Laptop Under 50K की तलाश कर रहे लोग देखें यह लिस्ट, रोज के टास्क होंगे आसानी से

क्या आप 50,000 रुपये से कम के बजट में एक ऐसा Laptop ढूंढ रहे हैं जो आपके रोजमर्रा के सभी कामों को आसानी से संभाल सके? चाहे वह ऑनलाइन क्लास हो, ऑफिस का काम हो, वेब सर्फिंग हो या मूवी देखना। हमने इस बजट सेगमेंट में उपलब्ध विभिन्न विकल्पों का विश्लेषण किया है और आपके लिए सबसे अच्छे लैपटॉप की सूची तैयार की है, जो प्रदर्शन, बैटरी लाइफ और कीमत के बीच सही संतुलन प्रदान करते हैं।
रोजमर्रा के कामों के लिए 50K के अंदर आने वाले लैपटॉप
रोजमर्रा के कामों के लिए 50K के अंदर आने वाले लैपटॉप

आज के डिजिटल युग में, एक विश्वसनीय लैपटॉप हर किसी की जरूरत है। लेकिन क्या 50,000 रुपये से कम में एक ऐसा लैपटॉप मिल सकता है जो रोजमर्रा के कार्यों के लिए पर्याप्त शक्तिशाली और कुशल हो? बिल्कुल! आपका काम आसान बनाने के लिए हमने अपने रिचर्स और अनुभव के आधार पर HP, Lenovo, Dell, ASUS और Acer जैसे प्रमुख Laptop ब्रांड्स के उन मॉडलों को खोज निकाला है, जो इस बजट में फिट बैठते हैं।

हालांकी, यह कीमत अमेजन के आधार पर है। अगर इनकी MRP देखें तो वह अधिकतर मॉडल्स की 50 हजार रूपए से ज्यादा ही है। मगर, फीचर्स और प्रदर्शन का सही संतुलन देने के लिहाज से यूजर्स ने इन्हें बढ़िया रेटिंग और रिव्यू भी दिए हैं। हालांकी, इस बात का ख्याल रखें कि ये हाई-एंड गेमिंग, वीडियो एडिटिंग के लिए नहीं बने हैं। इन्हें आप ऑफिस के कामों, क्लासेज लेने या फिर ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

आइए नजर डालते हैं 5 ऐसे मॉडल्स पर जो इस बजट में फिट होते हुए अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS Vivobook 15 (2025), 13th Gen,Intel Core i3-1315U

    अक्सर लोग Core i3 नाम सुनकर सोचते हैं कि लैपटॉप स्लो होगा, लेकिन यहां ध्यान देना जरूरी है कि यह 13th Generation का प्रोसेसर है। इसमें 6 कोर्स (Cores) और 8 थ्रेड्स (Threads) मिलते हैं। यह पुराना वाला साधारण i3 नहीं है। यह आर्किटेक्चर पुराने 11th या 12th Gen के Core i5 के बराबर की परफॉर्मेंस आसानी से दे देता है। वर्ड, एक्सेल, कोडिंग सॉफ्टवेयर (जैसे VS Code), और एक साथ 15-20 क्रोम टैब्स चलाना इस पर बेहद स्मूथ रहता है। इस लैपटॉप के साथ आपको MS Office Home 2024 का लाइफटाइम फ्री लाइसेंस मिलता है, जो कि कॉलेज स्टूडेंट्स और ऑफिस जाने वालों के लिए हजारों रुपयों की सीधी बचत कराता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल नाम- ASUS Vivobook 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • रंग- कूल सिल्वर

    खूबियां

    • फुल-साइज कीबोर्ड के साथ बेहतरीन टाइपिंग अनुभव।
    • फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (लगभग 49 मिनट में 60% तक चार्ज करने में सक्षम)।

    कमी

    • इसमें केवल इंटीग्रेटेड इंटेल ग्राफिक्स हैं। यह आधुनिक 3D या भारी गेम्स चलाने के लिए नहीं है।

    किसे लेना चाहिए?

