एंट्री-लेवल गेमिंग लैपटॉप उन गेमर्स के लिए डिजाइन किए जाते हैं जो एक सीमित बजट में गेमिंग का अनुभव लेना चाहते हैं। ये लैपटॉप आमतौर पर मिड-रेंज प्रोसेसर, डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड और पर्याप्त RAM के साथ आते हैं जो लोकप्रिय E-Sports टाइटल्स और कुछ ग्राफिक्स-इंटेंसिव गेम्स को मध्यम सेटिंग्स पर चलाने में सक्षम होते हैं। ये खास तौर नए गेमर्स या उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होते हैं जो कभी-कभार गेमिंग करते हैं।
इसके लिए अमेजन पर आपको Dell, HP, लेनोवो, आसुस और एसर जैसे लोकप्रिय ब्रांड के ऐसे ही एंट्री लेवल गेमिंग लैपटॉप के बेस्ट सेलिंग मॉडल मिल जाएंगें। इनमें से कुछ के विकल्प यहां शामिल किए गए हैं। नीचे आपको इनके फीचर्स जैसे कि प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी, स्टोरेज, रैम से जुड़ी जानकारियों के साथ ही खूबियों व कमी के बारे में भी जानकारी मिलेगी। इसकी मदद से आप अपने लिए आसानी से एक सही गेमिंग लैपटॉप चुन सकते हैं।
HP Smartchoice Victus, 13th Gen Intel Core i5-13420H
अपने 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर के साथ यह HP स्मार्टच्वाइस विक्टस गेमिंग लैपटॉप शुरूआती गेमर्स को शानदार अनुभव दे सकता है। 4.6 GHz तक की स्पीड के साथ इंटल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी गेम्स को बिना अटकाए और रोके मक्खन की तरह चलाने में मदद करते हैं। वहीं, बेहतर प्रदर्शन, पावर और स्टोरेज के लिए 1 लाख से कम कीमत वाले इस लैपटॉप में अपग्रेड होने योग्य 16GB रैम के साथ 512GB एसएसडी भी मिलती है।
इन फीचर्स के साथ गेम बनेगा स्मूद
- बैटल फील्ड में हर एक सीन बेहतरीन दिखाने के लिए और दुश्मन पर पक्की नजर बनाए रखने के लिए इसमें 144Hz रीफ्रेश रेट वाले फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। यानी आपके तेजी से भागने वाले सीन ना तो अटकेंगे और ना ही धुंधले पड़ेंगे।
- फ्री टाइम में घंटों बैठकर Game खेलें या फिर लाइव स्ट्रीमिंग करें, इसके अपडेटेड थर्मल्स के साथ लैपटॉप गर्म होने की समस्या नहीं होगी। इसकी वजह से ना सिर्फ गेम बेहतर बनेगा बल्कि मशीन भी लंबे समय तक बिना रूकावट काम करेगी।
- आपके अपने गेमिंग रूम का सेटअप डार्क कर रखा है, तो इसका बैकलिट कीबोर्ड आपको कम रोशनी में भी कुंजियों तक आसान पहुंच देता है। इसके साथ डार्क रूम में भी गेम को कंट्रोल करना आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
- रंग- परफॉर्मेंस ब्लू
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
खूबियां
- 2 महीने का मुफ्त XBOX गेमपास
- 720p का एचडी कैमरा
- DTS:X अल्ट्रा ऑडियो सपोर्ट
कमी
- इसकी बॉडी प्लास्टिक से बनी है।
01
ASUS Gaming V16 (2025),Intel Core 5 210H (i5-14th Gen)
अमेजन पर मिलने वाले बेस्ट सेलिंग एंट्री लेवल गेमिंग लैपटॉप में से एक यह मॉडल 14वीं जेनरेशन के इंटल कोर 5 210H प्रोसेसर के साथ आता है। इसके साथ शुरूआती गेमिंग, ऑफिस के काम और स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट भी आसानी से कर सकते हैं। इस ASUS गेमिंग लैपटॉप का NVIDIA GeForce RTX 4050 जीपीयू ग्राफिक्स प्रदर्शन को ज्यादा स्मूद, डिटेल्ड और पावरफुल बनाता है।
इन फीचर्स के साथ गेम बनेगा स्मूद
