लिविंग रूम को आर्ट गैलरी जैसा दिखाने वाले Samsung Frame TV मॉडल्स

सैमसंग फ्रेम सीरीज के टीवी सिर्फ एक स्क्रीन नहीं, बल्कि घर की सजावट का एक आकर्षक हिस्सा है। इन Smart TV के लेटेस्ट फीचर्स और आर्ट मोड इनको रोज़ाना उपयोग और स्टाइल, दोनों के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।
भारत में 5 बेहतरीन सैमसंग फ्रेम टीवी मॉडल्स
भारत में 5 बेहतरीन सैमसंग फ्रेम टीवी मॉडल्स

टीवी अब सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि घर की सजावट का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। खासकर जब बात Frame TV की होती है, तो यह नार्मल टीवी से अलग एक स्टाइलिश आर्ट पीस लगता है। फ्रेम टीवी को जब बंद रखते हैं तो यह वॉल पर एक पेंटिंग या फोटो की तरह दिखता है, जिससे लिविंग रूम की दीवारें और भी आकर्षक लगती हैं। Samsung के इन मॉडल में स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं जैसे स्मार्ट प्लेटफॉर्म, OTT ऐप सपोर्ट, HDR पिक्चर क्वालिटी और अलग-अलग आर्ट मोड्स जो आपके कमरे को एक मिनी आर्ट गैलरी जैसा लुक देते हैं। पिक्चर क्वालिटी, कलर सटीकता और थिन डिजाइन के साथ यह टीवी आपके मनोरंजन के अनुभव को और भी बेहतर बनाता है। सही सैमसंग फ्रेम टीवी चुनकर आप मार्डन स्टाइल, टेक्नोलॉजी और उपयोगिता तीनों को एक साथ पा सकते हैं।

नीचे देखें हर रुम साइज के लिए परफेक्ट सैमसंग फ्रेम टीवी के 5 शानदार मॉडल्

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Samsung 139 cm (55 Inches) The Frame Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    कभी यह टीवी चलता हुआ शो लगता है, तो कभी दीवार पर टंगी एक असली पेंटिंग। बंद होने पर भी स्क्रीन खाली नहीं लगती, बल्कि आर्ट मोड में यह आपके कमरे को एक पर्सनल आर्ट गैलरी जैसा एहसास देता है। यह Samsung टीवी मोशन सेंसर आपकी मौजूदगी को पहचान कर अपने आप डिस्प्ले ऑन करता है और कमरे से निकलते ही बिजली बचाने के लिए बंद हो जाता है। 4K QLED डिस्प्ले, मैट फिनिश और एक अरब रंगों की गहराई मिलकर ऐसी तस्वीर पेश करते हैं जो रोशनी में भी नेचुरल और रिफ्लेक्शन-फ्री दिखती है। अंदर काम करने वाला नियो क्वांटम प्रोसेसर कंटेंट के हिसाब से पिक्चर और साउंड को रियल टाइम में ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे हर सीन ज़्यादा डीटेल्ड लगता है। 100Hz रिफ्रेश रेट और ऑटो गेम मोड गेमिंग के दौरान स्मूद मोशन और लो लेटेंसी देता है। 40 वॉट का 2.2 चैनल साउंड, डॉल्बी एट्मॉस और एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर के साथ डायलॉग्स को साफ सुनाता है। दीवार पर टंगा यह टीवी एंटरटेनमेंट के साथ स्टाइल का भी हिस्सा बन जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55LS03BAKLXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • लोगों की मौजदूगी को पहचानकर टीवी को ऑन और ऑफ करने के लिए मोशन सेंसर
    • पिक्चर और साउंड को रियम टाइम मे ऑप्टिमाइज करने के लिए नियो क्वांटम प्रोसेसर
    • गेम के दौरान लो-लेटेंसी और लैग-फ्री अनुभव के लिए 100Hz रिफ्रेश रेट और ऑटो गेम मोड

    कमी

    • टीवी का नाइट मोड सेंसर ठीक से काम ना करने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    01
  • Samsung 108 cm (43 Inches) The Frame Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह स्क्रीन सिर्फ टीवी नहीं रहती, बल्कि कमरे की दीवार पर सजी एक चलती–फिरती पेटिंग बन जाती है। बंद होने पर आर्ट मोड में यह असली पेंटिंग जैसा अहसास देती है और मौजूदगी महसूस करते ही खुद को जगा लेती है। इस Samsung TV कीॆ मैट डिस्प्ले की वजह से धूप या लाइट की रिफ्लेक्शन परेशान नहीं करती, जिससे आर्ट और वीडियो दोनों साफ दिखते हैं। 4K डिस्पले और Pantone वैलिडेटेड रंग गैलरी जैसी नेचुरल कलर डेप्थ देते हैं, जबकि AI आधारित प्रोसेसर हर कंटेंट को रियल टाइम में बेहतर शार्पनेस और कॉन्ट्रास्ट के साथ पेश करता है। क्वांटम HDR और HDR10+ सीन में छिपी बारीक डिटेल्स को उभारते हैं। स्लिम डिजाइन और वन कनेक्ट बॉक्स सेटअप को बेहद क्लीन रखता है, जिससे यह दीवार के बिल्कुल पास फिट हो जाता है। 20 वॉट डॉल्बी एट्मॉस साउंड, एक्टिव वॉयस एम्प्लीफायर के साथ म्यूजिक को साफ रखता है। गेमिंग के लिए ऑटो गेम मोड और स्मूद मोशन इसे एक स्टाइलिश एंटरटेनमेंट हब बना देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA43LS03FAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • हर कंटेंट को रियल टाइम को बेहतर शार्पनस और कलर कंट्रास्ट देने के लिए AI आधारित प्रोसेसर
    • दीवार के बिल्कुल पास फिट होने वाला स्लिम डिजाइन और वन कनेक्ट बॉक्स सेटअप
    • म्यूजिक को एकदम क्लियर सुनने के लिए एक्टिव वॉयस एम्प्लीफायर के साथ में 20 वॉट डॉल्बी एट्मॉस साउंड 

