Dell ब्रांड के शीर्ष Laptops: सामान्य कामों से लेकर गेमिंग तक के लिए दमदार मॉडल्स!

Dell ब्रांड के Laptop अपनी विश्वसनीयता, प्रदर्शन और इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं। चाहे आप एक शक्तिशाली गेमिंग मशीन, एक पोर्टेबल विकल्प, या एक मल्टीपर्पज स्टूडेंट लैपटॉप की तलाश में हों, डेल के पास सभी के लिए कुछ न कुछ है। इन्हीं में से कुछ के विकल्प आप यहां देख सकते हैं, जिनके फीचर्स, खूबियों और कमी से जुड़ी जानकारी भी शामिल की गई है।
Dell ब्रांड के शीर्ष लैपटॉप मॉडल्स यहां देखिए
Dell ब्रांड के शीर्ष लैपटॉप मॉडल्स यहां देखिए

डेल एक ऐसा ब्रांड है, जो अपने शक्तिशाली और विश्वसनीय प्रदर्शन वाले लैपटॉप के लिए जाना जाता है। डेल के पास आपको रोजमर्रा के डिजिटल कार्यों से लेकर स्टूडेंट और गेमर्स तक के लिए शानदार मॉडल्स मिल सकते हैं। अपनी XPS, Inspiron, Alienware, Latitude और Vostro जैसी विभिन्न सीरीज के लिए मशहूर यह ब्रांड बजट से लेकर प्रीमियम तक कई विकल्प पेश करता है। डेल लैपटॉप आमतौर पर अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, दमदार प्रदर्शन, बेहतर ग्राहक सहायता और बड़ी रेंज के लिए जाने जाते हैं। वे अक्सर प्रीमियम सुविधाएं जैसे कि शानदार डिस्प्ले और आरामदायक कीबोर्ड प्रदान करते हैं। हालांकि, कुछ मॉडल्स में कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, और कुछ में बैटरी लाइफ औसत हो सकती है साथ ही गेमिंग मॉडल्स भारी हो सकते हैं। इन्हीं सब पहलुओं पर गौर करते हुए हमने यहां Dell Laptops के कुछ बढ़िया मॉडलों को शामिल किया है, जो आपकी विभिन्न जरूरतों के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। इनमें आपको इंटल कोर और एएमडी राइज़ेन जैसे अलग-अलग प्रोसेसर के साथ ही विभिन्न क्षमता वाली रैम, स्टोरेज आदि मिलता है। इनसे जुड़ी विस्तृत जानकारी आप नीचे देख सकते हैं।

शीर्ष डेल ब्रांड लैपटॉप के लिए नीचे शामिल मॉडलों पर एक नजर डालें-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Dell 15, AMD Ryzen 3 7320U Processor Thin & Light Laptop

    हल्का और पोर्टेबल डिजाइन वाला यह डेल 15 लैपटॉप छात्रों से लेकर ऑफिस में काम करने वाले लोगों तक के लिए बढ़िया हो सकता है, जिसे कॉलेज और दफ्तर ले जाना आसान रहेगा। इसमें शक्तिशाली प्रदर्शन देने वाला एएमडी राइज़ेन 3 7320U प्रोसेसर मिलता है, जो भारी प्रोडक्टिविटी और एक साथ कई कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है। यह तेज प्रदर्शन के साथ ही आपकी फाइलों और प्रोग्राम्स को स्टोर करने के लिए 512GB की एसएसडी के साथ आता है। इसका 15.6 इंच स्क्रीन साइज वाला FHD डिस्प्ले 1920x1080 रिजॉल्यूशन और 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ बेहद स्पष्ट और डिटेल्ड विजुअल्स दे सकता है। स्ट्रीमिंग, ब्राउज़िंग या फिर किसी भी प्रकार के ऑनलाइन काम को बिना किसी रूकावट करने के लिए इस Dell 15 लैपटॉप में Wi-Fi 5 और ब्लूटूथ वायरलेस कार्ड सपोर्ट मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- इंस्पिरॉन
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 3
    • रैम मेमोरी- 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
    • फॉर्म फैक्टर- अल्ट्रा पोर्टेबल