- जहां साधारण लैपटॉप में लंबी गेमिंग के समय हीटिंग की समस्या देखने को मिलती है। वहीं, इसकी आसुस आइसकूल टेक्नोलॉजी इससे बचाने का काम करती है। लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए 2 हीट पाइप और वेंट दिए गए हैं, ताकी गर्मी पैदा ना हो और मशीन बिना किसी लोड के काम करे।
- पुराने मॉडल्स की स्क्रीन चौड़े किनारों के साथ आती हैं, जो गेम खेलने का मजा खराब करती थीं। मगर, इस Gaming Laptop के पतले किनारे और 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो आपको पूरी स्क्रीन पर बड़े विजुअल्स दिखाएगा, जिससे आप गेम की हर एक डिटेल आसानी से देख पाएंगें।
- भविष्य में अगर आपको 16 जीबी RAM कम लगती है या फिर लोड पड़ने की वजह से गेमिंग में अड़चन आती है, तो डुअल मेमोरी स्लॉट के साथ इसे अपग्रेड कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- रंग- काला
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- डिस्प्ले ब्राइटनेस- 300 निट्स
खूबियां
- फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन वाली स्क्रीन
- आरामदायक लो ब्लू लाइट
- दमदार आसुस ऑडियो बूस्टर
कमी
- बैटरी बैकअप से थोड़ा समझौता करना पड़ेगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Acer ALG, 13th Gen Intel Core i5-13420H
सिर्फ वर्तमान में ही नहीं, अगर आपको भविष्य के लिए तैयार गेमिंग लैपटॉप की तलाश है, तो यह Acer मॉडल परफेक्ट होगा। फाइलों का बोझ बढ़ने, लैगिंग की समस्या आने या फिर जरूरत पड़ने पर इसकी 16GB रैम को आप 64GB तक अपग्रेड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, 512 जीबी SSD भी 2TB तक अपग्रेड करने योग्य है, जो स्टोरेज की चिंता से मुक्त करेगी।
इन फीचर्स के साथ गेम बनेगा स्मूद
- फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आपको ना सिर्फ हाई-क्वालिटी विजुअल्स मिलेंगे। बल्कि गेम के दौरान फाइटिंग, एक्शन, रनिंग जैसे सीन को यह 144Hz रीफ्रेश रेट के साथ बिना अटकाए चलाएगा। यह लैगिंग से दूर आपके गेम को स्मूद बनाएगा।
- इसका i5-13420H प्रोसेसर 4.6 GHz की मैक्स टर्बो फ्रेक्वेंसी और 115 W की अधिकतम टर्बो पावर के साथ एंट्री लेवल Gaming में जान डालने का काम करता है। शुरूआती लोगों को इसके साथ शानदार अनुभव मिलेगा और गेम बिना अटके चलेंगे।
- VA पैनल के विपरीत इसका डिस्प्ले IPS टेक्नोलॉजी से लैस है, जिस वजह से ज्यादा बेहतर रंग, कंट्रास्ट, ब्राइटनेस और डिटेल वाले विजुअल्स मिलते हैं। इसकी वजह से गेम पर अच्छी तरह फोकस होता पाता है, स्क्रीन ब्लरनेस से बचा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Acer
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- ग्रे
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- बैटरी लाइफ- 7 घंटा
खूबियां
- मल्टीकलर फुल साइज कीबोर्ड
- मजबूत एल्युमीनियम टॉप कवर
- स्लीक और मॉडर्न डिजाइन
कमी
- इसकी साउंड क्वालिटी कुछ खास नहीं है।
गैजेट गली में ऐसी कई अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।
03
Lenovo LOQ 2024 12th Gen Core i5-12450HX
भारत में मशहूर गेमिंग लैपटॉप में से एक Lenovo ने अपने इस मॉडल को 12वीं जेनरेशन के कोर i5-12450HX प्रोसेसर के साथ पेश किया है। एंट्री लेवल गेमिंग हो या फिर रोजमर्रा के डिजिटल काम इसपर आसानी से हो जाएंगें। यह 32 जीबी तक अपग्रेड होने वाली 16 जीबी RAM और 512 जीबी SSD से लैस है। वहीं, शानदार विजुअल्स के लिए 15.6 का FHD डिस्प्ले भी दिया गया है।
