ASUS लैपटॉप अपने उच्च प्रदर्शन और बेहतरीन नए डिजाइन वाले तालमेल के लिए प्रसिद्ध हैं, खास तौर से गेमिंग के क्षेत्र में। हालांकी, यह ब्रांड गेमिंग के साथ-साथ बिजनेस, स्टूडेंट्स और साधारण ब्राउज़िंग से जुड़े कामों को करने के लिए भी कई लैपटॉप मॉडल पेश करता है। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम आपके लिए अमेजन पर उपलब्ध कुछ ऐसे बढ़िया रेटिंग वाले ASUS Laptops लेकर आए हैं, जो आपके बजट में आसानी से फिट हो सकते हैं। इसमें आपको खास Vivobook सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स देखने को मिलेंगे, जो कि कम दाम में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। इस सीरीज में अलग-अलग प्रोसेसर जैसे कि AMD राइज़ेन 5 और राइज़ेन 3 के साथ ही इंटल कोर i3 व i5 के साथ आने वाले लैपटॉप भी मिल सकते हैं। वहीं, इनमें आपको 8GB से लेकर 16GB तक की RAM और साथ ही 512GB तक का SSD स्टोरेज भी मिलता है। इसके अलावा शानदार डिस्प्ले, बैटरी लाइफ और सुविधाजनक कीबोर्ड जैसे कई फीचर्स आपको इन आसुस लैपटॉप में देखने को मिल सकते हैं।
तो चलिए नीचे एक नजर इनके विकल्पों पर डाल लेते हैं-
ASUS Vivobook Go 14, AMD Ryzen 5 7520U
यह आसुस वीवोबुक लैपटॉप एएमडी राइज़ेन 5 7520U प्रोसेसर से लैस है, जो 2.8GHz की न्यूनतम और 4.3GHz तक की अधिकतम स्पीड के साथ ब्राउज़िंग और अन्य डिजिटल कार्यों को तेजी से करने की सुविधा दे सकता है। इसका 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 16:9 ऐस्पेक्स रेशियो के साथ आता है, जिससे स्क्रीन पर भरपूर चौड़ाई के साथ देखने का अनुभव मिल सकता है। इसमें बेहतरीन गति और आरामदायक चमक के साथ विजुअल्स को देखने के लिए 60Hz रीफ्रेश रेट व 250 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इस Vivobook Go 14 लैपटॉप को हल्के व पतले डिजाइन में बनाया गया है, ताकी अपने साथ कहीं भी ले जाने के लिए आसान रहे। यह 8GB रैम व 512GB एसएसडी के साथ आता है, जिसके साथ तेज प्रदर्शन व सुविधाजनक स्टोरेज भी मिल सकता है। इसमें 3 USB और 1 HDMI पोर्ट के साथ ही एक ऑडियो कॉम्बो जैक भी दिया गया है, ताकी कनेक्टिविटी को लेकर कोई असुविधा ना हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- आसुस वीवोबुक गो 14
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- रंग- काला
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- Ryzen 5
- रैम मेमोरी- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर्स- 60Hz रीफ्रेश रेट, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- 180 डिग्री की ले फ्लैट हिंज आस-पास बैठे लोगों के साथ आसानी से स्क्रीन साझा करने की सुविधा देता है।
- इसके टचपैड में इन-बिल्ट नंबर की कुंजियां दी गई हैं।
- यह बेहतरीन वीडियो कॉलिंग के लिए प्राइवेसी शटर वाले बिल्ट-इन कैमरा के साथ आता है।
कमी
- अमेजन पर अभी तक ज्यादा रिव्यू प्राप्त नहीं हुए हैं।
01
ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen 13420H
आसुस वीवोबुक सीरीज का यह लैपटॉप बेहतरीन क्वालिटी वाले विजुअल्स देने के लिए 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920 x 1080 रहने वाला है। यह 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ पिक्चर को धुंधला होने से बचाता है और साथ ही 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ तेज चमक में भी स्क्रीन की लाइट कम नहीं होने देता है। इसमें 4.6 GHz तक की अधिकतम स्पीड देने वाला 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा की ब्राउज़िंग के साथ ही हल्की-फुल्की गेमिंग का मजा भी दे सकता है। इस Vivobook 15 लैपटॉप मॉडल में न्यूमैरिक कुंजियों के साथ आने वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड मिलता है। इसका एसएसडी स्टोरेज 512GB और रैम 16GB है, जिस वजह से प्रदर्शन और स्टोरेज स्पेस का बेहतरीन संतुलन मिल सकता है। यह इंटिग्रेटेड इंटल UHD ग्राफिक्स से लैस है, जो विजुअल्स के प्रदर्शन और क्वालिटी को अधिक बेहतर करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- आसुस वीवोबुक 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- ऑफिस 2024_ब्लू
