बेहतरीन E Ink Tablets के साथ डिजिटल दुनिया में पाएं कागज जैसा अनुभव!

ई-इंक Tablets आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन क्या वे वास्तव में आपके लिए सही हैं? इस गाइड में, हम आपको ई इंक टैबलेट्स के बारे में जानकारी देंगे, ताकि आप एक सहीनिर्णय ले सकें। हम विभिन्न मॉडलों, उनके फायदे और नुकसानों, और उनकी कीमतों पर चर्चा करेंगे।
बढ़िया ई-इंक टैबलेट मॉडल्स
बढ़िया ई-इंक टैबलेट मॉडल्स

क्या आप एक पेपरलेस जीवनशैली की तलाश में हैं? ई इंक टैबलेट्स एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। वे आपको पढ़ने, लिखने और नोट्स लेने की अनुमति देते हैं, बिना कागज का उपयोग किए। इस लेख में, हम आपको सर्वश्रेष्ठ ई-इंक टैबलेट्स के बारे में बताएंगे, जो अमेजन पर उपलब्ध हैं। आप विभिन्न मॉडल, कीमत और फीचर्स वाले विकल्प देख सकते हैं, जहां से आपको अपने लिए एक सही टैबलेट चुनने में मदद मिलेगी। बता दें कि, E Ink Tablet एक डिजिटल डिवाइस है जिसमें पेपर जैसी स्क्रीन होती है जो टेक्स्ट और इमेज दिखाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंक का इस्तेमाल करती है। यह पेन से कागज पर लिखने जैसा आरामदायक, बिना चमक वाला पढ़ने और लिखने का अनुभव देता है, साथ ही इसमें कम पावर लगती है और बाहर भी अच्छी विजिबिलिटी होती है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से नोट लेने, पढ़ने और डॉक्यूमेंट पर निशान लगाने जैसे कामों के लिए किया जाता है। तो चलिए एक नजर इसके बेस्ट विकल्पों पर डाल लेते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Kobo Libra Colour | eReader | 7 Glare-Free Colour E Ink

    यह एक रंगीन ई-इंक टैबलेट है, जिसपर आप किताबों के कवर, कॉमिक्स, ग्राफिक नॉवेल, इलस्ट्रेशन, नोट्स लेना और कई सारे काम बेहतरीन रंग और चमक के साथ कर सकते हैं। इसमें कोबो स्टाइलस 2 के जरिए रंगीन एनोटेशन, हाइलाइट और नोट्स लेने जैसे काम किए जा सकते हैं। एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन किए गए इस टैब में पेज-टर्न बटन, लेफ्ट-राइट स्क्रीन रोटेशन, फुल फॉन्ट साइज और मार्जिन कस्टमाइजेशन, और लैंडस्केप मोड जैसी सुविधाएं शामिल हैं, जो पढ़ेन और लिखने के कार्यों को आसान बनाती हैं। यह पूरी तरह से वाटरप्रूफ प्रोटेक्शन और IPX8 रेटिंग की जरूरतों को पूरा करता है, जिसकी वजह से करीब 2 मीटर तक पानी में 60 मिनट तक वाटरप्रूफ रह सकता है। इसके बिल्ट-इन नोटबुक फीचर के जरिए आप अपने विचारों को आसानी से टैब में लिख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Kobo
    • मॉडल नाम- कोबो लिब्रा कलर
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- इलेक्ट्रॉनिक इंक
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- USB
    • स्क्रीन साइज- 7 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज- 32 GB
    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1264x1680
    • रंग- काला

    खूबियां

    • 7" डिस्प्ले के आरामदायक कलर पैलेट के साथ अपनी आप रंगीन अक्षरों और नंबरों के साथ पढने का अनुभव पा सकते हैं।
    • इसमें ब्लूटूथ वायरलेस टेक्नोलॉजी के साथ कोबो ऑडियोबुक सुन सकते हैं।
    • इसमें कस्टमाइजेबल फॉन्ट, मार्जिन, बिल्ट-इन डिक्शनरी और भी बहुत कुछ मिलता है।
    • इसके 32 GB स्टोरेज के साथ अपनी फाइल्स को टैब में सेव भी कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी स्क्रीन क्वालिटी पसंद नहीं आई।
    01
  • BOOX Tablet Go Color 7 Epaper E Ink Bluetooth Tablet

