AMD Ryzen 7 प्रोसेसर के साथ ये Laptops देंगे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का शानदार अनुभव

AMD Ryzen 7 प्रोसेसर ने लैपटॉप बाजार में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है, जो इंटेल के कोर i7 को कड़ी टक्कर दे रहा है। अपने शानदार मल्टी-कोर प्रदर्शन और इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स क्षमताओं के कारण, ये लैपटॉप गेमर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और पेशेवरों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। ऐसे में आइए इनके कुछ बेहतरीन मॉडल्स के बारे में जानते हैं, जो आपके काम और मनोरंजन दोनों को नई दिशा देने में सक्षम हैं।
AMD राइज़ेन 7 प्रोसेसर के साथ आने वाले लैपटॉप
AMD राइज़ेन 7 प्रोसेसर के साथ आने वाले लैपटॉप

एएमडी राइज़ेन 7 प्रोसेसर अपनी हाई कोर काउंट और थ्रेड क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं, जो इन्हें भारी-भरकम मल्टीटास्किंग और भारी एप्लीकेशन के लिए आदर्श बनाते हैं। मेरा अनुभव बताता है कि ये प्रोसेसर वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग और आधुनिक गेम्स को बिना किसी रुकावट के चलाने में सक्षम हैं।

इन Laptops की इंटीग्रेटेड रेडेऑन ग्राफिक्स भी अधिकतर कैजुअल गेमिंग और ग्राफिक वर्क के लिए पर्याप्त होते हैं, जिससे आपको अलग से ग्राफिक कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती (जब तक कि आप हाई-एंड गेमिंग न कर रहे हों)। वहीं, एनर्जी एफिशियंसी में सुधार ने बैटरी लाइफ को भी बढ़ाया है, जो चलते-फिरते काम करने वालों के लिए एक बड़ा फायदा है।

आप यहां कुछ लोकप्रिय ब्रांड के इसी प्रोसेसर से लैस मॉडल्स देख सकते हैं, जो गेमिंग से लेकर मल्टीटास्किंग तक के लिए शानदार साबित होंगे-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 4GB RTX 2050, 16GB DDR5(Upgradable)

    एचपी के लैपटॉप किसी पहचान के मोहताज नहीं। इसी को पूरा करते हुए यह मॉडल आपके गेमिंग से लेकर वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव को शानदार बनाएगा। वहीं, अगर आप कोडिंग करते हैं, तो इसका हाई क्वालिटी डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और हैवी स्टोरेज इस काम को स्मूद बनाता है।

    गौर करने योग्य बातें

    • इस HP Laptop को बेस्ट बनाने में इसके प्रोसेसर और डिस्प्ले का हाथ है, लेकिन इसका ग्राफिक्स कार्ड (Nvidia RTX 2050 4GB) एक एंट्री-लेवल कार्ड है।
    • इसका मतलब है, आप इसमें GTA V, Valorant, CS2, Dota 2, और Forza Horizon जैसे गेम्स को High Settings पर बहुत आसानी से (60+ FPS पर) खेल सकते हैं। लेकिन Cyberpunk 2077 या Alan Wake 2 जैसे बेहद भारी और नए गेम्स को आपको Low से Medium सेटिंग्स पर चलाना होगा।

    अंतिम निष्कर्ष

    यह लैपटॉप उन स्टूडेंट्स, कोडिंग सीखने वालों, वीडियो एडिटर्स और कैजुअल गेमर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट और बेस्ट है, जिन्हें एक ऐसा लैपटॉप चाहिए जिसका प्रोसेसर बेहद शक्तिशाली हो, डिस्प्ले खूबसूरत हो और रैम लेटेस्ट हो, और उनका बजट ₹60,000 से ₹70,000 के आसपास फिक्स हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.7 GHz

