गेमिंग के लिए HP Victus लैपटॉप के 5 दमदार मॉडल्स देखिए यहां, मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस

क्या आप एक ऐसे गेमिंग Laptop की तलाश में हैं जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और अफोर्डेबिलटी का सही संतुलन प्रदान करे? HP Victus सीरीज ने खुद को गेमिंग की दुनिया में एक मजबूत दावेदार के रूप में पेश किया है। आप यहां इसके 5 बेहतरीन मॉडल्स पर एक नजर डाल सकते हैं।
गेमिंग के लिए देखिए एचपी विक्टस लैपटॉप के बेस्ट मॉडल्स
गेमिंग के लिए देखिए एचपी विक्टस लैपटॉप के बेस्ट मॉडल्स

एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप सीरीज ने हाल के सालों में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है, खासकर उन गेमर्स के बीच जो कम बजट में शानदार प्रदर्शन चाहते हैं। लेकिन इतने सारे मॉडलों के साथ, एक सबसे अच्छे विकल्प का चुनाव करना मुश्किल हो सकता है। इसी समस्या को हल करने के लिए हम यहां पर इस सीरीजी के 5 बेहतरीन मॉडलों को पेश कर रहे हैं, ताकी आप अपने बजट और गेमिंग की जरूरत के अनुसार एक सबसे अच्छा मॉडल चुन सकें। बता दें कि, HP Victus सीरीज वाले Laptop For Gaming को मिड-रेंज गेमिंग सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प के रूप में डिजाइन किया गया है, जो शक्तिशाली हार्डवेयर और एक आकर्षक डिजाइन का बैलेंस पेश करता है। इसमें आमतौर पर नए इंटेल कोर या एएमडी राइज़ेन प्रोसेसर, NVIDIA जीफोर्स आरटीएक्स या एएमडी रेडियन ग्राफिक्स कार्ड, उच्च रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और प्रभावी कूलिंग सिस्टम शामिल होते हैं। इसकी मुख्य विशेषता इसकी अफोर्डेबिलटी है, जो इसे नए गेमर्स और सीमित बजट वाले लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बनाती है।

आप नीचे गेमिंग के लिए इसके 5 बढ़िया मॉडल्स को देख सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • HP Victus, 14th Gen Intel Core i5-14450HX

    14वीं जेनरेशन के इंटल कोर i5-14450HX प्रोसेसर से लैस यह एचपी विक्टस लैपटॉप टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी के साथ गेमिंग ऐप्स को 4.8 GHz तक की स्पीड के साथ हैंडल करने में सक्षम है। इसका गेम के दौरान बेहतरीन विजुअल अनुभव देने के लिए 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रीफ्रेश रेट के जरिए स्मूद पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। यह पतले किनारों और एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है, जिस वजह से आपको देखने का एक आरामदायक अनुभव मिलता है। वहीं, 300 निट्स की ब्राइटनेस और 62.5% sRGB कलर सपोर्ट स्क्रीन पर एक बेहतरीन चमक व रंगों वाले विजुअल्स पेश करते हैं। इसमें 6GB का NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू भी दिया गया है, ताकी आपको गेमिंग में शानदार ग्राफिक्स मिल सकें। गेम सॉफ्टवेयर और अन्य फाइलों को आसानी से संभालने व एक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए यह 24GB RAM और 512GB SSD के साथ आता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • फॉर्म फैक्टर- क्लैमशेल
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- IPS
    • पोर्ट्स की संख्या- 8
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.8 GHz
    • मॉडल नंबर- C2JQ4PA
    • नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, WiFi, USB

    खूबियां

    • हाई-क्वालिटी लाइव स्ट्रीमिंग के लिए 720p HD कैमरा के साथ टेंपोरल नॉइज रिडक्शन और डुअल डिजिटल माइक्रोफोन मिलते हैं।
    • इसके DTS:X अल्ट्रा और एचपी ऑडियो बूस्ट वाले डुअल स्पीकर्स गेमिंग में जबरदस्त साउंड दे सकते हैं।
    • यह 1-zone RGB वाले फुल साइज कीबोर्ड के साथ आता है, जिसमें न्यूमैरिक कीपैड भी दिया गया है।