    इस टैबलेट का स्क्रीन साइज 7 इंच है, जो कि आरामदायक तरीके से पढ़ने और लिखने के लिए अच्छा हो सकता है। इसका फ्लेक्सिबल डिजाइन आपको स्क्रीन अपनी सुविधा के अनुसार घुमाने और मोड़ने की सुविधा देता है। वहीं, यह एक रंगीन ई-पेपर रीडर है, जिसपर आप बेहतरीन रंगों के साथ टेक्स्ट और पिक्चर देख सकते हैं। इसमें बेहतरीन गति के साथ इंटरनेट सेवाओं का लाभ लेने के लिए 4G कनेक्शन सपोर्ट मिलता है। BOOX ब्रांड के इस ई-इंक टैबलेट में आपके डेटा और फाइल्स को आसानी से सेव करने के लिए 64GB स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। आपके पढ़ने के अनुभव को आसान बनाने के लिए इसमें बिल्ट-इन डिक्शनरी भी मिलती है। वहीं, इसमें आपको कैलेंडर और इन-बिल्ट क्लॉक फीचर भी मिलता है, जिनके जरिए आप समय और तारीखों पर अपनी नजर बनाए रख सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- BOOX
    • मॉडल नाम- Go 7
    • मेमोरी स्टोरेज- 64 जीबी
    • स्क्रीन साइज- 7 इंच
    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 300 काले पिक्सेल प्रति इंच
    • औसत बैटरी लाइफ- 1 दिन
    • प्रोसेसर स्पीड- 2.4 GHz
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड

    खूबियां

    • इसमें मिलने वाले Neo ब्राउज़र की मदद से कोई भी जानकारी इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं।
    • आपके मनोरंजन के लिए यह इन-बिल्ट म्यूजिक ऐप के साथ आता है।
    • इसमें कैलकुलेटर, गैलेरी और प्ले स्टोर जैसे ऐप्स भी मिलते हैं।
    • अपने पढ़ने के अनुभव को इसके लाइब्रेरी फीचर के साथ बेहतरीन बना सकत हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों द्वारा स्क्रीन में समस्या बताई गई।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Musnap X 10.65" E Ink Paper Tablet

    10.65 इंच ई-इंक स्क्रीन साइज वाला यह टैबलेट 2560x1920 रिजॉल्यूशन और 300 PPI के साथ शानदार रंग, चमक और स्पष्टता वाले विजुअल्स दे सकता है। इसकी मोटाई मात्र 0.19 इंच है, जिससे आपको टैब से पेपर जैसा एहसास ही मिल सकता है। इसमें 2.2GHz की गति के साथ काम करने वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, इस E Ink Tablet में तेज, स्मूद और प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन के लिए 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। यह 4000mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ आता है, जिसके जरिए 100+ तक लगातार पढ़ने का अनुभव मिल सकता है और स्टैंडबाय मोड में यह करीब 30 दिनों तक चल सकती है। इसका कैपेसिटिव टच + स्टाइलस टच नोट्स लेने, स्केचिंग करने या डॉक्यूमेंट पर सटीक एनोटेशन करने की सुविधा दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Musnap
    • मॉडल नाम- X
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- इलेक्ट्रॉनिक इंक
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, USB, Wi-Fi
    • स्क्रीन साइज- 10.65 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज- 128 GB
    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 2560x1920
    • रंग- स्लेटी

    खूबियां

    • स्टाइलस पेन फ्लेक्सिबल स्क्रीन के साथ पूरी तरह से सिंक होता है, और नेचुरल कंट्रोल के लिए पेपर टेक्सचर जैसा अनुभव दे सकता है।
    • पिक्सेल-परफेक्ट सटीकता, तुरंत रिस्पॉन्स और पूरे दिन आराम के लिए बनाया गया एर्गोनॉमिक डिजाइन बढ़िया हो सकता है।
    • यह jpg,jpeg,png और कई प्रकार के इमेज व बुक फॉर्मेट को सपोर्ट करता है, जिससे कोई भी फाइल इसमें खोली जा सकती है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
    03
  • Kloudnote S 10.1" E-Ink Notepad, ePaper Tablet

    यह ई-इंक टैब बेहतरीन डिजाइन में आता है और इसका बिल्ट-इन A35 क्वाड-कोर प्रोसेसर 1.3GHz स्पीड के साथ आपको बिना रूकावच पढ़ने और लिखने का शानदार अनुभव दे सकता है। इसमें आपकी फाइल्स को स्टोर करने के लिए 32GB स्टोरेज भी दिया गया है। वहीं, इस Kloudnote टैबलेट में 10.1 इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसका 1200x1600 रिजॉल्यूशन अक्षरों व पिक्चर को स्पष्ट रूप से पेश करता है। इसमें आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया गया है, ताकी पढ़ते या लिखते समय आंखों पर अधिक ज़ोर ना पड़े। यह 3200mAh की शक्तिशाली बैटरी के साथ आपको करीब 35 घंटों तक चलने वाला लंबा बैकअप दे सकता है। यह आसानी से ई-बुक्स डाउनलोड और इंपोर्ट कर सकता है, और इंपोर्ट की गई ई-बुक्स को मैनेज और एन्क्रिप्ट भी करने में सक्षम है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Geniatech
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, WiFi
    • प्रेशर सेंसिटिविटी- 4096 लेवल्स
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- एंड्रॉइड
    • स्पेशल फीचर- क्लाउड डेटा सिंक्रोनाइज़ेशन, आई प्रोटक्शन
    • रिजॉल्यूशन- 1200 x 1600
    • डिस्प्ले टाइप- ई-लिंक ग्लास स्क्रीन

