आज के गेमिंग और मल्टीटास्किंग युग में, एक शक्तिशाली लैपटॉप की आवश्यकता बढ़ गई है। जब बात 1TB गेमिंग लैपटॉप की आती है, तो यह सिर्फ एक स्टोरेज क्षमता नहीं, बल्कि परफॉरमेंस और सुविधा बेहतरीन तालमेल है। आजकल के AAA गेम्स और प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर जैसे वीडियो एडिटिंग या 3D रेंडरिंग प्रोग्राम बहुत अधिक स्टोरेज स्पेस लेते हैं। 1TB SSD न केवल इन फाइलों के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करता है, बल्कि NVMe तकनीक के साथ यह बेहतरीन तरीके से तेज लोड टाइम भी सुनिश्चित करता है। हमारे अनुभव में, 500GB SSD वाले लैपटॉप में अक्सर स्टोरेज की कमी महसूस होती है, खासकर जब आप कई बड़े गेम्स और प्रोजेक्ट्स इंस्टॉल करते हैं। 1TB आपको बिना किसी चिंता के अपनी पसंदीदा गेम्स और सॉफ्टवेयर का पूरा कलेक्शन रखने की सुविधा देता है, जिससे आपका वर्कफ्लो और गेमिंग अनुभव अच्छा हो सकता है। आप यहां ऐसे ही शानदार Gaming Laptops के मॉडल देख सकते हैं, जो 1TB एसएसडी के साथ आते हैं और शक्तिशाली प्रदर्शन दे सकते हैं।
नीचे देखिए 1TB के साथ आने वाले गेमिंग लैपटॉप के 5 बढ़िया विकल्प-
ASUS TUF A15 (2025) AMD Ryzen 7 7445HS,Gaming Laptop
यह आसुस गेमिंग लैपटॉप एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर से लैस है, जो 22MB कैशे और 4.7GHz तक की शक्तिशाली स्पीड के साथ आपके हाई-डिमांड ऐप्स को आसानी से संभाल सकता है। इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसका 144Hz रीफ्रेश रेट गेमिंग के तेज गति वाले विजुअल्स को बिना ब्लर किए स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। इस ASUS TUF A15 लैपटॉप के एंटी ग्लेयर डिस्प्ले की 250 निट्स ब्राइटनेस बाहर के परिवेश की तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक को बनाए रखती है। वहीं, कम रोशनी में भी शानदार तरीके से गेम खेलने या फिर टाइपिंग से जुड़ा कोई काम करने के लिए इसमें 1-Zone RGB वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड दिया गया है। यह हैवी गेम से लेकर 3D रेंडरिंग और एडिटिंग जैसे भारी कामों को स्मूद तरीके से करने के लिए 1TB एसएसडी और 16GB रैम के साथ आता है, जो इसे गेमर से लेकर एडिटर्स तक के लिए बढ़िया बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- मॉडल नाम- ASUS TUF Gaming A15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- AMD Ryzen 7
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- 720P HD कैमरा, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- 4GB GDDR6 वाले NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू के साथ बेहतरीन विजुअल प्रदर्शन मिलता है।
- अडाप्टिव सिंक टेक्नोलॉजी तेज एक्शन और गेमिंग सीन को बिना अटकाए स्मूद तरीके से चलाती है।
- मिलिट्री ग्रेड वाली मजबूती इसे यात्राओं या कहीं भी सुरक्षित तरीके से साथ ले जाने योग्य बनाती है।
कमी
- लंबी बैटरी की मांग वाले लोगों के लिए यह लैपटॉप शायद सही ना हो, क्योंकि कुछ लोग बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
- अगर आप बेहतरीन साउंड क्वालिटी चाहते हैं, तो ग्राहकों द्वारा दी गई गई प्रतिक्रियाओं के हिसाब से आपको समझौता करना पड़ सकता है।
01
Lenovo LOQ, 13th Gen Intel Core i7 13700HX, AI Gaming Laptop
लेनोवो ब्रांड की LOQ सीरीज का यह गेमिंग लैपटॉप शानदार विजुअल अनुभव देने के लिए IPS टेक्नोलॉजी वाले 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। इसका 144 Hz रीफ्रेश रेट मोशन ब्लर की समस्या को रोकता है और साथ ही 300 निट्स की ब्राइटनेस चमक से भरपूर पिक्चर्स प्रदान करती है। वहीं, अगर आप कई घंटों तक बिना आंखों पर ज़ोर डाले गेम्स खेलना चाहते हैं, तो इसका एंटी ग्लेयर डिस्प्ले बढ़िया है जो ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करता है। इसमें 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7-13700HX प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी 5.0GHz तक की अधिकतम स्पीड हैवी लोड वाले गेम्स और किसी भी अन्य एप्लीकेशन को बिना अटकाए चला सकती है। इस लेनोवो गेमिंग लैपटॉप में 8GB GDDR7 वाला NVIDIA GeForce RTX 5050 जीपीयू मिलता है, जो कुशल क्षमता के साथ विजुअल्स की क्वालिटी के बेहतर करता है। तेज लोड टाइम और फाइलों को आसानी से एक्सेस करने के लिए यह 16GB रैम और 1TB एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल नाम- LOQ
