छात्रों के लिए लैपटॉप चुनते समय, स्क्रीन का आकार अक्सर एक बड़ी दुविधा पैदा करता है। क्या एक छोटा, पोर्टेबल लैपटॉप बेहतर है जो आसानी से बैकपैक में फिट हो जाए, या एक बड़ी स्क्रीन जो मल्टीटास्किंग और लंबे स्टडी सेशन के लिए अधिक आरामदायक हो? अगर आप भी इस असमंजस में हैं, तो यहां इसका जवाब मिल सकता है। बता दें कि, Student Laptops के लिए 13 से 14 इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये कॉलेज या स्कूल ले जाने के लिए पोर्टेबिलटी, वजन और स्क्रीन स्पेस का बढ़िया संतुलन प्रदान करते हैं। ये आपके बैकपैक में आराम से फिट हो सकते हैं और साथ ही क्लासरूम की छोटी डेस्क पर भी आसानी से रखे जा सकते हैं। हालांकी, जो छात्र अक्सर अपना लैपटॉप साथ नहीं ले जाते और इंजीनियरिंग, गेमिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए बड़ा स्क्रीन स्पेस चाहते हैं, तो वे अपने लिए 15 से 16 इंच वाले मॉडल्स भी देख सकते हैं। यहां हमने कुछ ऐसे ही आदर्श स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप शामिल किए हैं, जो छात्रों के लिए अच्छे हो सकते हैं।
आखिर Student Laptop के लिए कौन-सा स्क्रीन साइज सबसे बेहतर है? विकल्पों से जानें

जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।
Apple 2026 MacBook Neo 13" Laptop
13 इंच के स्क्रीन साइज में आने वाला यह लैपटॉप प्रीमियम ब्रांड Apple का है, जो पोर्टेबिलटी के लिहाज से बढ़िया हो सकता है। यह टिकाऊ एल्युमीनियम डिजाइन में आता है और इसमें 16 घंटे तक चलने वाली लंबी बैटरी लाइफ मिलता है। इसका A18 प्रो चिप AI और एप्पल इंटेलिजेंस के लिए बनाया गया है, जो प्रदर्शन को तेज, स्मूद और शक्तिशाली बनाता है। इस MacBook में 13 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलती है, जिसपर स्पष्ट क्वालिटी और बेहतरीन रंग वाले विजुअल्स देखने को मिलते हैं। इसमें सिल्वर, ब्लश, सिटरस और इंडिगो कलर-कॉर्डिनेटेड कीबोर्ड दिया गया है, जो आपको एक शानदार टाइपिंग अनुभव दे सकता है। यह 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ बाहरी परिवेश में भी स्क्रीन की चमक बनाए रखने में सक्षम है और 2408x1506 रिजॉल्यूशन के साथ क्रिस्प पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- मॉडल नाम- MacBook Neo
- स्क्रीन साइज- 13 इंच
- सीपीयू मॉडल- एप्पल A18 Pro
- रैम मेमोरी- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OS
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- सीपीयू स्पीड- 1 GHz
खूबियां
- इसमें 1080p फेसटाइम एचडी कैमरा, डुअल माइक और दो साइड-फायरिंग स्पीकर्स मिलते हैं।
- बिल्ट-इन एंटीवायरस सुरक्षा और मुफ्त सॉफ्टवेयर अपडेट लैपटॉप को सुचारू और सुरक्षित रूप से चलाने में मदद करते हैं।
- टच आईडी लैपटॉप को अनलॉक करने, ऐप्स और साइटों में साइन इन करने या अन्य के लिए फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
01Primebook 2 Pro 2026 (New Launch)
अगर आपको एक बजट लैपटॉप की तलाश है, तो 14.1 इंच स्क्रीन साइज वाला यह विकल्प अच्छा हो सकता है। यह मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे बेहतर प्रदर्शन, सुचारू मल्टीटास्किंग, तेज ऐप लॉन्च और पूरे दिन कुशल प्रतिक्रिया के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी UFS स्टोरेज मिलता है, ताकी आप मल्टीपल ऐप्स पर काम करने के साथ ही फाइलों को स्टोर कर सकें और लैपटॉप अच्छी तरह से काम करता रहे। इस Laptop For Student की बैटरी करीब 14 घंटे तक चल सकती है। वहीं, यह 14.1 इंच के फुल एचडी एंटी ग्लेयर IPS डिस्प्ले के साथ आता है, जो बेहतरीन विजुअल्स, रंग और देखने के एंगल के साथ ही शानदार व्यूइंग अनुभव दे सकता है। बाहरी उपकरणों को आसानी से जोड़ने के लिए इसमें 3 यूएसबी पोर्ट्स, एक Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, एक 3.5mm का ऑडियो जैक और साथ ही डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Primebook
- मॉडल नाम- Primebook 2 Pro
- स्क्रीन साइज- 14.1 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 128 GB
- रैम मेमोरी- 8 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OSPrimeOS 3.0
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
खूबियां
