₹50,000 से कम में ये पॉपुलर Laptop ब्रांड्स हैं भरोसेमंद विकल्प! सस्ते में अच्छे विकल्प यहां देखें

₹50,000 के अंदर कौन-से Laptop ब्रांड सबसे अच्छे हैं? जानें HP, Dell, Lenovo, ASUS और Acer के भरोसेमंद विकल्प, फीचर्स और अपने लिए चुनें बढ़िया विकल्प।
50 हजार से कम कीमत पर आने वाले पॉपुलर लैपटॉप ब्रांड
50 हजार से कम कीमत पर आने वाले पॉपुलर लैपटॉप ब्रांड

आज के समय में पढ़ाई, ऑफिस वर्क या ऑनलाइन काम के लिए एक अच्छा लैपटॉप होना बेहद जरूरी हो गया है, लेकिन ₹50,000 के बजट में सही लैपटॉप चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऑनलाइन इसके कई पॉपुलर Laptop Brands मौजूद हैं, जो आपकी हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। इस लेख में आप HP, Dell, Lenovo, ASUS और Acer जैसे ब्रांडेड मॉडल को देख सकते हैं, जो अपने-अपने फीचर्स के साथ बढ़िया अनुभव दे सकते हैं। इन लैपटॉप को को स्टूडेंट, ऑफिस वर्क या बेसिक मल्टीटास्किंग जैसे काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बढ़िया स्क्रीन, पॉवरफुल प्रोसेसर, तगड़ी बैटरी और एडवांस फीचर्स के साथ आते हैं। 

तो आइए, नीचे 50 हजार की कीमत पर आने वाले पॉपुलर लैपटॉप ब्रांड के विकल्पों पर नजर डालें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS Vivobook Go 15, AMD Ryzen 5 7520U Thin & Light Laptop

    50 हजार की कीमत में में यह आसुस लैपटॉप एक शानदार विकल्प है। इसमें AMD रायेजन 5 7520U प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे पढ़ाई, ऑफिस वर्क और मल्टीटास्किंग को स्मूद तरीके से संभाल सकता है। इसकी 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज आपके लैपटॉप को तेज बनाते हैं, जिससे ऐप्स जल्दी खुलते हैं और डेटा सेव करने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है। इस ASUS Laptop में 15.6 इंच फुल HD डिस्प्ले (1920×1080) दी गई है, जो साफ और शार्प पिक्चर दिखा सकती है। वहीं एंटी-ग्लेयर स्क्रीन होने की वजह से आंखों पर कम असर पड़ता है और आप लंबे समय तक आराम से काम कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS 
    • मॉडल नाम - Vivobook Go 15
    • स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 5 
    • रैम मेमोरी की साइज - 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसका नैनो एज डिजाइन पतले बेज़ल के साथ ज्यादा स्क्रीन स्पेस देता है, जिससे मूवी देखना और काम करना दोनों बढ़िया लग सकता है।
    • यह लैपटॉप विंडोज 11 होम के साथ आता है और जिसमें MS ऑफिस 2024 (लाइफटाइम) और माइक्रो सॉफ्ट बेसिक 365 1 साल के लिए मिलता है।
    • इसकी एएमडी रेडियन इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स सामान्य ग्राफिक्स काम और वीडियो देखने के लिए सही रहती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 
    01
  • Lenovo IdeaPad Slim 3, Intel Core i3 Laptop

    यह लेनोवो ब्रांड लैपटॉप मॉडल इंटेल कोर i3 13th Gen प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6 कोर होते हैं, जिससे यह पढ़ाई, ऑफिस वर्क, ब्राउज़िंग और हल्की मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। इसके साथ 8GB रैम मिलती है, जो तेज काम करने में मदद करती है। वहीं 512GB SSD स्टोरेज आपके डेटा के लिए अच्छा स्पेस देती है और लैपटॉप को फास्ट बूट और स्मूद परफॉर्मेंस दे सकती है, जिसे आप आगे 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। यह लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप विंडोज 11 होम और ऑफिस होम 2024 (लाइफटाइम) के साथ आता है, जिससे आपको अलग से सॉफ्टवेयर लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें एलेक्सा इनबिल्ट फीचर भी है, जिससे आप वॉइस कमांड से काम कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo 
    • मॉडल नाम - IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन की साईज - 15 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i3 
    • रैम मेमोरी की साइज - 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसकी डिस्प्ले TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड है, जो आंखों पर कम असर डालती है।
    • इसके साथ Xbox गेम पास 3 महीने का मिलता है, जिससे आप गेमिंग का मज़ा ले सकते हैं।
    • इसमें FHD 1080p कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी है, जिससे आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बताया इस लैपटॉप में बैकलाइट नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP 15s, AMD Ryzen 5 5500U Laptop