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर्स- 60Hz रीफ्रेश रेट, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- आरामदायक टाइपिंग अनुभव के लिए आसुस एर्गोसेंस कीबोर्ड मिलता है।
- यह 720p के एचडी वेबकैम के साथ आता है, जिसमें फिजिकल वेबकैम शील्ड भी दी गई है।
- पोर्टेबिलटी के लिए हल्के वजन के साथ ही बेहतरीन डिजाइन मिलता है।
कमी
- अमेजन पर कुछ लोगों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की समस्या बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASUS Vivobook 15, Intel Core i3 13th Gen 1315U
13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3-1315U प्रोसेसर से लैस यह आसुस लैपटॉप विभिन्न डिजिटल कार्यों को बिना रूकावट करने का अनुभव दे सकता है। यह 12GB रैम के साथ आता है, जो प्रदर्शन को तेज व स्मूद बनाने का काम करती है। वहीं, इसमें आपकी जरूरी फाइल्स, मीडिया व अन्य डेटा आसानी से स्टोर करने के लिए 512GB का एसएसडी स्पेस दिया गया है। इस ASUS Vivobook लैपटॉप में 16:9 ऐस्पेक्ट रेशियो वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसके 1920 x 1080 रिजॉल्यूशन के साथ आपको बेहतरीन क्वालिटी वाले विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं। इसका 45% NTSC कलर गैमट शानदार रंगों के साथ पिक्चर को बेहतरीन बनाता है और साथ ही एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करता है। यह बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड के साथ आता है, जिससे आप कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं। सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इसमें वायरलेस ब्लूटूथ और WiFi के साथ 3 USB, 1 HDMI और एक ऑडियो कॉम्बो जैक दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- आसुस वीवोबुक 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- कूल सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i3
- रैम मेमोरी- 12 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर्स- 45% NTSC कलर गैमट, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- फास्ट चार्जिंग के साथ मात्र 49 मिनट में बैटरी को 0% से 60% तक चार्ज कर सकते हैं।
- मजबूती के लिहाज से इसे मिलिट्री-ग्रेड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है।
- इसके डिस्प्ले में तीन तरफ नैनो-ऐज डिजाइन मिलता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी डिस्प्ले व साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई।
03
ASUS Vivobook Go 14, AMD Ryzen 3 7320U
आसुस ब्रांड का यह लैपटॉप 8GB रैम के साथ आता है, जिसकी वजह से ब्राउज़िंग और डाउनलोडिंग वाले काम तेजी से किए जा सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप में 512GB का एसएसडी स्पेस भी दिया गया है, ताकी आप अपने बड़े डेटा व फाइलों को आसानी से स्टोर कर सकें। यह 1920 x 1080 रिजॉल्यूशन वाले 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर आप 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ बिना धुंधला हुए शानदार स्पीड वाले विजुअल्स देख सकते हैं। वहीं, सूरज की तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक बरकरार रखने के लिए इसकी डिस्प्ले में 250 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसका एएमडी राइज़ेन 3 7320U प्रोसेसर आपके रोजमर्रा के डिजिटल कामों और साधारण ब्राउज़िंग को कुशल तरीके से करने में सक्षम है। इस आसुस वीवोबुक लैपटॉप में एर्गोसेंस कीबोर्ड दिया गया है, जो आपके टाइपिंग अनुभव को आरामदायक बना सकता है। इसके अलावा यह नंबरों को आसानी से एक्सेस करने के लिए नंबरपैड 2.0 के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- आसुस वीवोबुक गो 14
