इन i7 Laptop में घंटो स्मूद मल्टीटास्किंग के साथ ऑफिस का काम करें बिना रुकावट

इन i7 Laptop के साथ अपने ऑफिस काम को बनाएं स्मूद और फास्ट। मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन मीटिंग और हेवी सॉफ्टवेयर के समय ये लैपटॉप देते हैं भरोसेमंद और लैग-फ्री परफॉर्मेंस। काम को आसान और प्रोडक्टिव बनाने के लिए इन Lenovo, Dell, HP, acer और ASUS लैपटॉप मॉडल्स को आज ही चुन सकते हैं।
ऑफिस काम के लिए बढ़िया i7 लैपटॉप
ऑफिस काम के लिए बढ़िया i7 लैपटॉप

आप ऑफिस काम के लिए लैपटॉप तलाश रहे हैं? जो तेज, भरोसेमंद और बिना रुकावट के काम करे। इसके लिए आप इस लेख में बताए जा रहे i7 लैपटॉप के विकल्पों पर नजर डाल सकते हैं। अमेजन पर मौजूद ये i7 प्रोसेसर वाले लैपटॉप खासतौर पर मल्टीटास्किंग के लिए बनाए गए हैं, जो बिना स्लो हुए एक साथ कई टैब खोल सकते हैं, सॉफ्टवेयर और फाइल्स आसानी से चला सकते हैं। इन Laptop i7 की मदद से आप ऑफिस डॉक्यूमेंट्स पर काम करना, ऑनलाइन मीटिंग लेना, या भारी सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करना जैसे सब काम करते समय बेहद स्मूद और बढ़िया परफॉर्मेंस पा सकते हैं। इनमें आपको 16 GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिल जाएगी। साथ ही इन लैपटॉप की तेज स्पीड और बेहतर प्रोसेसिंग पावर काम को आसान और फ़ास्ट बना देती है।

तो आइये इस लेख में ऑफिस काम के लिए i7 लैपटॉप के विकल्पों पर नजर डालें -

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Lenovo IdeaPad Slim 3 13th Gen Core i7 Laptop

    लिनोवो का यह i7 लैपटॉप उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प है जो रोजाना के ऑफिस काम के लिए तेज और भरोसेमंद लैपटॉप तलाश रहे हैं। इसमें दिया गया इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर बहुत पावरफुल है, जो 10 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ आता है। इसका मतलब है कि आप एक साथ कई काम जैसे ब्राउजर टैब, एक्सेल, प्रेजेंटेशन और वीडियो कॉल आसानी से बिना लैग के कर सकते हैं। इसमें 16GB DDR5 रैम दी गई है, जो मल्टीटास्किंग को और स्मूद बनाती है, और 1TB SSD स्टोरेज होने की वजह से आपका सिस्टम जल्दी बूट हो सकता है और फाइल्स भी तेजी से खुल सकती हैं। रोजमर्रा के ऑफिस काम में यह Lenovo लैपटॉप आपको किसी तरह की धीमी गति नहीं देगा।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo 
    • मॉडल नाम - IdeaPad Slim 3
    • स्क्रीन की साईज - 15.3 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज -1 TB
    • रैम मेमोरी की साइज - 16GB 
    • सीपीयू मॉडल - इंटेल कोर i7
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसका 15.3 इंच WUXGA IPS डिस्प्ले (1920×1200) बड़ी और क्लियर स्क्रीन देता है। 
    • इसका एंटी-ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट फीचर घंटों स्क्रीन पर काम करते समय आपकी आंखों को आराम देता है।
    • इसके साथ आने वाले बैकलिट कीबोर्ड की मदद से आप कम रोशनी में भी आराम से टाइप कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 
    01
  • Dell 15 Laptop i7

    यह डेल लैपटॉप तेज प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले, आरामदायक डिजाइन और भरोसेमंद सर्विस के साथ ऑफिस काम के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस देने वाला अच्छा विकल्प है। इसकी 15.6 इंच FHD डिस्प्ले (120Hz रिफ्रेश रेट) स्क्रीन को स्मूद और क्लियर बनाता है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान हो जाता है। साथ ही एंटी ग्लेयर कोटिंग और कम्फर्ट व्यू सॉफ्टवेयर आंखों पर कम असर डालते हैं, जिससे आप ज्यादा देर तक आराम से ऑफिस का काम कर सकते हैं। इस Dell लैपटॉप में दिया गया 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i7-1355U प्रोसेसर मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है, जिससे आप एक साथ कई फाइल्स, ब्राउजर टैब और ऑफिस सॉफ्टवेयर बिना स्लो हुए चला सकते हैं। यह लैपटॉप ऑफिस यूज़ के लिए खास तौर पर आरामदायक बनाया गया है, क्योंकि इसमें बड़ा कीबोर्ड, अलग न्यूमेरिक कीपैड और एर्गोनोमिक डिजाइन दिया गया है, जिससे टाइपिंग और डेटा एंट्री करना आसान हो जाता है।


