज्यादा शार्प, ब्राइट और डिटेल्ड दिखाई देती हैं। हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K कलर इंजन रंगों को नैचुरल और बैलेंस्ड बनाते हैं, जबकि 4K अपस्केलिंग लो रेजोल्यूशन कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाता है। वाइड व्यूइंग एंगल और नॉइज रिडक्शन हर सीन को स्मूद बनाते हैं। 20 वॉट का डॉल्बी डिजिटल साउंड और इन-बिल्ट होम थिएटर इफेक्ट फिल्मों और म्यूजिक में दमदार ऑडियो देता है। गूगल टीवी ओपरेटिंग सिस्टम पर नेटफलिक्स और प्राइम विडियो जैसे ऐप्स आसानी से उपयोग किए जा सकते हैं। 2GB रैम और 16GB स्टोरेज से टीवी स्मूद चलता है। HDMI, USB, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसी कनेक्टिविटी इसे गेमिंग और मल्टीमीडिया के लिए भी उपयुक्त बनाती है। यह टीवी आसान कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स के साथ डेली यूज के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {TH-43PX665DX}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • रंगों को नैचुरल बनाने के लिए हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K कलर इंजन
    • स्क्रीन पर सीन को स्मूद दिखाने के लिए वाइड व्यूइंग एंगल और नॉइज रिडक्शन
    • नेटफलिक्स और प्राइम विडियो जैसे ऐप्स आसानी से उपयोग करने के लिए गूगल टीवी 

    कमी

    • कनेक्टिविटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Panasonic 139 cm (55 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    पैनासोनिक का यह स्मार्ट टीवी मीडियम साइज रुम में मनोरंजन और गेमिंग का शानदार अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस 55 Inch TV का 4K UHD स्क्रीन 3840x2160 रेजोल्यूशन के साथ सपोर्ट तस्वीरों को ज्यादा शार्प, ब्राइट और रियल बनाता है। हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K स्टूडियो कलर इंजन रंगों को नैचुरल टोन में दिखाते हैं, जबकि माइक्रो डिमिंग और नॉइस रिडक्शन हर सीन में बेहतर कॉन्ट्रास्ट बनाए रखते हैं। वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से किनारे से देखने पर भी क्वालिटी बनी रहती है। 20 वॉट का डॉल्बी डिजीटल साउंड Audio Booster+ के साथ एकदम क्लियर ऑडियो देता है, जो फिल्मों और टीवी शोज के लिए सही रहती है। गूगल टीवी इंटरफेस पर ओटीटी ऐप्स आसानी से मिल जाते हैं। 2GB रैम और 16GB स्टोरेज स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं। HDMI, USB, ब्लूटूथ और इनबिल्ट वाईफाई से कनेक्टिविटी आसान रहती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {TH-55MX660DX}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • रंगों को नैचुरल टोन में दिखाने के लिए हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K स्टूडियो कलर इंजन
    • हर सीन में बेहतर कॉन्ट्रास्ट बनाए रखने के लिए माइक्रो डिमिंग और नॉइस रिडक्शन
    • एकदम क्लियर ऑडियो देने के लिए Audio Booster+ के साथ डॉल्बी डिजीटल साउंड

    कमी

    • टीवी की पिक्चर क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Panasonic 189cm (75 Inch) 4K Ultra HD Smart Google LED TV

    घर पर ही परिवार के साथ बडी स्क्रीन का मजा देने के लिए यह टीवी 75 इंच डिस्पले के साथ में 4K UHD विजुवल्स प्रदान करता है। 3840x2160 रेजोल्यूशन वाली बड़ी स्क्रीन हर सीन को शार्प डिटेल, गहरे कंट्रास्ट और नेचुरल रंगों के साथ दिखाती है। 4K अपस्केलिंग तकनीक पुराने कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में बदल देती है, जिससे केबल टीवी या फुल एचडी वीडियो भी साफ नजर आते हैं। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म के जरिए नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और हजारों ऐप्स एक ही जगह मिल जाते हैं और गूगल असिस्टेंट से वॉयस कंट्रोल भी आसान हो जाता है। 20 वॉट का डॉल्बी डिजिटल साउंड रोजमर्रा की एंटरटेनमेंट जरूरतों के लिए क्लियर ऑडियो देता है। वाई फाई, ब्लूटूथ, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट्स इसे गेमिंग कंसोल, साउंडबार और दूसरे डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {TH-75MX740DX}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • पुराने कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में बदलने के लिए 4K अपस्केलिंग तकनीक
    • 20 वॉट का डॉल्बी डिजिटल साउंड

