जब बात बेहतरीन गेमिंग अनुभव की आती है, तो लेनोवो के लीजन और LOQ गेमिंग लैपटॉप अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन इतने सारे मॉडलों के साथ, सही विकल्प चुनना मुश्किल हो सकता है। हमने विभिन्न लेनोवो गेमिंग लैपटॉप के विभिन्न मॉडलों को यहां शामिल किया है ताकि आपको यह बताया जा सके कि कौन सा मॉडल शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन कूलिंग और बेजोड़ वैल्यू प्रदान करता है। चाहे आप एक कैजुअल गेमर हों या एक ईस्पोर्ट्स प्रोफेशनल, यह गाइड आपको सही Lenovo Gaming Laptop खोजने में मदद करेगा। गेमर्स द्वारा लेनोवो की Legion और LOQ दोनों ही सीरीज काफी पसंद की जाती हैं। दोनों सीरीज में अलग-अलग प्रोसेसर, कीमत, रैम व स्टोरेज वाले मॉडल्स उपलब्ध हैं, जिन्हें अपने गेमिंग जरूरतों के अनुसार चुना जा सकता है। हालांकी, इससे पहले दोनों सीरीज की विशेषताओं के बारे में जानना जरूरी है।
लेनोवो की LOQ और लीजन गेमिंग सीरीज क्यों मशहूर है?
लेनोवो की दोनों ही गेमिंग सीरीज अपनी अलग-अलग खूबियों की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। इनकी यही खूबियां इन्हें एक-दूसरे से अलग बनाती हैं, साथ ही विभिन्न गेमिंग जरूरतों को पूरा करती हैं। इस वजह से आपको दोनों सीरीज में ही अपने बजट और प्राथमिकताओं के अनुसार एक सही Gaming Laptop मिल सकता है।
- लेनोवो LOQ सीरीज: Lenovo LOQ सीरीज को बजट में बढ़िया गेमिंग लैपटॉप के लिए जाना जाता है, क्योंकि इसमें उच्च-प्रदर्शन वाले हार्डवेयर का तालमेल मिलता है। इसमें नवीनतम Intel Core/AMD Ryzen प्रोसेसर और NVIDIA RTX 50-सीरीज/40-सीरीज GPU शामिल हैं। वहीं, प्रीमियम Legion से प्रेरित कुछ खास विशेषताएं भी हैं। यह टिकाऊ, मिलिट्री-ग्रेड बिल्ड, दमदार कूलिंग और उच्च-रिफ्रेश-रेट डिस्प्ले प्रदान करता है।
- लेनोवो लीजन सीरीज: Lenovo Legion लैपटॉप अपने बेहतरीन लीजन कोल्डफ्रंट कूलिंग सिस्टम, उच्च-शक्ति वाले NVIDIA जीफोर्स RTX ग्राफिक्स और प्रीमियम प्योरसाइट डिस्प्ले के कारण गेमिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। इनमें मजबूत और टिकाऊ बिल्ड, बेहतरीन कीबोर्ड और AI-ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस मिलती है, जो गेमिंग के लिए पावर, थर्मल और डिस्प्ले क्वालिटी का बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है। ये लैपटॉप मिड-रेंज लीजन 5 से लेकर हाई-एंड लीजन 7 और 9i मॉडल तक में उपलब्ध हैं।
नीचे आप दोनों ही सीरीज के कुछ बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप देख सकते हैं-
Lenovo Legion 7 Intel Core i9-12900HX
इस लेनोवो लीजन 7 गेमिंग लैपटॉप में शक्तिशाली इंटल कोर i9-12900HX प्रोसेसर मिलता है, जो प्रदर्शन को तेज, बिना रूकावट वाला और बेहतरीन बनाता है। इसके साथ आप लैपटॉप पर हाई-एंड गेम भी शानदार तरीके से खेल सकते हैं। यह तेज बूट टाइम और डाउनलोडिंग के लिए 32GB रैम के साथ आता है, वहीं बड़े डेटा को आसानी से स्टोर करने के लिए 512GB एसएसडी स्टोरेज भी मिलता है। इसका 16 इंच वाला QHD डिस्प्ले आपको गेम खेलते वक्त शानदार विजुअल प्रदर्शन दे सकता है। पिक्चर को धुंधला होने से रोकने के लिए 165Hz का रीफ्रेश रेट और तेज रोशनी में भी चमक को बराकरार रखने के 500 निट्स का भी सपोर्ट मिलता है। वहीं, 16GB का NVIDIA RTX 3080Ti ग्राफिक्स कार्ड विजुअल्स के प्रदर्शन और क्वालिटी को और भी शानदार बनाने के काम करता है। इसकी NVIDIA G-Sync टेक्नोलॉजी भारी लोड वाले गेम को भी बिना रूकावट के चलाने में मदद करती है। इसमें 3D क्वालिटी वाली पिक्चर का प्रदर्शन देने वाला डॉल्बी विजन भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Legion 7
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- कोर i9
- रैम मेमोरी- 32 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- स्पेशल फीचर- वेबकैम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- इलुमिनेटेड वर्टिकल थर्मल वेंट्स लैपटॉप में ओवरहीटिंग की समस्या से बचाते हैं।
