Intel Processor से लैस Laptops, स्टूडेंट्स से लेकर गेमर्स तक के लिए बेहतरीन मॉडल्स

आज के डिजिटल युग में, एक शक्तिशाली और विश्वसनीय लैपटॉप की आवश्यकता हर किसी को है, और जब बात प्रोसेसर की आती है, तो Intel का नाम सबसे पहले आता है। लेकिन इतने सारे विकल्पों के बीच, सबसे अच्छा Laptop चुनना एक चुनौती हो सकती है। ऐसे में आप यहां इस प्रोसेसर के कुछ बेहतरीन विकल्प देख सकते हैं।
इंटेल प्रोसेसर वाले बेहतरीन लैपटॉप्स
इंटेल प्रोसेसर वाले बेहतरीन लैपटॉप्स

क्या आप एक नया लैपटॉप लेने के बारे में सोच रहे हैं और इंटेल प्रोसेसर वाले मॉडल पर विचार कर रहे हैं? आप सही जगह पर हैं! इंटेल प्रोसेसर अपने प्रदर्शन, विश्वसनीयता और इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं। इस लेख में, हम आपको कुछ बेहतरीन इंटेल प्रोसेसर लैपटॉप्स से परिचित कराएंगे, जिनमें गेमिंग बीस्ट्स से लेकर अल्ट्रा-पोर्टेबल मॉडल्स तक शामिल हैं। हम प्रत्येक मॉडल के फीचर्स, खूबियों और कमी की जानकारी देंगे, साथ ही यह भी बताएंगे कि कौन सा लैपटॉप किस प्रकार के उपयोगकर्ता के लिए सबसे उपयुक्त है। बता दें कि, Intel Processor वाले Laptops में आपको अलग-अलग सीरीज जैसे इंटेल कोर, इंटेल कोर अल्ट्रा और इंटेल कोर N सीरीज से लैस कई मॉडल्स मिलते हैं, जिन्हें विभिन्न जरूरतों के लिए खास तौर पर डिजाइन किए जाते हैं। इनमें आपको रोजमर्रा की डिजिटल जरूरतों को पूरा करने वाले विकल्पों से लेकर एडिटिंग, गेमिंग जैसे हाई-एंड मॉडल्स भी मिलते हैं।

इंटेल प्रोसेसर की विभिन्न सीरीज और उनकी विशेषताएं

अपने लिए एक सबसे अच्छा इंटेल प्रोसेसर Laptop चुनने से पहले आपको बाजार में मौजूद उसकी प्रमुख सीरीज के बारे में जरूर जानना चाहिए। इसके जरिए आप प्रोसेसर के बारे में गहराई से समझ सकते हैं और साथ ही फिर आपको अपने लिए सही मॉडल चुनने में मदद मिल सकती है-

इंटेल कोर अल्ट्रा सीरीज

यह आधुनिक AI PC के लिए इंटेल की प्रमुख सीरीज में से एक है। इन प्रोसेसरों में डेडिकेटेज न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (एनपीयू) और इंटीग्रेटेड इंटेल आर्क Graphics शामिल होते हैं। इसके पास आपको कोर अल्ट्रा 9, 7 और 5 जैसे विभिन्न मॉडल्स देखने को मिलते हैं।

  • कोर अल्ट्रा 9: हाई-एंड गेमिंग और प्रोफेशनल वर्कस्टेशन में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए शानदार मॉडल्स पेश करता है।
  • कोर अल्ट्रा 7: हाई-स्पीड परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के बीच संतुलन चाहने वाले पावर यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है।
  • कोर अल्ट्रा 5: सामान्य प्रोडक्टिविटी और हल्के गेमिंग के लिए सबसे लोकप्रिय विकल्प में से एक है।
  • कोर अल्ट्रा एक्स (सीरीज 3): 2026 में पेश की गई एक नई सीरीज, विशेष रूप से एडवांस्ड इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स वाले हाई-परफॉर्मेंस मोबाइल मल्टीटास्कर्स को टारगेट करती है।

इंटल कोर सीरीज

स्टैंडर्ड प्रोडक्टिविटी लैपटॉप में आमतौर पर पाई जाने वाली यह सीरीज अधिक किफायती कीमतों पर विश्वसनीय प्रदर्शन प्रदान करती है। फिर चाहें रोजमर्रा के काम हों या फिर Gaming और एडिटिंग जैसी जरूरतें इस सीरीज में सभी के लिए कुछ न कुछ मिल सकता है।

