HP Omnibook के इन Laptops में मिलेगा परफॉर्मेंस और पोर्टेबिलटी का बेजोड़ तालमेल!

क्या आप एक ऐसे लैपटॉप की तलाश में हैं जो प्रदर्शन, पोर्टेबिलिटी और डिजाइन तीनों में शानदार हो? HP Omnibook सीरीज इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है। आप यहां इसके कुछ बेहतरीन मॉडलों के साथ ही उनके फीचर्स से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं, और अपने लिए एक शक्तिशाली विकल्प भी चुन सकते हैं।
एचपी ओमनीबुक के बढ़िया लैपटॉप विकल्प
एचपी ओमनीबुक के बढ़िया लैपटॉप विकल्प

ओमनीबुक एचपी की प्रीमियम, पतली और हल्की सीरीज है जो उच्च प्रदर्शन और शानदार पोर्टेबिलिटी के लिए डिजाइन की गई है। यह उन उपयोगकर्ताओं को टार्गेट करता है जिन्हें चलते-फिरते काम करने, क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स को संभालने या केवल एक शक्तिशाली और स्टाइलिश डिवाइस की जरूरत होती है। इसकी खासियत में नए प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और एचपी की विश्वसनीय बिल्ड क्वालिटी शामिल है। अगर आपको भी इन्हीं फीचरों से भरपूर एक बेहतरीन मॉडल की तलाश है, तो Omnibook सीरीज वाले HP Laptop आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं। हमने यहां पर अलग-अलग प्रोसेसर से लैस मॉडलों को शामिल किया है, जिनमें 16GB रैम से लेकर 1TB तक एसएसडी स्टोरेज मिलता है। एचपी ओमनीबुक एक ऐसी सीरीज है, जिसमें सामान्य यूजर्स से लेकर छात्रों, पेशेवरों, और क्रिएटिव काम करने वालों तक के लिए विकल्प मिल जाते हैं। इसी वजह से आधुनिक यूजर्स इसे पसंद करते हैं, और अक्सर इसका शक्तिशाली प्रदर्शन उनके कामों को तेज व आसान भी बनाता है।

आप भी अपने लिए नीचे 5 बढ़िया एचपी ओमनीबुक लैपटॉप देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP OmniBook 3 AMD Ryzen AI 5 340 Next Gen AI Laptop

    इस एचपी ओमनीबुक में एएमडी राइज़ेन AI 5 340 प्रोसेसर मिलता है, जो 4.8 GHz तक की अधिकतम बूस्ट क्लॉक के साथ रोजमर्रा के कामों को एडवांस्ड तरीके से संभाल सकता है। यह 16 जीबी रैम से लैस है, जिसके साथ अधिक बेहतर प्रदर्शन का अनुभव मिल सकता है। वहीं, 512 GB SSD फाइलों को तेजी से खोलना और आसानी से स्टोर करना सुनिश्चित करता है। इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन वाला 15.6 इंच का डाइग्नल डिस्प्ले दिया गया है, जो आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव से बचाने के लिए एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है। इसकी 250 निट्स ब्राइटनेस और 62.5% sRGB सपोर्ट स्क्रीन पर शानदार चमक व रंगों वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है। इसके अलावा AMD Radeon 840M इंटीग्रेटेड जीपीयू ग्राफिक्स की क्वालिटी और प्रदर्शन को बेहतर बनाता है। यह एक ऐसा लैपटॉप है, जिसमें सीपीयू और जीपीयू के लोड को एडवांस्ड तरीके से संभालने वाला डेडिकेटेड AI इंजन मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- 15-fn0007AU
    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- Ryzen AI
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • 10 घंटे तक का लंबा बैकअप और एचपी फास्ट चार्ज बैटरी लाइफ को लंबा बनाता है।
    • Copilot+ के साथ चीजों को तेजी से क्रिएट और ऑर्गनाइज किया जा सकता है।
    • इसमें फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड और एचपी ट्रू विजन 1080p FHD कैमरा मिलता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • HP Omnibook 5 OLED (Previously Pavilion), Snapdragon X Processor

