जब कोड लिखने, ऐप डेवलपमेंट या सॉफ़्टवेयर प्रोजेक्ट पर काम करना हो, तो कोई ऐसा-वैसा लैपटॉप काफी नहीं होता। कोडिंग के लिए फास्ट प्रोसेसर, पर्याप्त रैम और स्मूद स्क्रीन एक्सपीरियंस होना ज़रूरी है ताकि कंपाइल और टेस्टिंग के बीच रुकावट न आए। Coding Laptops में आपको संतुलित CPU-GPU कॉम्बिनेशन, आरामदायक कीबोर्ड और लंबी बैटरी लाइफ मिलती है जिससे दिन भर प्रोग्रामिंग करते समय आराम बना रहता है। Amazon पर उपलब्ध Apple, HP, Lenovo और Asus जैसे ब्रांडस के भरोसेमंद मॉडल डेवलपर्स के लिए उपयुक्त रहते हैं। इन्हें चुनते समय मल्टी-टास्किंग परफॉर्मेंस और स्टोरेज स्पीड पर ध्यान देना चाहिए ताकि बड़ी फाइलों और IDE के साथ काम आसान रहे। नीचे दिए गए विकल्पों में सही लैपटॉप चुनकर आप अपने कोड को जल्दी रन कर सकते हैं।
नीचे देखें कोडिंग के लिए लैपटॉप मॉडल्स और जानें विस्तार में।
HP SmartChoice Victus AMD Ryzen 5 AI Gaming Laptop
यह लैपटॉप कोडिंग, प्रोग्रामिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए एक दमदार विकल्प है। इसमें 6 कोर वाला AMD राइजन 5 प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस देता है। लंबे समय तक कोड लिखते समय या बड़े प्रोजेक्ट कंपाइल करते हुए यह सिस्टम स्मूद और स्टेबल बना रहता है। इस HP Laptop का बेहतर थर्मल डिजाइन की वजह से ज्यादा लोड पर भी लैपटॉप ज्यादा गर्म नहीं होता। इसमें 6GB वाला NVIDIA RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड है, जो गेम डेवलपमेंट, 3D रेंडरिंग और GPU आधारित टास्क में काफी मदद करता है। 16GB रैम और 512GB SSD तेज स्पीड और जल्दी डेटा एक्सेस करने में मदद करती है। 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आंखों को आराम देती है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - HP Smartchoice Victus
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - AMD Ryzen 5
- बैटरी बैकअप - 8.5 घंटे
- वजन - 2.29 किलोग्राम
खूबियां
- लंबे समय तक कोड लिखते समय स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस के लिए AMD राइजन 5 प्रोसेसर
- लैपटॉप को ज्यादा समय तक बिना हीट किए यूज करने पर भी बेहतर थर्मल डिजाइन
- आंखो को आराम देने के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट और एंटी ग्लेयर स्क्रीन
कमी
- लैपटॉप की बिल्ड क्वालिटी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
01
ASUS Vivobook 15 SmartChoice Laptop
यह लैपटॉप उन लोगों के लिए बनाया गया है जो रोज़ाना के काम के साथ कोडिंग जैसे टास्क में भी बढ़िया परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 13वीं जेनरेशन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 कोर और 12 थ्रेड के साथ तेज और भरोसेमंद स्पीड देता है। 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की वजह से सिस्टम जल्दी बूट होता है और एक साथ कई एप्लिकेशन बिना रुकावट चल पाते हैं। 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आंखों पर कम दबाव डालती है और लंबे समय तक काम करने में आराम देती है। बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और न्यूमेरिक की की वजह से टाइपिंग आसान रहती है। Aero आइस ब्लैड्स कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को ज्यादा गर्म होने से बचाता है। 1.70 किलो वजन के साथ यह लैपटॉप कोडिंग करने के लिए ऑफिस ले जानें में काफी सुविधाजनक रहता है।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Asus Vivobook 15
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Core i5
- बैटरी बैकअप - 6 घंटे
- वजन - 1.50 किलोग्राम
खूबियां
- एक साथ कई एप्लिकेशन बिना रुकावट चलाने के लिए 16GB रैम और 512GB स्टोरेज
- लंबे समय तक काम करने आंखों पर कम दबाव डालने के साथ 250 निट्स ब्राइटनेस
- कोडिंग में आसानी से टाइपिंग करने के लिए बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और न्यूमेरिक की
कमी
- लैपटॉप की बैटरी लाइफ कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Apple 2025 MacBook Air (M4)
