₹50,000 से कम में मिलने वाले HP Laptops बजट में देते हैं दमदार परफॉर्मेंस

50,000 रुपये के अंदर शानदार प्रदर्शन, एंटी ग्लेयर कोटिंग, लंबी बैटरी लाइफ, HD ऑडियो और अन्य आधुनिक फीचर्स वाला Laptop लेने का विचार कर रहे हैं, तो HP ब्रांड को बढ़िया माना जा सकता है।
50,000 डॉलर से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ एचपी लैपटॉप
50,000 डॉलर से कम कीमत वाले सर्वश्रेष्ठ एचपी लैपटॉप

बजट के अंदर दमदार परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप लेना आजकल हर किसी की जरूरत बन गई है। इसी वजह से यहां हम आपके लिए 50,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले एचपी लैपटॉप के 5 अलग-अलग मॉडल्स लेकर आए हैं। इनमें AMD Ryzen 5, Core i3 और Ryzen 3 का शक्तिशाली प्रोसेसर शामिल है, जो पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल कार्यों के लिए बढ़िया हो सकते हैं। 50 हजार रुपये के अंदर मिलने वाले ये HP Laptops खासतौर पर एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आते हैं, जो आंखों पर पड़ने वाले दवाब को कम करते हैं। साथ ही लंबे समय तक काम करने की सुविधा देते हैं। स्टोरेज की बात करें, तो इन एचपी लैपटॉप में 8GB व 16GB का रैम और 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है, जो फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन को डाउनलोड करने की सुविधा देता है। इसके अलावा, इनमें लंबी बैटरी लाइफ मिलती है, जो आपको पूरा दिन बिना किसी परेशानी के काम करने की सुविधा देते हैं। 

यहां आपको 50 हजार रुपये से कम कीमत वाले एचपी लैपटॉप मिलेंगे। 

जागरण स्मार्ट-चॉइस के जरिए आपको विभिन्न उत्पादों की जानकारी मिलेगी। 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Professional 14 (2025), Intel Core i3 13th Gen 1315U

    14 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह एचपी लैपटॉप HD (1366 x 768) पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है, जो विजु्अल्स को साफ और स्पष्ट बनाता है। साथ ही इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स की सुविधा है, जो हल्के से लेकर भारी ग्राफिक्स कार्यों को करने की सुविधा देता है। 50 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस एचपी लैपटॉप में 13वीं पीढ़ी का इंटेल Core i3 प्रोसेसर मिलता है, जो टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें 4.5GHz तक की अधिकतम स्पीड शामिल है। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है, जो आपकी फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स और अन्य चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। साथ ही 16GB का रैम शामिल है, जो तेजी से काम करने की सुविधा देता है। लंबी बैटरी लाइफ वाले इस आई3 लैपटॉप को एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 4 से 5 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो इसमें वाईफाई और ब्लूटूथ की सुविधा है, जिससे विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कनेक्ट करा जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - HP 14
    • स्क्रीन साइज - 14 इंच 
    • हार्ड डिस्क - 512GB 
    • रैम - 16 GB 
    • सीपीयू मॉडल - Core i3
    • प्रोसेसर की स्पीड - 3.3GHz 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 प्रो
    • प्रोडक्ट डायमेंशन-  ‎44 x 30 x 6 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 1.4 किलोग्राम 

    खासियत 

    • हल्के वजन वाला यह लैपटॉप यात्रा, ऑफिस और रोजाना उपयोग के लिए बढ़िया हो सकता है। 
    • इस एचपी लैपटॉप में HD ऑडियो है, जो अधिक स्पष्ट साउंड प्रदान करता है। 
    • इसकी 250 निट्स ब्राइटनेस सूरज की तेज रोशनी में भी साफ विजुअल्स प्रदान करती है। 