    खूबियां

    • अपग्रेड करने योग्य 16GB रैम
    • ओवरहीटिंग से बचाने वाले अपडेटेड थर्मल्स

    कमी

    • कीबोर्ड की बैकलिट काफी तेज है और इसे एडजस्ट करने की भी सुविधा नहीं मिलती है।
    01
  • ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS

    ASUS TUF हो या फिर ROG दोनों ही अपने जबरदस्त गेमिंग प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आप एक डेडिकेटेड गेमिंग मशीन के लिए इसे चुन सकते हैं। AMD राइज़ेन 7 प्रोसेसर के साथ 144Hz रीफ्रेश रेट और डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड विजुअल्स से लेकर परफॉर्मेंस तक को जबरदस्त बनाते हैं।

    गौर करने योग्य बातें

    • इसका डिस्प्ले गेमिंग और कोडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है, लेकिन इसकी ब्राइटनेस 250 निट्स है (यानी घर के अंदर के लिए सही है, धूप में थोड़ा धुंधला दिखेगा)। अगर आप प्रोफेशनल फोटो या वीडियो कलर-ग्रेडिंग करते हैं, तो आपको बाहरी मॉनिटर की जरूरत पड़ सकती है।
    • यह एक Gaming Laptop है, इसलिए इसमें बड़े कूलिंग फैंस और भारी कंपोनेंट्स हैं। यह थोड़ा भारी है, जो कि सभी गेमिंग लैपटॉप्स के साथ होता है।

    अंतिम निष्कर्ष

    यह लैपटॉप उन स्टूडेंट्स (खासकर कोडिंग और इंजीनियरिंग वाले), कैजुअल/कॉम्पिटिटिव गेमर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए सबसे बेस्ट है, जो ₹65K-₹70K के बजट में एक ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो आने वाले 4-5 साल तक बिना धीमे हुए हर मुश्किल काम और गेम को आसानी से संभाल सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • 1-ज़ोन RGB बैकलिट कीबोर्ड
    • AI नॉइज कैंसिलेशन टेक्नोलॉजी

    कमी

    • 48Whrs की बैटरी के साथ लंबे बैकअप से जुड़ी समस्या हो सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo V15 AMD Ryzen 7 7730U 15.6" (39.62cm)

    लेनोवो एक ऐसा ब्रांड है, जो गेमिंग से लेकर बिजनेस, स्टूडेंट और प्रोफेशनल हर सेग्मेंट में लैपटॉप की शानदार रेंज पेश करता है। वहीं, बेहतरीन प्रदर्शन और आसान स्टोरेज के लिए इसमें 16GB रैम के साथ 512GB एसएसडी स्पेस मिलता है।

    गौर करने योग्य बातें

    • इस Lenovo Laptop का स्क्रीन परफॉरमेंस और पढ़ाई के लिए बिल्कुल ठीक है, लेकिन इसके कलर्स थोड़े हल्के दिखते हैं और साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन डार्क लगती है। अगर आप प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग या फोटो डिजाइनिंग करते हैं, तो यह स्क्रीन आपके काम की नहीं है।
    • इसमें कोई अलग से (Dedicated) ग्राफिक कार्ड नहीं है। आप इसमें Minecraft, GTA V (Low Settings) या Valorant जैसे गेम्स टाइमपास के लिए खेल सकते हैं, लेकिन यह भारी और नए गेम्स खेलने के लिए नहीं बना है।

    अंतिम निष्कर्ष

    यह लैपटॉप उन कोडिंग सीखने वाले स्टूडेंट्स, सीए (CA), ऑफिस प्रोफेशनल्स और डेटा एनालिसिस करने वालों के लिए सबसे बेस्ट है, जिनका बजट सीमित है और जिन्हें स्क्रीन की खूबसूरती या गेमिंग से ज्यादा लैपटॉप की स्पीड, शानदार प्रोसेसर और हैवी मल्टीटास्किंग से मतलब है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Lenovo V15 G4
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen 7
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • प्राइवेसी शटर के साथ HD 720p कैमरा
    • न्यूमैरिक पैड वाला कीबोर्ड

