आसुस एक ऐसा ब्रांड है, जो भारतीय बाजार में अपनी विश्वसनीयता और कई बजट-अनुकूल विकल्पों के लिए जाना जाता है। इसके पास लैपटॉप की विभिन्न सीरीज देखने को मिलती हैं, और इन्हीं में से एक है आसुस Vivobook 15। यह एक ऐसी सीरीज है, जिसमें छात्रों, फ्रीलांसर या फिर रोजमर्रा के डिजिटल कामों को करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन लैपटॉप मिलते हैं। हम आपके लिए इसी सीरीज के कुछ बढ़िया ASUS Laptops लेकर आए हैं, जिनमें आपको पोर्टेबिलटी, बजट और परफॉर्मेंस का सही संतुलन मिल सकता है। इस सीरीज के लैपटॉप इंटल कोर और एएमडी राइज़ेन दोनों प्रोसेसर के साथ आते हैं। वहीं, ये अक्सर अपने हल्के और पतले डिजाइन के लिए जाने जाते हैं जो इन्हें उन यूजर्स के लिए अच्छा बनाता है जो अक्सर लैपटॉप को अपने साथ बाहर लेकर जाते हैं। इसके अलावा ये लैपटॉप बेहतरी डिस्प्ले क्वालिटी, एक आदर्श बैटरी लाइफ और सुविधाजनक कनेक्टिविटी विकल्पों से लैस होते हैं। आप अपने उपयोग के आधार पर एक सही प्रोसेसर, कीमत, रैम, स्टोरेज आदि के साथ आने वाला आसुस वीवोबुक 15 लैपटॉप ले सकते हैं।
नीचे आप इनके 5 बढ़िया लैपटॉप मॉडल्स देख सकते हैं-
ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen 13420H
इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर से लैस इस आसुस वीवोबुक 15 लैपटॉप में सामान्य डिजिटल कार्यों के साथ ही हल्की-फुल्की गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़ काम किए जा सकते हैं। यह 15.6 इंच वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जो 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ विजुअल्स को ब्लर किए बिना बेहतर गति प्रदान करता है। वहीं, घर के अंदर से लेकर बाहर तक की तेज रोशनी में स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से देखने के लिए इसमें 250 निट्स का ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। जोड़-घटाने के कामों से लेकर कम रोशनी में आसानी से टाइपिंग करने के लिए यह बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड के साथ आता है, जिसमें न्यूमैरिक पैड भी दिया गया है। इसके अलावा यह i5 Laptop प्राइवेसी शटर वाले 720p HD कैमरा के साथ आता है और वीडियो कॉलिंग में साफ ऑडियो देने वाले बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड ड्राइव साइज- 512 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- वीडियो प्रोसेसर- इंटेल
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI
- पोर्ट्स की संख्या- 6
- प्रोसेसर स्पीड- 2.1 GHz
खूबियां
- आसान कनेक्टिविटी के लिए 3 USB, 1 HDMI और 1 ऑडियो जैक मिलता है।
- पतले किनारों वाला नेनो ऐज डिस्प्ले देखने का आरामदायक अनुभव देता है।
- इसकी स्क्रीन को 180 डिग्री तक आराम से झुकाया जा सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहक बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
- कुछ लोगों को साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
01
ASUS Vivobook 15, 15.6" FHD (1920 x 1080), Intel Core i3-1315U
इस आसुस लैपटॉप में मिलने वाली 16 जीबी RAM के साथ आप तेज बूट टाइम वाला स्मूद प्रदर्शन पा सकते हैं। वहीं, बड़ी फाइलों को स्टोर करने से लेकर उन्हें आसानी से एक्सेस करने के लिए 512 GB एसएसजडी दी गई है। यह आसुस का बजट लैपटॉप इंटल कोर i3-1315U प्रोसेसर से लैस है, जो पढ़ाई या फिर रोजमर्रा के सामान्य कार्यों के लिए अच्छा हो सकता है। इसका फुल एचडी डिस्प्ले 15.6 इंच स्क्रीन साइज में आता है, जिसपर 1920 x 1080 रिजॉल्यूशन वाले स्पष्ट विजुअल्स देखे जा सकते हैं। यह ASUS Vivobook लैपटॉप 250 निट्स की ब्राइटनेस और 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको एक बेहतरीन चमक और स्मूद स्पीड वाले विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें मिलने वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड कम रोशनी में भी आसानी से टाइप करने का अनुभव देता है और साथ ही न्यूमैरिक कीपैड के जरिए कैलकुलेशन से जुड़े काम आसानी से किए जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड ड्राइव साइज- 512 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- वीडियो प्रोसेसर- इंटेल
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, HDMI, USB
- पोर्ट्स की संख्या- 7
- प्रोसेसर स्पीड- 1.2 GHz
खूबियां
- इसका एर्गोसेंस कीबोर्ड टाइपिंग का आसान अनुभव दे सकता है।
- फास्ट चार्जिंग के साथ बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
- यह पोर्टेबल और बेहतरीन हल्के डिजाइन में आता है।
कमी
- कुछ लोग खराब साउंड क्वालिटी की शिकायत करते हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
ASUS Vivobook 15, Intel Core i3 13th Gen 1315U
