Amazon पर उपलब्ध ये Touch Screen Laptops हैं मल्टीटास्किंग के बादशाह!

यहां हम आपको अमेजन पर उपलब्ध बढ़िया टच स्क्रीन Laptops के विकल्प दिखाने जा रहे हैं, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाते हैं। नीचे दिए विकल्पों को आप अपनी जरूरत व बजट अनुसार चुन सकते हैं।
अमेजन पर उपलब्ध टच स्क्रीन लैपटॉप
अमेजन पर उपलब्ध टच स्क्रीन लैपटॉप

पिछले कुछ सालों में टच स्क्रीन लैपटॉप की डिमांड काफी बढ़ी है। जाहिर है ये लैपटॉप 2 इन 1 तकनीक के साथ आते हैं यानी इन्हें लैपटॉप और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। टच स्क्रीन वाले लैपटॉप में नोट्स लिख सकते हैं, डिजाइनिंग कर सकते हैं और स्मूदली मल्टीटास्किंग कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी Amazon पर टच स्क्रीन वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, लेकिन इतने विकल्पों को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं तो यहां हम आपको Touch Screen Laptops के 5 बढ़िया विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर आप अपनी जरूरत व बजट के हिसाब से अपने लिए सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Microsoft New Surface Laptop (7th Edition)

    माइक्रोसॉफ्ट का यह लैपटॉप 13.8 इंच की टच स्क्रीन के साथ आता है, जिसकी डिस्प्ले HDR और डॉल्बी विजन IQ तकनीक के साथ काम करती है। HDR जहां ज्यादा नेचुरल रंग और ब्राइटनेस प्रदान करता है, तो वहीं डॉल्बी विजन IQ फ्रेम-दर-फ्रेम और कमरे की रोशनी के हिसाब से कंटेंट को क्लियर और शार्प बनाता है, जिससे विजुअल्स बेहद शानदार नजर आते हैं। इस लैपटॉप में स्नैपड्रैगन X Plus और Elite प्रोसेसर शामिल होता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी देता है। इसमें आपको 16GB रैम मिलता है और 512GB की SSD मिलती है, जिससे भारी ऐप व सॉफ्टवेयर को जल्दी लोड करने में मदद मिलती है। यह माइक्रोसॉफ्ट Laptop 20 घंटे के बैटरी बैकअप के साथ आता है, जिससे इसे बार-बार चार्ज करने की टेंशन नहीं रहती है। वहीं इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप केवल कुछ मिनटों में लैपटॉप पूरा चार्ज कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के लिए आपको मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं, जिनसे आप अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। इसी के साथ तेज इंटरनेट कनेक्शन के लिए यह लैपटॉप Wifi कनेक्शन सपोर्ट के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Surface Laptop
    • स्क्रीन साइज - 13.8 इंच
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - स्नैपड्रैगन
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एचडी ऑडियो 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें एचडी ऑडियो मिलती है, जिससे मीटिंग के दौरान सामने वाली की आवाज आपको साफ और क्रिस्प सुनाई देती है।
    • इसमें मौजूद AI इन्हेंस्ड तकनीक कैमरे की क्वालिटी को बेहतर बनाता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर कुछ खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • Dell Dell 14 Plus 2-in-1 Touch Laptop

    यह एक 2 इन 1 लैपटॉप है जिसे आप लैपटॉप और टैबलेट दोनों तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें 14 इंच FHD+ टच स्क्रीन डिस्प्ले लगी होती है, जिससे आप कीबोर्ड की जगह स्क्रीन को टच करके भी काम कर सकते हैं। इस Dell के Laptop में 300 निट्स की ब्राइटनेस शामिल होती है, जिससे स्क्रीन पर दिख रहे डार्क सीन्स भी साफ नजर आते हैं। इसमें आपको कंफर्ट व्यू फीचर शामिल मिलता है, जिससे लंबे समय तक लैपटॉप पर काम करने के बाद भी आंखों में थकान महसूस नहीं होती है। यह विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला लैपटॉप है, जिससे आपको इसमें यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस और एडवांस सिक्योरिटी मिलती है। इसके अलावा यह लैपटॉप ऑफिस होम और स्टूडेंट 2024 के साथ आता है, जिससे आप इसमें वर्ड, एक्सेल और पावर पॉइंट जैसे ऐप को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका वजन काफी हल्का और डिजाइन पतला होता है, जो इसे ट्रैवल-फ्रेंडली बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - DB04255
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क - 1TB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 7
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - बैकलिट कीबोर्ड 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस डेल लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड लगी होती है, जिससे आप कम रोशनी में भी बेहतर टाइपिंग का लाभ उठा सकते हैं। 
    • यह लैपटॉप 64WHr की बैटरी लाइफ के साथ आता है, जिससे आपको लैपटॉप को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है और आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल यूजर्स की कोई खास शिकायत नहीं है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ASUS Vivobook 15 Touchscreen Laptop