इन फीचर्स के साथ गेम बनेगा स्मूद
- गेम खेलते वक्त पुराना लैपटॉप गर्म हो जा रहा है, इससे बचने के लिए यह मॉडल आपके काम आएगा। हाइपरचैंबर थर्मल डिजाइन 10W पावर के एक्स्ट्रीम मोड में तापमान और शोर को कम करके परफॉर्मेंस को ज्यादा स्थिर और मजबूत बनाता है।
- Lenovo AI Engine+ और Lenovo LA1 AI चिप, NVIDIA Advanced Optimus वाले MUX स्विच के साथ मिलकर परफॉर्मेंस में जबरदस्त बढ़ोतरी करते हैं। यह आपको ऐसा गेमिंग अनुभव देगा, जिस पर आपको भरोसा करना भी मुश्किल होगा।
- घंटों लगातार गेम खेलते हैं और बैटरी खत्म होने पर घंटों तक Laptop को चार्जिंग पर लगाना पड़ता है। इसके रेपिड चार्ज के साथ 60 मिनट में बैटरी को 80% तक चार्ज करके आप बिना रूकावट लगातार बैटल फील्ड में बने रह सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल नाम- LOQ
- रंग- ग्रे
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- प्रोसेसर काउंट- 8
खूबियां
- 3D साउंड देने वाला Nahimic ऑडियो
- स्लिम, स्लीक और मजबूत डिजाइन
- ई-शटर के साथ आने वाला एचडी कैमरा
कमी
- ज्यादा लोड में बैटरी जल्दी खत्म होती है।
04
Dell G Series, Intel Core i5-13450HX, 13th Gen
भले ही आप गेमिंग की शुरूआत कर रहे हों, मगर इसका 15.6 इंच डिस्प्ले अपने 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ गेम में स्मूद मोशन और क्रिस्प डिटेल पेश करेगा। वहीं, एंट्री लेवल गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक के लिए इसका 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13450HX प्रोसेसर तेज और प्रतिक्रयाशील प्रदर्शन देता है। इसके साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस और Dell का भरोसा आपको एकसाथ मिलेगा।
इन फीचर्स के साथ गेम बनेगा स्मूद
- ग्राफिक्स कार्ड के साथ ना आने वाले लैपटॉप गेमिंग का मजा खराब कर देते हैं। ऐसे में आप इसके 6 जीबी के डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू के जरिए गेम में शानदार ग्राफिक्स का मजा ले पाएंगें।
- इंटेंस गेमिंग सेशन में परफॉर्मेंस से समझौता किए बिना हीटिंग को रोकने के लिए खास Game Shift Key दी गई है। इसे दबाते ही पंखा अपनी फुल स्पीड पर चलता है और आपको स्मूद गेमिंग अनुभव मिलेगा।
- इतना ही नहीं, नारंगी रंग की बैकलाइट वाला कीबोर्ड ना सिर्फ देखने में शानदार लगता है, बल्कि अंधेरे कमरे में भी गेम में बेहतर कंट्रोल देता है। इसमें न्यूमैरिक पैड भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- डार्क शैडो ग्रे
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
खूबियां
- 250 निट्स की शानदार ब्राइटनेस
- एंटी ग्लेयर कोटिंग वाली स्क्रीन
- मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स
कमी
- बैटरी बैकअप से शिकायत हो सकती है।
05
एंट्री लेवल गेमिंग लैपटॉप मॉडलों की तुलना
अमेजन पर उपलब्ध इन बेस्ट सेलिंग मॉडलों में से किसी एक को चुनने के लिए आपको अपनी जरूरतों को बजट को ध्यान में रखना होगा। वहीं, आप इनकी तुलना करते हुए इनमें से एक सबसे उपयुक्त और आपकी गेमिंग जरूरतों को पूरा करने वाला मॉडल चुन सकते हैं-
जागरण स्मार्ट च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी की जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।