भारी काम के लिए i7 Laptops के साथ पाएं तेज क्लॉक स्पीड और स्मूद प्रदर्शन

भारी उपयोग के लिए एक शक्तिशाली i7 Laptop चुनना एक निवेश है जो आपके वर्कफ्लो और मनोरंजन अनुभव को पूरी तरह से बदल सकता है। हमने अमेजन पर उपलब्ध शीर्ष i7 लैपटॉप के कुछ बढ़िया मॉडल्स यहां शामिल किए हैं, जो गेमर्स, प्रोफेशनल्स और कॉलेज स्टूडेंट्स के भी भी बेहतरीन साबित हो सकते हैं। इनमें आपको HP, Dell, Lenovo जैसे विकल्प देखने को मिलेंगे।
भारी कामों के लिए बेहतरीन i7 लैपटॉप्स
भारी कामों के लिए बेहतरीन i7 लैपटॉप्स

क्या आप एक ऐसे लैपटॉप की तलाश में हैं जो आपके हैवी लोड वाले कार्यों को भी आसानी से संभाल सके? जब बात भारी उपयोग जैसे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, 3D रेंडरिंग या इंटेंस प्रोग्रामिंग की आती है, तो इंटेल कोर i7 प्रोसेसर एक विश्वसनीय और शक्तिशाली विकल्प होता है। इस विस्तृत गाइड में, हम आपको उन सर्वश्रेष्ठ i7 लैपटॉप के विकल्प देंगे जो बेहतरीन प्रदर्शन और स्मूद वर्कफ्लो प्रदान करते हैं। आप यहां कुछ लोकप्रिय ब्रांड के i7 Laptops देख सकते हैं, जो बिना रूकावट वाले प्रदर्शन के लिए 16GB रैम और 512GB एसएसडी के साथ आते हैं। इनमें आपको बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देने वाला डिस्प्ले भी मिलता है, जो काम हो या मनोरंजन दोनों में आपको जबरदस्त अनुभव दे सकता है। इतना ही नहीं ये अपनी लंबी बैटरी लाइफ, बैकलिट कीबोर्ड, तेज रीफ्रेश रेट, बेहतर कूलिंग सिस्टम जैसे कई अन्य शानदार फीचर्स के लिए भी जाने जाते हैं। इनकी विस्तृत जानकारी आपको नीचे देखने को मिलेगी।

तो चलिए एक नजर इनके 5 बेहतरीन विकल्पों पर डाल लेते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Dell 15 Laptop DC15250-15.6-inch FHD 120Hz Display

    इस डेल 15 लैपटॉप को इंटल प्रोसेसर के साथ रोजमर्रा के कंप्यूटिंग कार्यों और हैवी टास्क को करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह ऊर्जा कुशल बैटरी और एक्सप्रेस चार्ज सपोर्ट के साथ आता है, जो आपके फोकस और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इसका 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7-1355U प्रोसेसर बेहतरीन स्पीड के साथ हैवी सॉफ्टवेयर को आसानी से चला सकता है और आपको एक शानदार प्रदर्शन दे सकता है। इस Dell Laptop में 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ विजुअल्स को स्मूद स्पीड के साथ चलाता है। इसमें फाइलों को तेजी से खोलने, बिना रूकावट सॉफ्टवेयर चलाने और डेटा स्टोर करने के लिए 16GB रैम के साथ ही 512GB एसएसडी दी गई है। यह अडाप्टिव थर्मल्स के साथ आता है, जो आपके काम करने के तरीके को समझकर पावर को संभालता है ताकी हीटिंग की समस्या से बचा जा सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल नाम- Dell 15 DC15250
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i7 फैमिली
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड, न्यूमैरिक कीपैड
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटिग्रेटेड

    खूबियां

    • डेल कंफर्टव्यू हानिकारक ब्लू लाइट से आराम देने का काम करता है।
    • कम रोशनी में भी बैकलिट कीबोर्ड के साथ आसानी से टाइपिंग कर सकते हैं।
    • सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए USB, HDMI, ऑडियो जैक और SD कार्ड रीडर पोर्ट मिलता है।

    कमी

    • एक अमेजन ग्राहक ने बैटरी बैकअप से जुड़ी समस्या बताई।
    01
  • Lenovo Smartchoice Ideapad Slim 3, 13th Gen Intel Core i7 13620H

    यह लेनोवो की आइडियापैड सीरीज का लैपटॉप है, जो बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए 13वीं जेनरेशन के Intel Core i7-13620H प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16 जीबी की RAM दी गई है, ताकी तेज बूटिंग टाइम के साथ बढ़िया प्रदर्शन मिल सके। वहीं, फाइलों को फटाफट खोलने, लोडिंग और स्टोरेज के लिए आपको 512 जीबी SSD भी मिलती है। इस Lenovo लैपटॉप की एसएसडी को जरूरत पड़ने पर 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसका 15.3 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले IPS टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर स्पीड और क्वालिटी वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है। 300 निट्स की ब्राइटनेस तेज रोशनी में भी स्क्रीन की चमक बनाए रखती है और एंटी ग्लेयर स्क्रीन हानिकारक ब्लू लाइट के असर को कम करके आपको आरामदायक अनुभव देती है। यह मिलिट्री ग्रेड वाली मजबूती के साथ आता है, ताकी अपने साथ इधर-ऊधर ले जाने पर इसके टूटने का जोखिम कम रहे। इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला FHD कैमरा भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, HD ऑडियो, मेमोरी कार्ड स्लॉट
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- इंटल UHD ग्राफिक्स