आसुस वीवोबुक 15 सीरीज का यह लैपटॉप 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाले FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 45% NTSC कलर गैमट शानदार रंगों वाले विजुअल्स प्रदान करता है। वहीं, डिस्प्ले में 250 निट्स की ब्राइटनेस और 60Hz रीफ्रेश रेट भी मिलता है, जो पिक्चर क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाते हैं। यह बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड के साथ आता है, ताकी आप कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग कर सकें। इसके अलावा कीबोर्ड का एर्गोसेंस फंक्शन कुंजियों को हल्का दबाने पर भी आसानी से काम करने में मदद करता है। इसमें मिलने वाली 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i3-1315U प्रोसेसर हल्के डिजिटल कामों को आसानी से संभाल सकता है। लैपटॉप में बेहतर प्रदर्शन के लिए 12GB RAM के साथ ही 512GB SSD स्टोरेज भी दिया गया है। इस आसुस लैपटॉप में मल्टी-कनेक्टिविटी के लिए 4 USB, 1 HDMI और 1 ऑडियो जैक भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड ड्राइव साइज- 512 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- वीडियो प्रोसेसर- इंटेल
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, WiFi
- पोर्ट्स की संख्या- 7
- प्रोसेसर स्पीड- 1.2 GHz
खूबियां
- फास्ट चार्जिंग सपोर्ट 49 मिनट में बैटरी को 60% तक चार्ज कर सकता है।
- इसके 720p HD कैमरा में प्राइवेसी शटर की सुविधा भी दी गई है।
- हानिकारक ब्लू लाइट से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी साउंड और डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई।
03
ASUS Vivobook 15, Smartchoice, AMD Ryzen 7 5825U
यह आसुस वीवोबुक लैपटॉप एएमडी राइज़ेन 7 5825U प्रोसेसर के साथ आता है, जो कि रोजमर्रा के कामों से लेकर गेमिंग और मल्टीटास्किंग तक में बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। इसका 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्पेस आपको बेहतरीन स्पीड और परफॉर्मेंस के साथ ही आसान स्टोरेज की सुविधा देता है। वहीं, इस ASUS Laptop में आंखों पर हानिकारक ब्लू लाइट का असर कम करने के लिए एंटी ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है। यह 15.6 इंच स्क्रीन साइज में आता है और अपने 60Hz रीफ्रेश रेट के जरिए विजुअल्स की स्पीड को आसानी से संभालते हुए उन्हें ब्लर होने से बचाता है। इसमें शानदार रंगों के लिए 45% NTSC कलर गैमट और चमक के लिए 250 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह इंटीग्रेटेज AMD रेडिऑन ग्राफिक्स के जरिए एक बेहतरीन ग्राफिस प्रदर्शन देने का भी काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड ड्राइव साइज- 512 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- वीडियो प्रोसेसर- एएमडी
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, WiFi
- पोर्ट्स की संख्या- 7
- प्रोसेसर स्पीड- 2 GHz
खूबियां
- 7 मल्टी-कनेक्टिविटी पोर्ट्स के जरिए डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।
- एर्गोसेंस कीबोर्ड में बेहतर उछाल वाली कुंजियों के साथ आसान टाइपिंग की जा सकती है।
- लैपटॉप में हीटिंग को रोकने के लिए ऐरोडायनमिक आइसब्लेड्स दी गई हैं।
कमी
- ऑडियो क्वालिटी को लेकर कुछ ग्राहकों ने शिकायत की है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04
ASUS Vivobook 15,13th Gen,Intel Core i7-13620H
परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलटी के साथ ही बेहतरीन विजुअल अनुभव देने के लिए इस आसुस लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। इसका 60Hz रीफ्रेश रेट, 250 निट्स ब्राइटनेस और 45% NTSC कलर गैमट जैसे फीचर्स पिक्चर को बेहतरीन रंग, चमक व गति के साथ प्रदर्शित करते हैं। यह एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है, ताकी लंबे स्क्रीन टाइम में आंखों पर ब्लू लाइट का प्रभाव कम हो। इसमें न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड भी दिया गया है, जिसकी वजह से आपको टाइपिंग का एक आसान और आरामदायक अनुभव मिल कता है। इस आसुस वीवोबुक 15 में 16 जीबी RAM के साथ 1TB एसएसडी दी गई है, जो लैपटॉप के प्रदर्शन को बेहतर करने के साथ ही बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर और खोलने की सुविधा देते हैं। यह 42WHrs की शक्तिशाली बैटरी के साथ आता है, जिसे कम समय में तेजी से चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- हार्ड ड्राइव साइज- 1 टीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- वीडियो प्रोसेसर- इंटेल
- डिस्प्ले टाइप- एलईडी
- नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, WiFi
- पोर्ट्स की संख्या- 7
- प्रोसेसर स्पीड- 2.4 GHz
खूबियां
- इसमें स्क्रीन को पूरा खोलने के लिए 180 डिग्री का ले-फ्लैट हिंज मिलता है।
- यह प्राइवेसी शटर वाले 720p HD कैमरा के साथ आता है।
- आइसकूल थर्मल सॉल्यूशन लैपटॉप में हीटिंग की समस्या रोकता है।
कमी
- कुछ लोगों ने कंपैटिबिलटी से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
05
बेस्ट आसुस वीवोबुक 15 लैपटॉप मॉडल्स की तुलना
ASUS Vivobook 15 के विभिन्न मॉडल्स अपनी विशेष खूबियों और प्रदर्शन के लिए बढ़िया माने जाते हैं। सभी मॉडल्स परफॉर्मेंस के मामले में अच्छे रहने वाले हैं, बशर्ते काम के अनुसार सही मॉडल चुना गया हो। ऐसे में आप इन लैपटॉप की तुलना को देखते हुए अपने लिए एक सही मॉडल का चयन कर सकते हैं-
गैजेट गली में ऐसी अन्य डिवाइसों की जानकारी देखी जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।