    कमी

    • अभी तक अमेजन ग्राहकों ने किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
    01
  • HP Victus, AMD Ryzen 7 7445HS

    यह एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप शक्तिशाली और बिना रूकावट वाले स्मूद प्रदर्शन के लिए 16 जीबी रैम के साथ आता है, जो कि अपग्रेड भी की जा सकती है। वहीं, इसका 512 जीबी एसएसडी स्पेस आपको बड़ी फाइलों को आसानी से स्टोर और एक्सेस करने की सुविधा देता है। इसमें एएमडी राइज़ेन 7 7445HS प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग के हैवी लोड को आसानी से संभाल सकता है और आपको एक शानदार अनुभव दे सकता है। इस HP Laptop में शानदार पिक्चर क्वालिटी प्रदान करने वाला 15.6 इंच फुल एचडी माइक्रो ऐज डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz रीफ्रेश रेट और IPS टेक्नोलॉजी के जरिए गेम के हर एक सीन को स्मूद स्पीड व डिटेल के साथ पेश करता है। इसके अलावा 4 GB GDDR6 का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 2050 जीपीयू ग्राफिक्स को स्पष्ट और गहराई के साथ देखने का अनुभव दे सकता है। यह एचपी लैपटॉप फुल साइज वाले बैकलिट कीबोर्ड से लैस है, जो आपको कम रोशनी में भी कीज़ को आसानी से ढूंढ़ने और चलाने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 39.6 सेमी
    • हार्ड डिस्क साइज- 512 जीबी
    • सीपीयू मॉडल- राइज़ेन 7
    • रैम मेमोरी- 16 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • स्पेशल फीचर- एंटी ग्लेयर कोटिंग, बैकलिट कीबोर्ड
    • ग्राफिक्स कार्ड- डेडिकेटेड
    • मॉडल नंबर- 15-fb3123AX

    खूबियां

    • एन्हैंस्ड कूलिंग, डुअल फैन्स और 7% का बेहतर एयरफ्लो गेमिंग के दौरान लैपटॉप में हीटिंग की समस्या होने से रोकते हैं।
    • एचपी फास्ट चार्ज सुविधा के साथ बिना रूकावट गेम खेलने के लिए बैटरी को 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है।
    • वायरलेस Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.4 वायरलेस कार्ड सपोर्ट के साथ गेम के लिए एक तेज और स्थिर कनेक्शन मिल सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने लैपटॉप की स्क्रीन के हिलने-डुलने की समस्या की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP Smartchoice Victus, 13th Gen Intel Core i5-13420H

    इस एचपी गेमिंग लैपटॉप का टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी वाला 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13420H प्रोसेसर कम लोड वाले सामान्य गेम्स को अच्छी तरह से चलाने में सक्षम है। यह 16 जीबी वाली अपग्रेड होने योग्य RAM के साथ आता है और इसमें तेज लोड टाइम व फाइल स्टोरेज के लिए 512 जीबी SSD दी गई है। इसका एचपी वाइड विजन 720p HD कैमरा टेंपोरल नॉइज रिडक्शन और डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन के साथ आता है, जो आपको शानदार क्वालिटी में लाइव स्ट्रीमिंग करने में मदद करेगा। एचपी विक्टस सीरीज का यह लैपटॉप 4 GB GDDR6 के डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 3050 जीपीयू के साथ आता है, जिसकी हाई-परफॉर्मेंस ग्राफिक्स की क्वालिटी और स्पीड दोनों को बेहतर बनाती है। इसमें गेमिंग के लिए बाहरी डिवाइसों को आसानी से कनेक्ट करने के लिए 3 USB, 1 HDMI पोर्ट के साथ 1 RJ पोर्ट, 1 हेडफोन जैक और 1 डिस्प्ले पोर्ट भी दिया गया है।

    स्पेसफिकेशन्स

    • मॉडल नंबर- fa2190TX
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.6 GHz
    • मेमोरी स्पीड- 3200 MHz
    • बैटरी लाइफ- 6 घंटा
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- विंडोज 11 होम
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी
    • नेटवर्क कनेक्टिविटी- USB, WiFi
    • पोर्ट्स की संख्या- 7

