कोडिंग और प्रोग्रामिंग ऐसे काम हैं, जिन्हें बिना रूकावट करने के लिए अक्सर एक शक्तिशाली डिवाइस की जरूरत होती है। एक धीमा या खराब प्रदर्शन वाला लैपटॉप आपकी प्रोडक्टिविटी को बिगाड़ सकता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे लैपटॉप मॉडल्स लेकर आएं हैं, जो Coding और Programming के लिए अच्छे हो सकते हैं। ये Laptops हैवी-लोड में भी आसानी से काम करने के लिए इंटल कोर i7, i5 और साथ ही एएमडी राइज़ेन 7 जैसे शक्तिशाली प्रोसेसर के साथ आते हैं और बिना रूकावट तेजी से काम करने के लिए 16 जीबी रैम से लेकर 1TB तक एसएसडी भी मिलती है। हालांकी, जब बात एक सबसे अच्छे लैपटॉप को चुनने की बात आती है, तो यह व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। मगर, कोडिंग और प्रोग्रामिंग के लिए आपको एक सही लैपटॉप लेते समय प्रोसेसर के साथ ही रैम (8-16जीबी) व स्टोरेज (SSD) और ऑपरेटिंग सिस्टम (विंडोज या Mac OS) जैसे फैक्टर पर ध्यान देना चाहिए। ये सभी लैपटॉप के प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं, ऐसे में कुशल कार्यक्षमता के लिए इनपर गौर करना जरूरी है।
नीचे आप कोडिंग और प्रोग्रामिंग के लिए 5 बढ़िया लैपटॉप देख सकते हैं-
Apple 2026 MacBook Neo 13" Laptop with A18 Pro chip
इस एप्पल मैकबुक की A18 प्रो चिप अपनी एडवांस्ड AI क्षमता का इस्तेमाल करते हुए शानदार प्रदर्शन देती है, जो हाई-डिमांड वाले कामों को आसानी से करने में मदद करता है। यह 13 इंच की लिक्विड रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 2408x1506 शार्प पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। वहीं, घर से लेकर बाहर तक स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से देखने, पढ़ने के लिए इसमें 300 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसकी 8 GB यूनिफाइड मेमोरी और 512 GB एसएसडी प्रदर्शन को तेज, स्थिर और प्रतिक्रियाशील बनाते हैं। इस MacBook में 1080p वाला एचडी कैमरा भी दिया गया है, ताकी आप वीडियो कॉल या फिर स्ट्रीमिंग भी कर सकें। इसमें मिलने वाली शक्तिशाली बैटरी 16 घंटे तक के लंबे बैकअप के साथ आती है, जिससे आप बिना रूकावट लगातार काम कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Apple
- मॉडल नाम- MacBook Neo
- स्क्रीन साइज- 13 इंच
- सीपीयू मॉडल- A18 प्रो
- रैम मेमोरी- 8 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- Mac OS
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- सीपीयू स्पीड- 1 GHz
खूबियां
- AI और एप्पल इंटेलिजेंस के साथ आपको तेज व स्मार्ट काम करने का अनुभव मिल सकता है।
- यह बिल्ट-इन डुअल माइक और दो साइड-फायरिंग स्पीकर्स के साथ आता है।
- Mac OS में ऐप्स तेज व स्मूद तरीके से चलाए जा सकते हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने कोई कमी नहीं बताई है।
01
ASUS TUF A15 (2025), AMD Ryzen 7 7445HS
आसुस ब्रांड का यह लैपटॉप 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 144Hz रीफ्रेश रेट एक स्मूद व बिना ब्लर वाला प्रदर्शन देता है। इसका एंटी ग्लेयर डिस्प्ले 250 निट्स ब्राइटनेस के साथ सूरज की रोशनी में भी स्क्रीन पर स्पष्ट रूप से पढ़ने का अनुभव देता है। इसमें बेहतरीन विजुअल क्वालिटी देने के लिए 4 जीबी क्षमता का NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू भी दिया गया है। वहीं, इस Laptop For Coding में एचडी कैमरा, AI नॉइज कैंसिलेशन वाला माइक और 2-स्पीकर सिस्टम दिए गए हैं, जो अच्छी ऑडियो-वीडियो के साथ कॉल पर बात करने में मदद करते हैं। यह गहन कार्यों को आसानी से संभालने के लिए एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 64 जीबी तक अपग्रेड होने वाली 16 जीबी रैम के साथ ही 512 जीबी एसएसडी दी गई है, ताकी तेज बूट टाइम और आसान स्टोरेज के साथ सभी काम आसानी से किए जा सकें।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ASUS