    ₹50,000 के बजट में आने वाला यह HP 15s लैपटॉप एक दमदार और भरोसेमंद विकल्प है, जो खासतौर पर स्टूडेंट्स और ऑफिस यूज़र्स के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। इसमें AMD रायजेन 5 5500U प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड्स होते हैं, जिससे यह HP Laptop मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क और हल्की एडिटिंग जैसे काम आसानी से कर सकता है। साथ ही AMD रेडियन ग्राफिक्स की मदद से आपको बेहतर विजुअल क्वालिटी और स्मूद ग्राफिक्स एक्सपीरियंस मिल सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ 4.2 सपोर्ट मिलता है, जिससे इंटरनेट और डिवाइस कनेक्शन बढ़िया रहता है। इसके अलावा इसमें USB टाइप-C, USB टाइप-A और HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिससे आप आसानी से पेन ड्राइव, प्रोजेक्टर या अन्य डिवाइस कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP 
    • मॉडल नाम - HP Laptop
    • स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • सीपीयू मॉडल - एएमडी रायज़ेन 5 5500यू
    • रैम मेमोरी की साइज - 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें 8GB DDR4 रैम दी गई है, जो डेली टास्क के लिए स्मूद परफॉर्मेंस दे सकती है। 
    • इसका माइक्रो-एज डिजाइन स्क्रीन को बड़ा और देखने में आकर्षक बना सकता है।
    • इसमें 41Wh बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ सिर्फ 45 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने डिस्प्ले क्वालिटी को बढ़िया नहीं बताया है।
    03
  • Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop

    इस डैल लैपटॉप में 15.6 इंच फुल HD (FHD) IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रोलिंग और मूवमेंट काफी स्मूद दिखाई देता है। साथ ही 250 निट्स ब्राइटनेस और एंटी-ग्लेयर (AG) कोटिंग की वजह से आप लंबे समय तक बिना आंखों पर ज्यादा दबाव के काम कर सकते हैं। इसके अलावा, इस Dell Laptop में HD वेबकैम के साथ प्राइवेसी शटर दिया गया है, जिससे आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहती है, और ड्यूल माइक्रोफोन + AI नॉइज रिडक्शन फीचर आपकी आवाज को साफ और क्लियर बना सकता है। साथ ही वेव मैक्स ऑडियो ट्यूनड स्पीकर्स बेहतर साउंड क्वालिटी देते हैं, जिससे मूवी और म्यूजिक का एक्सपीरियंस बढ़िया हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Dell 
    • मॉडल नाम - Vostro
    • स्क्रीन की साईज - 14.96 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • सीपीयू मॉडल - कोर i3 फैमिली 
    • रैम मेमोरी की साइज - 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें विंडोज 11 होम और MS ऑफिस होम & स्टूडेंट 2024 लाइफटाइम वैलिडिटी के साथ आता है। 
    • McAfee सिक्योरिटी 12 महीने के साथ आता है, जो आपके सिस्टम को वायरस और ऑनलाइन खतरों से सुरक्षित रखता है। 
    • थिन एंड लाइट डिजाइन के चलते इसको कैरी करना आसान रहता है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने हीटिंग की समस्या बताई है। 