    • अगर आपका मुख्य काम पढ़ाई, ऑनलाइन क्लासेस, प्रोजेक्ट्स बनाना, एक्सेल शीट्स मैनेज करना या वेब ब्राउज़िंग है, तो यह 13th जनरेशन का लैपटॉप आपको आने वाले 3-4 सालों तक सुपर-फास्ट स्पीड का भरोसा देता है।
    01
  • HP 15 255R G10, AMD Ryzen 5 7535U Hexa Core

    इस बजट के ज्यादातर लैपटॉप्स में 2 या 4 कोर वाले पुराने प्रोसेसर मिलते हैं, लेकिन HP ने इसमें 6 कोर्स और 12 थ्रेड्स वाला Ryzen 5 7535U प्रोसेसर दिया है। यह प्रोसेसर "U" सीरीज का है, जिसका मतलब है कि यह परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी की भी भारी बचत करता है। कोडिंग, हैवी एक्सेल फॉर्मूले, स्टूडेंट प्रोजेक्ट्स और एक साथ कई ऐप्स पर काम करना इस लैपटॉप पर बेहद आसान और लैग-फ्री रहता है। आमतौर पर 15.6 इंच के स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप्स का वजन 1.7 किलोग्राम या उससे ज्यादा होता है। मगर, HP ने अपने इस लैपटॉप का वजन सिर्फ 1.45 किलोग्राम रखा है, जो इसे रोजमर्रा में कहीं भी ले जाने में आसान बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- HP 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- मैट सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी

    खूबियां

    • प्रीमियम और क्लासी दिखने वाली मैट सिल्वर बॉडी।
    • फास्ट डेटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी (Type-C) और यूएसबी पोर्ट्स की पूरी रेंज।

    कमी

    • इस लैपटॉप में फुल एचडी (1080p) के बजाय साधारण एचडी (720p) डिस्प्ले मिलता है।

    किसे लेना चाहिए?

    • उन स्टूडेंट्स, शुरुआती कोडिंग सीखने वालों और छोटे दुकानदारों/वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए बढ़िया है जिनका बजट ₹50,000 के अंदर फिक्स है और जो स्क्रीन की बहुत हाई-क्वालिटी के बजाय लैपटॉप की स्पीड और प्रोसेसर पावर को ज्यादा अहमियत देते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo V15 G4 AMD Athlon Silver 7120U Laptop

    अक्सर इस बजट के लैपटॉप्स में पुरानी DDR4 रैम या स्लो हार्ड डिस्क (HDD) मिलती है, जिससे लैपटॉप बहुत हैंग होता है। लेनोवो ने इस सस्ते मॉडल में भी लेटेस्ट LPDDR5 रैम और 512GB की सुपरफास्ट SSD दी है। इसका मतलब यह है कि भले ही प्रोसेसर बेसिक है, लेकिन एसएसडी और फास्ट रैम के कारण यह लैपटॉप तेजी से कम टाइम में ऑन हो जाता है। ऐप्स बहुत जल्दी खुलते हैं और रोजमर्रा के काम में कोई लैग महसूस नहीं होता। इसकी एंटी-ग्लेयर कोटिंग के कारण कमरे की लाइट्स का रिफ्लेक्शन स्क्रीन पर नहीं पड़ता, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई या यूट्यूब पर वीडियो देखते समय आपकी आंखों पर ज़ोर नहीं पड़ता।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- V15 Athlon
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • सीपीयू मॉडल- एथलॉन
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • ओरिजिनल विंडोज 11 लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ प्री-इंस्टॉल्ड मिलती है।
    • डेटा एंट्री और एक्सेल के लिए डेडिकेटेड न्यूमेरिक कीपैड।

    कमी

    • इसमें AMD एथलॉन सिल्वर प्रोसेसर है जिसमें केवल 2 कोर होते हैं। यह वीडियो एडिटिंग, 3D गेमिंग या हैवी प्रोग्रामिंग के लिए बिल्कुल नहीं बना है।

    किसे लेना चाहिए?