- मॉडल नाम- TUF Gaming A15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- सीपीयू मॉडल- एएमडी राइज़ेन 7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- स्पेशल फीचर- 720P HD कैमरा, बैकलिट कीबोर्ड
खूबियां
- एंबिएंट कूलिंग टेक्नोलॉजी हैवी लोड में भी लैपटॉप को ठंडा रखने का काम करती है।
- डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ बढ़िया साउंड अनुभव मिल सकता है।
- यह बेहतरीन टाइपिंग अनुभव के लिए बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS, 4GB RTX 2050
शक्तिशाली और बिना रूकावट वाले स्मूद प्रदर्शन के लिए यह एचपी विक्टस लैपटॉप एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी 4.7 GHz अधिकतम बूट क्लॉक स्पीड मल्टीटास्किंग को भी संभाल सकती है। इसमें 16GB RAM दी गई है, ताकी तेज बूट टाइम के साथ आसानी से काम किए जा सकें। वहीं, 512 जीबी की SSD बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर और खोलने की अनुमति देती है। इस HP कोडिंग लैपटॉप में पतले किनारों वाला 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर 144 Hz रीफ्रेश रेट और 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहतरीन गति व चमक वाले विजुअल्स देखे जा सकते हैं। यह NVIDIA GeForce RTX 2050 के डेडिकेटेड 4 जीबी जीपीयू के साथ आता है, जो ग्राफिक्स की क्वालिटी और प्रदर्शन दोनों को बेहतर बनाता है। मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB, HDMI, हेडफोन जैक और डिस्प्ले पोर्ट भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- HP
- मॉडल नाम- एचपी विक्टस
- स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
- सीपीयू मॉडल- एएमडी राइज़ेन 7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
खूबियां
- एचपी फास्ट चार्ज कम समय में ही बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।
- इसके अपडेटेड थर्मल्स लैपटॉप में हीटिंग की समस्या को रोकते हैं।
- इसमें फुल साइज वाला बैकलिट कीबोर्ड और बढ़िया टचपैड दिया गया है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने लैपटॉप की स्क्रीन के हिलने-डुलने की समस्या की शिकायत की है।
03
Dell G15, 13th Gen Intel Core i5-13450HX Processor
कोडिंग और प्रोग्रामिंग से लेकर अन्य कामों या फिर मनोरंजन में स्पष्ट विजुअल्स देने के लिए यह डेल लैपटॉप 15.6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले और 120Hz रीफ्रेश रेट के साथ आता है। इस Dell लैपटॉप में 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-13450HX के साथ एक शक्तिशाली, तेज और प्रतिक्रियाशील प्रदर्शन मिल सकता है। इसका NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू और 6 GB GDDR6 मेमोरी एडवांस्ड ग्राफिक्स प्रदर्शन देते हैं, जिससे देखने का अनुभव और भी बेहतर हो सकता है। यह Laptop For Programming बड़ी फाइलों को तेजी से एक्सेस और स्टोर करने के लिए 1 टीबी एसएसडी के साथ आता है। इसमें मिलने वाली 16 जीबी रैम प्रदर्शन को अधिक गति देते हुए बिना किसी रूकावट के काम करने की अनुमति देती है। इस लैपटॉप का गेम रेडी कीबोर्ड बैकलिट, न्यूमैरिक पैड और G-Key के साथ आता है, जो प्रोडक्टिविटी में बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Dell
