आज के डिजिटल युग में, एक साधारण साउंडबार काफी नहीं है; आपको एक ऐसे ऑडियो सिस्टम की जरूरत है जो आपके सुनने के अनुभव को बदल दे। इसी वजह से, हम आपके लिए अमेजन पर मिलने वाले कुछ ऐसे साउंडबार के विकल्प लेकर आए हैं, जो हाई-एंड चैनल सिस्टम के साथ आते हैं। ये प्रीमियम Soundbars शक्तिशाली आवाज देने के लिए 9.1.4, 7.1.4, 5.2.4, 7.2.4 और 3.1.3 जैसे दमदार ऑडियो चैनल सिस्टम के साथ आते हैं। किसी भी साउंडबार का ऑडियो चैनल उसकी आवाज देने की क्षमता को दिखाता है, यानी चैनल जितने ज्यादा होंगे आपको उतनी ही शक्तिशाली आवाज सुनने को मिलती है। ऐसे में हाई-एंड टेक्नोलॉजी वाले इन साउंडबार के साथ आपको घर बैठे पूरा थिएटर वाला मजा मिल सकता है। इनमें से कुछ सबवूफर के साथ भी आते हैं, जिससे शक्तिशाली साउंड और गहरे बेस का शानदार तालमेल भी मिल सकता है।
नीचे हमने कुछ प्रमुख ब्रांड्स के प्रीमियम साउंडबार शामिल किए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं-
Sonos Arc Ultra | Soundbar with Dolby Atmos
यह साउंडबार अपनी बेहतरीन साउंड मोशन टेक्नोलॉजी के जरिए चारों तरफ से आने वाली और कमरे को भरने वाली आवाज देता है, जो मनोरंजन को एक नया एहसास दे सकती है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 9.1.4 स्पेटिअल ऑडियो का सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिए आपको घर में ही थिएटर जैसे साउंड का अनुभव मिल सकता है। इस Sonos साउंडबार का स्पीच एनहैंस्मेंट फीचर आवाज की क्षमता को बढ़ाने के साथ ही बेहद स्पष्ट ऑडियो क्वालिटी वाले डायलॉग भी सुनने का अनुभव देता है, जो फिल्में देखने का मजा दोगुना कर सकता है। इसका एलिगेंट डिजाइन आपके घर में शानदार लग सकता है। वहीं, यह टीवी रिमोट, ऐप और बिल्ट-इन टच फंक्शन के जरिए आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आसान टीवी सेटअप के लिए इसमें HDMI eARC पोर्ट दिया गया है, जिससे कनेक्शन सुविधाजनक और तेज बनता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sonos
- स्पीकर टाइप- साउंडबार
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, Wi-Fi
- ऑडियो आउटपुट- डॉल्बी एटमॉस
- इनपुट वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोलर टाइप- ऐप कंट्रोल
- स्पीकर साइज- 46.18 इंच
खूबियां
- रात में कम वॉल्यूम पर भी स्पष्ट ऑडियो देने वाला नाइट साउंड मोड मिलता है।
- वॉइस इनेबल्ड फंक्शन के साथ इसे आप अपनी आवाज से बोलकर कमांड दे सकते हैं।
- इसमें वायरलेस ब्लूटूथ के साथ ही स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है।
- अपनी एप्पल डिवाइस को साउंडबार से एयरप्ले 2 की मदद से जोड़ सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा लगी है।
01
JBL Bar 1000 Pro, 11.1 (7.1.4) Channel Truly Wireless Soundbar
ट्रू वायरलेस टेक्नोलॉजी वाले इस साउंडबार में वायरलेस सबवूफर के साथ दो अप-फायरिंग ड्राइवर्स और बैटरी से चलने वाला अलग होने योग्य वायरलेस रिअर स्पीकर मिलते हैं। पूरी तरह से वायरलेस होने के कारण इसे कमरे में सेटअप करना आसान रहता है, क्योंकि आपको तारों को जोड़ना नहीं होता है। यह 11.1 (7.1.4) ऑडियो चैनल के अलावा डॉल्बी एटमॉस, DTS:X और मल्टीबीम जैसी दमदार ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस है, जो थिएटर जैसी क्वालिटी वाला 3D साउंड देने का काम करती हैं। वहीं, 880W आउटपुट पावर के साथ फिल्मों, संगीत से लेकर गेमिंग तक में डूबने वाला एहसास मिल सकता है। इस JBL साउंडबार में 10 इंच का डाउन-फायरिंग वायरलेस सबवूफर दिया गया है, जो आवाज को मजेदार बनाने के लिए उसमें गहरा बेस जोड़ता है। यह एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और Siri जैसी अलग-अलग डिवाइसों के साथ जोड़कर आवाज के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- आउटपुट पावर- 880 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल, WiFi