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- Intel Core i7
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, HD ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- Lenovo AI Engine+ लैपटॉप के प्रदर्शन को ऑप्टिमाइज करके गेम्स को आसान बनाता है।
- Nahimic ऑडियो के साथ आने वाले 2W x2 स्टीरियो स्पीकर्स बेहतरीन साउंड दे सकते हैं।
- हाइपर चैंबर कूलिंग टर्बो फैन्स और कॉपर हीटपाइप के जरिए लैपटॉप को ठंडा रखती है।
कमी
- कुछ ग्राहक बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं। ऐसे में अगर आप कई घंटों तक लगातार गेमिंग करते हैं, तो यह लैपटॉप आपके लिए शायद सही ना हो।
- भविष्य में आने वाली परेशानियों से आसानी से निपटना है, तो आपको इसकी वॉरंटी से जुड़ी समस्याओं पर गौर करना होगा।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
MSI Thin 15, Intel 12th Gen. i7-12650H, 40CM FHD 144Hz Gaming Laptop
इस MSI गेमिंग लैपटॉप में शक्तिशाली, तेज और बिना रूकावट के भारी मांग वाले एप्लीकेशन को चलाने के लिए 12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7 12650H प्रोसेसर मिलता है, जिसकी स्पीड करीब 4.7 GHz तक रहने वाली है। यह 144Hz रीफ्रेश रेट वाले 40 सेमी फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, ताकी गेम खेलते वक्त सभी विजुअल्स बिना ब्लर हुए स्मूद तरीके से स्क्रीन पर देखे जा सकें। इसका NVIDIA GeForce RTX 3050 प्रत्येक विजुअल की क्वालिटी को बेहतर करते हुए आपको गेमिंग का शानदार अनुभव दे सकता है। वहीं, 1TB SSD के साथ मिलने वाली 16 जीबी RAM इसके प्रदर्शन और प्रतिक्रिया को अधिक तेज व कुशल बनाती है। इस 1 लाख के अंदर आने वाले गेमिंग लैपटॉप में स्थिर वायरलेस कनेक्शन के लिए Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.3 सपोर्ट दिया गया है। इसमें मिलने वाला कूलर बूस्ट लंबे गेमिंग सेशन या हैवी लोड के वक्त लैपटॉप में हीटिंग होने से रोकता है, जिससे आप गहन कामों को भी आसानी से कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- MSI
- मॉडल नाम- Thin 15 B12UC
- स्क्रीन साइज- 40 सेमी
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- Core i7
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- कूलर बूस्ट
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए HDMI, USB, DC पोर्ट और हेडफोन जैक मिलता है।
- बेहतर और पूरी स्क्रीन पर विजुअल्स देखने के लिए इसमें मैट्रिक्स डिस्प्ले दिया गया है।
- विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम आसान फंक्शनैलिटी और अपडेट्स सुनिश्चित करता है।
कमी
- एक ग्राहक अमेजन से फॉल्टी प्रोडक्ट मिलने और टेक्नीशियन द्वारा समस्या का समाधान ना किए जाने की शिकायत करता है, जिसपर आपको ध्यान देना चाहिए।
03
HP Smartchoice Victus, 13th Gen Intel Core i7-13620H Gaming Laptop
