यह OnePlus Pad Lite टैबलेट दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और मल्टीटास्किंग सुविधाओं के साथ आने वाला प्रीमियम टैबलेट है, जिसको खास तौर पर स्टूडेंट्स, कंटेंट क्रिएटर और मल्टीमीडिया यूज़र्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस टैबलेट में सेगमेंट की सबसे बड़ी 9340 mAh की बैटरी दी गई है, जो आपको 54 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम, 80 घंटे तक म्यूज़िक प्लेबैक और 11 घंटे तक वीडियो देखने का अनुभव देती है। इसके साथ 33 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है। इसमें 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1920x1200 पिक्सल रेजोल्यूशन, 500 निट्स की ब्राइटनेस, और 1 अरब रंगों का सपोर्ट है। इसका 16:10 स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, वीडियो देखने और गेमिंग के लिए सहज और बढ़िया अनुभव देता है। ऑडियो के मामले में, इसमें चार हाई-रेज़ोल्यूशन ऑडियो स्पीकर दिए गए हैं, जो वनप्लस ओम्नीबेरिंग साउंड फील्ड तकनीक के साथ आते हैं। इसमें दिया गया मीडियाटेक हीलियो G100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ऑक्सीजन ऑपरेटिंग सिस्टम 15, बढ़िया, तेज और लंबे समय तक चलने वाला बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - OnePlus
- मॉडल नाम - Pad Lite
- मेमोरी स्टोरेज क्षमता - 128 जीबी
- स्क्रीन की साईज़ - 11 इंच
- डिस्प्ले रिज़ॉल्यूशन अधिकतम - 1920*1200 पिक्सेल
खूबियां
- आई केयर डिस्प्ले तकनीक के साथ यह वनप्लस टैबलेट ब्लू लाइट को कम करता है और स्क्रीन की झिलमिलाहट को भी कम करता है।
- ओपन कैनवस सुविधा की मदद से आप स्क्रीन को दो हिस्सों में बांट सकते हैं और एक साथ दो ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने चार्जिंग स्पीड को बहुत धीमी बताया है।