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- औसत बैटरी लाइफ- 24 घंटा
- कंट्रोल मेथेड- ऐप
- स्पीकर साइज- 10 इंच
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
खूबियां
- इसमें इन-बिल्ट क्रोमकास्ट के साथ एप्पल एयरप्ले का सपोर्ट भी मिलता है।
- इसे जेबीएल वन ऐप से जोड़कर आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
- प्योरवॉइस डायलॉग एंहैंस्मेंट हर एक बातचीत को स्पष्ट रूप से डिलीवर करता है।
- HDMI eARC की मदद से टीवी को सिंगल केबल से जोड़ा जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में समस्या आई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Boat Aavante 5.2.4 Prime 6250DA (2025 Launch)
फिल्में देखते हुए या फिर गाने सुनते हुए घर में ही थिएटर जैसा अनुभव पाने के लिए आपको इस boAt साउंडबार में डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी मिलती है, जो तेज, गहरा और साफ साउंड देती है। इसका 625W RMS पावर आउटपुट और सिग्नेचर साउंड एकसाथ मिलकर कमरे को भरने वाली शक्तिशाली आवाज देते हैं, जिससे आपको गहरे बेस और स्पष्ट ऑडियो का मजा मिल सकता है। यह 5.2.4CH वाले हाई-एंड ऑडियो सिस्टम से लैस है, जिस वजह से आपको कमरे में हर तरफ से शानदार सराउंड साउंड मिल सकता है। इस Soundbar में साफ आवाज और गहरे बेस का बेहतरीन तालमेल देने के लिए डुअल सबवूफर्स और वायरलेस रिअर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं। वहीं, आपके अलग-अलग मनोरंजन को उचित आवाज के साथ मजेदार बनाने के लिए यह मूवी, म्यूजिक, न्यूज और स्पोर्ट्स 4 EQ मोड्स के साथ आता है। इसके मल्टीपल फैंटम स्पीकर 360 डिग्री वाला एकसमान साउंड कमरे में देते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- आउटपुट पावर- 625 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 45 सेमी
- ऑडियो चैनल्स- 5.2.4
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI
खूबियां
- मास्टर रिमोट के जरिए आवाज से लेकर मोड्स तक को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
- बेस का दोगुना मजा देने के लिए यह साउंडबार ट्विन सबवूफर्स के साथ आता है।
- डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी हर एक सीन को असली जैसी आवाज के साथ देखने का अनुभव देती है।
कमी
- कुछ लोगों को इसकी आवाज धीमी लगी है।
03
ZEBRONICS 1100 Watts Powerful Soundbar
इसके कुल 1100W RMS पावर आउटपुट के साथ आप धमाकेदार आवाज के जरिए अपने मनोरंजन के मजे को दोगुना कर सकते हैं। यह डॉल्बी एटमॉस और DTS X ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ स्पष्ट डायलॉग, हाई नोट ट्यून और गहरा बेस देता है, जिससे फिल्में देखने से लेकर गाने सुनने या गेम खेलने का अनुभव बेहतर हो सकता है। इसका 16.51 वाला डुअल सबवूफर साउंड में गहरा और रोमांचक बेस जोड़ते हुए पूरी साउंड क्वालिटी में जान डालने का काम करता है। इस Zebronics साउंडबार