- AI-पावर्ड ग्लोबल सर्च के जरिए लैपटॉप पर वेब कंटेंट से लेकर कोई भी फाइल या ऐप आसानी से ढूंढ़ सकते हैं।
- 36W की फास्ट चार्जिंग के साथ लैपटॉप 0-80% तक तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
- देखने का बेहतर अनुभव देने के लिए यह पतले किनारों और 180 डिग्री वाले हिंज सपोर्ट के साथ आता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों द्वारा अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
02ASUS Vivobook Go 14, AMD Ryzen 5 7520U
एएमडी राइज़ेन 5 7520U प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप उन छात्रों के लिए बढ़िया रहेगा, जो पढ़ाई के साथ-साथ हल्की-फुल्की गेमिंग भी करना चाहते हैं। 4.3GHz तक की स्पीड के साथ आप रोजमर्रा के पढ़ाई से जुड़े कामों के साथ ही मल्टीटास्किंग को भी स्मूद तरीके से कर सकते हैं। यह 14 इंच वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका एस्पैक्ट रेशियो 16:9 और 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ बिना रूकावट वाले स्मूद विजुअल्स मिल सकते हैं। इसकी 250 निट्स की ब्राइटनेस यह सुनिश्चित करती है, कि आप बाहर तेज रोशनी में भी विजुअल्स को स्पष्ट तरीके से देख सकें। इस ASUS लैपटॉप का एसएसडी स्टोरेज 512 जीबी और रैम 16 जीबी है, जो कि प्रदर्शन को अधिक कुशल और तेज बनाने का काम करते हैं। इसमें आपको कम रोशनी में आसानी से टाइपिंग करने के लिए बैकलिट कीबोर्ड भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- मॉडल नाम- E1404FA-NK5542WS
- स्क्रीन साइज- 14 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- सीपीयू स्पीड- 2.8
खूबियां
- इसका हल्का और पतला डिजाइन पोर्टेबिलटी के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है।
- इसकी स्क्रीन को आप 180 डिग्री तक के एंगल पर पूरी तरह झुका सकते हैं।
- यह आरामदायक टाइपिंग के लिए एर्गोसेंस कीबोर्ड के साथ आता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
03HP 15, AMD Ryzen 5 7520U,(16GB LPDDR5, 512GB SSD)
पढ़ाई से जुड़े काम हों या फिर मल्टीटास्किंग इस HP लैपटॉप के एएमडी राइज़ेन 5 7520U प्रोसेसर से आप सबकुछ शानदार प्रदर्शन के साथ कर सकते हैं। यह AMD रेडिऑन ग्राफिक्स से लैस है, जो विजुअल्स की क्वालिटी को बेहद सटीक और स्पष्ट बनाता है। इसका 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज और 16 जीबी रैम आपको एक स्मूद यूजर एक्सपीरियंस दे सकता है। वहीं, इस HP Laptop में 15.6 इंच स्क्रीन साइज का माइक्रो ऐज डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी एंटी ग्लेयर कोटिंग लंबे स्क्रीन टाइम में आपकी आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से बचा सकती है। इसके अलावा फुल एचडी रिजॉल्यूशन आपको पिक्चर के रंग और क्वालिटी से समझौता नहीं करने देगा। इसमें एचपी फास्ट चार्ज की सुविधा भी दी गई है, ताकी बेवजह बिना ज्यादा समय गंवाए लैपटॉप को कम समय में ज्यादा चार्ज किया जा सके।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- मॉडल नाम- HP 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- सीपीयू मॉडल- Ryzen 5
खूबियां
- इसके डुअल स्पीकर्स पढ़ाई हो या मनोरंजन दोनों में अच्छा साउंड अनुभव दे सकते हैं।
- 1080p का फुल एचडी कैमरा वीडियो कॉलिंग में अच्छी क्वालिटी दे सकता है।
- यह बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है, ताकी कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग की जा सके।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसकी डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
ऐसी ही अन्य जानकारी गैजेट गली पर देख सकते हैं।
04Lenovo ThinkBook 16, AMD Ryzen 5 7535HS
यह लैपटॉप उन छात्रों के लिए बेहतरीन हो सकता है, जो कि पावर और स्टाइल दोनों का सही तालमेल एक ही डिवाइस में चाहते हैं। इसका एएमडी राइज़ेन 5 7535HS प्रोसेसर 4.55 GHz तक की बूस्ट स्पीड प्रदान करता है, जिसके साथ मल्टीटास्किंग हो या फिर पढ़ाई से जुड़े विभिन्न टूल्स सभी को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। इस Lenovo ThinkBook में 16 इंच का बड़ा, चमकदार और एंटी ग्लेयर डिस्प्ले मिलता है, जो लंबे पढ़ाई सेशन से लेकर कंटेंट क्रिएशन तक के लिए बढ़िया रहने वाला है। इसमें 16 जीबी रैम मिलती है, जिसे आप 64 जीबी तक अपग्रेड भी कर सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप का 512 जीबी वाला एसएसडी स्टोरेज तेज बूट टाइम्स के साथ ही बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर करने की सुविधा देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल नाम- ThinkBook 16
