लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप अपनी किफायती कीमत, हल्के डिजाइन और विश्वसनीय प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ये उन उपयोगकर्ताओं के लिए आदर्श हैं जिन्हें रोजमर्रा के कार्यों, ऑनलाइन पढ़ाई या हल्के बिजनेस से जुड़े काम के लिए एक बढिया लैपटॉप की जरूरत होती है। इनमें आमतौर पर इंटेल कोर या एएमडी राइज़ेन प्रोसेसर, पर्याप्त रैम और तेज एसएसडी स्टोरेज मिलता है, जो मल्टीटास्किंग और तेज बूट टाइम सुनिश्चित करता है। इनकी पोर्टेबिलिटी इसे यात्रा करने वाले छात्रों और पेशेवरों के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती है। ऐसे में आप यहां Lenovo Ideapad Slim 3 सीरीज के 5 शक्तिशाली Laptop देख सकते हैं, जो आपके विभिन्न डिजिटल कार्यों को कुशलता से पूरा कर सकते हैं। कुछ अन्य विशेषताओं की बात करें, तो ये अच्छे विजुअल अनुभव के लिए फुल एचजी डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसकी तेज ब्राइटनेस और रीफ्रेश रेट बढ़िया पिक्चर क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं। इसके अलावा कुछ में बैकलिट कीबोर्ड, एडवांस्ड AI फंक्शन जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
नीचे आप इनके 5 दमदार मॉडल्स पर नजर डाल सकते हैं और अपने लिए एक अच्छा विकल्प चुन सकते हैं-
Lenovo IdeaPad Slim 3, AMD Ryzen 7 8840HS
रोजमर्रा के कामों के साथ अगर आप लैपटॉप पर गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो एएमडी राइज़ेन 7 8840HS प्रोसेसर के साथ आने वाला यह मॉडल अच्छा हो सकता है। इसकी 5.1GHz तक की प्रोसेसर स्पीड गेम ऐप्स के साथ ही मल्टीटास्किंग को कुशल तरीके से संभाल सकती है। यह 15.3 इंच के WUXGA IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जो बेहतरीन रंग, डिटेल और क्वालिटी वाले विजुअल्स प्रदान करता है। इस Lenovo Laptop में हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने के लिए एंटी ग्लेयर स्क्रीन और सूरज की रोशनी में भी बढ़िया चमक बनाए रखने के लिए 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह आपको 24 जीबी तक की बढ़िया रैम और 1TB SSD के साथ मिलता है, जो परफॉर्मेंस को और भी शक्तिशाली व तेज बनाते हैं। इसकी 50Wh वाली बैटरी के जरिए करीब 10 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- एएमडी राइज़ेन 7
- रैम मेमोरी- 24 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटिव रिजॉल्यूशन- 1920 x 1200 पिक्सल
खूबियां
- डॉल्बी ऑडियो से लैस 2W के डुअल स्पीकर शानदार साउंड दे सकते हैं।
- प्राइवेसी शटर के साथ FHD+IR कैमरा और डुअल माइक दिए गए हैं।
- रेपिड चार्ज के साथ इसे 15 मिनट में 2 घंटे तक के लिए चार्ज किया जा सकता है।
कमी
- साउंड क्वालिटी को लेकर कुछ ग्राहकों ने शिकायत की है।
01
Lenovo IdeaPad Slim 3, 12th Gen Intel Core i5-12450H
लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 सीरीज के इस लैपटॉप में 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसकी 250 निट्स ब्राइटनेस आपको बढ़िया चमक के साथ विजुअल्स प्रदान करती है। यह 12वीं जेनरेशन वाले इंटल कोर i5-12450H प्रोसेसर के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग से लेकर प्रोडक्टिविटी और मनोरंजन के लिए तेज प्रतिक्रिया वाला प्रदर्शन देता है। इसमें मिलने वाली एंटी ग्लेयर कोटिंग हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करके आपको लंबे स्क्रीन टाइम में आरामदायक अनुभव देती है। वहीं, इस Lenovo आइडियापैड लैपटॉप में 1.5W x 2 स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जो बढ़िया साउंड देने वाली डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसका Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट आपको तेज और स्टेबल कनेक्शन की सुविधा देता है। यह अपने साथ कहीं भी आराम से लेस जाने के लिए स्लीक और पोर्टेबल डिजाइन में आता है।
स्पेसफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बिल्ट-इन माइक्रोफोन
- पोर्ट्स की संख्या- 4
- प्रोसेसर स्पीड- 2 GHz
खूबियां
- यह स्मार्ट पावर फीचर के साथ अडाप्टिव प्रदर्शन देने में सक्षम है।
- प्राइवेसी के लिहाज से इसमें 2-इन-1 फिंगरप्रिंट सेंसर लॉग इन मिलता है।
- इमर्सिव अनुभव के लिए यह यूजर फेसिंग स्पीकर के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों द्वारा डिस्प्ले पर काले धब्बे दिखाई पड़ने की शिकायत की गई।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo Ideapad Slim 3 AMD Ryzen 5 7520U
