बजट फ्रेंडली i5 प्रोसेसर वाले Laptops परफॉर्मेंस में साबित होंगे दमदार

क्या आप एक ऐसे लैपटॉप की तलाश में हैं जो आपकी जेब पर भारी न पड़े, लेकिन प्रदर्शन में कोई समझौता न करे? i5 Processor वाले बजट-अनुकूल Laptop बिल्कुल वही संतुलन प्रदान करते हैं। आप यहां इन्हीं के कुछ शक्तिशाली विकल्प देख सकते हैं, जो पढ़ाई, ऑफिस के काम और हल्की गेमिंग के लिए अच्छे हो सकते हैं।
i5 प्रोसेसर लैपटॉप के बजट-फ्रेंडली मॉडल्स
i5 प्रोसेसर लैपटॉप के बजट-फ्रेंडली मॉडल्स

अगर आप भी अपनी जेब पर जोर डाले बिना, एक शक्तिशाली प्रदर्शन वाला लैपटॉप तलाश रहे हैं! तो इंटल के i5 प्रोसेसर से लैस लैपटॉप आपके लिए बढ़िया हो सकते हैं। जी हां, यह एक ऐसा प्रोसेसर है जिसे पढ़ाई, ऑफिस और रोजमर्रा के डिजिटल कामों से लेकर हल्की गेमिंग तक के लिए अच्छा माना जाता है। इस प्रोसेसर के साथ आने वाले लैपटॉप में प्रदर्शन और फीचर्स का बेहतरीन संतुलन मिलता है। आप यहां Dell, HP, Lenovo, ASUS और Acer जैसे प्रमुख ब्रांड के कुछ शानदार i5 Laptops देख सकते हैं, जिनका प्रदर्शन आपके काम को तेज और कुशल बना सकता है। इंटेल के i5 प्रोसेसर स्पीड, एफिशियंसी और किफायती कीमत का एक जबरदस्त अनुभव प्रदान करते हैं, जो उन्हें छात्रों, प्रोफेशनल्स, कैजुअल गेमर्स और रोजमर्रा के उपयोगकर्ताओं के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाता है। ऐसे में आप यहां ऐसे ही शानदार i5 लैपटॉप के कुछ ऐसे मॉडल देख सकते हैं, जो अमेजन पर बजट-फ्रेंडली कीमत में उपलब्ध हैं। इनमें आपको 16GB रैम और 512GB तक की एसएसडी मिलती है, जो प्रदर्शन को अधिक तेज व बिना रूकावट वाले बनाते हैं।

नीचे देखिए किफायती कीमत वाले i5 प्रोसेसर लैपटॉप के 5 विकल्प-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3, 12th Gen Intel Core i5-12450H

    12वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-12450H प्रोसेसर से लैस यह लेनोवो आइडियापैड स्लिम 3 लैपटॉप मल्टीटास्किंग, प्रोडक्टिविटी और मनोरंजन के लिए तेज स्पीड के साथ प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन देता है। इसकी 15.6 इंच वाली फुल एचडी डिस्प्ले आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करने के लिए एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है। हर प्रकार की रोशनी में स्पष्ट विजुअल्स देखने के लिए यह 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है और पतले किनारों वाले डिजाइन के साथ देखने के लिए स्क्रीन पर बड़ी जगह मिलती है। इस Lenovo Ideapad लैपटॉप में 47Wh की शक्तिशाली बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज के बाद 7.6 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। इसमें बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेपिड चार्ज बूस्ट फीचर भी मिलता है। वहीं, यह 16GB रैम और 512GB एसएसडी के साथ आता है, जो बूट टाइम और प्रदर्शन को तेज बनाने का काम करते हैं। इसके बैकलिट कीबोर्ड के साथ कम रोशनी में आसानी से टाइपिंग की जा सकती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Lenovo
    • मॉडल नाम- आइडियापैड स्लिम 3
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- आर्कटिक ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- बिल्ट-इन माइक्रोफोन

    खूबियां

    • इसका हल्का और पोर्टेबल डिजाइन इसे अपने साथ कहीं भी लेकर जाने के लिए आसान बनाता है।
    • डॉल्बी ऑडियो के साथ आने वाले 2 स्पीकर्स आपको बढ़िया साउंड का अनुभव दे सकते हैं।
    • इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला 1080p का फुल एचडी वैबकैम भी मिलता है।

    कमी

    • लैपटॉप की साउंड क्वालिटी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलती हैं।
    01
  • ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen 13420H