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- रंग- काला
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 3
- रैम मेमोरी- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर्स- 60Hz रीफ्रेश रेट, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- यात्राओं के अलावा ऑफिस, कॉलेज कहीं भी ले जाने के लिए हल्के और पतले डिजाइन में आता है।
- इसमें फिजिकल वेबकैम शील्ड के साथ आने वाला 720p का कैमरा दिया गया है।
- आसुस Wi-Fi मास्टर के साथ आपको तेज व स्थिर कनेक्शन की सुविधा मिल सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन ग्राहक बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
गैजेट गली कैटेगरी पर देखें ऐसी ही अन्य जानकारियां।
04
ASUS Vivobook Go 15, AMD Ryzen 5 7520U
वीवोबुक सीरीज का यह आसुस लैपटॉप एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है, जो लंबे स्क्रीन टाइम में भी आंखों पर ज्यादा ज़ोर नहीं डालता है। इसमें 60Hz रीफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, ताकी आप तेज गति वाले विजुअल्स को भी स्पष्ट रूप से देख सकें। इस Vivobook Go 15 लैपटॉप की 250 निट्स ब्राइटनेस आपको तेज चमक वाली जगहों में भी स्क्रीन पर साफ तरीके से देखने की सुविधा देता है। यह चिकलेट कीबोर्ड के साथ आता है, जो टाइपिंग को आसान व सुविधाजनक बना सकता है। इसका एएमडी राइज़ेन 5 7520U प्रोसेसर हल्की गेमिंग, डिजिटल कार्यों और तेज ब्राउज़िंग के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। वहीं, इसमें कुशल प्रदर्शन के लिए 8GB RAM दी गई है और आपके डेटा को स्टोर करने के लिए यह 512GB SSD के साथ आता है। इंटीग्रेटेड एएमडी रेडिऑन ग्राफिक्स के साथ विजुअल्स की क्वालिटी और भी बेहतर होती है, जो काम से लेकर मनोरंजन तक को बढ़िया बना सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- आसुस वीवोबुक गो 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- रंग- सिल्वर
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर्स- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, मिलिट्री ग्रेड बिल्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
खूबियां
- सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए 3 USB, 1 HDMI और एक ऑडियो कॉम्बो जैक दिया गया है।
- फास्ट चार्जिंग के साथ लैपटॉप बैटरी को 49 मिनट में 60% तक चार्ज किया जा सकता है।
- आसुस सोनिक मास्टर और DTS ऑडियो प्रोसेसिंग बढ़िया साउंड का अनुभव दे सकते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों को डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
05
ASUS के बेस्ट रेटेड बजट लैपटॉप मॉडल्स की तुलना
एक किफायती ASUS लैपटॉप का चयन करते समय, प्रोसेसर (जैसे Intel Core i3/i5 या AMD Ryzen 3/5), रैम (कम से कम 8GB), स्टोरेज (SSD को प्राथमिकता दें), स्क्रीन साइज और रिजॉल्यूशन, बैटरी लाइफ और पोर्टेबिलिटी जैसे कारकों पर विचार करना भी जरूरी है। हमने देखा है कि अक्सर लोग केवल कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन लंबे समय तक उपयोग के लिए इन फीचर्स का संतुलन जरूरी है। ऐसे में आप विभिन्न मॉडलों की तुलना के जरिए अपने लिए सही बजट आसुस लैपटॉप चुन सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर अन्य कैटेगरी को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।