    आसूस का यह लैपटॉप 15.6 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। इसमें शामिल 1920x1080 रेजॉल्यूशन क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। खास बात यह है कि आप इस लैपटॉप को कीबोर्ड के अलावा स्क्रीन को टच करके टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ASUS लैपटॉप में 178 डिग्री व्यूइंग एंगल शामिल होता है, जिससे हर कोने से देखने पर लैपटॉप की स्क्रीन बेहद क्लियर नजर आती है। इसमें मौजूद इंटेल कोर i3 प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है, जिससे आप इसमें ब्राउजिंग, वीडियो एडिटिंग जैसे कामों को स्मूदली कर सकते हैं। इस लैपटॉप में आपको ErgoSense कीबोर्ड की सुविधा मिलती है, जिससे आप इसमें आरामदायर टाइपिंग कर सकते हैं। वहीं इसमें लगी बैकलिट कीबोर्ड आपको अंधेरे में भी बेहतर टाइपिंग की सुविधा देता है। इस लैपटॉप में स्टीरियो ऑडियो सपोर्ट मिलता है यानी लैपटॉप के दोनों साइड लगे स्पीकर्स से तेज और बैलेंस्ड ऑडियो अनुभव मिलता है। इसमें आइस कूल थर्मल सॉल्यूशन तकनीक शामिल है, जो लैपटॉप को ठंडा रखता है और गर्म होने से बचाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - ASUS Vivobook 15
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Core i3
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इसमें आपको 1 साल का MaAfee एंटी-वायरस का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जो आपके लैपटॉप को वायरस व मैलवेयर से बचाता है।
    • इसमें Wifi मास्टर तकनीक शामिल होती है, जो तेज और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन देता है, जिससे आप बिना रुकावट अपना काम कर सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस लैपटॉप को लेकर कुछ खास शिकायत नहीं की है।
    03
  • Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 Convertible Laptop

    लेनोवो के इस 2 इन 1 लैपटॉप को आप टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें टच स्क्रीन होती है, जिससे आप लैपटॉप को अपनी फिंगर से टच करके भी चला सकते हैं। 300 निट्स ब्राइटनेस शामिल होती है, जो स्क्रीन पर दिख रहे डार्क और बहुत ज्यादा व्हाइट सीन्स को भी क्लियर दिखाता है। सबसे खास बात है कि इस Lenovo Ideapad के साथ आपको पेन भी मिलता है, जिससे आप नोट्स लिखना और डिजाइनिंग जैसे काम करना बहुत आसान होता है। 14 इंच की बड़ी स्क्रीन वाले इस लैपटॉप में IPS डिस्प्ले लगा होता है, जो शानदार कलर और बेहतरीन व्यूइंग अनुभव प्रदान करते हैं। इस लेनोवो लैपटॉप में AMD Ryzen AI 5 340 प्रोसेसर शामिल है, जो लैपटॉप में मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। इसमें Wifi 6 कनेक्शन सपोर्ट मिलता है, जो तेज इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करता है। वहीं ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट से आप स्टेबल कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं। इसमें 16GB रैम और 512GB स्टोरेज शामिल होता है, जो फाइलें और ऐप को जल्दी लोड करने में मदद करता है। यह लैपटॉप काफी हल्का और पतला होता है, जो इसे ट्रैवल फ्रेंडली बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - IdeaPad 5 2 इन 1
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क - 512GB
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 5
    • रैम - 16GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - हल्का वजन 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस लैपटॉप में AI ऑप्टिमाइज मल्टी डे बैटरी शामिल होती है, जिससे आप बिना बार-बार चार्जिंग की टेंशन लिए लैपटॉप पर काम कर सकते हैं।
    • इसमें EyeSafe डिस्प्ले लगी होती है, जिससे लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों में थकान महसूस नहीं होती है।

    कमी 

    • इस लैपटॉप को लेकर फिलहाल यूजर्स ने कोई खास शिकायत नहीं की है।
    04
  • HP Chromebook X360 Touchscreen 2-in-1 Laptop