    • उन स्कूली छात्रों, होम यूज़र्स, बुजुर्गों (जो खबरें या वीडियो देखना चाहते हैं) और छोटे व्यापारियों के लिए परफेक्ट है जिन्हें सिर्फ वर्ड, एक्सेल, इंटरनेट ब्राउज़िंग, यूट्यूब और अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर चलाना है।
    03
  • Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop, 14th Gen Intel Core i3

    इंटेल ने अपनी नेमिंग स्टाइल को बदलकर अब Core i3 को Intel Core 3 कर दिया है। यह प्रोसेसर इंटेल के नए 14th जेनरेशन आर्किटेक्चर पर आधारित है, जिसमें 6 कोर्स और 8 थ्रेड्स मिलते हैं। यह साधारण पुराने कोर i3 जैसा नहीं है। जब आप भारी काम करते हैं तो इसके परफॉर्मेंस कोर एक्टिव हो जाते हैं (4.7 GHz तक की स्पीड पर), और जब आप सिर्फ वीडियो देखते या आर्टिकल पढ़ते हैं, तो इसके एफिशिएंसी कोर बैटरी बचाते हैं। कोडिंग, ऑनलाइन पढ़ाई और ऑफिस वर्क के लिए यह बेहद स्मूथ है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell 
    • स्क्रीन साइज- 15 इंच
    • रंग- कार्बन ब्लैक
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11

    खूबियां

    • डेल की प्रीमियम और टिकाऊ बिल्ड क्वालिटी का भरोसा।
    • शानदार व्यूइंग एंगल्स वाला क्रिस्प फुल एचडी IPS डिस्प्ले।

    कमी

    • अगर आप भविष्य में वीडियो एडिटिंग या बहुत भारी सॉफ्टवेयर चलाना चाहते हैं, तो आपको इसकी रैम को अपग्रेड कराना होगा।

    किसे लेना चाहिए?

    • अगर आपका मुख्य काम ऑफिस प्रोजेक्ट्स, डॉक्यूमेंटेशन, ऑनलाइन क्लासेस, कोडिंग सीखना या सामान्य मनोरंजन है और आप किसी नए या अंजाने ब्रांड का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं, तो डेल का यह प्रीमियम लैपटॉप लंबे समय तक बिना किसी शिकायत के आपका साथ निभाएगा।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • acer Aspire 3, Intel Core Celeron N4500

    जहां एक तरफ इस बजट रेंज के लगभग सभी ब्रांड वाले लैपटॉप्स में केवल 4GB या बहुत हुआ तो 8GB रैम मिलती है, जिससे विंडोज 11 हैंग होने लगता है। एसर ने इसमें 12GB की LPDDR4X रैम दी है। भले ही इसका प्रोसेसर बेसिक है, लेकिन इतनी ज्यादा रैम होने के कारण जब आप एक साथ कई क्रोम टैब्स खोलते हैं, बैकग्राउंड में ऐप्स चलाते हैं और साथ में यूट्यूब पर वीडियो भी देख रहे होते हैं, तो यह लैपटॉप बिना रीस्टार्ट या क्रैश हुए सब कुछ आसानी से संभाल लेता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Acer
    • मॉडल नाम- Aspire 3
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- सेलेरॉन

    खूबियां

    • इस प्राइस पॉइंट पर 12GB रैम और 512GB SSD का मिलना सबसे बढ़िया खूबी है।
    • ओरिजिनल विंडोज 11 होम लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ पहले से इंस्टॉल मिलता है।

    कमी

    • इसकी 15.6 इंच की स्क्रीन HD (720p) रेजोल्यूशन के साथ आती है। यानी फुल एचडी जितनी स्पष्टता नहीं मिलती है।

    किसे लेना चाहिए?