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- सीपीयू मॉडल- Ryzen 5
खूबियां
- 16 इंच का WUXGA (1920 x 1200) IPS डिस्प्ले शानदार क्वालिटी के विजुअल्स पेश करता है।
- रैम की क्षमता को बढ़ाकर आप अधिक तेज और कुशल प्रदर्शन पा सकते हैं।
- इसका एल्युमीनियम टॉप कवर धक्कों, गिरने और फैलने से सुरक्षा प्रदान करता है।
कमी
- कुछ लोग लैपटॉप की बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
05
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
तुलना: छात्रों के लिए आदर्श स्क्रीन साइज वाले लैपटॉप
बाजार में आमतौर पर 13 इंच से लेकर 16 इंच तक के लैपटॉप स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं। 13 इंच और 14 इंच के मॉडल पोर्टेबिलिटी के लिए लोकप्रिय हैं, जो हल्की यात्रा और सीमित डेस्क स्पेस वाले छात्रों के लिए उपयुक्त हैं। 15 इंच के लैपटॉप एक अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं, जो पर्याप्त स्क्रीन और उचित पोर्टेबिलिटी भी प्रदान करते हैं। 16 इंच के मॉडल उन छात्रों के लिए हैं जिन्हें गहन मल्टीटास्किंग, ग्राफिक डिजाइन या गेमिंग के लिए अधिकतम स्क्रीन स्पेस की आवश्यकता होती है, लेकिन ये कम पोर्टेबल होते हैं। आप यहां सभी की तुलना देख सकते हैं-
|
मॉडल |
स्क्रीन साइज |
फीचर्स |
खासियत |
|
Apple 2026 MacBook Neo |
13 इंच |
A18 प्रो चिप, AI और ऐप्पल इंटेलिजेंस |
हल्का और पोर्टेबल |
|
Primebook 2 Pro 2026 (New Launch) |
14.1 इंच |
14 घंटे की बैटरी, 8GB RAM, इन-बिल्ट AI |
बजट विकल्प |
|
ASUS Vivobook Go 14 |
14 इंच |
एएमडी राइज़ेन 5 प्रोसेसर, 60Hz रीफ्रेश रेट |
हल्का और पतला डिजाइन |
|
HP 15, AMD Ryzen 5 7520U |
15.6 इंच |
माइक्रो-ऐज डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड, 512 जीबी SSD |
बढ़िया विजुअल्स के लिए AMD रेडिऑन ग्राफिक्स |
|
Lenovo ThinkBook 16 |
16 इंच |
16GB रैम, फिंगरप्रिंट रीडर, 300 निट्स ब्राइटनेस |
मजबूत एल्युमीनियम टॉप |
निष्कर्ष: वैसे तो ऊपर बताए गए सभी स्क्रीन साइज लैपटॉप छात्रों के लिए अच्छे हो सकते हैं। मगर, लैपटॉप का आदर्श स्क्रीन साइज आपके अध्ययन के क्षेत्र पर बहुत निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर या ग्राफिक डिजाइन के छात्रों को CAD सॉफ्टवेयर या जटिल ग्राफिक्स के लिए बड़ी स्क्रीन (15-17 इंच) की आवश्यकता हो सकती है। लिट्रेचर या लॉ के छात्रों के लिए, जो मुख्य रूप से टेक्स्ट-आधारित काम करते हैं, 13 या 14 इंच का लैपटॉप पर्याप्त हो सकता है। मेडिकल छात्रों को भी पोर्टेबिलिटी और प्रेजेंटेशन क्षमता के बीच संतुलन की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी स्क्रीन साइज का लैपटॉप चुन सकते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- छात्रों के लिए 13 इंच का लैपटॉप कब सबसे अच्छा होता है?+13 इंच का लैपटॉप अत्यधिक पोर्टेबल होता है और उन छात्रों के लिए सबसे अच्छा है जिन्हें अक्सर अपने लैपटॉप को कक्षाओं, लाइब्रेरी और छात्रावास के बीच ले जाना पड़ता है। यह नोट लेने, ईमेल और हल्के वेब ब्राउज़िंग के लिए बढ़िया रहता है।
- क्या 15 इंच का लैपटॉप छात्रों के लिए बहुत बड़ा है?+नहीं, 15 इंच का लैपटॉप कई छात्रों के लिए एक लोकप्रिय और संतुलित विकल्प है। यह मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग या गेमिंग के लिए पर्याप्त स्क्रीन स्पेस प्रदान करता है, जबकि अभी भी कुछ हद तक पोर्टेबल है। यह उन छात्रों के लिए आदर्श है जिन्हें एक बड़े डिस्प्ले की आवश्यकता होती है लेकिन वे 17 इंच के मॉडल की भारीपन नहीं चाहते।
- क्या ऑनलाइन क्लासेस के लिए बड़ी स्क्रीन वाला लैपटॉप जरूरी है?+ऑनलाइन क्लासेस के लिए, एक बड़ी स्क्रीन (जैसे 14 या 15 इंच) फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, अगर आप बाहरी मॉनिटर का उपयोग करते हैं, तो लैपटॉप का स्क्रीन साइज कम महत्वपूर्ण हो जाता है।
You May Also Like