डेल एक ऐसा ब्रांड है, जो अपने टिकाऊ और शानदार प्रदर्शन वाले लैपटॉप के लिए जाने जाते हैं। मगर, अक्सर लोगों को लगता है कि बड़ा ब्रांड होने की वजह से इसके पास किफायती कीमत वाले लैपटॉप मिलना मुश्किल है। हालांकी, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि Dell की कई मशहूर सीरीज जैसे कि Inspiron, Vostro और डेल 15 ऐसी हैं जिनमें आपको कई बजट-अनुकूल मॉडल्स मिल सकते हैं। छात्रों को अक्सर ऐसे ही लैपटॉप की तलाश होती है, जो उनके बजट में फिट बैठे और पढ़ाई से जुड़े कामों को भी आसानी से संभाल सके। आपकी इसी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए हम Dell Laptops के कुछ बेहतरीन और किफायती कीमत पर उपलब्ध मॉडल लेकर आए हैं, जो Students के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इनमें आपको कोर i3, i5 से लेकर AMD राइज़ेन 7 प्रोसेसर तक के विकल्प मिलेंगे, जो कि पढ़ाई के साथ ही मनोरंजन और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए भी कुशल साबित हो सकते हैं। इनकी कीमत अमेजन के अनुसार ₹50,000-₹60,000 के बीच रहने वाली है, जिसमें से आप किसी को भी अपने बजट के अनुसार चुन सकते हैं।
नीचे देखिए छात्रों के लिए 5 किफायती कीमत वाले डेल लैपटॉप के मॉडल्स-
Dell Inspiron 3530 Laptop
यह डेल की इंस्पिरॉन सीरीज का लैपटॉप है, जो कि इंटल कोर i3-1305U प्रोसेसर के साथ आता है। इसके जरिए छात्र पढ़ाई से जुड़े विभिन्न डिजिटल कामों जैसे रिचर्स, नोट्स लेना, ऑइनलाइन क्लासेज आदि आसानी से कर सकते हैं। इसमें बड़े आकार का कीपैड, अलग से न्यूमेरिक कीपैड और कैलकुलेटर हॉटकी दी गई हैं, जिनकी मदद से आसानी से लिखने और जोड़ने-घटाने के काम किए जा सकते हैं। इस Dell Inspiron लैपटॉप में एर्गोनैमिक सपोर्ट भी मिलता है, जो टाइपिंग के वक्त आपकी कलाई को आरामदायक पोजिशन के साथ काम करने की अनुमति देता है। इसकी 8GB RAM प्रदर्शन को अधिक कुशल और बिना रूकावट वाला बनाती है, ताकी रोजमर्रा की ब्राउज़िंग बिना अटके की जा सके। वहीं, 512GB SSD ना सिर्फ बूट टाइम को तेज करती है बल्कि आपकी जरूरी फाइलों को भी आसानी से स्टोर करने की सुविधा देती है। इसमें हाई-क्वालिटी वीडियो चैट्स के लिए बिल्ट-इन HD वेबकैम भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Inspiron 15 3530
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i3 फैमिली
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, मेमोरी कार्ड स्लॉट
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- प्रोसेसर स्पीड- 1.2 GHz
खूबियां
- इसकी औसत बैटरी लाइफ 6 घंटे तक की रहने वाली है।
- अडाप्टिव थर्मल्स ओवरहीटिंग से बचाते हुए लैपटॉप को स्मूद तरीके से चलाते हैं।
- डेल कंफर्ट व्यू के साथ हानिकारक ब्लू लाइट का प्रभाव कम होता है।
कमी
- एक अमेजन ग्राहक ने बैटरी बैकअप अच्छा ना होने की बात कही।
01
Dell Vostro 11th Gen Laptop Intel