    कमी

    • डिस्पले में फ्लिकर की समस्या को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Samsung 163 cm (65 Inches) The Frame Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    कमरे में कदम रखते ही दीवार पर टंगी यह टीवी किसी प्रीमियम आर्ट गैलरी जैसा एहसास देने लगता है। बंद होने पर आर्ट मोड में यह पेंटिंग की तरह दिखती है और चालू होते ही एक पावरफुल 4K विज़ुअल एक्सपीरियंस में बदल जाता है। मैट डिस्प्ले रिफ्लेक्शन को कम करता है, जिससे तेज रोशनी में भी हर डिटेल साफ नजर आती है। बड़ा क्यूएलईडी पैनल और पैंनटोन वैलिडेटेड रंग तस्वीरों को नेचुरल और गहराई से भरपूर बनाते हैं। AI आधारित प्रोसेसर कंटेंट को समझकर अपने आप ब्राइटनेस, शार्पनेस और कॉन्ट्रास्ट एडजस्ट करता है, जिससे हर सीन ज्यादा रियल लगता है। 100Hz से 144Hz तक की स्मूद रिफ्रेश रेट एक्शन, स्पोर्ट्स और गेमिंग को बेहद फ्लूइड बनाती है। यह 65 Inch TV मॉडल 40 वॉट डॉल्बी एट्मॉस साउंड और वॉयस एन्हांसमेंट के साथ आवाज को साफ रखता है। वन कनेक्ट बॉक्स, स्मार्ट फीचर्स और गेमिंग मोड इसे स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA65LS03FAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED 
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 144Hz
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • कमरे की तेज रोशनी में स्क्रीन पर सारी डिटेल्स को एकदम साफ देखने के लिए मैट डिस्प्ले रिफ्लेक्शन
    • कंटेंट को समझकर अपने आप ब्राइटनेस, शार्पनेस और कॉन्ट्रास्ट एडजस्ट करने के लिए AI आधारित प्रोसेसर
    • एक्शन, स्पोर्ट्स और गेमिंग को बेहद स्मूद बनाने के लिए 100Hz से 144Hz तक की रिफ्रेश रेट

    कमी

    • टीवी की स्क्रीन में कुछ तकनीकी खराबी को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    03
  • Samsung 189 cm (75 Inches) The Frame Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    सिनेमा हॉल जैसी बड़ी स्क्रीन पहली नजर में टीवी नहीं, बल्कि एक पेटिंग गैलरी जैसा एहसास देती है। बंद होने पर यह कैनवास जैसी आर्ट दिखाती है और चालू होते ही शानदार 4K विज़ुअल एक्सपीरियंस में बदल जाती है। एंटी रिफ्लेक्शन मैट डिस्प्ले की वजह से धूप या लाइट की चमक भी देखने में रुकावट नहीं बनती, जिससे हर डिटेल साफ नजर आती है। QLED TV और साथ में पैंटोन वैलिडेटेड कलर टेक्नोलॉजी रंगों को नेचुरल और गहराई से भरपूर बनाती है। AI आधारित प्रोसेसर कंटेंट को पहचानकर अपने आप पिक्चर और साउंड को ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे फिल्में, स्पोर्ट्स और लाइव कंटेंट ज्यादा रियल लगते हैं। 100Hz से 144Hz तक की रिफ्रेश रेट तेज एक्शन और गेमिंग को स्मूद बनाए रखती है। साउंड की बात करें तों, डॉल्बी एट्मॉस वाले 40 वॉट साउंड, गेमिंग फीचर्स और वन कनेक्ट बॉक्स के साथ केबल फ्री, स्टाइलिश और फ्यूचर रेडी अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA75LS03FAUXXL}
    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • धूप या लाइट की चमक भी एकदम क्लियर देखने के लिए एंटी रिफ्लेक्शन मैट डिस्प्ले
    • कंटेंट को पहचानकर अपने आप पिक्चर और साउंड को ऑप्टिमाइज़ करने वाला AI आधारित प्रोसेसर