  • कोर 7 / कोर i7: अधिक मांग वाले ऐप्स और गेमिंग के लिए i7 लैपटॉप उच्च प्रदर्शन प्रदान करते हैं।
  • कोर 5 / कोर i5: अधिकतर यूजर्स के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प, जो कीमत और मल्टीटास्किंग के बीच संतुलन बनाए रखता है।
  • कोर 3 / कोर i3: वेब ब्राउजिंग और ऑफिस के काम जैसे कार्यों के लिए एंट्री-लेवल प्रोसेसर साबित होता है।

कुछ अन्य इंटेल और बजट सीरीज

इंटेल के पास कोर अल्ट्रा और कोर सीरीज के अलावा भी कई अन्य सीरीज मौजूद हैं। इनमें से कुछ आपके लिए काफी बजट फ्रेंडली साबित हो सकती हैं और आपके सामान्य कार्यों को आसानी से संभाल सकती हैं।

  • इंटेल कोर एन-सीरीज: एंट्री-लेवल लैपटॉप और Chromebook के लिए डिजाइन किए गए कम पावर वाला प्रोसेसर, जो कुछ पुराने सेलेरॉन और पेंटियम मॉडल की जगह देखने को मिलता है।
  • इंटेल जेनॉन: यह एक प्रोफेशनल डिजाइन, बिग डेटा और हैवी कंप्यूटिंग के लिए वर्कस्टेशन-ग्रेड प्रोसेसर है, जो ईसीसी मेमोरी को सपोर्ट करता है।
  • इंटेल प्रोसेसर (पेंटियम/सेलेरॉन): बहुत कम कीमत पर बेसिक कंप्यूटिंग के लिए रीब्रांडेड बजट सीरीज के लिए इस प्रोसेसर से लैस लैपटॉप बढ़िया रहता है।

नीचे आप इनके 5 बेहतरीन लैपटॉप मॉडल्स देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • ASUS Vivobook 14 (2025),13th Gen, Intel Core i3-1315U

    सामान्य ब्राउज़िंग से लेकर छात्रों के पढ़ाई से जुड़े कामों के लिए उपयुक्त रहने वाला यह ASUS वीवोबुक 14 लैपटॉप 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3-1315U प्रोसेसर के साथ आता है। इसका 512GB एसएसडी स्टोरेज और साथ ही 8GB रैम फाइलों को तेज से लोड करने, तेज बूट टाइम देने और बढ़िया प्रदर्शन में अहम किरदार निभाते हैं। इस i3 लैपटॉप में 14 इंच स्क्रीन साइज का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रीफ्रेश रेट के साथ बेहतरीन गति वाले साफ विजुअल्स प्रदर्शित कर सकता है। इसमें सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन की चमक बरकरार रखने के लिए 250 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। यह एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे हानिकारक ब्लू लाइट का असर कम होता है। सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इस आसुस लैपटॉप में 4 यूएसबी और 1 एचडीएमआई पोर्ट के साथ 1 ऑडियो कॉम्बो जैक और एक डीसी-इन पोर्ट भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल नाम- Vivobook 14
    • स्क्रीन साइज- 14 इंच
    • रंग- कूल सिल्वर
    • सीपीयू मॉडल- कोर i3
    • रैम मेमोरी- 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- 60Hz रीफ्रेश रेट, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • फास्ट चार्जिंग के साथ बैटरी को 49 मिनट में 60% तक चार्ज कर सकते हैं।
    • इसमें फिजिकल वेबकैम शील्ड के साथ 720p HD कैमरा मिलता है।
    • इसकी स्क्रीन को 180 डिग्री तक फ्लैट झुकाया जा सकता है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    01
  • MSI Modern 15 H, Intel 13th Gen i9-13900H

    यह लैपटॉप 13वीं जेनरेशन वाले इंटल कोर i9-13900H प्रोसेसर से लैस है, जो 5.4GHz तक की स्पीड के साथ हैवी वर्क, एडिटिंग, गेमिंग आदि को आसानी से संभाल सकता है। इसमें 60Hz रीफ्रेश रेट वाला 40 सेमी का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसपर आप शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स देख सकते हैं। वहीं, इस MSI लैपटॉप में बेहतरीन और बिना रूकावट वाले तेज प्रदर्शन के लिए 16 जीबी RAM मिलती है। आपकी फाइल्स और डेटा को आसानी से स्टोर व एक्सेस करने के लिए यह 512 जीबी SSD के साथ आता है। इसका Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ v5.3 सपोर्ट स्थिर और तेज कनेक्शन सुनिश्चित करता है। यह Gaming Laptop सफेद रंग वाले सिंगल बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है, जिससे आप कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग से जुड़े काम कर सकते हैं। इसका वजन भी काफी हल्का और डिजाइन पतला है, जो इसे पोर्टेबिलटी के लिहाज से अच्छा बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- MSI
    • मॉडल नाम- Modern 15 H B13M
    • स्क्रीन साइज- 40 सेमी
    • रंग- क्लासिक ब्लैक
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i9
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसका एचडी कैमरा लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो कॉल के लिए बढ़िया रहेगा।
    • मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए 4 USB, 1 HDMI और 1 SD कार्ड पोर्ट मिलता है।
    • 45%NTSC डिस्प्ले पर शानदार रंग वाले विजुअल्स देखे जा सकते हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक को लैपटॉप में लॉकिंग से जुड़ी समस्या आई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3, 12th Gen Intel Core i5-12450H