    एचपी ओमनीबुक सीरीज का यह लैपटॉप 16 इंच की बड़ी OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 2K रिजॉल्यूशन आपको शानदार पिक्चर क्वालिटी का अनुभव दे सकता है। इसमें 0.2 ms के तेज रिस्पॉन्स टाइम और ब्राइटव्यू फीचर के साथ आप तेज व चमकदार विजुअल्स देख सकते हैं। इस HP Laptop में माइक्रो-ऐड डिस्प्ले के साथ 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, जो बाहर की तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक को कम होने से बचाती है। यह क्वालकॉम एड्रेनो जीपीयू के साथ आता है, जो ग्राफिक्स की क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाने का काम करता है। इसका स्नैपड्रैगन X X1-26-100 प्रोसेसर अपने तेज और स्मार्ट AI प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जो आपके काम को बिना किसी रूकावट के तेजी से करने की अनुमति देता है। वहीं, 16 जीबी रैम और 1 TB एसएसडी के साथ आप अधिक तेज, स्मूद और शक्तिशाली प्रदर्शन का अनुभव ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- एचपी ओमनीबुक 5
    • स्क्रीन साइज- 40.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
    • सीपीयू मॉडल- स्नैड्रैगन X
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- AI असिस्टेंट, फास्ट चार्ज
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसका हल्का वजन और एल्युमीनियम चेसिस पोर्टेबिलटी को आसान व मजबूत बनाती है।
    • डुअल स्पीकर, FHD कैमरा और बिल्ट-इन माइक के साथ वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
    • क्वालकॉम फास्ट कनेक्ट के साथ तेज वायरलेस कनेक्टिविटी का लाभ लिया जा सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक डिस्प्ले की विश्वसनीयता से जुड़ी समस्याएं बताते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP OmniBook X Laptop, Snapdragon X Elite X1E-78-100

    यह एचपी ओमनीबुक अपने फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड और क्वालकॉम फास्ट कनेक्ट जैसी कई शानदार सुविधाओं के लिए जाना जाता है, जो काम में तेजी ला सकता है। इसमें आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने और एक गेम-चेंजर प्रदर्शन देने वाला स्नैपड्रैगन X Elite X1E-78-100 प्रोसेसर मिलता है, जो काम हो या मनोरंजन दोनों में बेहतरीन साबित हो सकता है। यह 2.2K रिजॉल्यूशन वाला एचपी टच स्क्रीन लैपटॉप है, यानी इसे कीबोर्ड और माउस के साथ-साथ सीधा स्क्रीन से भी ऑपरेट किया जा सकता है। इसका स्क्रीन साइज 14 इंच है और यह 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ स्पष्ट, गहरे और चमक से भरे विजुअल्स दे सकता है। तेज मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 16 GB RAM दी गई है और साथ ही आपकी बड़ी फाइलों को स्टोर व तेजी से एक्सेस करने के लिए यह 1 TB एसएसडी के साथ आता है। इसमें मिलने वाला एचपी फास्ट चार्ज बैटरी को 45 मिनट के अंदर 0-50% तक चार्ज कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- 14-fe0121QU
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
    • सीपीयू मॉडल- स्नैड्रैगन
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • बिल्ट-इन क्वालकॉम AI इंजन प्रदर्शन को अधिक तेज और प्रतिक्रियाशील बनाता है।
    • यह करीब 26 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ के साथ आता है।
    • डेडिकेटेड AI एक्सलरेटर के जरिए एआई ऐप्स को तेजी से चलाया जा सकता है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने अमेजन पर कस्टूमर सर्विस से जुड़ी शिकायत की है।
    03
  • HP OmniBook 7 OLED (Previously Pavilion Plus) Backlit AI Laptop

    एचपी ओमनीबुक सीरीज वाले इस लैपटॉप में टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी से लैस इंटल कोर अल्ट्रा 5 225H प्रोसेसर मिलता है, जो स्मूद और फास्ट मल्टीटास्किंग वाला प्रदर्शन दे सकता है। इसका एसएसडी स्टोरेज 1 TB का है, जिस वजह से आप बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर कर सकते हैं और उन्हें तेजी से एक्सेस भी किया जा सकता है। अधिक तेज व स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए यह 16 जीबी रैम के साथ आता है, जो प्रदर्शन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह HP Omnibook ब्राइटव्यू स्क्रीन वाले 3K ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका आकार 14 इंच रहने वाला है। इसमें 48-120 Hz का वैरिएबल रीफ्रेश रेट मिलता है, जो विभिन्न गति के साथ विजुअल्स को बेहतर स्पीड के साथ पेश करता है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 400 निट्स है और लो ब्लू लाइट आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को भी कम करती है। इसके अलावा Intel Arc 130T जीपीयू के साथ बेहतरीन ग्राफिक्स प्रदर्शन मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- ओमनीबुक 7
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 टीबी
    • सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, माइक्रो ऐज डिस्प्ले
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • बेहतरीन साउंड देने के लिए यह DTS:X अल्ट्रा ऑडियो वाले डुअल स्पीकर्स के साथ आता है।
    • 13 TOPS तक के साथ डेडिकेटेड AI इंजन प्रदर्शन को अधिक तेज बनाने का काम करता है।
    • Poly कैमरा प्रो के साथ लाइवस्ट्रीमिंग या वीडियो कॉलिंग में बढ़िया क्वालिटी मिल सकती है।

    कमी

    • एक ग्राहक कीमत के हिसाब से सही फीचर्स ना मिलने से असंतुष्ट।

    अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    04
  • HP OmniBook 5 Metallic(Previously Pavilion) 13th Gen Intel Core i5 1334U