    कमी 

    • कोई कमी नहीं
    01
  • HP 15 255R G10, AMD Ryzen 5 7535U

    50,000 रुपये से कम कीमत वाला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो एचपी ब्रांड का चयन करना बेहतर विकल्प हो सकता है। विंडोज 11 होम के ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह मॉडल AMD Ryzen 5 के शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड शामिल है। 15.6 इंच की HD डिस्प्ले वाला यह एचपी लैपटॉप एंटी ग्लेयर, नैरो बेज़ल, अल्ट्रा-स्लिम, 250 निट्स, 45% NTSC के साथ आता है। हल्के वजन वाला यह लैपटॉप लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है, जो पूरा दिन काम करने की सुविधा देता है। अगर स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 8GB का मेमोरी और 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है। सिल्वर मैट फिनिश वाला यह लैपटॉप दिखने में बेहद आकर्षक है। इस हल्के लैपटॉप के साथ आप अपने काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं और बेहतरीन अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम  - HP 15 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • हार्ड डिस्क - 512GB 
    • रैम - 8GB 
    • प्रोसेसर की स्पीड - 2.9GHz 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • सीपीयू मॉडल - AMD Ryzen 5 7535U
    • खास सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो, हल्का, न्यूमेरिक कीपैड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - ‎51.9 x 31.2 x 6.7 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 1.5 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस एचपी लैपटॉप पर एंटी ग्लेयर कोटिंग की गई है, जो आंखों पर पड़ने वाले दवाब को कम करती है। 
    • इस मॉडल में एचडी ऑडियो और न्यूमेरिक कीपैड शामिल है, जो आपके काम को आसान बनाने में मददगार हो सकता है। 
    • कनेक्टिविटी के लिए इस एचपी लैपटॉप में वाईफाई और ब्लूटूथ की सुविधा है, जिस वजह से आप स्मार्टफोन, टैबलेट और अन्य डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी 

    • कोई कमी नहीं 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP 255 G10 Laptop for Home or Work

    16GB रैम वाला यह एचपी लैपटॉप तेजी से काम करने की सुविधा देता है। साथ ही इसमें 512GB का हार्ड डिस्क शामिल है, जो फोटो, वीडियो और अन्य डॉक्यूमेंट्स को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की सुविधा देता है। इस मॉडल में Ryzen 3 का पावरफुल प्रोसेसर शामिल है, जो पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल कार्यों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसकी एंटी ग्लेयर कोटिंग स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी के दवाब को आंखों पर पड़ने से रोकती है। 50 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह एचपी लैपटॉप 15.6 इंच की FHD डिस्प्ले के साथ मिलता है, जिसमें (1920 x 1080) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है और इसकी 250 निट्स ब्राइटनेस सूरज की तेज रोशनी में भी विजुअल्स को साफ रूप से दिखाती है। 41 वाट घंटे के साथ मिलने वाले इस मॉडल को एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 5 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - G10 
    • स्क्रीन साइज - 15.6 इंच 
    • हार्ड डिस्क का आकार - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - Ryzen 3
    • रैम - 16GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - DOS 
    • खास सुविधा - एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो, मेमोरी कार्ड स्लॉट, न्यूमेरिक कीपैड
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 40.08 x 25.78 x 1.98 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 1.62 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इस एचपी लैपटॉप का न्यूमेरिक कीपैड तेज़ी से नंबर टाइप करने, डेटा एंट्री, और कैलकुलेशन के लिए कैलकुलेटर की तरह काम करता है। 
    • 45% NTSC स्क्रीन रंगों की कलर गैमट दिखा सकती है, जो लगभग 60 से 65% तक RGB के बराबर होती है। 
    • इस मॉडल में IPS तकनीक शामिल है, जो बेहतर रंग, शानदार विज़िबिलिटी और वाइड व्यूइंग एंगल  प्रदान करती है

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 


    03
  • HP 15s, 12th Gen Intel Core i3-1215U

    एंटी ग्लेयर डिस्प्ले वाला यह एचपी लैपटॉप आंखों पर पड़ने वाले दवाब को कम करता है, जिस वजह से लंबे समय तक काम किया जा सकता है। 50,000 रुपये से कम कीमत पर मिलने वाले इस मॉडल में 12वीं पीढ़ी का intel Core i3 प्रोसेसर शामिल है, जिसकी अधिकतम स्पीड 4.4 GHz तक की है। स्टोरेज के लिए इस एचपी लैपटॉप में 8GB का रैम शामिल है और 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है, जो फोटो, वीडियो और कई एप्लीकेशन को स्टोर करने में मदद करता है। यह मॉडल डुअल स्पीकर के साथ आता है, जो आपके ऑडियो अनुभव को बेहतरीन बना सकता है। विंडोज 11 होम के ऑपरेटिंग सिस्टम वाला यह मॉडल सामान्य से लेकर प्रोफेशनल कार्यों के लिए भी बढ़िया विकल्प हो सकता है। हल्के से लेकर हैवी ग्राफिक्स कार्यों करने के लिए इंटेल UHD ग्राफिक्स की सुविधा है। यह लाइटवेट लैपटॉप रोजाना ऑफिस में लेकर जाने के लिए बढ़िया हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल - 15s-fy5006TU
    • स्क्रीन साइज - 39.6 सेंटीमीटर 
    • हार्ड डिस्क का आकार - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - Core i3 
    • रैम - 8GB 
    • प्रोसेसर की स्पीड - 4.4 GHz
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • खास सुविधा - एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, एफएचडी
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 6.9 x 31.1 x 52.2 सेंटीमीटर 
    • आइटम का वजन - 1.69 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें एचपी ट्रू विजन 720p का HD कैमरा मिलता है, जिसमें  टेम्परल नॉइज़ रिडक्शन और इंटीग्रेटेड डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफ़ोन हैं। 
    • डुअल स्पीकर वाला यह लैपटॉप साफ और स्पष्ट आवाज प्रदान करता है। 
    • इस मॉडल में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्लूटूथ 5 वायरलेस कार्ड मिलता है, जो विभिन्न डिवाइस को जोड़ने की सुविधा देता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके फंक्शन में कमी बताई है। 
    04
  • HP 14, 13th Gen Intel Core i3-1315U Laptop