    खूबियां

    • इसके डिस्प्ले का 144 Hz रीफ्रेश रेट गेमिंग के दौरान तेज और एक्शन सीन को भी स्मूद तरीके से चलाने काम का करता है।
    • 15.6 इंच वाले एंटी ग्लेयर डिस्प्ले से हानिकारक ब्लू लाइट का प्रभाव कम होता है और देखने का आरामदायक अनुभव मिल सकता है।
    • गेम रेडी ड्राइवर्स वाला जीपीयू आपको गेमिंग में शानदार ग्राफिक्स वाले विजुअल्स देने का काम करता है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा सर्विस सपोर्ट को लेकर शिकायत की गई है।
    03
  • HP Victus, AMD Ryzen 5 8645HS, 6GB RTX 3050

    आपके गेमिंग अनुभव को तेज, आसान और शक्तिशाली बनाने के लिए यह एचपी विक्टस लैपटॉप एएमडी राइज़ेन 5 8645HS प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें तेज बूट टाइम, फास्ट लोडिंग और सुविधाजनक स्टोरेज के लिए 16GB रैम के साथ 512GB एसएसडी स्पेस दिया गया है। यह एचपी का लैपटॉप पतले किनारों और एंटी ग्लेयर कोटिंग वाले 15.6 इंच डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका 144Hz रीफ्रेश रेट विजुअल्स को स्मूद तरीके से पेश करने का काम करता है। इसका NVIDIA GeForce RTX 3050 6GB ग्राफिक्स के प्रदर्शन को बेहतर करता है, जिससे आपको गेम्स में हर एक डिटेल साफ तौर पर दिखाई दे सकती है। HP के इस Gaming Laptop में टेंपोरल नॉइज रिडक्शन और डुअल ऐरे डिजिटल माइक्रोफोन के साथ आने वाला 720p HD कैमरा भी मिलता है, जिसकी वजह से हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग या लाइव स्ट्रीमिंग की जा सकती हैं। इसका फास्ट चार्ज सपोर्ट बैटरी को करीब 30 मिनट में 50% तक चार्ज करने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • बैटरी लाइफ- 8.5 घंटा
    • मेमोरी स्पीड- 5600 MHz
    • मॉडल नंबर- fb3012AX
    • प्रोसेसर स्पीड- 5 GHz
    • पोर्ट्स की संख्या- 8
    • नेटवर्क कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ, WiFi
    • स्क्रीन रिजॉल्यूशन- 1080p
    • हार्ड ड्राइव साइज- 512 GB

    खूबियां

    • DTS:X अल्ट्रा ऑडियो, डुअल स्पीकर्स और एचपी ऑडियो बूस्ट गेमिंग सेशन में मजेदार साउंड का अनुभव दे सकते हैं।
    • इसमें परफॉर्मेंस ब्लू रंग और न्यूमैरिक कीपैड के साथ आने वाला फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड मिलता है।
    • वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ और WiFi के साथ ही कई पोर्ट्स भी दिए गए हैं।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा खराब डिस्प्ले क्वालिटी की शिकायत की गई है।

    अन्य कैटेगरी जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर देख सकते हैं।

    04
  • HP Smartchoice Victus, 13th Gen Intel Core i7-13620H

    एचपी ब्रांड के इस गेमिंग लैपटॉप में 144Hz रीफ्रेश रेट से लैस 15.6 इंच डिस्प्ले दिया गया है, जो हानिकारक ब्लू लाइट के प्रभाव को कम करने वाली एंटी ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है। यह 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जो बाहर सूरज की तेज रोशनी में भी आपको बढ़िया चमक के साथ स्क्रीन पर देखने का अनुभव देती है। इसमें टर्बो बूस्ट टेक्नोलॉजी वाले 13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7-13620H प्रोसेसर मिलता है, जो आपको स्मूद हाई-एंड गेमिंग का अनुभव दे सकता है। इसके अलावा 24GB RAM और 1TB SSD परफॉर्मेंस को ज्यादा तेज, स्मूद और प्रभावशाली बनाने का काम करते हैं। इस एचपी विक्टस लैपटॉप में 8GB GDDR7 का डेडिकेटेड NVIDIA GeForce RTX 5050 जीपीयू भी दिया गया है, ताकी आपको गेमिंग के दौरान एक बेहतरीन ग्राफिक्स एक्सपीरियंस मिल सके। मल्टीपल कनेक्टिविटी के लिए इसमें वायरलेस ब्लूटूथ और WiFi के साथ 3 USB, 1 HDMI, 1 RJ, 1 डिस्प्ले पोर्ट और 1 हेडफोन जैक भी दिया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 15.6 इंच
    • रैम मेमोरी- 24 जीबी
    • स्पेशल फीचर- बैकलिट कीबोर्ड, एंटी ग्लेयर कोटिंग
    • मॉडल नंबर- C25MSPA
    • बैटरी लाइफ- 6 घंटा
    • प्रोसेसर स्पीड- 4.9 GHz
    • पोर्ट्स की संख्या- 8
    • डिस्प्ले टाइप- एलईडी

