क्या आप एक ऐसे गेमिंग लैपटॉप की तलाश में हैं जो प्रदर्शन, विश्वसनीयता और स्टाइल का सही संतुलन प्रदान करे? ASUS ROG (Republic of Gamers) सीरीज दशकों से गेमिंग लैपटॉप बाजार में एक प्रमुख नाम रहा है, जो दमदार प्रदर्शन और नई टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है। चाहे आप एक हार्डकोर गेमर हों या मल्टीमीडिया क्रिएटर, इस सीरीज में आपको बेहतरीन Gaming Laptop मिलते हैं। बता दें कि, ये लैपटॉप न केवल उच्च-प्रदर्शन वाले हार्डवेयर के साथ आते हैं, बल्कि इन्हें खास तौर पर हाई-एंड गेमिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। इनमें एडवांस्ड कूलिंग सिस्टम, उच्च-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, RGB लाइटिंग और मजबूत बिल्ड क्वालिटी शामिल होती है, जो आपके गेमिंग अनुभव को नए स्तर पर ले जा सकते हैं। जहां इसमें मिलने वाली Strix सीरीज अक्सर शानदार प्रदर्शन और वैल्यू के लिए जानी जाती है, तो वहीं Zephyrus वाले मॉडल्स पतले और हल्के डिजाइन के लिए पसंद किए जाते हैं। इनमें आपको विभिन्न प्रोसेसर, कीमत, रैम व स्टोरेज से लैस मॉडल्स मिलते हैं।
नीचे आप आसुस ROG सीरीज के 5 बढ़िया गेमिंग लैपटॉप देख सकते हैं-
ASUS ROG Strix SCAR 18,Intel Core Ultra 9 275HX Gaming Laptop
टूल-लेस डिजाइन और चारों तरफ शानदार RGB लाइट के साथ आने वाला यह आसुस लैपटॉप गेमिंग का मजा दोगुना कर सकता है। यह इंटल कोर अल्ट्रा 9 275HX प्रोसेसर से लैस है, जिसका AI बूस्ट NPU गेमिंग की पावर, स्पीड और परफॉर्मेंस का सही बैलेंस प्रदान करता है। इसमें 18 इंच का 2.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, ताकी आप बड़ी स्क्रीन पर हाई-क्वालिटी विजुअल्स के साथ गेम्स खेल सकें। इस ASUS Gaming Laptop का 240Hz रीफ्रेश रेट और 1200 निट्स की तेज ब्राइटनेस आपको गेमिंग के वक्त स्पीड और ब्राइटनेस के साथ समझौता नहीं करने देते हैं। इसके अलावा, Copilot key के साथ आने वाला बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी कीज़ को आसानी से एक्सेस करने की सुविधा देता है। यह 64GB रैम और 2TB एसएसडी के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको हाई-एंड गेमिंग में बिना रूकावट वाला तेज प्रदर्शन मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ROG Strix SCAR 18
- स्क्रीन साइज- 18 इंच
- कलर- ऑफ ब्लैक
- हार्ड डिस्क साइज- 2 टीबी
- सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 9
- रैम मेमोरी- 64 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- 1080P FHD IR कैमरा, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, ROG इंटेलिजेंट कूलिंग
खूबियां
- शानदार ग्राफिक प्रदर्शन के लिए 24GB GDDR7 का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5090 जीपीयू मिलता है।
- यह स्मार्ट एंपलीफायर टेक्नोलॉजी वाले 4 स्पीकर सिस्टम के साथ आता है, जो जबरदस्त साउंड दे सकते हैं।
- इसका सीमलेस डिजाइन और Anime विज़न आपके गेमिंग सेशन में एक शानदार अनुभव दे सकता है।
कमी
- लैपटॉप को लेकर अभी तक कोई खास समस्या नहीं बताई गई है।
01
ASUS ROG Zephyrus G16,Intel Core Ultra 9 285H Gaming Laptop
यह पावरफुल गेमिंग लैपटॉप अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में आता है, जो इसे अपने साथ कहीं भी ले जाने में आसान बनाता है। वहीं, इसकी खास स्लेस लाइटिंग डिजाइन के साथ मिलने वाली एल्युमीनियम चेसिस मजबूती व स्टाइल दोनों का परफेक्ट बैलेंस देती है। इस आसुस ROG लैपटॉप में भारी कार्यों के दौरान लैपटॉप को ठंडा रखने के लिए थर्मल ग्रिजली लिक्विड मेटल कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें इंटल कोर अल्ट्रा 9 285H प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग के साथ-साथ एडिटिंग, प्रोग्रामिंग जैसे अन्य भारी कार्यों और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। यह 32GB RAM और 2TB SSD स्पेस से लैस है, जिसकी वजह से आपको तेज बूट टाइम, बड़ी फाइलों को स्टोर व तेजी से एक्सेस करने का अनुभव मिल सकता है। गेमिंग के दौरान आपको जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी देने के लिए यह 16.0 इंच वाला 2.5K रिजॉल्यूशन के OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी आपको स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ROG Zephyrus G16