    04
  • acer SmartChoice Aspire Lite Laptop

    यह एसर ब्रांड का लैपटॉप ₹50,000 के बजट में आने वाला एक शानदार और पावरफुल विकल्प है, जो खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस और मल्टीटास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें मौजूद AMD रायजेन 5 5625U प्रोसेसर 4.3GHz तक स्पीड बूस्ट कर सकता है, जिससे आप एक साथ कई काम जैसे ब्राउज़िंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क और हल्की एडिटिंग आसानी से कर सकते हैं। इस acer Laptop में 16GB रैम दी गई है, जो 50 हजार के बजट में काफी अच्छा परफॉर्मेंस देती है और जरूरत पड़ने पर इसे 32GB तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 15.6 इंच फुल HD (1920×1080) डिस्प्ले मिलता है, जो क्लियर और शार्प विजुअल दे सकता है। साथ ही इस एसर एस्पायर का अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और मेटल बॉडी प्रीमियम लुक देता है और मजबूत भी रहता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - acer 
    • मॉडल नाम - Aspire Lite
    • स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • सीपीयू मॉडल - रायजेन 5 
    • रैम मेमोरी की साइज - 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसकी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन आंखों पर कम दबाव डालती है, जिससे आप लंबे समय तक आराम से काम कर सकते हैं। 
    • बड़ा टचपैड और 180 डिग्री हिंग डिजाइन से स्क्रीन शेयर करने और आराम से काम करने में मदद मिल सकती है।
    • इसमें फुल साइज कीबोर्ड के साथ न्यूमेरिक कीपैड दिया गया है, जिससे टाइपिंग और डेटा एंट्री आसान हो जाती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने साउंड क्वालिटी को अच्छा नहीं बताया है। 


    लैपटॉप जैसे अन्य गैजेट की जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देख सकते हैं। 

    05

50 हजार से सस्ती कीमत में आने वाले पॉपुलर लैपटॉप ब्रांड मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद पॉपुलर लैपटॉप ब्रांड मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो आपकी डेली प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकते हैं। इनमें से सही लैपटॉप चुनकर आप अपने काम को और भी प्रोफेशनल और आसान बना सकते हैं।

विशेषता

ASUS Vivobook Go 15 Laptop 

Lenovo IdeaPad Slim 3 Laptop 

HP 15s Ryzen 5 Laptop 

Dell 15 Laptop 

Acer Aspire Lite Laptop 

प्रोसेसर

Ryzen 5 7520U

Intel i3 13th Gen

Ryzen 5 5500U

Intel Core 3 100U (14th Gen)

Ryzen 5 5625U

RAM

8GB

8GB

8GB

8GB

16GB

स्टोरेज

512GB SSD

512GB SSD

512GB SSD

512GB SSD

512GB SSD

डिस्प्ले

15.6" FHD, 60Hz

15.6" FHD

15.6" FHD

15.6" FHD, 120Hz

15.6" FHD

ग्राफिक्स

Radeon iGPU

Intel UHD

Radeon Graphics

Intel UHD

Radeon Graphics

खास फीचर

एंटी-ग्लेयर, मिलिट्री ग्रेड

अलेक्सा, रैपिड चार्ज 

फास्ट चार्ज, माइक्रो-एज

120Hz डिस्प्ले, AI ऑडियो

मेटल बॉडी, 16GB रैम

Disclaimer:- जब यह लेख लिखा गया है, तब सभी लैपटॉप की कीमत ₹50,000 से कम थी। लेकिन हां, समय के साथ कीमत कम-ज्यादा हो सकती है, जिसमें हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। वास्तविक समय में कीमत जानने के लिए Amazon की वेबसाइट जरूर देखें। इसे टेबल के नीचे डालना 

ऐसी ही अन्य जानकारी आप जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹50,000 के अंदर सबसे अच्छा लैपटॉप ब्रांड कौन सा है?
    +
    ₹50,000 के बजट में एचपी, लेनोवो,आसुस, एसर और डैल जैसे ब्रांड सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं। ये ब्रांड अच्छे परफॉर्मेंस, बिल्ड क्वालिटी और सर्विस सपोर्ट देते हैं, जिससे स्टूडेंट और ऑफिस यूज दोनों के लिए सही विकल्प हो सकते हैं।
  • क्या ₹50,000 में अच्छा परफॉर्मेंस वाला लैपटॉप मिल सकता है?
    +
    हां, इस बजट में आपको AMD Ryzen 5 या Intel i3/i5 प्रोसेसर वाले लैपटॉप मिल जाते हैं, जो मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस वर्क और बेसिक एडिटिंग के लिए काफी अच्छे होते हैं।
  • इस बजट में कितनी रैम और स्टोरेज सही रहती है?
    +
    ₹50,000 के अंदर कम से कम 8GB रैम और 512GB SSD वाला लैपटॉप लेना बेहतर होता है। अगर आपको ज्यादा काम करना है तो 16GB रैम वाला लैपटॉप और भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है।