    कमी

    • टीवी की सैमसंग वेबसाइट पर रजिस्टर ना कर पाने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    04
  • Samsung 138 cm (55 Inches) The Frame Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    दीवार पर टंगा यह 55 Inch TV सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि घर की सजावट का हिस्सा बन जाता है। एंटी रिफ्लेक्शन मैट डिस्प्ले की वजह से तेज रोशनी या धूप में भी स्क्रीन साफ और आरामदायक बनी रहती है, जिससे हर सीन बिना रुकावट के देखा जा सकता है। क्यूएलईडी टेक्नोलॉजी और पैंटोन वैलिडेटेड कलर्स तस्वीरों को नेचुरल और गहराई से भरपूर बनाते हैं। AI पावर वाला प्रोसेसर कंटेंट के हिसाब से पिक्चर और साउंड को अपने आप ट्यून करता है, जिससे फिल्में, सीरीज़ और स्पोर्ट्स ज्यादा रियल महसूस होते हैं। 100Hz से 144Hz तक की रिफ्रेश रेट तेज एक्शन और गेमिंग को स्मूद बनाए रखती है। सैमसंग का यह प्रीमियम फ्रेम स्टाइल मॉडल डॉल्बी एट्मॉस वाले 40 वॉट साउंड, आर्ट मोड, गेमिंग फीचर्स और वन कनेक्ट बॉक्स के साथ स्टाइल, परफॉर्मेंस और स्मार्टनेस का संतुलित अनुभव देता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55LS03FAULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K Ultra HD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 100Hz
    • साउंड आउटपुट - 40 वॉट
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, इथरनेट, HDMI, यूएसबी, वाई-फाई

    खासियत

    • तेज एक्शन और गेमिंग को स्मूद बनाए रखने के लिए 100Hz से 144Hz तक की रिफ्रेश रेट
    • म्यूजिक के शानदार अनुभव के लिए डॉल्बी एट्मॉस वाले 40 वॉट साउंड
    • टीवी के साथ आसानी से सेट-अप होने वाला वन कनेक्ट बॉक्स

    कमी

    • टीवी थोडा लैग होने को लेकर अमेजन के कुछ यूजर्स की शिकायत
    05

तुलना: टॉप 5 सैमसंग फ्रेम टीवी मॉडल्स

मॉडल

स्क्रीन साइज

फीचर्स

Samsung {QA55LS03BAKLXL}

55 इंच

मोशन सेंसर, 4K QLED डिस्प्ले, रिफ्लेक्शन-फ्री, नियो क्वांटम प्रोसेसर,  100Hz रिफ्रेश रेट, ऑटो गेम मोड, एक्टिव वॉइस एम्पलीफायर

Samsung {QA43LS03FAULXL}

43 इंच

मैट डिस्प्ले, 4K डिस्पले और Pantone वैलिडेटेड रंग गैलरी, AI आधारित प्रोसेसर, क्वांटम HDR और HDR10+, स्लिम डिजाइन और वन कनेक्ट बॉक्स

Samsung {QA65LS03FAULXL}

65 इंच

4K विज़ुअल, क्यूएलईडी पैनल और पैंनटोन वैलिडेटेड रंग, AI आधारित प्रोसेसर, 100Hz से 144Hz तक की स्मूद रिफ्रेश रेट, 40 वॉट डॉल्बी एट्मॉस साउंड

Samsung {QA75LS03FAUXXL}

75 इंच

एंटी रिफ्लेक्शन मैट डिस्प्ले, AI आधारित प्रोसेसर,  100Hz से 144Hz तक की रिफ्रेश रेट, डॉल्बी एट्मॉस वाले 40 वॉट साउंड

Samsung {QA55LS03FAULXL}

55 इंच

एंटी रिफ्लेक्शन मैट डिस्प्ले, AI पावर वाला प्रोसेसर, 100Hz से 144Hz तक की रिफ्रेश रेट, आर्ट मोड, गेमिंग फीचर्स और वन कनेक्ट बॉक्स

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग फ्रेम टीवी को आर्ट मोड में कैसे उपयोग कर सकते हैं?
    +
    आर्ट मोड में आप अपनी पसंदीदा तस्वीरें, पेंटिंग्स या क्यूरेटेड आर्ट वॉल क्वालिटी में दिखा सकते हैं, जिससे यह टीवी घर की सजावट का हिस्सा बन जाता है।
  • क्या सैमसंग फ्रेम टीवी स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है?
    +
    हाँ, इसमें स्मार्ट प्लेटफॉर्म, ओटीटी ऐप सपोर्ट और वॉइस कंट्रोल जैसे फीचर्स पहले से शामिल होते हैं।
  • फ्रेम टीवी चुनते समय किन बातों पर ध्यान दें?
    +
    उसका स्क्रीन साइज, आर्ट मोड क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स पर ध्यान देना चाहिए ताकि यह आपके कमरे और उपयोग के हिसाब से उपयुक्त साबित हो।