    खूबियां

    • स्क्रीन को 180 डिग्री तक झुकाने के लिए लिफ्ट हिंज डिजाइन मिलता है।
    • डेल कंफर्ट व्यू हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने में सक्षम है।
    • 3 तरफ पतले किनारे स्क्रीन पर देखने का अच्छा अनुभव दे सकते हैं।
    • वीडियो कॉल आदि के लिए इसमें बिल्ट-इन HD वेबकैम दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहक हैवी प्रोजेक्ट सही से ना चलने की शिकायत करते हैं।
    01
  • Dell G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Processor Gaming Laptop

    गेमिंग का मजा दोगुना करने के लिए इस डेल लैपटॉप में 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ आने वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूद और शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स देता है। यह 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-13450HX प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ हैवी-डिमांड वाले गेम को भी आसानी से और शक्तिशाली प्रदर्शन के साथ चलाया जा सकता है। इसका 6GB वाला NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स दिखाता है, जिससे गेम खेलने का अनुभव और भी अच्छा हो सकता है। इस Dell G15 गेमिंग लैपटॉप में बड़ी फाइलों को भी तेजी से खोलने और स्टोर करने के लिए 1 TB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा यह HDMI 2.1, USB-C के साथ डिस्प्ले पोर्ट 14, RJ45 ईथर्नेट, और तीन USB 3.2 Gen 1 पोर्ट्स के साथ आता है, ताकी बाहरी डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट किया जा सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- डेल लैपटॉप
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 1 TB
    • सीपीयू मॉडल- कोर i5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडीकेटेड
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड

    खूबियां

    • बेहतर गेमिंग और प्रोडक्टिविटी कंट्रोल के लिए G-Key के साथ आने वाला कीबोर्ड मिलता है।
    • एलियनवियर-इंस्पायर्ड थर्मल डिजाइन गहन गेमिंग में हीटिंग को रोकता है।
    • काले थर्मल शेल्फ के साथ डार्क शैडो ग्रे वाला फिनिश देखने में शानदार लगता है।

    कमी

    • कुछ लोग हैवी इस्तेमाल में बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop, 14th Gen Intel Core 3 100U Processor

    14वीं जेनरेशन के इंटल कोर 3 100U प्रोसेसर से लैस यह लैपटॉप बिना रूकावट शानदार प्रदर्शन दे सकता है, जो कि मल्टीटास्किंग को भी संभालने में सक्षम है। इसकी 8 GB रैम और 512 GB एसएसडी प्रदर्शन को अधिक तेज और स्मूद बनाते हैं, ताकी काम और मनोरंजन दोनों बिना रूकावट किए जा सकें। इस Dell Laptop में बिल्ट-इन एचडी वेबकैम दिया गया है, जिससे बेहतरीन क्वालिटी के साथ वीडियो कॉलिंग भी की जा सकती है। इसमें मिलने वाला डेल कंफर्ट व्यू हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करके आपको लंबे स्क्रीन टाइम में भी देखने का आरामदायक अनुभव देता है। यह डेल स्टूडेंट लैपटॉप 15.6 इंच वाले फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 120Hz रीफ्रेश रेट और 250 निट्स ब्राइटनेस शानदार स्पीड व चमक वाले विजुअल्स प्रदर्शित करता है। पूरी स्क्रीन पर देखने का स्पष्ट अनुभव देने के लिए यह पतले किनारों के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- Vostro
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- कोर i3
    • रैम मेमोरी- 8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
    • स्पेशल फीचर- पतला