    यह 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ आता है, जो शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ तेज बूट टाइम और प्रतिक्रिया देने का काम करते हैं। इस एचपी ओमनीबुक का इंटल आइरिस Xᵉ जीपीयू क्रिस्टल क्लीयर विजुअल्स और बेहतरीन डिटेल्स प्रदान करता है। इसमें 2K एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले दिया गया है, जो 16 इंच स्क्रीन साइज में आता है और आपको शार्प व असली जैसे दिखने वाले विजुअल्स दे सकता है। यह 300 निट्स ब्राइटनेस और अल्ट्रा-वाइड व्यू एंगल के साथ देखने का बेहतरीन अनुभव दे सकता है। इसका 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5 1334U प्रोसेसर अपने मजबूत प्रदर्शन के साथ आपके रोजमर्रा के सामान्य डिजिटल कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें सेंटर स्टेज वाला एचपी ट्रू विजन 1080p FHD कैमरा और टेंपोरल नॉइज रिडक्शन वाले डुअल माइक दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- ओमनीबुक 5
    • स्क्रीन साइज- 40.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एंटी ग्लेयर कोटिंग
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ आपको तेज व स्थिर वायरलेस कनेक्शन मिल सकता है।
    • कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग के लिए यह फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है।
    • 13 घंटे तक की लंबी बैटरी लाइफ के साथ एचपी फास्ट चार्ज सपोर्ट भी दिया गया है।

    कमी

    • एक ग्राहक को लैपटॉप में वॉरंटी से जुड़ी समस्या आई है।
    05

बेस्ट एचपी ओमनीबुक लैपटॉप मॉडलों की तुलना

सही ओमनीबुक चुनना आपकी व्यक्तिगत या व्यावसायिक आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। क्या आपको अत्यधिक ग्राफिक-गहन कार्यों के लिए एक शक्तिशाली प्रोसेसर की आवश्यकता है? क्या आप एक छात्र हैं जिसे लंबी बैटरी लाइफ और हल्का डिजाइन वाला Laptop चाहिए? या आप एक पेशेवर हैं जिसे सुरक्षा सुविधाओं और मजबूत निर्माण की आवश्यकता है? इन्हीं विभिन्न जरूरतों के हिसाब से आप एक सही प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और अन्य सुविधाओं वाला मॉडल चुन सकते हैं-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम व स्टोरेज

अन्य सुविधाएं

HP OmniBook 3

एएमडी राइज़ेन AI 5 340

16 जीबी, 512 जीबी

डेडिकेटेड AI इंजन, AI टूल्स, कोपाइल+PC

HP Omnibook 5

स्नैपड्रैगन X X1-26-100

16 जीबी, 1 TB

2K OLED डिस्प्ले, मैटेलिक बॉडी, अल्ट्रा स्लिम

HP OmniBook X Laptop

स्नैपड्रैगन X Elite X1E-78-100

16 जीबी और 1 टीबी

बिल्ट-इन क्वालकॉम AI इंजन, विंडोज स्टूडियो इफेक्ट्स

HP OmniBook 7

इंटल कोर अल्ट्रा 5 255H

16 जीबी, 1 TB

AI प्रदर्शन, 3K ओएलईडी डिस्प्ले, टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी

HP OmniBook 5

13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5 1334U

16 जीबी, 512 जीबी

डेडिकेटेड कोपाइलट कुंजी, 2K डिस्प्ले

गैजेट गली में आप अन्य डिवाइसों की जानकारी भी देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एचपी ओमनीबुक लैपटॉप किसके लिए सबसे अच्छा है?
    +
    एचपी ओमनीबुक लैपटॉप उन पेशेवरों, छात्रों और क्रिएटिव व्यक्तियों के लिए सबसे अच्छा है जिन्हें एक पतला, हल्का, शक्तिशाली और पोर्टेबल डिवाइस चाहिए जो दैनिक कार्यों, मल्टीटास्किंग और हल्के से मध्यम ग्राफिक वर्क को आसानी से संभाल सके।
  • क्या एचपी ओमनीबुक गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    एचपी ओमनीबुक हल्के गेमिंग और कैज़ुअल गेमिंग के लिए अच्छा है, लेकिन यह समर्पित गेमिंग लैपटॉप नहीं है। इसमें आमतौर पर एकीकृत ग्राफिक्स होते हैं, जो AAA गेम्स को उच्च सेटिंग्स पर चलाने के लिए पर्याप्त नहीं होते हैं।
  • एचपी ओमनीबुक की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    एचपी ओमनीबुक मॉडल के आधार पर बैटरी लाइफ भिन्न होती है, लेकिन कई मॉडलों में 10-15 घंटे तक की उत्कृष्ट बैटरी लाइफ होती है, जिससे वे पूरे दिन के उपयोग के लिए आदर्श बन जाते हैं।