- इसके कीबोर्ड में RGB लाइटिंग को कस्टमाइज करने की सुविधा मिलती है।
- पूरी एल्युमीनियम चेसिस लैपटॉप को मजबूती प्रदान करने का काम करती है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
01
Lenovo Legion Pro 7 2025 Intel Core Ultra 9 275HX
यह लेनोवो गेमिंग लैपटॉप 16 इंच WQXGA वाले OLED टेक्नोलॉजी से लैस डिस्प्ले के साथ आता है, जो शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इसमें 240Hz का तेज रीफ्रेश रेट और साथ ही 500 निट्स की शानदार ब्राइटनेस शामिल है, जो एक्शन और गेमिंग सीन को हर स्थिति में स्पष्ट बनाए रखने का काम करते हैं। इस Lenovo Laptop में HDR सपोर्ट के साथ ही डॉल्बी विजन भी दिया गया है, जो शानदार चमक, क्वालिटी, रंग वाले विजुअल्स प्रदर्शित करते हैं। इसकी फ्लिकर फ्री स्क्रीन लो ब्लू लाइट के साथ आपको देखने का आरामदायक अनुभव दे सकती है। यह लेनोवो लीजन लैपटॉप इंटल कोर अल्ट्रा 9 275HX प्रोसेसर से लैस है, जो 5.4GHz की अधिकतम टर्बो स्पीड के साथ आपके गेमिंग अनुभव को जबरदस्त बना सकता है। इसमें कुशल और तेज प्रदर्शन के लिए 32GB रैम के साथ ही 1TB एसएसडी स्टोरेज भी मिलता है। यह 16 जीबी के NVIDIA GeForce RTX 5080 ग्राफिक्स के साथ विजुअल्स की क्वालिटी को अधिकतम स्पष्ट बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- Legion Pro 7
- स्क्रीन साइज- 16 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
- सीपीयू मॉडल- इंटल कोर अल्ट्रा 9
- रैम मेमोरी- 32 GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, HD ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- लेनोवो AI Engine+ गेमिंग प्रदर्शन को बेहतरीन बनाने के लिए सेटिंग्स को ऑप्टिमाइज करता है।
- इंटीग्रेटेड हाइपर चैंबर तकनीक से युक्त उन्नत 250W वेपर चैंबर ओवरहीटिंग को रोकता है।
- इसमें RGB कीबोर्ड और Nahimic ऑडियो जैसे शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।
कमी
- ग्राहकों ने अभी तक कोई खास समस्या नहीं बताई है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Lenovo LOQ, AMD Ryzen 5 7235HS, RTX 3050-6GB
एएमडी राइज़ेन 5 7235HS प्रोसेसर से लैस यह लेनोवो गेमिंग लैपटॉप अपनी बेहतरीन स्पीड के साथ आपके गेम्स को कुशल तरीके से चलाने और उन्हें रूकावट से बचाने में मदद कर सकता है। यह 300 निट्स की शानदार ब्राइटनेस वाले 15.6" FHD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसकी IPS टेक्नोलॉजी बेहतरीन रंग और कंट्रास्ट वाले विजुअल्स प्रदर्शित करती है। इसमें गेम के तेज और एक्शन सीन को अटकने और धुंधला होने से रोकने के लिए 144 Hz का रीफ्रेश रेट मिलता है। इस लेनोवो LOQ लैपटॉप में 6 जीबी के NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है, ताकी आपको विजुअल्स की क्वालिटी से समझौता ना करना पड़े। इसका 512GB SSD स्टोरेज आपकी बड़ी फाइलों, गेम सॉफ्टवेयर आदि को आसानी से संभाल सकता है। साथ ही, 12GB रैम लैपटॉप को तेज बूट टाइम, लोडिंग आदि की सुविधाओं के साथ जोड़ती है। इसकी हाइपर चैंबर थर्मल डिजाइन आपके लिए गेम चेंजर हो सकती है, जो कि एक्स्ट्रीम गेमिंग में भी ओवरहीटिंग से बचाती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- LOQ
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
- रैम मेमोरी- 12GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, HD ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- रेपिड चार्ज फंक्शन बैटरी को 60 मिनट में 80% तक चार्ज कर सकता है।
- AI Engine+ और MUX स्विच के साथ काम करते हुए बूस्टेड प्रदर्शन देता है।
- इसमें सफेद बैकलिट वाला 100% एंटी-घोस्टिंग कीबोर्ड दिया गया है।
कमी
- कुछ लोगों को इसकी कैमरा क्वालिटी पसंद नहीं आई।
03
Lenovo LOQ 2024, Intel Core i5-13450HX, 13th Gen