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- कलर- इक्लिप्स ग्रे
- हार्ड डिस्क साइज- 2 टीबी
- सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 9
- रैम मेमोरी- 32 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- 1080P FHD IR कैमरा, ग्लॉसी डिस्प्ले
खूबियां
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के जरिए 0% बैटरी को मात्र 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
- इसमें HDMI, USB, डिस्प्ले, SD कार्ड रीडर जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स मिलते हैं।
- ट्रिपल बैंडल Wi-Fi 7 कनेक्शन और ब्लूटूथ 5.4 गेमिंग के लिए तेज व स्थिर कनेक्शन की सुविधा देते हैं।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों द्वारा किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया गया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASUS ROG Strix G16 (2025), AMD Ryzen 9 8940HX Gaming Laptop
आसुस के इस गेमिंग लैपटॉप में मिलने वाला एएमडी राइज़ेन 9 8940HX प्रोसेसर आपको एक शक्तिशाली गेमिंग अनुभव दे सकता है, जिसमें आपको रूकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसका 1TB एसएसडी स्पेस बड़ी गेमिंग फाइलों को स्टोर करने और उन्हें खोलने में तेजी प्रदान करता है। वहीं, 16GB की रैम इसके बूट टाइम को तेज और शक्तिशाली बनाती है। इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला 16 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 16:10 का एस्पेक्ट रैशिओ आपको स्क्रीन पर देखने का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। यह ASUS Laptop हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने वाले एंटी ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है और इसकी ब्राइटनेस 300 निट्स रहने वाली है। गेमिंग को अधिक रिस्पॉन्सिव बनाने के लिए यह 8GB के डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5050 जीपीयू के साथ आता है। वहीं, अपने स्मार्ट एंपलीफायर टेक्नोलॉजी वाले 2-स्पीकर सिस्टम के साथ यह आपको बढ़िया साउंड अनुभव भी दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ROG Strix G16
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- कलर- इक्लिप्स ग्रे
- हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 9
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, G-Sync
खूबियां
- 90Wh की बैटरी पावर और रेपिड चार्जिंग सपोर्ट आपको बार-बार बैटरी खत्म होने की समस्या से बचा सकता है।
- इसकी ROG इंटेलिजेंट कूलिंग टेक्नोलॉजी भारी गेमिंग के समय लैपटॉप को गर्म होने से बचाती है।
- यह G-Sync टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो गेमिंग में ज्यादा तेज और रिस्पॉन्सिव प्रदर्शन देती है।
कमी
- एक ग्राहक को यह कीमत के हिसाब से पसंद नहीं आया है।
03
ASUS ROG Zephyrus G14,AMD Ryzen 9 270, Gaming Laptop