    आसुस वीवोबुक सीरीज के इस लैपटॉप में 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो काम और मनोरंजन में बढ़िया पिक्चर क्वालिटी का अनुभव दे सकता है। इसका 60Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस विजुअल्स की गति व चमक को बनाए रखते हुए हर स्तिथि में बढ़िया विजुअल्स प्रदान करते हैं। यह न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाले बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड के जरिए कम रोशनी में भी सहजता से टाइपिंग करने की अनुमति देता है। इसमें 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर दिया गया है, जो एकसाथ कई टैब पर काम करने पर भी स्थिर और तेज प्रदर्शन दे सकता है। 16 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी के साथ यह ASUS Vivobook 15 लैपटॉप तेज लोडिंग, बूट टाइम और प्रोसेसिंग सुनिश्चित करता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इस i5 लैपटॉप में 720p का एचडी कैमरा, बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर्स भी दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ASUS
    • मॉडल नाम- आसुस वीवोबुक 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- नीला
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर डिस्प्ले, 60Hz रीफ्रेश रेट

    खूबियां

    • लैपटॉप स्क्रीन को आस-पास लोगों के साथ साझा करने के लिए 180 डिग्री हिंज मिलता है।
    • मिलिट्री ग्रेड स्टैंडर्ड इसे मजबूती और टिकाऊपन प्रदान करते हैं।
    • ऐरोडायनैमिक आइसब्लेड्स बेहतर कूलिंग प्रक्रिया सुनिश्चित करती है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP Laptop 15, Intel Core i5-1335U-13th Gen

    बजट और प्रदर्शन दोनों में बढ़िया रहने वाला यह HP लैपटॉप आपके रोजमर्रा के डिजिटल कार्यों और मल्टीटास्किंग को भी अपने इंटल कोर i5-1335 प्रोसेसर के साथ आसानी से संभाल सकता है। यह 16 GB रैम के साथ अधिक शक्तिशाली प्रदर्शन और 512 GB एसएसडी के साथ कुशल स्टोरेज की सुविधा देता है। इसमें 15.6 इंच का माइक्रो ऐज डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स प्रदान करता है। वहीं, इस HP Laptop में 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ ही एंटी ग्लेयर स्क्रीन मिलती है, जो लंबे स्क्रीन टाइम के वक्त आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर से आपको बचा सकती है। इसकी 41Whrs वाली बैटरी करीब 7 घंटा 45 मिनट तक का बैकअप प्रदान करती है, जिसे फास्ट चार्ज की मदद से तेजी से चार्ज भी किया जा सकता है। इसमें सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए 3 USB, 1 HDMI पोर्ट के साथ ही एक ऑडियो कॉम्बो जैक भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- HP
    • मॉडल नाम- एचपी 15
    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • रंग- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • इसके डुअल स्पीकर्स आपको बेहतरीन साउंड प्रदान कर सकते हैं।
    • एचपी इमेजपैड के साथ आपको आसान और तेज कंट्रोल मिलता है।
    • टेंपोरल नॉइज रिडक्शन वाले माइक्रोफोन स्पष्ट आवाज डिलीवर करते हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा बैटरी बैकअप को लेकर शिकायत की गई।
    03
  • acer Aspire Lite, 12th gen, Intel Core i5-12450H Processor

    छात्रों और पेशेवरों के लिए बढ़िया रहने वाला यह एसर एस्पायर लाइट लैपटॉप सुविधाजनक विंडोज 11 होम ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 4.4 GHz की अधिकतम बूस्ट क्लॉक स्पीड के साथ काम करने वाला 12वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-12450H प्रोसेसर मिलता है, जो मल्टीटास्किंग को भी आसानी से संभाल सकता है। इस Acer लैपटॉप का 15.6 इंच डिस्प्ले इन-प्लेन स्विचिंग (IPS) टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरीन रंग और कंट्रास्ट वाले विजुअल्स देता है, जिसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी रहने वाला है। लंबे स्क्रीन टाइम में भी आंखों पर पड़ने वाले ज़ोर को कम करने के लिए यह एसर कॉम्फीव्यू फीचर के साथ आता है। इसमें HD कैमरा और बिल्ट-इन डुअल माइक्रोफोन भी दिए गए हैं, ताकी आप सुचारू रूप से लैपटॉप के जरिए वीडियो कॉलिंग भी कर सकें। वहीं, यह इंटरनेशनल लैंग्वेज सपोर्ट वाले बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- acer
    • मॉडल नाम- एस्पायर लाइट
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, पतला और हल्का

    खूबियां

    • बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इसमें 16GB रैम और 512GB एसएसडी मिलती है।
    • यह 170 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल के साथ आता है।
    • इसकी शक्तिशाली बैटरी के जरिए 8.5 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है।

    कमी

    • कुछ लोगों को इसकी साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • Dell 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U