    इस एचपी लैपटॉप में 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i3 का पावरफुल प्रोसेसर मिलता है, जोकि टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है। साथ ही इसकी अधिकतम स्पीड 4.5 GHz तक की है। 14 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह मॉडल FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें (1920 x 1080) पिक्सल का रिजॉल्यूशन शामिल है। साथ ही इसमें माइक्रो एज और एंटी ग्लेयर शामिल है। 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आने वाला यह आई3 लैपटॉप बाहर सूरज की रोशनी में साफ और स्पष्ट विजुअल्स को प्रदर्शित करता है। 50 हजार रुपये से कम कीमत पर मिलने वाला यह मॉडल एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है। स्टोरेज के लिए इस एचपी लैपटॉप में 512GB का हार्ड डिस्क मिलता है, जो आपकी डॉक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो और अन्य दस्तावेजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखता है। साथ ही इसमें 8GB का रैम शामिल है, जो आपके काम को आसान बना सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन 

    • मॉडल नाम - HP Laptop 
    • स्क्रीन साइज - 35.6 सेंटीमीटर 
    • हार्ड डिस्क - 512GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i3 
    • रैम - 8GB 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन - 44.9 x 30.9 x 6.9 सेंटीमीटर 
    • कनेक्टिविटी - वाईफाई 
    • आइटम का वजन - 1.4 किलोग्राम 

    खासियत 

    • डुअल स्पीकर वाला यह एचपी लैपटॉप 1080p वाले FHD कैमरे के साथ आता है, जिसमें टेम्परल नॉइज रिडक्शन और इंटीग्रेटेड डअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन हैं। 
    • यह मॉडल लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है, जो लगभग 9 घंटे तक उपयोग किया जा सकता है। 
    • पर्सनल और प्रोफ्शनल काम को आसान के लिए इसमें फुल साइज वाला कीबोर्ड मिलता है। 

    कमी 

    • अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके प्रदर्शन में कमी बताई है। 
    05

₹50,000 के अंदर कौन सा एचपी लैपटॉप बढ़िया है? 

यहां आपको तालिका के माध्यम से 50 हजार रुपये के अंदर मिलने वाले एचपी लैपटॉप के बारे में जानकारी दी जा रही है, जो किफायती कीमत पर कई शानदार फीचर्स के साथ आते हैं। 

मॉडल्स 

स्क्रीन साइज 

प्रोसेसर 

खास सुविधा 

HP 14

14 इंच 

Core i3

एंटी ग्लेयर कोटिंग 

HP 15

15.6 इंच 

AMD Ryzen 5

हल्का वजन 

G10

15.6 इंच

Ryzen 3

HD ऑडियो 

15s-fy5006TU

15.6 इंच

Core i3

न्यूमेरिक कीपैड

HP Laptop

14 इंच 

Core i3

माइक्रो एज

निष्कर्ष - जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी लैपटॉप की कीमत ₹50,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिससे हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon पर जरूर देखें। 

इसी तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें। 

इन्हें भी पढ़ें:-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 50,000 से कम के एचपी लैपटॉप में कौन सा प्रोसेसर सबसे अच्छा है?
    +
    इस बजट में आपको Intel Core i3 (11वीं/12वीं पीढ़ी) या Core i5 (10वीं/11वीं पीढ़ी) और AMD Ryzen 3 या Ryzen 5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप मिल सकते हैं, जो दैनिक कार्यों और हल्के गेमिंग के लिए पर्याप्त हैं।
  • क्या 50K से कम के HP लैपटॉप में अच्छी डिस्प्ले क्वालिटी मिलती है?
    +
    हां, अधिकांश मॉडलों में आपको फुल HD (1920x1080 पिक्सल) डिस्प्ले मिलेगी। IPS पैनल वाले लैपटॉप बेहतर व्यूइंग एंगल और कलर एक्यूरेसी प्रदान करते हैं।
  • 50,000 से कम के एचपी लैपटॉप में कितनी RAM और स्टोरेज होनी चाहिए?
    +
    8GB RAM और 256GB या 512GB SSD वाला लैपटॉप इस बजट में सबसे अच्छा विकल्प है।