11वीं जेनरेशन के इंटल कोर i3-1305U प्रोसेसर से लैस यह डेल वॉस्ट्रो लैपटॉप 4.50 GHz तक की स्पीड के साथ आपके पढ़ाई और मनोरंजन से जुड़े सामान्य सॉफ्टवेयर और कार्यों को आसानी से संभाल सकता है। इसका 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ तेज गति वाली पिक्चर को भी बिना ब्लर किए पेश करता है। वहीं, 250 निट्स की ब्राइटनेस सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से विजुअल्स देखने का अनुभव दे सकती है। इसमें पूरी स्क्रीन पर बड़े आकार के विजुअल्स देखने के लिए पतले किनारे दिए गए हैं। इस डेल लैपटॉप में 16GB RAM के साथ 512GB SSD मिलती है, ताकी तेज लोडिंग, अपलोडिंग और बूट टाइम के साथ शक्तिशाली प्रदर्शन मिल सके। यह स्टैंडर्ड कीबोर्ड के साथ आता है, जो आपको आरामदायक तरीके से टाइपिंग करने देता है। इसके 3 यूएसबी, 1 एचडीएमआई पोर्ट, 1 SD कार्ड स्लॉट और 1 हेडसेट जैक के साथ डिवाइसों को कनेक्ट करना भी आसान रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Vostro 3520
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i3
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- 120 Hz डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- प्रोसेसर स्पीड- 4.5 GHz
खूबियां
- स्पिल रेजिस्टेंट कीबोर्ड पर लिक्विड गिरने पर फैलता और अंदर नहीं जाता है।
- तीन तरफ पतले किनारे लैपटॉप को एक शानदार लुक देते हैं।
- एक्सप्रेस चार्ज के साथ बैटरी को एक घंटे में 80% तक चार्ज कर सकते हैं।
कमी
- एक अमेजन ग्राहक ने F5 और F8 कीज सही से काम ना करने की शिकायत की।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Dell 15, Intel Core 3, 14th Gen-100U
इस डेल 15 लैपटॉप में छात्रों के पढ़ाई से जुड़े रोजमर्रा के कामों को बेहतर स्पीड और प्रदर्शन के साथ करने के लिए 14वीं जेनरेशन का इंटल कोर 3 100U प्रोसेसर दिया गया है। यह 8 जीबी रैम के साथ आता है, जो प्रदर्शन को और भी बेहतर बनाती है। इसके 512 जीबी स्टोरेज में आपको भारी सॉफ्टवेयर, मीडिया और फाइल्स को आसानी से स्टोर करने की सुविधा मिलती है। इसमें पतले किनारों के साथ आने वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो पढ़ाई से लेकर मनोरंजन तक को स्पष्ट विजुअल्स के साथ करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, इस Dell Laptop में बेहतर स्पीड, चमक और कंट्रास्ट वाली पिक्चर क्वालिटी के लिए 120Hz रीफ्रेश रेट, 250 निट्स ब्राइटनेस और IPS टेक्नोलॉजी मिलती है। यह डेल 15 लैपटॉप सुविधाजनक टाइपिंग और आरामदायक अनुभव के लिए स्टैंडर्ड कीबोर्ड के साथ आता है। इसके अलावा लैपटॉप में 10 घंटे तक का बैकअप देने वाली 41Whr की शक्तिशाली बैटरी भी दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Vostro
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i3 फैमिली
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- पतला
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- प्रोसेसर स्पीड- 4.4 GHz
खूबियां
- इसमें AI के जरिए बैकग्राउंड शोर खत्म करने वाले डुअल माइक्रोफोन मिलते हैं।
- मैकेनिकल शटर के साथ आने वाला फुल एचडी कैमरा लैपटॉप में मिलता है।
- इसके कीबोर्ड में कैलकुलेटर हॉटकीज और न्यूमैरिक कीपैड भी दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने लैपटॉप में हीटिंग की समस्या बताई है।
03
Dell 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U