    खूबियां

    • इसमें रूमी कीपैड, अलग से न्यूमैरिक कीपैड और कैलकुलेटर हॉटकीज के साथ आने वाला कीबोर्ड मिलता है।
    • एक्सप्रेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ बैटरी को करीब 60 मिनट में 80% तक चार्ज कर सकते हैं।
    • बेहतरीन साउंड के लिए यह वेव मैक्स ऑडियो स्पीकर और डुअल माइक के साथ आता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन ग्राहक लैपटॉप में हीटिंग की समस्या बताते हैं।
    03
  • Dell 16, AMD Ryzen AI 5 340 6-core/12-thread Processor AI Powered Laptop

    गेमिंग, एडिटिंग, प्रोग्रामिंग जैसे हैवी कामों को भी आसानी से संभालने और दमदार प्रदर्शन देने के लिए डेल ब्रांड का यह लैपटॉप AI AMD R5-340 प्रोसेसर के साथ आता है। इसकी एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी प्रदर्शन को काम के अनुसार संभालते हुए बिना रूकावट वाली परफॉर्मेंस देने सकती है। इस Dell 16 लैपटॉप का 16.0 इंच वाला फुल एचडी डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ बाहर की तेज रोशनी में भी स्पष्ट विजुअल्स देता है। वहीं, डेल कंफर्ट व्यू और एएमडी रेडिऑन ग्राफिक्स इन विजुअल्स को अधिक आरामदायक और साफ बनाने का काम करते हैं। इसमें बेहतर प्रदर्शन, तेज बूट टाइम, फाइलों को स्टोर करने के लिए 16 जीबी RAM के साथ 512 जीबी SSD दी गई है। यह बैकलिट कीबोर्ड और फिंगरप्रिंट रीडर के साथ आता है, जिससे आपको कम रोशनी में भी आसानी से टाइपिंग करने की सुविधा के साथ प्राइवेसी के लिए बेहतर विकल्प मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- DB16255
    • स्क्रीन साइज- 16 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 5
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडीकेटेड
    • स्पेशल फीचर- फिंगरप्रिंट रीडर

    खूबियां

    • फुल एचडी पैनल वाला बड़ा 16 इंच डिस्प्ले गेमिंग का मजा दोगुना कर सकता है।
    • क्रिएटिव प्रोजेक्ट और एडवांस्ड प्रोडक्टिविटी के लिए Copitot+ फीचर मिलता है।
    • वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और WiFi के साथ कई पोर्ट्स भी दिए गए हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक ने रैम अपग्रेड का विकल्प मौजूद ना होने की शिकायत की है।

    ऐसी ही अन्य जानकारियों के लिए गैजेट गली को रूख कर सकते हैं।

    04
  • Dell 15, AMD Ryzen 7-7730U, 16GB DDR4, 512GB SSD Laptop

    यह डेल लैपटॉप 16 जीबी रैम के साथ आता है, जिसके साथ बेहतर प्रदर्शन का अनुभव मिल सकता है। वहीं, 512 जीबी की एसएसडी फाइलों को तेजी से खोलने और स्टोर करने में मदद करती है। इसका एएमडी राइज़ेन 7-7730U प्रोसेसर हैवी गेमिंग से लेकर एडिटिंग और प्रोग्रामिंग जैसे भारी कामों को बेहतरीन तरीके से करने में मदद कर सकता है। Dell के इस Gaming Laptop में सुविधाजनक टाइपिंग अनुभव के लिए स्टैंडर्ड साइज वाला कीबोर्ड दिया गया है। इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी 250 निट्स ब्राइटनेस और 120Hz रीफ्रेश रेट विजुअल प्रदर्शन को शानदार बनाता है और गेमिंग का मजा भी दोगुना कर सकता है। इसके अलावा यह एएमडी रेडिऑन ग्राफिक्स के जरिए पिक्चर क्वालिटी को अधिक स्पष्ट बनाने में भी सक्षम है। पतले किनारों और एलईडी बैकलिट को साथ आपके देखने का अनुभव ज्यादा अच्छा हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • मॉडल नाम- डेल 15
    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडीकेटेड
    • स्पेशल फीचर- फुल एचडी डिस्प्ले