- मॉडल नाम- डेल G15
- स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
- सीपीयू मॉडल- कोर i5
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
- स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड
खूबियां
- गहरे शेडो ग्रे फिनिश के साथ काले थर्मल शेल्फ इसे देखने में शानदार बनाते हैं।
- इसका डिस्प्ले पतले किनारों और एलईडी बैकलिट के साथ आता है।
- एलियनवियर से इंस्पायर्ड थर्मल्स लैपटॉप को हीट होने से बचाते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहक हैवी इस्तेमाल में बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत करते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करिए।
04
Lenovo Smartchoice Ideapad Slim 3, 13th Gen Intel Core i7 13620H
लेनोवो आइडियापैड सीरीज का यह लैपटॉप 8 जीबी रैम के साथ आता है, जिसे 24 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी एसएसडी क्षमता 512 जीबी रहने वाली है, जो हैवी फाइलों को स्टोर करने के लिए आदर्श है। यह 13वीं जेनरेशन के इंटल कोर i7 13620H प्रोसेसर से लैस है, जो कोडिंग और प्रोग्रामिंग के साथ ही कई अन्य हैवी-लोड वाले काम और मल्टीटास्किंग में अच्छा प्रदर्शन दे सकता है। इस Lenovo लैपटॉप में 300 निट्स ब्राइटनेस वाला 15.3 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है, ताकी प्रोग्रामिंग के अलावा वीडियो एडिटिंग जैसे भारी काम हो या मनोरंजन आपको पिक्चर क्वालिटी से समझौता ना करना पड़े। वहीं, आपके लंबे वर्क सेशन में आंखों पर ज़ोर पड़ने से बचाने के लिए यह एंटी ग्लेयर स्क्रीन के साथ आता है, जिससे ब्लू लाइट का असर ज्यादा नहीं होता है। सुविधाजनक कनेक्टिविटी के लिए इसमें मल्टीपल USB, HDMI, डिस्प्ले पोर्ट और ऑडियो जैक मिलते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Lenovo
- मॉडल नाम- IdeaPad Slim 3
- स्क्रीन साइज- 15.3 इंच
- सीपीयू मॉडल- कोर i7
- रैम मेमोरी- 16 जीबी
- ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
- ग्राफिक्स कार्ड- इंटीग्रेटेड
- स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, एचडी ऑडियो
खूबियां
- यह डॉल्बी ऑडियो वाले 2W क्षमता के डुअल स्पीकर के साथ आता है।
- इसमें प्राइवेसी शटर के साथ आने वाला FHD 1080p कैमरा दिया गया है।
- रेपिड चार्ज बूस्ट बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मदद करता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को साउंड क्वालिटी पसंद नहीं आई है।
05
ऊपर शामिल किए गए लैपटॉप मॉडलों की तुलना
आप अपने लिए एक सबसे अच्छा लैपटॉप चुन सकें, इसके लिए हमने ऊपर शामिल किए गए पांचों मॉडलों की तुलना की है। इसकी मदद से, आप इनके बीच का अंतर समझ सकते हैं और अपने लिए एक अच्छा कोडिंग व प्रोग्रामिंग वाला लैपटॉप चुन सकते हैं-
निष्कर्ष: ऊपर शामिल किए सभी मॉडल शक्तिशाली प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में इन सभी में कोडिंग और प्रोग्रामिंग आराम से की जा सकती है। हालांकी किसी एक को सबसे अच्छा कहना मुमकिन नहीं है। ऐसे में आप अपने बजट, डिमांड और उपयोगिता के आधार में इनमें से कोई भी लैपटॉप चुन सकते हैं। वहीं, बाजार में आपको इनके अलावा भी कई अन्य विकल्प देखने को मिल सकते हैं।
गैजेट गली पर ऐसी ही अन्य डिवाइसों की जानकारी देख सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।