में गहरी आवाज देने वाले डुअल रिअर सैटेलाइट स्पीकर भी मिलते हैं, जो कि वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इसमें 7.2.4 ऑडियो चैनल वाला सराउंड साउंड मिलता है, जिससे आपको कमरे में चारों तरफ से आने वाली गहरी आवाज सुनाई दे सकती है। आसान और सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए यह वायरलेस ब्लूटूथ के अलावा HDMI, USB, AUX और ऑप्टिकल पोर्ट्स के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- आउटपुट पावर- 1100 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ऑप्टिकल, ब्लूटूथ, HDMI, USB
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- मॉडल नाम- Zeb-Juke Bar
- कंपैटिबल डिवाइस- टीवी, लैपटॉप, टैब, फोन
खूबियां
- कराओके सेशन के लिए यह वायरलेस UHF माइक के साथ आता है।
- इसका टच मीडिया कंट्रोल फंक्शन को आसानी से नियंत्रित करने देता है।
- यह वॉल्यूम, मोड आदि को दिखाने के लिए एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है।
- इसमें पावर को दर्शाने के लिए एलईडी इंडिकेटर भी मिलता है।
कमी
- कुछ लोगों को इसका सबवूफर आकार में छोटा लगा है।
ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
04
LG New Launch Soundbar S77TY
इस LG साउंडबार की WOW सिनर्जी टेक्नोलॉजी एलजी टीवी के साथ आसान कनेक्टिविटी और कंट्रोल सुनिश्चित करती है। इसका WOW ऑर्केस्ट्रा मोड टीवी और साउंडबार की आवाज को एकसाथ संतुलित करके पेश करता है, जिससे आप ज्यादा गहरे और साफ साउंड का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा यह WOW इंटर्फेस के साथ आता है, जिसकी मदद से साउंडबार को सीधा एलजी टीवी से ही कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें शानदार क्वालिटी वाला सराउंड साउंड देने के लिए डॉल्बी एटमॉस से लैस 3 वर्टिकल स्पीकर्स मिलते हैं। यह 3.1.3 चैनल ऑडियो के साथ कमरे में जबरदस्त आवाज सुनने का अनुभव दे सकता है। इसके 3 फ्रंट, 3 वर्टिकल स्पीकर्स और 1 सबवूफर एकसाथ मिलकर स्पष्ट ऑडियो व गहरे बेस का मजा देते हैं, जो किसी भी प्रकार के मनोरंजन को अलग लेवल पर ले जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- आउटपुट पावर- 400 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिप्सपॉन्स- 96 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI, USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- ऑडियो इनकोडिंग- डॉल्बी एटमॉस
खूबियां
- सेंटर अप-फायरिंग स्पीकर कंटेंट के साथ मेल खाने वाला स्पष्ट ऑडियो देते हैं।
- AI साउंड प्रो कंटेंट के अनुसार उचित सैटिंग वाला साउंड देने का काम करता है।
- तीन स्तरों वाला स्पेटिअल साउंड कमरे में ज्यादा गहरा और असली अनुभव दे सकता है।
- इसके साथ आपको मल्टी-चैनल ऑडियो का अनुभव मिल सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
05
तुलना: कौन सा प्रीमियम साउंडबार आपके लिए अच्छा है?
इतने सारे विकल्पों के साथ, सही प्रीमियम साउंडबार का चयन करना भारी पड़ सकता है। इसी कारण से, आपके काम को आसा बनाने के लिए यहां शामिल किए गए Sound Bar मॉडलों की तुलना की गई है। इसके साथ आप अपनी कमरे के आकार, मनोरंजन के प्रकार, जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए एक सही विकल्प का चुनाव कर सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप बाकी कैटेगरी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।