इस आसुस गेमिंग लैपटॉप में 3K रिजॉल्यूशन और 14 इंच स्क्रीन साइज वाला OLED डिस्प्ले मिलता है, जो गेमिंग के एक्शन सीन को स्पष्टता के साथ पेश करता है। यह 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ विजुअल्स को धुंधला किए बिना चलाने में मदद करता है। वहीं, सिंगल लाइट के साथ आने वाला बैकलिट कीबोर्ड आपके गेम खेलने का मजा दोगुना कर सकता है। इसमें मिलने वाला शक्तिशाली एएमडी राइज़ेन 9 270 प्रोसेसर आपके भारी लोड वाले गेम को भी आसानी से चलाने में सक्षम है और बिना रूकावट वाला पावरफुल प्रदर्शन दे सकता है। इस आसुस ROG गेमिंग लैपटॉप में 16GB RAM के साथ ही फाइलों को तेजी से एक्सेस करने के लिए 1TB SSD दिया गया है, जो गेम्स की परफॉर्मेंस को और भी बेहतर कर सकता है। इसके अलावा, NVIDIA GeForce RTX 5060 वाला डेडेकिटेड जीपीयू आपको गेमिंग के दौरान हाई-क्वालिटी ग्राफिक्स का मजा दे सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ROG Zephyrus G14
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- कलर- इक्लिप्स ग्रे
- हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 9
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- ग्लॉसी डिस्प्ले, ROG इंटेलिजेंट कूलिंग
खूबियां
- शक्तिशाली गेमिंग लैपटॉप होने के बावजूद यह अल्ट्रा स्लिम डिजाइन में आता है।
- 8GB GDDR7 के डेडिकेटेड जीपीयू का टर्बो मोड हाई-एंड ग्राफिक परफॉर्मेंस देता है।
- इसकी ROG NEBULA डिस्प्ले बेहतरीन क्वालिटी, ब्राइटनेस और कलर वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है।
कमी
- एक ग्राहक द्वारा अमेजन से खराब प्रोडक्ट मिलने की शिकायत की गई।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।
04
ASUS ROG Strix G16,Intel Core Ultra 9 275HX Gaming Laptop
आसुस ROG सीरीज के इस गेमिंग लैपटॉप में शक्तिशाली और प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन देने वाला इंटल कोर अल्ट्रा 9 275HX प्रोसेसर मिलता है। इसका इंटल AI बूस्ट NPU परफॉर्मेंस को अधिक तेज और पावरफुल बनाता है। वहीं, 16 इंच का 2.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले अपनी शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए जाना जाता है, जो 240Hz के रीफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 4-ज़ोन RGB लाइट वाला कीबोर्ड दिया गया है, जिसकी Copilot Key आपको गेमिंग के दौरान तेज कंट्रोल सुनिश्चित करती है। ASUS के इस ROG Laptop में बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर करने के लिए 1TB एसएसडी स्पेस दिया गया है। इसके साथ ही लैपटॉप की 32 जीबी रैम गेम्स को बिना अटकाए तेजी के साथ चलाने में मदद करती है। हाई-एंड गेमिंग में शानदार ग्राफिक्स प्रदर्शन के लिए यह 12GB GDDR7 के डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5070 जीपीयू के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- ROG Strix G16
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- कलर- इक्लिप्स ग्रे
- हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
- सीपीयू मॉडल- इंटल कर अल्ट्रा 9
- रैम मेमोरी- 32 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- ROG नेबुला डिस्प्ले, एंटी ग्लेयर स्क्रीन
खूबियां
- इसके 1 टीबी एसएसडी स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर 4TB तक अपग्रेड कर सकते हैं।
- अपनी ROG इंटेलिजेंट कूलिंग के साथ यह हैवी गेमिंग में भी हीटिंग की समस्या से बचा सकता है।
- सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इसमें मल्टीपल पोर्ट्स और WiFi 7 व ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट मिलता है।
कमी
- एक ग्राहक ने अमेजन पर इसकी बिल्ड क्वालिटी से जुड़ी समस्या बताई है।
05
बेस्ट आसुस ROG गेमिंग लैपटॉप मॉडलों की तुलना
वैसे तो इस सीरीज में आने वाले लगभग सभी मॉडल्स हाई-एंड गेमिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं। मगर, फिर भी आप इनकी तुलना करते हुए अपनी गेमिंग जरूरतों और बजट के अनुसार एक सबसे अच्छे विकल्प का चुनाव कर सकते हैं। अपनी जरूरतों के अनुसार सही लैपटॉप लेने पर आपको ज्यादा बेहतर गेमिंग अनुभव मिल सकता है-
गैजेट गली पर ऐसी विभिन्न जानकारियां देखी जा सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।