एचपी के इस विक्टस गेमिंग लैपटॉप में 1TB एसएसडी के साथ 24GB रैम दी गई है, ताकी आप बिना रूकावट तेज रेंडरिंग, लोडिंग, गेमिंग और एडिटिंग जैसे विभिन्न काम कर सकें। इसका टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी वाले 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7-13620H प्रोसेसर तेज स्पीड के साथ काम करते हुए मल्टीटास्किंग, गेमिंग को सुचारू रूप से करने का अनुभव दे सकता है। यह 15.6 इंच वाले फुल एचडी माइक्रो ऐज डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे आपको पूरी स्क्रीन पर देखने का मजा मिलता है। वहीं, 144 Hz रीफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स बेहतरीन स्पीड व चमक के साथ विजुअल्स की क्वालिटी को शानदार बनाते हैं। अगर गेमिंग में आपके लिए पिक्चर क्वालिटी सबसे ज्यादा मायने रखती है, तो इसके NVIDIA GeForce RTX 5050 जीपीयू के जरिए आपको बढ़िया अनुभव मिल सकता है। सुविधाजनक और मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 USB, 1 HDMI पोर्ट के साथ डिस्प्ले और RJ पोर्ट्स भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- मॉडल नाम- Victus
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- Intel Core i7
- रैम मेमोरी- 24 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- इसमें न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाला फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड मिलता है।
- यह DTS:X ऑडियो और एचडी ऑडियो बूस्ट वाले डुअल स्पीकर्स के साथ आता है।
- फास्ट चार्ज के जरिए 0% बैटरी को 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
कमी
- कुछ लोग बैटरी लाइफ से जुड़ी समस्याएं बताते हैं। ऐसे में जो लोग लंबे बैकअप वाला गेमिंग लैपटॉप चाहते हैं, उनके लिए यह समस्या खड़ी कर सकता है।
गैजेट गली में आप ऐसी ही अन्य जानकारी देख सकते हैं।
04
Dell G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Processor, Gaming Laptop
इमर्सिव गेमिंग विजुअल के लिए यह डेल G15 लैपटॉप 15.6 वाले फुल एचडी डिस्प्ले और 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं, शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13450HX प्रोसेसर दिया गया है, जो डिमांडिंग गेम्स को भी स्मूद तरीके से चला सकता है। इसके अलावा, 6 GB GDDR6 मेमोरी का NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू विजुअल्स की क्वालिटी और प्रदर्शन दोनों को अधिक बेहतर बनाता है। यह तेज स्टोरेज और एक्सेस के लिए 1 TB M2 PCIe NVMe SSD दिया गया है। इसका खास तौर पर गेमिंग के लिए डिजाइन किया गया बैकलिट कीबोर्ड G-Key के साथ आता है, जिसकी वजह से आपको गेम से लेकर अन्य प्रोडक्टिव कामों में बेहतर कंट्रोल मिल सकता है। इसमें मिलने वाली एंटी ग्लेयर स्क्रीन हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करके आपको लंबे स्क्रीन टाइम में भी देखने का आरामदायक अनुभव दे सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- मॉडल नाम- Dell G15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- Core i5
- रैम मेमोरी- 16 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- इसका एलियनवियर-इंस्पायर्ड थर्मल डिजाइन लैपटॉप में हीटिंग की समस्या को रोकता है।
- रेट्रो लुक वाले डिजाइन के साथ यह लैपटॉप देखने में भी शानदार लगता है।
- वैपोर चैंबर और एलिमेंट थर्मल इंटर्फेस 13 कूलिंग सिस्टम को बेहतर करते हैं।
कमी
- अगर आप डिस्प्ले क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते हैं, तो अमेजन पर कुछ ग्राहकों द्वारा की गई शिकायतों को एक बार देख सकते हैं।
- लंबे गेमिंग सेशन में यह रूकावट पैदा कर सकता है, क्योंकि कुछ लोग बैटरी जल्द खत्म होने की समस्या बताते हैं।
05
हाई-डिमांड एप्लीकेशन के लिए 1TB गेमिंग लैपटॉप्स की तुलना
एक 1TB गेमिंग लैपटॉप चुनते समय, केवल स्टोरेज पर ध्यान केंद्रित न करें। प्रोसेसर (Intel Core i7 या AMD Ryzen 7/9), ग्राफिक्स कार्ड (NVIDIA RTX 40-सीरीज या AMD Radeon RX 7000-सीरीज), कम से कम 16GB RAM, और एक उच्च रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले (144Hz या उससे अधिक) महत्वपूर्ण हैं। इन बातों का ध्यान रखते हुए और विभिन्न मॉडलों की तुलना के साथ आप अपने लिए अच्छा विकल्प चुन सकते हैं-
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।