आज के डिजिटल दौर में ऑफिस वर्क, ऑनलाइन मीटिंग और रोजमर्रा के काम के लिए हल्का और पोर्टेबल लैपटॉप होना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे में 50000 की कीमत पर आने वाले हल्के और पतले लैपटॉप शानदार विकल्प हैं। HP, ASUS, acer, Lenovo और Dell ब्रांडेड ये लैपटॉप स्लिम डिजाइन, कम वजन और अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं, जिससे आप इन्हें आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। साथ ही इनमें तेज प्रोसेसर, पर्याप्त रैम और स्टोरेज मिलता है, जो मल्टीटास्किंग, डॉक्यूमेंट वर्क और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया है। साथ ही ये Laptop ऑफिस वर्क, ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉलिंग और रोजमर्रा के मल्टीटास्किंग काम आसानी से कर सकते हैं।
तो चलिए 50 हजार की किफायती कीमत पर आने वाले भरोसेमंद लैपटॉप के बढ़िया विकल्प देख सकते हैं -
HP 15 255R G10, AMD Ryzen Thin and Light Laptop
एचपी का यह लैपटॉप AMD रायज़ेन 5 7535U हेक्सा कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें 6 कोर और 12 थ्रेड्स होते हैं और यह 4.3GHz तक की स्पीड देता है, जिससे मल्टीटास्किंग, ऑफिस वर्क और ऑनलाइन मीटिंग बहुत स्मूद तरीके से हो पाती है। इस HP Laptop में 8GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज मिलती है, जिससे सिस्टम फास्ट चलता है और फाइल्स जल्दी ओपन होती हैं। वहीं विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ यह यूजर को मॉडर्न और आसान इंटरफेस देता है। AMD Radeon ग्राफिक्स होने की वजह से बेसिक ग्राफिक वर्क और वीडियो स्ट्रीमिंग भी अच्छी तरह हो जाती है। इसका स्लिम और हल्का डिजाइन (लगभग 1.45 किलोग्राम) इसे पोर्टेबल बनाता है, जिससे आप इसे आसानी से ऑफिस, कॉलेज या ट्रैवल में ले जा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - HP
- मॉडल नाम - HP 15
- स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
- रंग - मैट सिल्वर
- हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल - एएमडी रायज़ेन 5 7535यू
- रैम मेमोरी की साइज - 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खूबियां
- इसकी 15.6 इंच का फुल HD एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले आंखों के लिए आरामदायक होती है, जिससे लंबे समय तक काम करने में दिक्कत नहीं होती है।
- इसमें कई जरूरी पोर्ट्स जैसे USB टाइप-C, USB टाइप-A, HDMI और ऑडियो जैक होने से कनेक्टिविटी आसान हो जाती है।
- लंबी बैटरी लाइफ आपको पूरे दिन बिना बार-बार चार्ज किए काम करने में मदद करती है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
01
ASUS Vivobook Go 14, Thin & Light Laptop
यह आसुस लैपटॉप ऑफिस काम के लिए शानदार और पावरफुल विकल्प है, जिसमें AMD रायज़ेन 5 7520U प्रोसेसर दिया गया है, जो 4 कोर और 8 थ्रेड्स के साथ 4.3GHz तक की स्पीड देता है, जिससे ऑफिस वर्क, मल्टीटास्किंग और ऑनलाइन मीटिंग स्मूद तरीके से होती है। इस ASUS लैपटॉप की 16GB रैम है, जो बजट में बहुत बढ़िया मानी जाती है और हैवी मल्टीटास्किंग को भी बिना लैग के हैंडल करती है। साथ ही 512GB SSD स्टोरेज होने से सिस्टम फास्ट बूट होता है और फाइल्स जल्दी एक्सेस होती हैं। ₹50,000 से कम कीमत पर आने वाले इस लैपटॉप में इंटीग्रेटेड AMD Radeon ग्राफिक्स मौजूद है, जो वीडियो प्लेबैक, बेसिक एडिटिंग और रोजमर्रा के कामों अच्छे से करने में मदद करता है। 14 इंच का फुल HD डिस्प्ले (1920×1080) 60Hz रिफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे स्क्रीन क्लियर और आंखों के लिए आरामदायक रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - ASUS
- मॉडल नाम - E1404FA-NK5542WS
- स्क्रीन की साईज - 14 इंच
- रंग - ब्लैक
- हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल - AMD Ryzen 5 7545U
- रैम मेमोरी की साइज - 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खूबियां
- इसका बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी काम करने में मदद करता है।
- यह लैपटॉप 1.38 किलोग्राम वजन का है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
- 60Hz रिफ्रेश रेट से वीडियो और काम स्मूद दिखाई देते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
acer SmartChoice Aspire Lite, Thin and Light Laptop
एसर का यह हल्का और पतला लैपटॉप एक पावरफुल और भरोसेमंद विकल्प है, जो ₹50,000 से कम कीमत पर आता है। इसका 15.6 इंच का फुल HD डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर के साथ आता है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन साफ दिखती है और आंखों पर कम असर पड़ता है। AMD Radeon ग्राफिक्स के साथ यह वीडियो प्लेबैक और बेसिक ग्राफिक्स काम के लिए अच्छा है। इसका डिजाइन स्लिम और हल्का है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। इस acer लैपटॉप में कई जरूरी पोर्ट्स जैसे USB टाइप-A, टाइप-C और अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं, जिससे आप आसानी से अन्य डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी बैटरी लगभग 7 घंटे तक चलती है, जो रोज़मर्रा के कामों के लिए ठीक है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - acer