    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Dell 
    • मॉडल नाम - Dell 15 DC15250 Laptop
    • स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • रैम मेमोरी की साइज - 16GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i7 फैमिली 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें 16GB रैम होने से सिस्टम तेज चलता है और लैपटॉप जल्दी स्टार्ट होता है और काम के दौरान हैंग या लैग कम देखने को मिलता है।
    • इसमें दिया गया एक्सप्रेस चार्ज सपोर्ट बैटरी को जल्दी चार्ज करने में मदद करता है, जिससे आपका काम बीच में नहीं रुकता है।
    • इसमें इंटेल UHD ग्राफिक्स सिस्टम होने से आप वीडियो देखना, ऑफिस काम और हल्की एडिटिंग आसानी से कर सकते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बैटरी बैकअप और कीवर्ड लाइट को बढ़िया नहीं बताया है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • HP Smartchoice Victus, i7 Gaming Laptop

    ऑफिस यूज के लिए इस एचपी लैपटॉप में 16GB रैम और 512GB SSD स्टोरेज दी गई है, जिससे सिस्टम स्मूद चलता है और फाइल्स तेजी से ओपन होती हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर आप रैम को अपग्रेड भी कर सकते हैं, जिससे भविष्य में और बेहतर परफॉर्मेंस मिल सकती है। HP के इस Gaming Laptop में NVIDIA RTX 4050 (6GB) ग्राफिक्स दिया हुआ है, जो इसे नॉर्मल ऑफिस लैपटॉप से ज्यादा पावरफुल बनाता है। इसके चलते आप वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग या हेवी सॉफ्टवेयर भी आसानी से चला सकते हैं। यह एसएसडी स्टोरेज वाला लैपटॉप सिर्फ ऑफिस ही नहीं, बल्कि क्रिएटिव काम के लिए भी बढ़िया विकल्प है। इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 से कनेक्टिविटी तेज और स्टेबल रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP 
    • मॉडल नाम - Victus
    • स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • रैम मेमोरी की साइज - 16GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i7 फैमिली 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें फुल साइज बैकलिट कीबोर्ड और न्यूमेरिक कीपैड होने से टाइपिंग और डेटा एंट्री जैसे ऑफिस के काम आसान से कर सकते हैं। 
    • यह लैपटॉप फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है, जिससे लगभग 30 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है।
    • इसका HD कैमरा और डुअल माइक्रोफोन ऑनलाइन मीटिंग के लिए अच्छा अनुभव देते हैं।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने बैटरी बैकअप को अच्छा नहीं बताया है। 
    03
  • acer ALG 13th Gen Intel Core i7 Gaming Laptop

    एसर के इस ALG लैपटॉप में मौजूद 13वीं जनरेशन का इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर काफी तेज है, जो 4.9GHz तक स्पीड देता है, इसलिए आप भारी सॉफ्टवेयर, मल्टीटास्किंग और लगातार काम बिना स्लो हुए आसानी से कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस acer गेमिंग लैपटॉप में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 दिए गए हैं, जिससे इंटरनेट तेज और मजबूत रहता है। साथ ही कई USB और HDMI पोर्ट्स की मदद से आप आसानी से कई एक्सटर्नल डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी 15.6 इंच FHD डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रीन स्मूद और क्लियर दिखती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - acer 
    • मॉडल नाम - ALG
    • स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • रैम मेमोरी की साइज - 16GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i7 फैमिली 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इस लैपटॉप में रैम और स्टोरेज अपग्रेड का ऑप्शन मिलता है।
    • इसका NVIDIA RTX 3050 (6GB) ग्राफिक्स काफी ज्यादा पावरफुल है, जो वीडियो एडिटिंग, डिजाइनिंग और हेवी टास्क आसानी से कर सकता है।
    • इसका मजबूत और स्लिम डिजाइन टिकाऊ होने के साथ पोर्टेबल भी है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इस्तेमाल किया हुआ लैपटॉप मिलने का फीडबैक दिया है। 