    कमी

    • प्रोडक्ट को लेकर अभी तक कोई शिकायत नही है।
    04
  • Panasonic 108 cm (43 Inch) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    43 इंच के इस एलईडी टीवी का 3840x2160 रेजोल्यूशन के साथ 4K HDR सपोर्ट हर सीन में ज्यादा डिटेल, बेहतर ब्राइटनेस और नेचुरल रंग दिखाता है। हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K स्टूडियो कलर इंजन मिलकर तस्वीरों को शार्प बनाते हैं, जबकि माइक्रो डिमिंग और नॉइस रिडक्शन कंट्रास्ट को बेहतर रखते हैं। इस Panasonic Smart TV का 60Hz रिफ्रेश रेट रोजमर्रा की स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए स्मूद अनुभव देता है। 20 वॉट का डॉल्बी डिजीटल साउंड Audio Booster+ के साथ साफ और दमदार आवाज देता है। गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर Zee5 जैसे ऐप्स आसानी से उपलब्ध होते हैं। 2GB रैम और 16GB स्टोरेज से परफॉर्मेंस स्थिर रहती है। HDMI, USB, ब्लूटूथ और इनबिल्ट वाईफाई कनेक्टिविटी इसे हर तरह के सेटअप के लिए उपयोगी बनाती है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Panasonic {TH-43MX660DX}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां

    • स्क्रीन पर तस्वीरों को शार्प बनाने के लिए हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K स्टूडियो कलर इंजन
    • रोजमर्रा की स्ट्रीमिंग और कैजुअल गेमिंग के लिए 60Hz रिफ्रेश रेट
    • Audio Booster+ के साथ डॉल्बी डिजीटल साउंड 

    कमी

    • टीवी की परफॉर्मेंस को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: अमेजन पर पैनासोनिक गूगल टीवी मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

फीचर्स

Panasonic {TH32PS660DX}

32 इंच

60Hz रिफ्रेश रेट,  नॉइज रिडक्शन तकनीक, विविड डिजीटल प्रो प्रोसेसर, डॉल्बी डिजिटल साउंड

Panasonic {TH-43PX665DX}

43 इंच

हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K कलर इंजन, 4K अपस्केलिंग, इन-बिल्ट होम थिएटर इफेक्ट, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज  

Panasonic {TH-55MX660DX}

55 इंच

4K स्टूडियो कलर इंजन, वाइड व्यूइंग एंगल, गूगल टीवी इंटरफेस, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज

Panasonic {TH-75MX740DX}

75 इंच

4K अपस्केलिंग तकनीक, 20 वॉट का डॉल्बी डिजिटल साउंड, गूगल टीवी प्लेटफॉर्म

Panasonic {TH-43MX660DX}

43 इंच

हेक्सा क्रोम ड्राइव और 4K स्टूडियो कलर इंजन, नॉइस रिडक्शन कंट्रास्ट, डॉल्बी डिजीटल साउंड Audio Booster+, 2GB रैम और 16GB स्टोरेज 

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • पैनासोनिक गूगल टीवी किसके लिए सही रहता है?
    +
    यह उन लोगों के लिए सही रहता है जो आसान इंटरफेस, स्मूद ऐप एक्सेस और साफ पिक्चर के साथ रोज़ाना टीवी देखना चाहते हैं।
  • गूगूल टीवी इंटरफेस का फायदा क्या होता है?
    +
    इससे कंटेंट ढूंढना आसान हो जाता है और ऐप्स के बीच नेविगेशन बिना उलझन के हो पाता है।
  • अमेजन से टीवी खरीदते समय क्या देखना चाहिए?
    +
    अमेजन से टीवी लेते समय आपको यूजर रिव्यू, स्क्रीन साइज और वारंटी जानकारी देखना ज़रूरी होता है ताकि सही चुनाव किया जा सके।