- मॉडल नाम - Aspire Lite
- स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
- रंग - ग्रे
- हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी की साइज - 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खूबियां
- HD वेबकैम और नॉइज़ कैंसलेशन माइक्रोफोन ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉल के काम आता है।
- इसमें न्यूमेरिक कीपैड वाला कीबोर्ड दिया गया है, जिससे डेटा एंट्री और ऑफिस वर्क आसान हो जाता है।
- 180 डिग्री खुलने वाला हिंज स्क्रीन शेयरिंग में मदद करता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने आवाज को सामान्य बताया है।
03
Lenovo Ideapad Slim 3 AMD Ryzen 5 FHD Thin and Light Laptop
50,000 से सस्ती कीमत में किफायती और हल्का और पतला लैपटॉप लेना चाहते हैं, तो यह लिनोवो ब्रांड का यह शानदार लैपटॉप है। इसमें 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है, जिससे सिस्टम बहुत तेज चलता है और एक साथ कई काम बिना लैग के किए जा सकते हैं। वहीं विंडोज 11 के साथ माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक और ऑफिस होम 2024 मिलने से यह Lenovo लैपटॉप ऑफिस का काम के लिए और भी ज्यादा उपयोगी बन जाता है। साथ ही स्लिम और हल्के डिजाइन की वजह से यह एक पोर्टेबल लैपटॉप है, जबकि बैकलिट कीबोर्ड कम रोशनी में भी आराम से टाइपिंग करने में मदद करता है। इसका AMD Ryzen 5 7520U प्रोसेसर 4.3GHz तक की स्पीड देता है, जिससे ऑफिस वर्क, मल्टीटास्किंग और ऑनलाइन मीटिंग आसानी से हो जाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Lenovo
- मॉडल नाम - Ryzen 5
- स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
- रंग - आर्कटिक ग्रे
- हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल - राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी की साइज - 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खूबियां
- इसकी 15.6 इंच की फुल HD डिस्प्ले एंटी-ग्लेयर और TUV लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ता है।
- इसकी बैटरी लाइफ लगभग 12 घंटे तक जाती है।
- रैपिड चार्ज फीचर के जरिए सिर्फ 15 मिनट में चार्ज करने पर यह लैपटॉप करीब 2 घंटे तक चल सकता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया कि मदरबोर्ड में खराबी है।
04
Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop
यह डैल लैपटॉप उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो 50 हजार के बजट में भरोसेमंद ब्रांड, स्मूद डिस्प्ले और जरूरी ऑफिस फीचर्स चाहते हैं। इसमें 14वीं जनरेशन का इंटेल कोर 3 100U प्रोसेसर दिया गया है, जो 6 कोर के साथ 4.7GHz तक की स्पीड देता है, जिससे ऑफिस वर्क, ब्राउज़िंग और मल्टीटास्किंग आसानी से हो जाती है। यह हल्का और पतला Dell Laptop लगभग 1.63 किलोग्राम वजन का है, जिसको आप आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इसमें USB टाइप-A, टाइप-C, HDMI और SD कार्ड स्लॉट जैसे कई पोर्ट्स दिए गए हैं, जिससे आप कई डिवाइस को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी 15.6 इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है, जिससे स्क्रीन स्मूद और आंखों के लिए आरामदायक रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Dell
- मॉडल नाम - Vostro
- स्क्रीन की साईज - 14.96 इंच
- रंग - ब्लैक
- हार्ड डिस्क की साइज - 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल - कोर i3 फैमिली
- रैम मेमोरी की साइज - 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम
खूबियां
- इसमें McAfee सिक्योरिटी 1 साल के लिए मिलती है, जो आपके डेटा को सुरक्षित रखती है।
- 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ यह रोजमर्रा के काम के लिए अच्छा व्यू देता है।
- इंटेल UHD ग्राफिक्स बेसिक ग्राफिक और वीडियो टास्क के लिए सही रहता है।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने बताया हीटिंग की समस्याएं आती हैं।
अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंड बार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें।
05
₹50,000 से कम कीमत पर आने वाले भरोसेमंद लैपटॉप मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी
नीचे अमेजन पर मौजूद ₹50,000 से कम कीमत पर आने वाले लैपटॉप के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो रोजमर्रा ऑफिस के मल्टीटास्किंग काम आसानी से कर सकते हैं।
इस तरह की जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिलेगी।
इन्हें भी पढ़ें
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।