    खूबियां

    • डॉल्बी ऑडियो के साथ डुअल 2W स्पीकर्स बढ़िया साउंड दे सकते हैं।
    • रेपिड चार्ज बूस्ट 15 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे के लिए बैटरी को चार्ज करता है।
    • मेटल अलॉय कवर लैपटॉप को टूटने, खरोंच आदि से बचाने का काम करता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को डिस्प्ले क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • ASUS Vivobook 15,13th Gen,Intel Core i7-13620H

    बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स देने के लिए यह लैपटॉप 15.6 इंच वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। यह 60Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ स्मूद व शानदार चमक वाली पिक्चर्स डिलीवर करता है। इसका 45% NTSC कलर गैमट विजुअल्स को शानदार रंगों में दिखाता है और एंटी ग्लेयर डिस्प्ले आंखों को आरामदायक एहसास देता है। इस ASUS i7 Laptop में न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाला बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड मिलता है, जिसकी वजह से कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग की जा सकती है। यह 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i7-13620H प्रोसेसर से लैस है, जो 4.9 GHz तक की अधिकतम स्पीड के साथ भारी उपयोग को आसान बना सकता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB की एसएसडी मिलती है, जिसके साथ ना सिर्फ पूरा प्रदर्शन बेहतर होता है बल्कि फाइलों को सेव करने के लिए भी अच्छा स्पेस मिलता है। इसकी 42WHrs की बैटरी आपको लंबा बैकअप प्रदान कर सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल नाम- ASUS Vivobook 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
    • सीपीयू मॉडल- इंटल कोर i7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • इसकी स्क्रीन को आप जरूरत पड़ने पर 180 डिग्री तक झुका सकते हैं।
    • 178 डिग्री के वाइड व्यू एंगल हर तरफ से स्क्रीन पर स्पष्ट विजुअल्स दिखाता है।
    • यह लंबे की-ट्रेवल वाले बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है।
    03
  • HP Smartchoice Victus, 13th Gen i7-13620H

    इंटल टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला इस HP लैपटॉप का 13वीं जेनरेशन का कोर i7-13620H प्रोसेसर हैवी लोड वाले सॉफ्टवेयर और टास्क को स्मूद तरीके से संभाल सकता है। यह बेहतरीन प्रदर्शन और तेज लोडिंग के लिए 16GB रैम और 512 जीबी SSD के साथ आता है, ताकी काम और मनोरंजन किसी प्रकार की रूकावट ना आने पाए। इस HP Victus का फुल एचडी डिस्प्ले 15.6 इंच स्क्रीन साइज में आता है, जिसमें तेज गति वाले विजुअल्स को भी बेहतरीन क्वालिटी के साथ पेश करने के लिए 144 Hz का तेज रीफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, 300 निट्स ब्राइटनेस और 62.5% sRGB कलर पिक्चर की चमक व रंगों को शानदार तरीके से पेश करते हैं। यह 6 GB के डेडीकेटेड NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है, जो विजुअल्स के प्रदर्शन और क्वालिटी को और भी शानदार बनाता है। फास्ट चार्ज के साथ इसे 30 मिनट के अंदर 50% तक चार्ज किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- Victus
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i7 फैमिली
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- डेडिकेटेड

    खूबियां

    • DTS:X अल्ट्रा ऑडियो और टेंपोरल नॉइज रिडक्शन के साथ बढ़िया साउंड मिल सकता है।
    • सुविधाजनक नेविगेशन के लिए इसमें फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है।
    • वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ तेज और स्थिर कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक लैपटॉप की बैटरी लाइफ से असंतुष्ट हैं।