यह लेनोवो लैपटॉप तेज बूट टाइम, स्मूद और रिस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस के लिए 16 जीबी RAM और 512 जीबी SSD स्पेस के साथ आता है। इसका 4 तरफ नैरो बैजल वाला पतला और हल्का डिजाइन इसे पोर्टेबिलटी के लिए बढ़िया बनाता है। इस Lenovo Ideapad लैपटॉप में बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है और साथ ही इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए आई केयर टेक्नोलॉजी भी दी गई है। एएमडी राइज़ेन 5 7520U प्रोसेसर से लैस इस लेनोवो लैपटॉप में छात्र, बिजनेस करने वाले लोग अपने सामान्य डिजिटल कार्यों को बिना रूकावट कर सकते हैं। इसमें 250 निट्स ब्राइटनेस और एंटी ग्लेयर कोटिंग वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो आंखों पर ज़ोर डाले बिना बढ़िया चमक के साथ शानदार विजुअल्स पेश करता है। यह लेनोवो Aware के स्मार्ट लर्निंग फीचर के साथ आता है, जो छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है।
स्पेसफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- मेमोरी कार्ड स्लॉट, एचडी ऑडियो
- प्रोसेसर काउंट- 4
- बैटरी लाइफ- 12 घंटा
खूबियां
- इसमें फिक्स्ड फोकस और प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला 720p HD कैमरा मिलता है।
- मल्टी-कनेक्टिविटी के लिए 3 USB, 1 HDMI, 1 डिस्प्ले पोर्ट, 1 हेडफोन जैक और 1 कार्ड रीडर दिया गया है।
- इसका मिलिट्री ग्रेड वाली मजबूती इसे यात्राओं से होने वाले छोटे-मोटे नुकसान से सुरक्षित रखती है।
कमी
- कुछ लोगों ने लैपटॉप के मदरबोर्ड से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
03
Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i5-13420H
हल्के और पतले डिजाइन में आने वाला यह लेनोवो लैपटॉप घर से लेकर अपने साथ कहीं भी बाहर ले जाने में आसान रहने वाला है। यह बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है और इसमें टूट-फूट को रोकने के लिए ऊपर की तरफ एल्युमीनियम कवर दिया गया है। इसका WUXGA IPS टेकनोलॉजी वाला 15.3 इंच डिस्प्ले 1920x1200 रिजॉल्यूशन वाला स्पष्ट विजुअल्स देता है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 300 निट्स है और साथ ही इसे लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है। इसमें 16GB RAM के साथ 512GB SSD स्पेस मिलता है, जिसे आप 1TB तक एक्सपेंड भी कर सकते हैं। यह आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर के साथ एक कुशल और तेज प्रदर्शन देता है, जो कि रोजमर्रा के डिजिटल कामों को करने के लिए अच्छा रहने वाला है।
स्पेसफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
- पोर्ट्स की संख्या- 7
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
खूबियां
- वीडियो कॉलिंग के लिए FHD कैमरा और डुअल ऐरे माइक्रोफोन मिलते हैं।
- रेपिड चार्ज बूस्ट बैटरी को 15 मिनट में 2 घंटे तक के लिए चार्ज कर सकता है।
- 90% एक्टिव एरिया रैशिओ पूरी स्क्रीन पर देखने का अनुभव देता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने बैटरी लाइफ को लेकर शिकायत की है।
04
Lenovo IdeaPad Slim 3, Intel Core 5 210H Laptop
इस लेनोवो लैपटॉप में 14वीं जेनरेशन का इंटल कोर 5-210H प्रोसेसर दिया गया है, जो 4.8GHz तक की स्पीड के साथ पढ़ाई, बिजनेस और प्रोडक्टिव जैसे अलग-अलग कामों को बिना रूकावट करने का अनुभव दे सकता है। यह लैग फ्री और स्मूद प्रदर्शन देने के लिए 16 जीबी रैम व 512 जीबी एसएसडी के साथ आता है, जिसे जरूरत पड़ने पर 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका प्राइवेसी शटर वाला FHD कैमरा और बिल्ट-इन डुअल ऐरे माइक्रोफोन आपको स्पष्ट क्वालिटी वाली वीडियो कॉलिंग की सुविधा देते हैं। Lenovo के इस Laptop में फेस आईडी से खुलने वाला स्मार्ट लॉग इन फंक्शन दिया गया है। वहीं, 15.3" वाली एंटी ग्लेयर स्क्रीन आंखों पर ज्यादा ज़ोर डाले बिना आपको लंबे स्क्रीन टाइम में आराम से काम करने की सुविधा देती है। यह अपने रेपिड चार्ज बूस्ट के साथ बैटरी को 15 मिनट में 2 घंटे तक के प्लेबैक के लिए चार्ज कर सकता है।
स्पेसफिकेशन्स
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- इंटल कोर 5
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो
- मेमोरी स्पीड- 4800 MHz
- बैटरी लाइफ- 15 घंटा
खूबियां
- बेहतरीन साउंड देने के लिए यह डॉल्बी ऑडियो वाले डुअल स्पीकर्स के साथ आता है।
- USB, HDMI, डिस्प्ले और SD कार्ड रीडर जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स मिलते हैं।
- यह वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.2 के जरिए तेज और स्थिर कनेक्शन की सुविधा देता है।
कमी
- कुछ लोगों द्वारा बैटरी लाइफ से जुड़ी समस्या बताई गई है।
05
बेस्ट लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप मॉडलों की तुलना
वर्तमान में आइडियापैड स्लिम 3 सीरीज में विभिन्न Lenovo Laptop मौजूद हैं। ये सभी अलग-अलग प्रोसेसर, कीमत, रैम, स्टोरेज और अन्य सुविधाओं के साथ आते हैं। ऐसे में आप अपने बजट और काम करने की जरूरत के अनुसार एक अच्छा मॉडल इस सीरीज से चुन सकते हैं-
गैजेट गली पर ऐसी ही अन्य जानकारियां देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।