    खूबियां

    • 0% बैटरी को 30 मिनट में 50% तक चार्ज करने के लिए एचपी फास्ट चार्ज सपोर्ट मिलता है।
    • स्मूद कीस्ट्रोक वाला फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड गेमिंग को ज्यादा आसान और तेज बना सकता है।
    • अपडेटेड थर्मल्स के साथ हाई-एंड गेमिंग के दौरान लैपटॉप में हीटिंग की समस्या नहीं होती है।

    कमी

    • एक ग्राहक द्वारा बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत की गई है।
    05

तुलना: कौन-सा एचपी विक्टस गेमिंग लैपटॉप आपके लिए अच्छा है?

विभिन्न प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और ग्राफिक्स कार्ड के साथ आने वाले HP विक्टस लैपटॉप अलग-अलग कीमतों पर उपलब्ध हैं। ऐसे में आप अपनी गेमिंग से जुड़ी प्राथमिकताओं और अन्य पहलुओं के साथ ही बजट को ध्यान में रखते हुए इन मॉडल्स में से किसी भी एक सबसे अच्छे विकल्प को चुन सकते हैं-

मॉडल्स

प्रोसेसर

रैम व स्टोरेज

अन्य

HP Victus (fa2303tx/fa2315tx)

14वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-14450HX

24 जीबी, 512 जीबी

अपडेटेड थर्मल्स, DTS:X अल्ट्रा ऑडियो

HP Victus (fb3123AX)

एएमडी राइज़ेन 7 7445HS

16 जीबी (अपग्रेडेबल), 512 जीबी

फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड

HP Smartchoice Victus

13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i5-13420H

16 जीबी (अपग्रेडेबल), 512 जीबी

गेम रेडी ड्राइवर्स वाला जीपीयू

HP Victus (fb3012AX)

एएमडी राइज़ेन 5 8645HS

16 जीबी, 512 जीबी

एचपी फास्ट चार्ज

HP Smartchoice Victus

13वीं जेनरेशन का इंटल कोर i7-13620H

24GB (अपग्रेडेबल), 1 टीबी

डुअल स्पीकर्स, एचपी ऑडियो बूस्ट

ऐसे ही अन्य लेखों के लिए गैजेट गली पर क्लिक करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या एचपी विक्टस गेमिंग के लिए अच्छा है?
    +
    हां, एचपी विक्टस गेमिंग के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है, खासकर यदि आप एक मिड-रेंज लैपटॉप की तलाश में हैं। यह शक्तिशाली प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड के साथ आता है जो अधिकांश आधुनिक गेम को अच्छी तरह से चला सकता है।
  • एचपी विक्टस लैपटॉप की बैटरी लाइफ कितनी होती है?
    +
    एचपी विक्टस लैपटॉप की बैटरी लाइफ उपयोग के आधार पर भिन्न होती है। सामान्य उपयोग के लिए 5-7 घंटे तक चल सकती है, लेकिन गेमिंग के दौरान यह काफी कम होकर 1-2 घंटे हो सकती है।
  • क्या मैं एचपी विक्टस लैपटॉप को अपग्रेड कर सकता हूं?
    +
    हां, अधिकांश एचपी विक्टस मॉडल में रैम (RAM) और स्टोरेज (SSD) को अपग्रेड करने का विकल्प होता है, जिससे आप भविष्य में प्रदर्शन और क्षमता को बढ़ा सकते हैं।