    गैजेट गली पर आपको ऐसी ही कई जानकारियां मिल सकती हैं।

    04
  • acer Aspire Lite 13th Gen, Intel Core i7-13620H

    एसर ब्रांड की अस्पायर सीरीज के इस लैपटॉप में इंटल यूएचडी ग्राफिक्स के साथ इंटल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग, एडिटिंग, कोडिंग व प्रोग्रामिंग जैसे कामों को भी बढ़िया प्रदर्शन के साथ संभाल सकता है। यह इन-प्लेन स्विचिंग टेक्नोलॉजी वाले 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, ताकी आपको बेहतर गति और क्वालिटी वाले विजुअल्स मिल सकें। इसका Acer कॉम्फीव्यू फीचर आपकी आंखों पर ज़ोर डाले बिना लंबा स्क्रीन टाइम में भी देखने का आरामदायक अनुभव देता है। इस i7 Laptop में 170 डिग्री तक का वाइड व्यू एंगल और बेहत पतला डिजाइन मिलता है। इसमें 16 जीबी की RAM और 512 GB एसएसडी स्टोरेज दिया गया है, ताकी आपको प्रदर्शन के साथ समझौता ना करना पड़े। वहीं, इस एसर लैपटॉप की एसएसडी को आप जरूरत पड़ने पर 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसका बैकलिट कीबोर्ड इंटरनेशनल भाषाओं वाले सपोर्ट के साथ आता है। इसकी औसत बैटरी लाइफ 8.5 घंटे तक की रहने वाली है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल नाम- Aspire Lite
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- इंटीग्रेटेड

    खूबियां

    • मल्टीपल यूएसबी, एचडीएमआई पोर्ट्स कनेक्टिविटी आसान और सुविधाजनक बनाते हैं।
    • इन-बिल्ट वेबकैम और डुअल माइक्रोफोन वीडियो कॉल में उपयोगी साबित होते हैं।
    • एलईडी-बैकलिट TFT LCD बढ़िया और आरामदायक विजुअल्स देता है।

    कमी

    • कुछ लोग खराब ऑडियो क्वालिटी की समस्या बताते हैं।
    05

भारी इस्तेमाल के लिए i7 लैपटॉप मॉडल्स की तुलना

भारी उपयोग के लिए एक i7 Processor वाला Laptop चुनते समय, केवल प्रोसेसर ही महत्वपूर्ण नहीं होता। आपको रैम (कम से कम 16GB), स्टोरेज (NVMe SSD), डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड (NVIDIA RTX या AMD Radeon), डिस्प्ले क्वालिटी (उच्च रिफ्रेश रेट, अच्छी कलर एक्यूरेसी), और सबसे महत्वपूर्ण, कुशल थर्मल सिस्टम पर ध्यान देना चाहिए। एक अच्छा कूलिंग सिस्टम लैपटॉप को लंबे समय तक उच्च प्रदर्शन पर चलाने में मदद करता है। ऊपर शामिल पांचों मॉडल्स की तुलना आपको सही विकल्प चुनने में मदद कर सकती है-

मॉडल्स

डिस्प्ले

बैटरी

अन्य

Dell 15 Laptop DC15250

15.6 इंच FHD, 120Hz रीफ्रेश रेट

6 घंटा

बैकलिट कीबोर्ड, लो लाइट सेटिंग्स, अडाप्टिव थर्मल्स

Lenovo Smartchoice Ideapad Slim 3

15.3 इंच IPS, 300 निट्स ब्राइटनेस

14.5 घंटा

स्मार्ट लॉग इन, रेपिड चार्ज बूस्ट

ASUS Vivobook 15,13th Gen

15.6 इंच फुल एचडी, 60Hz रीफ्रेश रेट

7-8 घंटा

180 डिग्री हिंज, एर्गोसेंस कीबोर्ड

HP Smartchoice Victus, 13th Gen i7

15.6 इंच माइक्रो ऐज डिस्प्ले, 144 Hz रीफ्रेश रेट

8 घंटा

फुल-साइज बैकलिट कीबोर्ड, अपग्रेड होने योग्य एसएसडी

acer Aspire Lite 13th Gen, Intel Core i7

15.6" FHD IPS डिस्प्ले, कॉम्फीव्यू

8 घंटा

180 डिग्री हिंज डिजाइन, स्लिम और स्टाइलिश

अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखी जा सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या i7 प्रोसेसर भारी गेमिंग के लिए पर्याप्त है?
    +
    हां, i7 प्रोसेसर भारी गेमिंग के लिए अत्यधिक सक्षम है, खासकर जब इसे एक शक्तिशाली डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड और पर्याप्त रैम के साथ जोड़ा जाता है। नवीनतम i7 जनरेशन बेहतरीन गेमिंग प्रदर्शन प्रदान करती हैं।
  • i7 लैपटॉप में i5 की तुलना में क्या अंतर है?
    +
    i7 प्रोसेसर आमतौर पर i5 की तुलना में अधिक कोर/थ्रेड्स, उच्च क्लॉक स्पीड और बड़ी कैश मेमोरी प्रदान करते हैं। यह उन्हें मल्टीटास्किंग, वीडियो एडिटिंग और अन्य भारी कार्यों के लिए बेहतर बनाता है।
  • भारी उपयोग के लिए i7 लैपटॉप में कितनी रैम होनी चाहिए?
    +
    भारी उपयोग के लिए, कम से कम 16GB रैम की सलाह दी जाती है। अगर आप वीडियो एडिटिंग, 3D मॉडलिंग या गहन प्रोग्रामिंग जैसे कार्य करते हैं, तो 32GB या उससे अधिक रैम आदर्श होगी।