एसर गेमिंग लैपटॉप अपनी कई खासियतों के लिए जाने जाते हैं, जिनमें शक्तिशाली प्रोसेसर, एडवांस्ड NVIDIA आरटीएक्स ग्राफिक्स कार्ड, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रभावी कूलिंग सिस्टम (जैसे एसर की एयरोब्लेड 3डी फैन तकनीक) शामिल हैं। वहीं, गेमर्स द्वारा इन्हें पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है, बाकी ब्रांड्स के मुकाबले इनकी सस्ती कीमतें। जी हां, जहां कई नामी ब्रांड्स के गेमिंग लैपटॉप लाखों में आते है, तो वहीं Acer Gaming Laptop आपको इनसे काफी कम कीमत में मिल जाएंगें।
एसर की नाइट्रो, ALG और एस्पायर तीनों ऐसी सीरीजी हैं, जिनमें आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस वाले मॉडल मिलते हैं। वहीं, इनमें अलग-अलग प्रोसेसर जैसे Intel Core और AMD Ryzen वाले गेमिंग लैपटॉप भी शामिल हैं, जिनकी रैम व स्टोरेज क्षमताएं भी अक्सर अलग रहती हैं। इसके अलावा, बैकलिट कीबोर्ड, मल्टीपल कनेक्टिविटी और ठीक-ठाक बैटरी लाइफ आपके गेम सेशन को ज्यादा बेहतर बनाते हैं। अगर आपको भी बजट में एक पावरफुल गेमिंग लैपटॉप चाहिए, तो नीचे एसर के मॉडल्स देख सकते हैं-
acer Aspire 7, Intel Core 5-210H Processor, Gaming Laptop
इस एयर एस्पायर 7 गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ FHD रिजॉल्यूशन मिलता है, जो गेम विजुअल्स को शार्प और डिटेल्ड तरीके से पेश करता है। 144Hz की रीफ्रेश रेट स्क्रीन टियरिंग (अटकने या फटने) को रोकते हुए परफॉर्मेंस को ज्यादा स्मूद बनाता है।
यह किस प्रकार की गेमिंग के लिए अच्छा है?
- यह एसर लैपटॉप Esports और कॉम्पिटिटिव गेमिंग के अच्छा है। अगर आप ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स खेलते हैं, तो इस लैपटॉप का 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और प्रोसेसर आपको बहुत स्मूथ गेमप्ले देंगे।
- अगर आप बहुत हैवी गेमिंग नहीं करते, लेकिन कभी-कभी नए या कुछ साल पुराने पॉपुलर गेम्स जैसे- GTA V, Forza Horizon 5, Minecraft आदि खेलना पसंद करते हैं, तो यह उनके लिए बहुत सही है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- डिस्प्ले टाइप- एलसीडी
- पोर्ट्स की संख्या- 4
खूबियां
- 6GB VRAM: आमतौर पर इस बजट में 4GB ग्राफिक्स कार्ड मिलता है, लेकिन इसमें 6GB होने की वजह से भारी गेम्स बेहतर तरीके से लोड होते हैं।
- 16GB RAM: आज के समय में गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए इतनी रैम होना बहुत जरूरी है।
- Intel Core 5-210H: यह रोजमर्रा के काम, कोडिंग, कॉलेज वर्क और गेमिंग को आसानी से संभाल लेता है।
कमी
- बैटरी मुश्किल से 3-4 घंटे ही चलती है।
01
acer Nitro V 16S, Intel Core 5-210H Processor, Gaming Laptop
तेज, स्मूद और शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए इस लैपटॉप में 16GB रैम दी गई है। वहीं, इसकी 512 जीबी SSD को जरूरत पड़ने पर 2 TB तक अपग्रेड कर सकते हैं। यह IPS टेक्नोलॉजी वाले 16.0 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है, जो गेमिंग का मजा दोगुना करेगा।
यह किस प्रकार की गेमिंग के लिए अच्छा है?