    • यह एसर लैपटॉप उन पेरेंट्स के लिए शानदार है जो अपने बच्चों की ऑनलाइन क्लास और बेसिक स्कूल प्रोजेक्ट्स के लिए पहला लैपटॉप दिलाना चाहते हैं। साथ ही, यह छोटे दुकानदारों, घरेलू यूजर्स के लिए भी एक शानदार और बेहद किफायती चॉइस है जिन्हें सिर्फ एमएस वर्ड, एक्सेल, इंटरनेट ब्राउज़िंग और बिलिंग का काम करना है।
    05

50k के बजट में टॉप 5 लैपटॉप (समीक्षा और तुलना)

भले ही पांचों लैपटॉप 50,000 रूपए के अंदर हैं। मगर, इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में किसी भी मॉडल का चुनाव आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। हालांकी, इसके लिए आप इनकी तुलना भी कर सकते हैं-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम व स्टोरेज

अन्य

ASUS Vivobook 15 (2025)

13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1315U

8 जीबी, 512 जीबी

बैकलिट कीबोर्ड

HP 15 255R G10

एएमडी राइज़ेन 5 7535U हेक्सा कोर

8 जीबी, 512 जीबी

अल्ट्रा स्लिम डिजाइन

Lenovo V15 G4

एएमडी एथलॉन सिल्वर 7120U

8 जीबी, 512 जीबी

एंटी ग्लेयर स्क्रीन

Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop

14वीं जेनरेशन का इंटल कोर 3 100U

8 जीबी, 512 जीबी

इंटल UHD ग्राफिक्स

acer Aspire 3

इंटल कोर सेलेरॉन N4500

12 जीबी, 512 जीबी

HD डिस्प्ले

नोट: लेख में शामिल अधिकतर मॉडलों की MRP 50,000 रूपए से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में सभी अमेजन पर इस कीमत के अंदर ही उपलब्ध हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले किसी तरह के बदलाव को लेकर हमारी जिम्मेदारी नहीं है। पाठकों को सही कीमत अमेजन पर ही देखने की सलाह दी जाती है।

गैजैट गली में आपको ऐसी कई अन्य जानकारियां मिलेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 50,000 रुपये से कम में गेमिंग लैपटॉप मिल सकता है?
    +
    50,000 रुपये से कम में आपको एंट्री-लेवल गेमिंग लैपटॉप मिल सकते हैं जो हल्की गेमिंग (जैसे esports टाइटल या पुराने गेम्स) के लिए उपयुक्त होंगे। हाई-एंड या AAA गेम्स के लिए यह बजट पर्याप्त नहीं है। आपको Ryzen 5 या Core i5 प्रोसेसर और एकीकृत ग्राफिक्स या बेसिक डेडिकेटेड GPU वाले विकल्प मिल सकते हैं।
  • रोजमर्रा के काम के लिए कितनी रैम (RAM) पर्याप्त है?
    +
    रोजमर्रा के कार्यों जैसे वेब ब्राउजिंग, डॉक्यूमेंट एडिटिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और मल्टीमीडिया खपत के लिए 8GB रैम पर्याप्त है। यह सुचारू मल्टीटास्किंग और समग्र प्रदर्शन सुनिश्चित करता है। 4GB रैम से बचें क्योंकि यह धीमा पड़ सकता है।
  • क्या 50,000 रुपये से कम के लैपटॉप में अच्छा डिस्प्ले मिलता है?
    +
    हां, इस बजट में आपको फुल HD (1920x1080) रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले वाले लैपटॉप आसानी से मिल जाएंगे। IPS पैनल वाले डिस्प्ले बेहतर रंग सटीकता और व्यूइंग एंगल प्रदान करते हैं, जो मीडिया खपत और काम दोनों के लिए अच्छे होते हैं।