    कमी

    • प्रोसेसर तगड़ा होने के बाद भी डिस्प्ले काफी सामान्य क्वालिटी वाला है।
    03
  • acer Aspire, AMD Ryzen 7-7730U, 16GB RAM

    गेमिंग के सेग्मेंट में भले ही एसर अभी लेनोवो, एचपी या आसुस से पीछे है। मगर, बजट में रहते हुए बढ़िया फीचर और परफॉर्मेंस के लिए यह काफी पसंद किया जाता है। यह मॉडल 1TB तक के स्टोरेज स्पेस को सपोर्ट करने वाली 512 जीबी एसएसडी के साथ आता है, जो फाइलों को तेजी से लोड और स्टोर करने में मदद करती है।

    गौर करने योग्य बातें

    • इसमें कोई अलग से (Dedicated) हैवी ग्राफिक कार्ड नहीं है। इसमें इन-बिल्ट AMD Radeon ग्राफिक्स हैं। आप इसपर GTA V (Medium Settings), Valorant या Minecraft जैसे गेम्स आराम से खेल सकते हैं, लेकिन यह भारी 4K वीडियो एडिटिंग या लेटेस्ट AAA गेम्स के लिए नहीं बना है।
    • इस Laptop की स्क्रीन रोज के काम, पढ़ाई, कोडिंग और नेटफ्लिक्स देखने के लिए बहुत अच्छी और ब्राइट है, लेकिन अगर आप प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग या कलर-ग्रेडिंग करते हैं, तो इसके कलर्स आपको थोड़े कम गहरे लग सकते हैं।

    अंतिम निष्कर्ष

    यह लैपटॉप उन कोडिंग स्टूडेंट्स, ऑफिस प्रोफेशनल्स, डेटा एनालिस्ट्स और स्कूल/कॉलेज के छात्रों के लिए सबसे बेस्ट है जो एक शांत, ठंडा रहने वाला और लंबी बैटरी लाइफ वाला लैपटॉप चाहते हैं। अगर आपका बजट ₹60,000 के आसपास है और आप बिना किसी फालतू 'गेमिंग लुक' के एक सीधा-साधा, बेहद तेज और टिकाऊ लैपटॉप ढूंढ रहे हैं, तो यह शानदार है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Acer
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • रिवर्सिबल यूसएबी Type-C पोर्ट
    • दो बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स

    कमी

    • हल्के और पतले डिजाइन की वजह से बिल्ड क्वालिटी से समझौता करना पड़ सकता है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करिए।

    04
  • Dell 15, Smart Choice AMD Ryzen 7-7730U

    लैपटॉप का नाम लेते ही अधिकतर भारतीयों के दिमाग में Dell का नाम सबसे पहले आता है। इसपर लोगों का सालों से भरोसा बना हुआ है और साथ ही इसने हमेशा प्रदर्शन से भी दिल जीता है। यह डेल लैपटॉप IPS पैनल वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो दिन के उजाले में भी स्क्रीन पर शानदार विजुअल्स देता है।

    गौर करने योग्य बातें

    • इसकी स्क्रीन इंडोर (कमरे, क्लासरूम या ऑफिस) में इस्तेमाल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। लेकिन 250 निट्स की ब्राइटनेस होने के कारण अगर आप इसे सीधी धूप में या बहुत तेज आउटडोर रोशनी में इस्तेमाल करेंगे, तो स्क्रीन थोड़ी धुंधली दिखेगी।
    • इस Dell Laptop में डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड भी मिलता है, यानी यह भारी 3D गेमिंग या प्रोफेशनल 4K वीडियो एडिटिंग के लिए बेहतरीन है। इसमें आप भारी गेम्स भी स्मूद तरीके से खेल सकते हैं।