    लेनोवो ब्रांड अपने दमदार लैपटॉप के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप 12वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-12450H प्रोसेसर के साथ रोजमर्रा की कंप्यूटिंग को तेज और आसान बना सकता है। इसमें 250 निट्स ब्राइटनेस वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जिसकी बेहतरीन चमक तेज रोशनी में भी आपको स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करती है। वहीं, हानिकार ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने के लिए इसपर एंटी ग्लेयर कोटिंग भी की गई है। यह i5 लैपटॉप 47Wh की शक्तिशाली बैटरी के साथ आता है, जिसके जरिए करीब 7.6 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। इसके 1.5 वॉट वाले 2 यूजर फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स डॉल्बी ऑडियो के साथ बेहतरीन साउंड देते हैं, जो काम और मनोरंजन दोनों के लिए बढ़िया हो सकता है। इसमें हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग के लिए प्राइवेसी शटर के साथ FHD कैमरा भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- आर्कटिक ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बिल्ट-इन माइक्रोफोन
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • रेपिड चार्ज बूस्ट बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।
    • कम रोशनी में आसानी से टाइप करने के लिए बैकलिट कीबोर्ड मिलता है।
    • यह लेनोवो लैपटॉप मिलिट्री ग्रेड वाली ड्यूरेबिलटी के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
    03
  • HP 14, Intel Core Ultra 5 125H (24GB DDR5, 1TB SSD)

    इंटल कोर अल्ट्रा 5 125H प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप अपनी टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ तेज और बिना रूकावट वाले प्रदर्शन के साथ मल्टीटास्किंग को भी आसान बना सकता है। इसकी 24 जीबी रैम और 1 TB एसएसडी इसे अधिक शक्तिशाली और तेज बनाते हैं, जिससे आपको तेज बूट टाइम वाला शानदार प्रदर्शन मिल सकता है। यह 14 इंच के माइक्रो-ऐज वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी 250 निट्स ब्राइटनेस आपको भरपूर चमक वाले विजुअल्स प्रदर्शित करती है। वहीं, इंटल Arc ग्राफिक्स विजुअल्स को क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाता है। इस HP Laptop में टेंपोरल नॉइज रिडक्शन के साथ 1080p फुल एचडी कैमरा और डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग का अनुभव दे सकते हैं। सामने से बढ़िया साउंड सुनने के लिए इसमें डुअल स्पीकर्स भी मिलते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- एचपी 14
    • स्क्रीन साइज- 35.6 सेमी
    • रंग- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
    • सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 5
    • रैम मेमोरी- 24 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • फास्ट चार्ज के जरिए बैटरी 45 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।
    • इसमें न्यूमैरिक कीपैड के साथ फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड मिलता है।
    • इस लैपटॉप का बैटरी बैकअप करीब 8.30 घंटे तक का रहने वाला है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा खराब सर्विस से जुड़ी शिकायत मिली है।

    ऐसी ही अन्य जानकारियां गैजेट गली पर देख सकते हैं।

    04
  • acer [SmartChoice Aspire 3 Laptop Intel Core Celeron N4500 Processor Laptop