लेनोवो LOQ सीरीज का यह गेमिंग लैपटॉप 512 जीबी एसएसडी और 16 जीबी रैम के साथ आता है, जिसके साथ आपको कुशल स्टोरेज और बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव मिल सकता है। इसका हाइपरचैंबर थर्मल डिजाइन ओवरहीटिंग को रोकने के लिए शानदार तरीके से काम करता है। वहीं, इस Lenovo Gaming Laptop में बैटरी को 60 मिनट में 80% तक चार्ज करने वाला रेपिड चार्ज फंक्शन भी मिलता है। यह अपने 13वीं जेनरेशन वाले इंटल कोर i5-13450HX प्रोसेसर के साथ आपको बेहतर प्रदर्शन के साथ गेम खेलने का मजा दे सकता है। इसमें IPS टेक्नोलॉजी से लैस 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर 144 Hz रीफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ जबरदस्त पिक्चर क्वालिटी के साथ गेम खेले जा सकते हैं। इसके 512 जीबी एसएसडी को आप 1TB तक बढ़ा भी सकते हैं। इसके आलावा NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स 2370MHz की बूस्ट क्लॉक स्पीड के साथ स्क्रीन पर बिना किसी रूकावट के हाई-एंड ग्राफिक्स को चलाने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- LOQ
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- तेज प्रोसेसिंग स्पीड के साथ काम करने के लिए यह एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
- लाइव स्ट्रीमिंग या वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें ई-शटर के साथ आने वाला FHD कैमरा दिया गया है।
- इसका मिलिट्री ग्रेड वाले बिल्ड बेहद मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को लैपटॉप में हीटिंग की समस्या हुई।
ऐसी ही अन्य जानकारी गैजेट गली पर देखी जा सकती हैं।
04
Lenovo LOQ 2024 12Th Gen Intel Core I7-13650HX
लेनोवो का यह गेमिंग लैपटॉप बेहद गहरे गेमिंग सेशन में भी लैपटॉप को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए हाइपरचैंबर थर्मल डिजाइन के साथ आता है, जो लैपटॉप बॉडी के तापमान और शोर को भी कम करता है। इसका AI Engine + लेनोवो LA1 AI चिप और MUX स्विच के साथ काम करते हुए गेमिंग में बेहद शक्तिशाली प्रदर्शन देता है। इस LOQ लैपटॉप में 300 निट्स ब्राइटनेस और 144Hz रीफ्रेश रेट वाला 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो IPS टेक्नोलॉजी के साथ शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदान करने में सक्षम है। वहीं, 16 GB रैम और 512 GB एसएसडी स्टोरेज इसके प्रदर्शन, बूट टाइम, लोडिंग के टाइम आदि को तेज बनाने का काम करते हैं। यह लेनोवो लैपटॉप इंटल कोर i7-13650HX प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आप हैवी लोड वाले गेम को भी लैपटॉप में बेहतरीन तरीके से खेल सकते हैं। तेज और स्थिर कनेक्शन के लिए इसमें Wi-Fi 6 की सुविधा मिलती है। इसकी G-Sync टेक्नोलॉजी गेमिंग प्रदर्शन को बिना रूकावट वाला बनाने का काम करती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- मॉडल नाम- LOQ
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
- सीपीयू मॉडल- कोर i7
- रैम मेमोरी- 16GB
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, HD ऑडियो
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
खूबियां
- Nahimic ऑडियो के साथ 2W के स्पीकर्स शानदार क्वालिटी का साउंड देते हैं।
- इसका पतला, हल्का और मजबूत डिजाइन यात्राओं पर ले जाने के लिए भी सही हो सकता है।
- लैपटॉप का कटिंग-ऐज वाला जीपीयू प्रदर्शन को तेज व कुशल बनाने का काम करता है।
कमी
- अमेजन पर इसे लेकर खास रिव्यू प्राप्त नहीं हुए हैं।
05
लेनोवो गेमिंग सीपीज लैपटॉप मॉडल्स की तुलना
सही Lenovo गेमिंग Laptop का चुनाव आपकी व्यक्तिगत जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है। अगर आप नवीनतम AAA गेम्स को हाई-एंड सेटिंग्स पर खेलना चाहते हैं और आपके पास प्रीमियम बजट है, तो लेनोवो लीजन एक बेहतरीन विकल्प है। वहीं, अगर आप एक छात्र हैं या एक सीमित बजट पर हैं और फिर भी लगभग सभी गेम्स खेलना चाहते हैं, तो लेनोवो LOQ बढ़िया हो सकता है। ऐसे में आप अपनी जरूरतों और बजट को ध्यान में रखते हुए किसी भी लैपटॉप को चुन सकते हैं-
जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देखें अन्य कैटेगरी से जुड़ी जानकारी।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।