- यह Acer Laptop भारी-भरकम ग्राफिक्स वाले नए और आने वाले गेम्स (AAA) को बहुत ही आसानी से संभाल सकता है। यहां इसकी RTX 5050 की 8GB GDDR7 VRAM गेम चेंजर साबित होती है।
- बड़ी और खूबसूरत दुनिया वाले रेसिंग या सिमुलेशन यानी वर्चुअल रिएलिटी वाले गेम्स ( Forza Horizon 5, Microsoft Flight Simulator) के लिए इसकी बड़ी स्क्रीन और एडवांस ग्राफिक्स कार्ड बेहतरीन माहौल बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- सीपीयू मॉडल- इंटल कोर 5
- मॉडल नाम- Acer Nitro V 16S
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- रैम मेमोरी टेक्नोलॉजी- DDR5
- प्रोसेसर स्पीड- 4.8 GHz
खूबियां
- 180 Hz रीफ्रेश रेट: यह इतना तेज है, कि आपको गेम खेलते वक्त स्क्रीन के अटकने, विजुअल्स के धुंधला पड़ने जैसी कोई समस्या नहीं होगी।
- डेडिकिटेड CoPilot Key: गेमिंग के दौरान तेज और आसान एक्सेस प्रदान करते हुए आपको बैटल फील्ड में एक मजबूत दावेदारी पेश करने में मदद करेगी।
- एयर प्यूरीफाइड वॉइस: गेम खेलते वक्त आपको ऐसी आवाज का एहसास कराएगी, जैसे कि आप खेल के मैदान में ही मौजूद हों।
कमी
- 2.1 किलो वजन वैसे तो ज्यादा नहीं है। मगर, सामान्य मॉडल के मुकाबले आपको ज्यादा लग सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Acer Nitro V, 13th Gen, Intel Core i5- 13420H processor, Gaming Laptop
यह एयर नाइट्रो V गेमिंग लैपटॉप अपने 13वीं जेनरेशन वाले इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर के जरिए 4.6 GHz तक की स्पीड के साथ काम करता है। इसकी 16 जीबी रैम को 32GB तक और 512 जीबी एसएसडी को 2TB तक अपग्रेड किया जा सकता है।
यह किस प्रकार की गेमिंग के लिए अच्छा है?
- यह लैपटॉप भारी ग्राफिक्स वाले मॉडर्न गेम्स को हाई सेटिंग्स पर चलाने के लिए सबसे परफेक्ट है। यहां इसका RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड सबसे बड़ा रोल निभाता है। इससे Cyberpunk 2077, Red Dead Redemption 2, Hogwarts Legacy जैसे गेम अच्छी तरह खेले जा सकते हैं।
- अगर आप ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स खेलते हैं, जहां जीत और हार सेकंड के अंदर तय होती है, तो यह लैपटॉप आपके लिए एक वरदान है। इसके 165Hz स्क्रीन के कारण आपको बिना किसी मोशन ब्लर (धुंधलेपन) के दुश्मनों की मूवमेंट बिल्कुल साफ दिखाई देगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ANV15-51
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- डिस्प्ले रिजॉल्यूशन- 1920 x 1080
- पोर्ट्स की संख्या- 9
- बैटरी लाइफ- 5 घंटा
खूबियां
- डुअल फैन कूलिंग सिस्टम: घंटों बैठकर गेम खेलने या हैवी लोड के दौरान लैपटॉप को हीट होने से बचाता है।
- बैकलिट कीबोर्ड: कमरे में कम रोशनी है, मगर कीबोर्ड पर कुंजियों को ढूंढने में समय गंवाए बिना बैटलफील्ड में जबरदास्त परफॉर्मेंस दे पाएंगें।
- AI नॉइज रिडक्शन- लाइव स्ट्रीमिंग या ग्रुप में गेम खेलते समय माइक से आपकी साफ आवाज जाएगी और पीछे का शोर माहौल खराब नहीं करेगा।
कमी
- साउंड क्वालिटी से थोड़ा समझौता करना पड़ सकता है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।
03
Acer ALG 13th Gen Intel Core i7 Processor Gaming Laptop
इसके 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले पर गेमिंग विजुअल्स एकदम साफ और गहराई से दिखाई देते हैं। वहीं, अल्ट्रा स्लिम डिजाइन और चारों तरफ पतले किनारे स्क्रीन पर देखने का अलग अनुभव देते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 USB पोर्ट भी दिए गए हैं।
यह किस प्रकार की गेमिंग के लिए अच्छा है?