डेल ब्रांड के इस लैपटॉप में 120Hz के तेज रीफ्रेश रेट के साथ काम करने वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, ताकी पढ़ाई से जुड़े सभी काम बेहतरीन विजुअल्स के साथ किए जा सके। इसकी 250 निट्स की ब्राइटनेस स्क्रीन की चमक को तेज रोशनी में भी बनाए रखने का काम करती है। यह पतले किनारों के साथ आता है, ताकी एक बेहतरीन लुक और बड़े आकार की पिक्चर मिल सकें। इसमें मिलने वाला 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-1334U प्रोसेसर ना सिर्फ सामान्य ब्राउज़िंग, बल्कि हल्के गेम और एडिटिंग सॉफ्टवेयर को भी स्मूद तरीके से चला सकता है। इस डेल 15 लैपटॉप में तेज और हाई-एंड प्रदर्शन के लिए 16GB RAM और 512GB SSD दी गई है। यह तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन के लिए Wi-Fi 5 से लैस है और वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Vostro 3530
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- न्यूमैरिक कीपैड
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- प्रोसेसर स्पीड- 4.6 GHz
खूबियां
- इस इंटल-पावर्ड लैपटॉप के साथ कई एजुकेशन ऐप का लिमिटेड सब्सक्रिप्शन मिलता है।
- एक्सप्रेस चार्ज फीचर बैटरी को एक घंटे में 80% तक चार्ज कर सकता है।
- इसका लिफ्ट हिंज डिजाइन टाइपिंग के लिए एर्गोनैमिक एंगल प्रदान करता है।
कमी
- कुछ लोगों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।
04
Dell 15, AMD Ryzen 7-7730U, 16GB DDR4, 512GB SSD
छात्रों के लिए बढ़िया रहने वाला यह डेल 15 लैपटॉप बेहतरीन स्पीड और प्रदर्शन वाले एएमडी राइज़ेन 7-7730U प्रोसेसर के साथ आता है, जो हैवी लोड वाले सॉफ्टवेयर को भी चलाने के लिए अच्छा रहता है। इसका फुल एचडी डिस्प्ले 15.6 इंच स्क्रीन के साथ आता है, जिसकी एलईडी बैकलिट पिक्चर क्वालिटी को शानदार बनाती है। यह IPS टेक्नोलॉजी से लैस है और 120Hz रीफ्रेश रेट व 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ शानदार विजुअल्स प्रदान करता है। वहीं, AMD रेडिऑन ग्राफिक्स के साथ आपको इस Laptop For Student में ज्यादा बेहतर डिटेल और रंग वाली पिक्चर्स मिल सकती हैं। इसमें 512 जीबी एसएसडी के साथ 16 जीबी रैम दी गई है, ताकी आप बिना किसी रूकावट के शानदार प्रदर्शन के साथ अपने पढ़ाई, गेमिंग, और एडिटिंग जैसे विभिन्न काम कर सकें। आसान कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में 3 यूएसबी, 1 एचडीएमआई पोर्ट, 1 एसडी कार्ड स्लॉट और एक हेडसेट जैक भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Dell 15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- स्पेशल फीचर- फुल एचडी डिस्प्ले
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- प्रोसेसर स्पीड- 2.8 GHz
खूबियां
- एर्गोनेमिक सपोर्ट वाले फुल साइज कीबोर्ड टाइपिंग को आसान बनाता है।
- एडाप्टिव थर्मल्स हीटिंग को रोकने के लिए काम करने की सभी स्थितियों को संभालते हैं।
- बिल्ट-इन माइक और कैमरा के साथ बढ़िया क्वालिटी वाली वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती है।
कमी
- एक ग्राहक द्वारा बैटरी से जुड़ी समस्या बताई गई।
05
तुलना: कौन-सा डेल लैपटॉप आपके लिए सबसे अच्छा है?
एक छात्र के रूप में, लैपटॉप चुनते समय आपकी प्राथमिकताएं स्पष्ट होनी चाहिए। क्या आपको भारी सॉफ्टवेयर चलाने हैं या मुख्य रूप से नोट्स बनाने और ऑनलाइन रिसर्च करनी है? इन्हें ध्यान में रखते हुए आप एक सही प्रोसेसर, स्टोरेज, रैम और बैटरी लाइफ वाला Dell को Laptop For Student चुन सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखिए अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।