    अपने 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-1334U प्रोसेसर के साथ यह डेल 15 लैपटॉप अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ आपको पढ़ाई, ऑफिस से जुड़े कामों के साथ हल्के गेम्स खेलने का बढ़िया अनुभव दे सकता है। इसका 15.6 इंच के फुल एचडी डिस्प्ले का 120Hz रीफ्रेश रेट तेज चलने वाले सीन को भी बिना ब्लर किए पेश करता है। वहीं, 250 निट्स की ब्राइटनेस घर के बाहर भी स्क्रीन की चमक कम नहीं होने देती है। इसमें तेज गति और कुशल प्रदर्शन के लिए 16GB रैम दी गई है और 512GB एसएसडी आपकी बड़ी फाइलों को भी आसानी से स्टोर कर सकती है। तेज, स्थिर और सुविधाजनक कनेक्शन के लिए यह Dell Laptop वाई-फाई 5 और वायरलेस ब्लूटूथ कार्ड के साथ आता है। इसके फुल साइज वाले स्पिल रेजिस्टेंट कीबोर्ड पर किसी भी प्रकार का लिक्विड गिरने पर वह फैलता नहीं है और इसमें अलग से न्यूमैरिक पैड भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Dell
    • मॉडल नाम- Vostro 3530
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रंग- टाइटेन ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 GB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 GB
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • स्पेशल फीचर- 10 कुंजियों वाला न्यूमैरिक पैड

    खूबियां

    • डेल कंफर्टव्यू के साथ हानिकारक ब्लू लाइट का प्रभाव कम होता है।
    • 2 ट्यून्ड स्पीकर्स के साथ बेहतरीन क्वालिटी का साउंड मिल सकता है।
    • पतली और हल्की बॉडी के लिए लिफ्ट हिंज डिजाइन दिया गया है।

    कमी

    • कुछ लोग लैपटॉप में हीटिंग की समस्या बताते हैं।
    05

बजट-फ्रेंडली i5 प्रोसेसर लैपटॉप मॉडल्स की तुलना

बाजार में कई i5 बजट लैपटॉप उपलब्ध हैं, लेकिन कुछ मॉडल दूसरों से बेहतर प्रदर्शन करते हैं। जैसे कि लेनोवो आइडियापैड 3 अपने मजबूत बिल्ड और अच्छे कीबोर्ड के लिए जाना जाता है, जबकि एसर एस्पायर अक्सर बेहतर पोर्ट कनेक्टिविटी प्रदान करता है। वहीं, एचपी 15 और डेल 15 अपने शक्तिशाली प्रदर्शन से आपके काम को तेज व आसान बना बना सकते हैं। ऐसे में आप अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए इनमें से किसी भी Laptop को चुन सकते हैं-

मॉडल्स

बैटरी बैकअप

डिस्प्ले

अन्य

Lenovo IdeaPad Slim 3, 12th Gen Intel Core i5-12450H

11 घंटा

15.6" फुल एचडी

स्लीक और पोर्टेबल, डॉल्बी ऑडियो

ASUS Vivobook 15, Smartchoice,Intel Core i5 13th Gen 13420H

6 घंटा

15.6 इंच, 60Hz रीफ्रेश रेट

बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड

HP Laptop 15, Intel Core i5-1335U-13th Gen

7.45 घंटा

15.6 इंच माइक्रो ऐज डिस्प्ले

टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी

acer Aspire Lite, 12th gen, Intel Core i5-12450H

8.5 घंटा

IPS टेक्नोलॉजी के साथ 15.6 इंच डिस्प्ले

एसर कॉम्फीव्यू

Dell 15, 13th Gen Intel Core i5-1334U

7 घंटा

15.6 इंच एंटी ग्लेयर FHD डिस्प्ले

न्यूमैरिक कीपैड के साथ स्पिल रेजिस्टेंट कीबोर्ड

ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या i5 प्रोसेसर वाला बजट लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    बजट i5 लैपटॉप हल्के और मध्यम गेमिंग के लिए ठीक हो सकते हैं, खासकर अगर उनमें Intel Iris Xe ग्राफिक्स हो। हालांकि, AAA गेम्स के लिए समर्पित ग्राफिक्स कार्ड वाले लैपटॉप की आवश्यकता होगी।
  • बजट i5 लैपटॉप में कितनी रैम होनी चाहिए?
    +
    अधिकांश दैनिक कार्यों और मल्टीटास्किंग के लिए 8GB रैम पर्याप्त है। अगर आप हल्की वीडियो एडिटिंग या अधिक टैब खोलते हैं, तो 16GB रैम बेहतर रहेगा।
  • बजट i5 लैपटॉप की औसत बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    बजट i5 लैपटॉप में औसत बैटरी लाइफ 4-7 घंटे की होती है, जो उपयोग के आधार पर भिन्न हो सकती है। कुछ मॉडल बेहतर ऑप्टिमाइजेशन के साथ 8 घंटे तक दे सकते हैं।