    एचपी का यह लैपटॉप 14 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आता है, जिसकी डिस्प्ले 220 निट्स ब्राइटनेस और Micro-edge के साथ आती है, जिससे आप क्लियर, शार्प और डिटेल पिक्चर क्वालिटी मिलती है। इसकी एचडी टच तकनीक स्मूदली स्क्रीन को स्क्रॉल करने में मदद करती है। इसमें गूगल द्वारा ChromeOS इन-बिल्ट होता है, जिससे आपको यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है और इसमें आप ओटीटी व अन्य ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। इस HP के लैपटॉप में ड्यूल स्पीकर लगा होता है, जिससे आपको शानदार ऑडियो अनुभव मिलता है और आपको अलग से इसमें स्पीकर कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें आपको लॉन्ग बैटरी बैकअप मिलता है, जिससे आप इसमें लंबे समय तक बिना किसी रुकावट अपना काम कर सकते हैं। इसमें वायरस प्रोटेक्शन शामिल होता है, जो आपके लैपटॉप को हैकर्स और मैलवेयर से बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको मल्टीपल पोर्ट्स मिलते हैं, जिनसे आप अन्य डिवाइस को लैपटॉप से जोड़ सकते हैं। वहीं Wifi और ब्लूटूथ की मदद से आप तेज और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन पा सकते हैं।  

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल नाम - Chromebook
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच
    • हार्ड डिस्क - 64GB
    • सीपीयू मॉडल - Celeron N4020
    • रैम - 4GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
    • विशेष सुविधा - एचडी ऑडियो 
    • वारंटी - 1 साल की वारंटी

    खूबियां

    • इस एचपी लैपटॉप में इन-बिल्ट गूगल ऐप्स होते हैं, जैसे - Gmail, Drive, Google Meet और Docs आदि शामिल हैं।
    • इसमें आपको 100GB का गूगल क्लाउड स्टोरेज मिलता है, जिससे आप इसमें अपना जरूरी डेटा स्टोर कर सकते हैं।

    कमी 

    • यूजर्स ने इस स्पीकर को लेकर फिलहाल कोई खास शिकायत नहीं की है।
    05

टच स्क्रीन लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना

यहां हमने टच स्क्रीन लैपटॉप के 5 मॉडल्स की तुलना की है, ताकि आपको समझने में आसानी हो कि इनमें से कौन-सा विकल्प आपकी जरूरत अनुसार आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकता है।

मॉडल नाम 

स्क्रीन साइज 

प्रोसेसर 

विशेष सुविधा

Microsoft New Surface Laptop (7th Edition) 

13.8 इंच 

Qualcomm Snapdragon X Plus 

विंडोज 11 होम, Copilot + PC, टच स्क्रीन

Dell Dell 14 Plus 

14 इंच 

Ryzen AI R7-350  

2-in-1, FHD Plus, 300 निट्स, बैकलिट कीबोर्ड

ASUS Vivobook 15  

15.6 इंच  

Intel Core i3 13th Gen 1315U   

FHD डिस्प्ले, M365 Basic 1 साल सब्सक्रिप्शन

Lenovo IdeaPad 5 

14 इंच  

AMD Ryzen AI 5 340  

IPS डिस्प्ले, Copilot+PC, डिजिटल पेन, कंवर्टिबल लैपटॉप

HP Chromebook X360 

14 इंच 

Intel Celeron N4020 

Micro-Edge, 2-in-1 लैपटॉप, बैकलिट कीबोर्ड, लॉन्ग बैटरी बैकअप

इसी तरह के अन्य लेख को पढ़ने के लिए गैजट गली की कैटेगरी पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टच स्क्रीन लैपटॉप किसके लिए अच्छा होता है?
    +
    टच स्क्रीन लैपटॉप स्टूडेंट्स, बिजनेस प्रोफेशनल, कंटेंट क्रिएटर्स और ट्रैवलर्स के लिए बढ़िया माना जाता है, क्योंकि इस लैपटॉप को जरूरत पड़ने पर टैबलेट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • टच स्क्रीन लैपटॉप नॉर्मल लैपटॉप से कैसे बढ़िया होते हैं?
    +
    देखिए टच स्क्रीन और नॉर्मल दोनों लैपटॉप बढ़िया होते हैं, लेकिन यह यूजर की जरूरत पर निर्भर करता है कि उसके लिए कौन-सा लैपटॉप ज्यादा बेहतर है। जैसे अगर आप बिजनेस के लिए अधिक ट्रैवलिंग करते हैं, तो टच स्क्रीन लैपटॉप आपके लिए बढ़िया हो सकता है, क्योंकि यह हल्का और पतला होता है और इसे टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • क्या टच स्क्रीन लैपटॉप महंगे होते हैं?
    +
    जी हां, नॉर्मल लैपटॉप के मुकाबले में टच स्क्रीन लैपटॉप ज्यादा महंगे होते हैं।