एप्पल ने इस मैकबुक को खास तौर पर कोडिंग और प्रोग्रामिंग जैसे कामों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। इसमें दिया गया नया Apple M4 चिप 10-कोर CPU और 8-कोर GPU के साथ तेज़ परफॉर्मेंस देता है, जिससे कोड कंपाइल करना, मल्टीटास्किंग और डेवलपमेंट टूल्स चलाना बेहद स्मूद रहता है। 16GB यूनिफाइड मेमोरी की वजह से IDE, ब्राउज़र और वर्चुअल एनवायरमेंट एक साथ बिना लैग के काम करते हैं। इस Apple Laptop की 13.6 इंच लिक्विड रेटिना डिस्प्ले पर टेक्स्ट बेहद शार्प दिखता है, जो लंबे समय तक कोड लिखते समय आंखों पर कम दबाव डालता है। करीब 18 घंटे की बैटरी लाइफ इसे पोर्टेबल डेवलपमेंट डिवाइस बनाती है, जिससे बार-बार चार्जर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। macOS पर डेवलपर ऐप्स तेज़ी से चलते हैं और थंडरबोल्ट 4 पोर्ट्स एक्सटर्नल डिस्प्ले व एक्सेसरीज़ को आसानी से सपोर्ट करते हैं।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - 13 इंच MacBook Air (M4)
- स्क्रीन साइज - 13 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 256GB
- रैम - 16GB
- CPU - एप्पल M4
- बैटरी बैकअप - 18 घंटे
- वजन - 1.24 किलोग्राम
खूबियां
- कोड कंपाइल करना, मल्टीटास्किंग और डेवलपमेंट टूल्स चलाने के लिए Apple M4 चिप
- लंबे समय तक कोड लिखते समय आंखों पर कम दबाव डालने वाली लिक्विड रेटिना डिस्प्ले
- बिना चार्जिंग के झंझट के करीब 18 घंटे की बैटरी लाइफ
कमी
- लैपटॉप को लेकर अभी तक किसी अमेजन यूजर की कोई शिकायत नही है।
03
Dell 15 13th Generation Thin & Light Laptop
यह लैपटॉप रोज़मर्रा के काम, पढ़ाई और प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है। इसमें 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज़ परफॉर्मेंस के साथ मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। 16GB रैम और 1TB SSD की मदद से एक साथ कई ऐप्स चलाना, भारी फाइलें स्टोर करना और तेज़ बूट टाइम पाना बिल्कुल सहज हो जाता है। 15.6 इंच की फुल एचडी IPS डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद विजुअल अनुभव देती है, जिससे काम और एंटरटेनमेंट दोनों बेहतर लगते हैं। करीब 1.62 किलोग्राम वजन के साथ यह लैपटॉप हल्का और पतला है, इसलिए इसे कहीं भी ले जाना आसान है। बैकलिट कीबोर्ड और न्यूमेरिक पैड कम रोशनी में भी आरामदायक टाइपिंग का अनुभव देते हैं।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Dell 15
- स्क्रीन साइज - 15.6 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 1TB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Core i5
- बैटरी बैकअप - 5 घंटे
- वजन - 1.62 किलोग्राम
खूबियां
- कई ऐप्स चलाने, भारी फाइलें स्टोर करने और तेज़ बूट टाइम के लिए 16GB रैम और 1TB SSD
- स्मूद विजुअल अनुभव के लिए फुल एचडी IPS डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट
- कम रोशनी में भी आरामदायक टाइपिंग के लिए बैकलिट कीबोर्ड और न्यूमेरिक पैड
कमी
- लैपटॉप हीट होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
04
Lenovo SmartChoice IdeaPad Slim 3
यह पावरफुल और प्रीमियम लैपटॉप हैवी मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है। इसमें 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर दिया गया है, जो तेज़ स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस देता है। 16GB रैम और 512GB SSD की मदद से ऐप्स जल्दी खुलते हैं और सिस्टम बिना रुके काम करता है। इस Lenovo Laptop की 15.3 इंच WUXGA IPS डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ साफ और आरामदायक विज़ुअल अनुभव देती है, जो लंबी स्क्रीन टाइम के लिए भी बेहतर है। लगभग 1.6 किलो वज़न और पतले डिजाइन के कारण यह लैपटॉप आसानी से कैरी किया जा सकता है। मेटल टॉप कवर इसे मजबूत और प्रीमियम फील देता है, जबकि बैकलिट कीबोर्ड और IR कैमरा रोज़मर्रा के इस्तेमाल को और सुविधाजनक बनाते हैं।
स्पेसीफिकेशन
- मॉडल - Lenovo Smartchoice IdeaPad
- स्क्रीन साइज - 15.3 इंच
- स्टोरेज क्षमता - 512GB
- रैम - 16GB
- प्रोसेसर - Core i7
- बैटरी बैकअप - 5 घंटे
- वजन - 1.59 किलोग्राम
खूबियां
- साफ और आरामदायक विज़ुअल अनुभव के लिए IPS डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस
- ऑफिस में आसानी से कैरी करने के लिए 1.6 किलो वज़न और पतला डिजाइन
- मजबूत और प्रीमियम फील के लिए मेटल टॉप कवर
कमी
- लैपटॉप के स्पीकर की आवाज कम होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
05
तुलना: अमेजन पर कोडिंग के लिए लैपटॉप मॉडल्स
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।