- यह लैपटॉप Esports गेम्स के लिए बेस्ट है। इस Gaming Laptop में 144Hz का डिस्प्ले है, जिसका मतलब है कि स्क्रीन बहुत स्मूथ चलेगी। ये गेम्स इस हार्डवेयर पर 100+ FPS पर बहुत आराम से हाई सेटिंग्स पर चलेंगे।
- अगर आप भारत में सबसे ज्यादा खेले जाने वाले गेम्स (GTA V / GTA Online, BGMI) खेलना चाहते हैं, तो यह लैपटॉप उन्हें मीडियम से हाई सेटिंग्स पर 60 से 90+ FPS पर मक्खन की तरह चला देगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ALG
- सीपीयू मॉडल- कोर i7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- प्रोसेसर स्पीड- 3.6 GHz
खूबियां
- अपग्रेडेबल रैम व स्टोरेज: लैपटॉप में लोड ज्यादा होने पर आप इसकी RAM को 64GB तक और एसएसडी स्टोरेज को 2TB तक अपग्रेड कर सकते हैं।
- HD कैमरा: लाइव स्ट्रीमिंग के लिए HD वीडियो कैमरे से अपना गेम हाई क्वालिटी में दिखा सकते हैं।
- IPS पैनल: लैपटॉप पर गेम का भरपूर मजा लेने के लिए बेहद स्पष्ट विजुअल्स मिलते हैं, जिससे परफॉर्मेंस का मजा ज्यादा आता है।
कमी
- AI नॉइज कैंसिलेशन और एयर प्यूरीफाइड वॉइस जैसी सुविधाएं नहीं मिलती हैं।
04
Acer ALG, 13th Gen, Intel Core i7 13620H, Gaming Laptop
यह 4.9 GHz तक की अधिकतम बूस्ट क्लॉक स्पीड देने वाले 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i7 प्रोसेसर से लैस है। इसमें न्यूमैरिक पैड के साथ आने वाले फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है, जो कि मल्टी कलर और कई भाषाओं के सपोर्ट के साथ आता है।
यह किस प्रकार की गेमिंग के लिए अच्छा है?
- अगर आप Valorant, CS2, Dota 2, Apex Legends, या Fortnite जैसे ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम्स खेलते हैं, तो यह लैपटॉप आपके लिए एक बीस्ट है। इसके 144Hz डिस्प्ले पर ये गेम्स हाई सेटिंग्स पर आराम से पानी की तरह स्मूथ चलेंगे।
- Cyberpunk 2077, Red Dead Redemption 2 (RDR2), और Ghost of Tsushima जैसे भारी ग्राफिक्स वाले गेम्स को इसका 6GB VRAM अच्छे से लोड कर लेता है। बेहतरीन अनुभव के लिए इन्हें 1080p पर मीडियम से हाई सेटिंग्स पर खेलें और शानदार फ्रेम रेट्स के लिए NVIDIA DLSS फीचर को हमेशा ऑन रखें।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- मॉडल नाम- ALG
खूबियां
- तेज वायरलेस कनेक्टिविटी: इसमें मिलने वाला Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.1 सपोर्ट बिना किसी रूकावट के लगातार अच्छी स्पीड के साथ गेम खेलने का अनुभव देंगे।
- मल्टीपल पोर्ट: गेमिंग से लेकर बड़ी स्क्रीन और अन्य गेमिंग डिवाइस लैपटॉप से जोड़ने के लिए USB के साथ HDMI पोर्ट मिलते हैं।
- पतला और टिकाऊ: भले ही इसे स्लिम डिजाइन में बनाया गया है, लेकिन ऊपर लगा एल्युमीनियम कवर इसे मजबूत भी बनाता है।
कमी
- 2-3 घंटे की औसत बैटरी लाइफ आपको निराश कर सकती है।
05
तुलना: कौन-सा एसर गेमिंग लैपटॉप आपके लिए अच्छा है?
एक एसर गेमिंग लैपटॉप खरीदने से पहले, कुछ महत्वपूर्ण कारकों पर विचार करना जरूरी है जैसे आपका बजट, आप कौन से गेम खेलना चाहते हैं, पोर्टेबिलिटी की आवश्यकता, डिस्प्ले का आकार और रिफ्रेश रेट, कीबोर्ड की क्वालिटी और अपग्रेड करने की क्षमता। ऐसे में अपनी जरूरत को समझते हुए ही सही मॉडल का चयन करना चाहिए-
गैजेट गली में देखिए ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।