    खूबियां

    • एर्गोनैमिक सपोर्ट के साथ टाइपिंग करते समय कलाई को बेहतर समर्थन मिलता है।
    • एक्सप्रेस चार्ज फीचर बैटरी को 60 मिनट के अंदर 80% तक चार्ज करने में सक्षम है।
    • अडाप्टिव थर्मल इस्तेमाल के हिसाब से पावर को संभालकर हीटिंग होने से रोकते हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक ने अमेजन पर बैटरी से जुड़ी समस्या का जिक्र किया है।
    05

डेल के विभिन्न लैपटॉप मॉडलों की तुलना

डेल लैपटॉप चुनते समय कई कारकों पर विचार करना महत्वपूर्ण है, जैसे आपका बजट, उपयोग का उद्देश्य (गेमिंग, काम, पढ़ाई), आवश्यक प्रदर्शन स्तर (प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज), स्क्रीन का आकार और गुणवत्ता, और पोर्टेबिलिटी। एक अनुभवी उपयोगकर्ता के रूप में, मैं सलाह दूंगी कि आप सबसे पहले अपनी प्राथमिकताओं की एक सूची बनाएं और फिर विभिन्न मॉडलों की तुलना के जरिए अपने लिए सबसे सही विकल्प चुनें-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम व स्टोरेज

अन्य फीचर्स

Dell 15 Thin & Light Laptop

एएमडी राइज़ेन 3 7320U

8 जीबी, 512 जीबी

लिफ्ट हिंज डिजाइन, 120Hz FHD डिस्प्ले

Dell G15 Gaming Laptop

इंटल कोर i5-13450HX

16 जीबी, 1 TB

एलियनवियर-इंस्पायर्ड थर्मल डिजाइन, बैकलिट कीबोर्ड

Dell 15 (Previously Inspiron) Laptop

इंटल कोर 3 100U

8 जीबी, 512 जीबी

IPS डिस्प्ले, डेल कंफर्ट व्यू

Dell 16 AI Powered Laptop

एएमडी राइज़ेन AI 5 340 6-कोर

16 जीबी, 512 जीबी

एएमडी रेडिऑन ग्राफिक्स, एडवांस्ड AI परफॉर्मेंस

Dell 15 Thin & Light, Laptop

एएमडी राइज़ेन 7-7730U

16 जीबी, 512 जीबी

120Hz रीफ्रेश रेट, स्टैंडर्ड कीबोर्ड

अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या डेल लैपटॉप गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
    +
    हां, डेल के Alienware और G-सीरीज लैपटॉप विशेष रूप से गेमिंग के लिए डिजाइन किए गए हैं, जिनमें शक्तिशाली प्रोसेसर, डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड और उन्नत कूलिंग सिस्टम होते हैं।
  • डेल एक्सपीएस और इंस्पिरॉन श्रृंखला में क्या अंतर है?
    +
    XPS श्रृंखला डेल की प्रीमियम लाइन है जो उच्च-प्रदर्शन, बेहतर बिल्ड क्वालिटी और उन्नत डिस्प्ले प्रदान करती है, जबकि इंस्पिरॉन श्रृंखला सामान्य उपयोग और बजट-सचेत उपभोक्ताओं के लिए संतुलित प्रदर्शन और सपोर्ट प्रदान करती है।
  • डेल लैपटॉप कितने समय तक चलते हैं?
    +
    उचित रखरखाव के साथ, डेल लैपटॉप आमतौर पर 3-5 साल या उससे अधिक समय तक चल सकते हैं। XPS और Latitude जैसे उच्च-स्तरीय मॉडल अक्सर बेहतर टिकाऊपन प्रदान करते हैं।