    यह एसर ब्रांड का लैपटॉप है, जो सामान्य कार्यों को आसानी से संभालने और बेहतर प्रदर्शन देने वाले इंटल सेलेरॉन N4500 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी 8GB रैम मल्टीटास्किंग के लिए लैपटॉप को पावर देती है और साथ ही 256GB फाइलों को तेजी से लोड व एक्सेस करने में मदद करती है। काम हो मनोरंजन आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देने के लिए यह Acer लैपटॉप 15.6 इंच वाले HD डिस्प्ले के साथ आता है। इसके पतले बॉर्डर आपको पूरी स्क्रीन पर बड़े विजुअल्स देखने का अनुभव दे सकते हैं। इसमें एसर ब्लू लाइट शील्ड मिलती है, जो हानिकारक ब्लू लाइट से आपकी आंखों की सुरक्षा करती है। इस लैपटॉप में डुअल बैंड Wi-Fi 5 सपोर्ट मिलती है, जिसकी मदद से इंटरनेट को तेजी से एक्सेस कर सकते हैं। यह अलग-अलग एंगल से स्क्रीन पर देखने के लिए 180 डिग्री हिंज के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल नाम- Aspire 3
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 256 GB
    • सीपीयू मॉडल- सेलेरॉन N
    • रैम मेमोरी- 8 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- पतला
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और एचडी कैमरा मिलता है।
    • बेहतर साउंड के लिए दो बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
    • ब्लूटूथ और वाई-फाई के साथ तेज व स्थिर वायरलेस कनेक्टिविटी मिलती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं लगा है।
    05

तुलना: अपने लिए सही इंटेल प्रोसेसर लैपटॉप कैसे चुनें?

इंटेल विभिन्न प्रकार के प्रोसेसर प्रदान करता है, जिनमें कोर i3 एंट्री-लेवल कार्यों के लिए, कोर i5 रोजमर्रा के उपयोग और हल्के गेमिंग के लिए, कोर i7 उच्च प्रदर्शन और मल्टीटास्किंग के लिए, और कोर i9 सबसे भारी कार्यों और गेमिंग के लिए होता है। अपने उपयोग के पैटर्न और बजट के आधार पर, सही Processor का चुनाव महत्वपूर्ण है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप केवल वेब ब्राउजिंग और डॉक्यूमेंट वर्क करते हैं, तो एक i3 पर्याप्त होगा, जबकि एक वीडियो एडिटर या गेमर को i7 या i9 की जरूरत होगी-

मॉडल्स

प्रोसेसर

फीचर्स

किसके लिए उपयोगी

ASUS Vivobook 14 (2025)

कोर i3-1315U

14 इंच FHD डिस्प्ले, 60Hz रीफ्रेश रेट, फास्ट चार्जिंग

छात्रों और सामान्य ब्राउज़िंग के लिए

MSI Modern 15 H

कोर i9-13900H

16GB रैम, बैकलिट कीबोर्ड, थिन और लाइट

वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स और गेमिंग

Lenovo IdeaPad Slim 3

कोर i5-12450H

512GB एसएसडी, एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, डॉल्बी ऑडियो

रोजमर्रा के डिजिटल काम और हल्की गेमिंग

HP 14 Laptop

इंटल कोर अल्ट्रा 5 125H

माइक्रो-ऐज डिस्प्ले, FHD कैमरा, बैकलिट कीबोर्ड

AI-आधारित कार्यों, क्रिएटिव और कंटेंट क्रिएशन

acer [SmartChoice Aspire 3 Laptop

इंटल कोर सेलेरॉन N4500

एचडी डिस्प्ले, बिल्ट-इन स्टीरियो स्पीकर्स, 180 डिग्री हिंज

एंट्री-लेवल और हल्के कार्यों के लिए

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर एक्सप्लोर करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • गेमिंग के लिए कौन सा इंटेल प्रोसेसर सबसे अच्छा है?
    +
    गेमिंग के लिए, इंटेल कोर i7 या कोर i9 प्रोसेसर सबसे अच्छे हैं, खासकर नवीनतम पीढ़ियों जैसे 13वीं या 14वीं पीढ़ी के। ये उच्च कोर काउंट, थ्रेड्स और टर्बो बूस्ट स्पीड प्रदान करते हैं जो गेमिंग प्रदर्शन को बढ़ाते हैं।
  • इंटेल कोर i5 और कोर i7 में क्या अंतर है?
    +
    कोर i5 रोजमर्रा के कार्यों और हल्के मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त है, जबकि कोर i7 बेहतर मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और अधिक गहन कार्यों के लिए बेहतर प्रदर्शन प्रदान करता है। i7 में आमतौर पर अधिक कोर/थ्रेड्स और उच्च घड़ी की गति होती है।
  • एक अच्छे इंटेल लैपटॉप में कितनी रैम होनी चाहिए?
    +
    अधिकांश उपयोगकर्ताओं के लिए 8GB रैम पर्याप्त है। यदि आप मल्टीटास्किंग, गेमिंग या रचनात्मक कार्य करते हैं, तो 16GB रैम या उससे अधिक की सिफारिश की जाती है। 32GB रैम प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग और 3डी रेंडरिंग के लिए आदर्श है।