    लैपटॉप जैसे अन्य गैजेट की लेटेस्ट जानकारी गैजेट गली कैटेगरी पर देखें।

    04
  • ASUS Vivobook 15, Intel Core i7 Laptop

    इस आसुस लैपटॉप में ऑफिस का काम करने के लिए 15.6 इंच FHD डिस्प्ले मिलता है, जो साफ और बड़ा व्यू देता है, जिससे लंबे समय तक काम करना आसान हो जाता है। साथ ही एंटी-ग्लेयर स्क्रीन आंखों पर कम असर डालती है, जिससे आप ज्यादा देर तक आराम से काम कर सकते हैं। इस ASUS लैपटॉप में दिया गया इंटेल UHD ग्राफिक्स सामान्य ऑफिस काम, वीडियो देखना और बेसिक डिजाइनिंग के लिए पर्याप्त है। साथ ही बैकलिट कीबोर्ड और न्यूमेरिक कीपैड ऑफिस के काम और टाइपिंग को आसान बनाते हैं। यह Laptop i7 विंडोज 11 और ऑफिस 2024 के साथ आता है, जिससे आपको अलग से सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती और आप तुरंत काम शुरू कर सकते हैं। साथ ही माइक्रोसॉफ्ट 365 क्लाउड स्टोरेज आपको फाइल ऑनलाइन सेव करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS 
    • मॉडल नाम - ASUS Vivobook 15
    • स्क्रीन की साईज - 15.6 इंच
    • हार्ड डिस्क की साइज - 512 GB
    • रैम मेमोरी की साइज - 16GB 
    • सीपीयू मॉडल - कोर i7 फैमिली 
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - विंडोज 11 होम

    खूबियां 

    • इसमें मौजूद माइक्रोसॉफ्ट 365 क्लाउड स्टोरेज आपको फाइल ऑनलाइन सेव करने की सुविधा देता है।
    • इसका वेबकैम विद प्राइवेसी शटर और इनबिल्ट माइक्रोफोन ऑनलाइन मीटिंग को सुरक्षित और आसान बनाते हैं।
    • इसमें 512GB SSD स्टोरेज होने से आप ढेर सारी फाइल और डेटा सेव कर सकते हैं। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने डिफेक्टिव लैपटॉप मिलने का फीडबैक दिया है। 
    05

ऑफिस काम के लिए i7 लैपटॉप मॉडल्स की संक्षिप्त जानकारी 

नीचे अमेजन पर मौजूद ऑफिस काम के लिए i7 लैपटॉप मॉडल्स के मुख्य बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई है, जो लंबे समय तक बिना लैग के काम करते हैं और आपकी डेली प्रोडक्टिविटी को बढ़ाते हैं। इनमें से अपने लिए बढ़िया विकल्प चुन सकते हैं। 

फीचर

Lenovo IdeaPad Slim 3

Dell 15

HP Victus

Acer ALG

ASUS Vivobook 15

प्रोसेसर

i7-13620H

i7-1355U

i7-13620H

i7-13620H

i7-13620H

रैम

16GB 

16GB 

16GB 

16GB 

16GB 

स्टोरेज

1TB SSD

512GB SSD

512GB SSD

512GB SSD

512GB SSD

डिस्प्ले

15.3 इंच WUXGA

15.6 इंच FHD 120Hz

15.6 इंच FHD 144Hz

15.6 इंच FHD 144Hz

15.6 इंच FHD

ग्राफिक्स

इंटीग्रेटेड

इंटीग्रेटेड

RTX 4050 (6GB)

RTX 3050 (6GB)

Intel UHD

ऑफिस के लिए

बहुत अच्छा

अच्छा

बहुत पावरफुल

पावरफुल

अच्छा

इसी तरह की अन्य जानकारी आपको जागरण स्मार्ट-चॉइस पेज पर मिल जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें 

 

 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • i7 लैपटॉप ऑफिस काम के लिए क्यों अच्छा होता है?
    +
    i7 प्रोसेसर तेज और पावरफुल होता है, जिससे आप एक साथ कई काम जैसे एक्सेल, ब्राउज़र, मीटिंग बिना लैग के कर सकते हैं। इसलिए यह ऑफिस के लिए स्मूद और स्टेबल परफॉर्मेंस देता है।
  • ऑफिस यूज़ के लिए i7 लैपटॉप में कितनी रैम होनी चाहिए ?
    +
    कम से कम 16GB रैम होना बेहतर है, जिससे लैपटॉप स्मूद चलता है और एक साथ कई ऐप्स आसानी से रन होते हैं।
  • क्या लैपटॉप i7 बैटरी और हीटिंग में अच्छा होता है?
    +
    हां, नए i7 लैपटॉप बैटरी और हीटिंग दोनों को अच्छे से मैनेज करते हैं। इन्वर्टर टेक्नोलॉजी जैसे स्मार्ट फीचर्स से यह ज्यादा गर्म नहीं होते हैं और बैटरी भी सही चलती है।