    अंतिम निष्कर्ष

    यह लैपटॉप उन ऑफिस प्रोफेशनल्स, सीए (CA), एकाउंटेंट्स, कोडिंग/प्रोग्रामिंग के छात्रों और सामान्य कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सबसे बेस्ट है जो एक भरोसेमंद ब्रांड (Dell) का लैपटॉप चाहते हैं। वहीं अगर आपको प्रोफेशनल गेमिंग के लिए एक तगड़ा मॉडल चाहिए, तो यह डेल का लैपटॉप आपके लिए एक बेहतरीन और लंबे समय तक चलने वाला निवेश है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- डेल 15
    • रंग- प्लेटिनम सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • स्टैंडर्ड साइज वाला कीबोर्ड
    • आरामदायक डेल कंफर्टव्यू

    कमी

    • डिस्प्ले के मुकाबले साउंड क्वालिटी थोड़ी कम रहने वाली है।
    05

तुलना: कौन का लैपटॉप मॉडल आपके लिए सही है?

भले ये से सभी लैपटॉप AMD Ryzen 7 प्रोसेसर के साथ आते हैं! मगर, फिर भी इनकी कीमतें, कई फीचर्स और प्रदर्शन एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में सही मॉडल का चुनाव आपकी जरूरतों, काम, प्राथमिकताओं व बजट पर निर्भर करता है-

मॉडल्स

डिस्प्ले

रैम

किसके लिए अच्छा है?

HP Victus

15.6 इंच IPS पैनल डिस्प्ले

16GB (अपग्रेड करने योग्य)

स्टूडेंट्स, कोडिंग सीखने वालों, वीडियो एडिटर्स और कैजुअल गेमर्स

ASUS TUF A15 (2025)

15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले

16GB (64 जीबी तक अपग्रेड करने योग्य)

कम बजट वाले गेमर्स, कैज़ुअल वीडियो एडिटर्स और इंजीनियरिंग या प्रोग्रामिंग के छात्र

Lenovo V15

250 निट्स ब्राइटनेस वाली 15.6 इंच स्क्रीन

16 जीबी

प्रोग्रामर्स और कोडिंग स्टूडेंट, हैवी मल्टीटास्कर या ऑफिस प्रोफेशनल्स

acer Aspire

IPS पैनल के साथ 15.6 इंच डिस्प्ले

16GB

रिमोट काम करने वाले, बजट के प्रति सचेत कैजुअल यूजर्स

Dell 15

15.6" NT फुल एचडी डिस्प्ले

16 जीबी

कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स, प्रोग्रामर्स, डेवलपर्स, कोडर्स, गेमर्स

गैजेट गली में कई अन्य डिवाइसों की जानकारी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एएमडी रायज़न 7 प्रोसेसर इंटेल कोर आई7 से बेहतर है?
    +
    यह उपयोग पर निर्भर करता है। रायज़न 7 अक्सर मल्टी-थ्रेडेड कार्यों (जैसे वीडियो एडिटिंग) में बेहतर होता है, जबकि आई7 सिंगल-कोर प्रदर्शन में थोड़ा बेहतर हो सकता है, जो कुछ गेमिंग के लिए महत्वपूर्ण है।
  • एएमडी रायज़न 7 लैपटॉप की औसत बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    एएमडी रायज़न 7 लैपटॉप की बैटरी लाइफ मॉडल और उपयोग के आधार पर 6 से 10 घंटे तक भिन्न हो सकती है। हल्के उपयोग के साथ कुछ मॉडल और भी अधिक चल सकते हैं।
  • क्या रायज़न 7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
    +
    हां, रायज़न 7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप गेमिंग के लिए बहुत अच्छे हैं, खासकर जब उन्हें एक समर्पित ग्राफिक्स कार्ड (जैसे एनवीडिया आरटीएक्स या एएमडी रेडेऑन आरएक्स) के साथ जोड़ा जाता है। इनकी मल्टी-कोर क्षमताएं आधुनिक गेम्स के लिए शानदार प्रदर्शन प्रदान करती हैं।