    खूबियां

    • इसकी सिल्की और स्मूद स्क्रीन पर असली पेपर पर लिखने जैसा एहसास मिल सकता है।
    • इसमें अपने सभी ई-नोट्स और बुक्स को आसानी से सिंक्रोनाइज़ किया जा सकता है।
    • इसका पतला और हल्का डिजाइन इसे अपने साथ कहीं भी लेकर जाने में आसान बनाता है।

    कमी

    • अभी तक ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    04
  • Cason E7 E-Reader Tablet with Black E-Ink Display

    इसमें आंखों के लिए आरामदायक E-इंक टेक्नोलॉजी वाली 5.8 इंच की टच स्क्रीन दी गई है, जिसपर आप कभी भी, कहीं भी आंखों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक रीडिंग का अनुभव ले सकते हैं। यह स्क्रीन आम कागज के जैसी प्रतीत होती है, इसलिए धूप में इसमें चमक नहीं आती और आपकी आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता है। इस ई-इंक टैबलेट को पेज-टर्न बटन, लेफ्ट राइट स्क्रीन रोटेशन, फुल फॉन्ट साइज और मार्जिन कस्टमाइजेशन, और लैंडस्केप मोड के साथ डिजान किया गया है। इसमें 32GB तक का स्टोरेज भी मिलता है, जिससे अपनी फाइल्स, किताबों और नोट्स को स्टोर करना आपके लिए आसान हो सकता है। वहीं, यह एक मेमोरी कार्ड स्लॉट के साथ आता है, जिससे स्टोरेज को करीब 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका फास्ट चार्जिंग सपोर्ट बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- CASON
    • मॉडल- ई-बुक रीडर
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- इलेक्ट्रॉनिक इंक
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- WiFi
    • स्क्रीन साइज- 5.8 इंच
    • मेमोरी स्टोरेज- 32 GB
    • डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 960x680
    • रंग- सफेद

    खूबियां

    • इसकी 1500mAh पावर वाली बैटरी आपको लंबा बैकअप प्रदान कर सकती है।
    • यह 5.8 इंच की ई-स्क्रीन के साथ आता है, जो स्पष्ट विजुअल्स दे सकती है।
    • फाइलों के आसान आदान-प्रदान के लिए इसमें WiFi फाइल ट्रान्सफर की सुविधा मिलती है।
    • आप इसमें प्ले स्टोर के जरिए कोई भी ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसमें लैगिंग की समस्या आई है।

    गैजेट गली कैटेगरी पर आप ऐसी ही अन्य जानकारियां देख सकते हैं।

    05

तुलना: सबसे अच्छा ई इंक टैबलेट कौन सा है?

अमेजन पर कई शानदार ई इंक टैबलेट उपलब्ध हैं, जिनमें Boox, Geniatech, और Kobo जैसे ब्रांड शामिल हैं। प्रत्येक टैबलेट की अपनी अनूठी विशेषताएं और फायदे हैं, इसलिए अपनी आवश्यकताओं के लिए सबसे अच्छा चुनने से पहले बजट, फीचर्स आदि की तुलना करना जरूरी है-

मॉडल्स

स्क्रीन साइज

स्टोरेज

अन्य

Kobo Libra Colour

7 इंच

32GB

वॉटरप्रूफ

BOOX Tablet Go Color

7 इंच

64 GB

फ्रंट लाइट

Musnap X E Ink Paper Tablet

10.65 इंच

128GB

अल्ट्रा थिन पेपर

Kloudnote S E-Ink Notepad

10.1 इंच

-

पतला और हल्का डिजाइन

Cason E7 E-Reader Tablet

5.8 इंच

32 GB

स्क्रीन रोटेशन

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ई इंक टैबलेट आंखों के लिए सुरक्षित है?
    +
    हां, ई इंक टैबलेट आंखों के लिए सुरक्षित है क्योंकि यह नीली रोशनी से बचाव करता है और इसमें कागज जैसा डिस्प्ले होता है।
  • ई इंक टैबलेट की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    ई इंक टैबलेट की बैटरी लाइफ आमतौर पर कई हफ्तों तक चल सकती है, उपयोग के आधार पर।
  • क्या ई इंक टैबलेट पर नोट्स लेना आसान है?
    +
    हां, ई इंक टैबलेट पर नोट्स लेना बहुत आसान है, खासकर स्टाइलस के साथ आने वाले मॉडल पर।