AI पिक्चर मोड वाले Smart TV में हर दृश्य को बनाएं HD जैसा और घर बैठे पाएं सिनेमाहॉल की रौनक

क्या आप चाहते हैं कि हर मूवी, गेम और स्पोर्ट्स मैच का मज़ा साफ डिटेल्स और शानदार रंगों के साथ मिले? तो AI Picture Mode वाले स्मार्ट TV से पाएं बेहतरीन दृश्य अनुभव। ये ऑटोमैटिक पिक्चर क्वालिटी, रियलिस्टिक कलर और हर सीन में सिनेमा का मज़ा देते हैं। लिस्ट में Sony, LG, TCL, Samsung और VU के टॉप मॉडल्स हैं शामिल।
AI पिक्चर मोड वाले स्मार्ट टीवी
AI पिक्चर मोड वाले स्मार्ट टीवी

क्या आप टीवी पर मूवी या गेम का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा वास्तविक और इमर्सिव चाहते हैं? क्या आप हर बार स्क्रीन की ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और कलर सेटिंग बदलने की झंझट से परेशान हैं? अगर हाँ, तो AI Picture Mode वाले स्मार्ट टीवी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। यह एडवांस तकनीक आपके कंटेंट के हिसाब से ऑटोमैटिकली पिक्चर क्वालिटी को ऑप्टिमाइज़ करता है, जिससे आपको हमेशा बेहतरीन दृश्य का अनुभव मिलता है। आपको मूवी देखना है, गेम खेलना है या स्पोर्ट्स मैच का मज़ा लेना है, AI Picture मोड तकनीक हर सीन को ज़िंदगी की तरह जीवंत बना देती है। यहां अमेजन पर मिलने वाले Best स्मार्ट TV को लिस्ट किया है, जो AI पिक्चर मोड के साथ आ रहे हैं। वहीं स्क्रीन की साइज भी 65 इंच, 55 इंच और 50 इंच है। ये टीवी Sony, LG, TCL, Samsung और VU ब्रांड के टॉप मॉडल्स हैं। इनको आज ही घर ले आएं और अपना एक पर्सनल थियेटर बनाएं। अगर आप स्मार्ट टीवी के अलावा, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच या साउंडबार जैसे कई अन्य उत्पादों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो गैजेट गली कैटेगरी पर क्लिक करें। 

यहां नीचे आपको ऑनलाइन मिलने वाले AI पिक्चर मोड वाले Smart TV के 5 प्रमुख विकल्प देख लें - 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony 65 inch 4K Ultra HD Smart OLED TV

    आप एक परफेक्ट स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो Sony का 65 इंच OLED टीवी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। इस टेलीविजन की सबसे खास बात है इसका AI पिक्चर मोड, जो ऑटोमैटिक रूप से स्क्रीन की चित्र गुणवत्ता को कंटेंट के अनुसार बदल देता है। मूवी, गेमिंग, या लाइव खेल के दौरान यह सुविधा हर सीन को स्पष्ट, व्यावहारिक और वास्तविक बना देती है। इसमें 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन है, जो हर सीन को ज़बरदस्त सफाई और वास्तविक बनाता है। 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के कारण मूवी, गेम और स्पोर्ट्स का अनुभव बेहद सहज और बढ़िया हो जाता है। डिस्प्ले की बात करें तो यह 65 Inch साइज का Sony TV इसमें OLED पैनल, XR प्रोसेसर, 4K 120, XR कंट्रास्ट बूस्टर, XR ट्रिलुमिनोस मैक्स, XR क्लियर इमेज, XR OLED मोशन, IMAX एन्हांस्ड, HDR10, HLG और डॉल्बी विज़न जैसे उन्नत सुविधाओं के साथ आता है। हर सीन में रंग, कंट्रास्ट और विवरण वास्तविक और जीवंत दिखाई देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन की साईज़ - 65 इंच
    • ब्रांड - Sony 
    • डिस्प्ले तकनीक - OLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 120 हर्ट्ज
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • विशेष सुविधा - Google TV, वॉचलिस्ट, गूगल अस्सिटेंस, क्रोमकास्ट, बिल्ट इन माइक, गेम मेनू, ALLM/VRR/eARC (HDMI 2.1 संगत)
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • समर्थित इंटरनेट सेवाएँ - अमेज़न प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी, डिज़्नी+ हॉटस्टार, जियो सिनेमा और भी बहुत कुछ, नेटफ्लिक्स, सोनी लिव, सोनी पिक्चर्स कोर, वूट, ज़ी5

    खूबियां 

    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4 HDMI पोर्ट्स हैं, जिनके जरिए आप सेट टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 
    • साथ ही, इसमें 2 यूएसबी पोर्ट्स हैं, ताकि आप हार्ड ड्राइव या अन्य USB डिवाइस भी जोड़ सकें।
    • यह सोनी स्मार्ट टीवी 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है और सालाना 233.41 किलोवाट-घंटा बिजली की खपत करता है।
    • ब्रांड खरीद की तारीख से 3 साल की संपूर्ण वारंटी देता है, जिसमें रिमोट भी शामिल है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है। 


    01
  • LG 50 inch 4K Ultra HD Smart LED Tv

    अगर आप AI पिक्चर मोड के साथ बढ़िया गुणवत्ता वाला स्मार्ट टेलीविजन लेना चाहते हैं, तो एलजी का यह 50 इंच एलईडी टीवी एक अच्छा विकल्प है। 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ हर दृश्य बेहद स्पष्ट और बढ़िया दिखाई देते हैं। वहीं 60 हर्ट्ज़ नेटिव रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री चौड़ा देखने का कोण होने से आप किसी भी दिशा से बढ़िया गुणवत्ता वाले चित्र देख सकते हैं। यह एलजी स्मार्ट टीवी ऑटो लो लेटेंसी मोड, वेबओएस 25, AI वॉइस रिकॉग्निशन (LG ThinQ ऐप के साथ), AI चैटबॉट, हे गूगल के साथ काम करता है। वहीं स्टोरेज के लिए इसमें 2 जीबी रैम और 8 जीबी मेमोरी का स्पेस मिलता है। 100+ मुफ्त LG चैनल और लोकप्रिय ऐप्स जैसे प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जिओहॉटस्टार, सोनी लिव, जी5, एप्पल टीवी और अन्य शामिल हैं, जिससे आप रोजाना नए-नए कंटेंट का मजा ले सकते हैं। यह LG TV 50 इंच वाला α7 AI प्रोसेसर 4K जनरेशन 8 प्रोसेसर के साथ काम करता है, जो एलजी का एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोसेसर है। यह चित्र की गुणवत्ता, रंग, कंट्रास्ट और ध्वनि को स्मार्ट तरीके से ऑप्टिमाइज़ करता है। यानी कोई भी कंटेंट चाहे ब्लू-रे मूवी हो, नेटफ्लिक्स शो हो या गेमिंग ग्राफ़िक्स, प्रोसेसर हर सीन के अनुसार पिक्चर क्वालिटी को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन की साईज़ - 50 इंच
    • ब्रांड - LG 
    • डिस्प्ले तकनीक - LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • विशेष सुविधा - α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8, 4K सुपर अपस्केलिंग, डायनामिक टोन मैपिंग, HDR10 / HLG, फिल्म निर्माता मोड, 4K एक्सप्रेशन एन्हांसर, वर्चुअल 9.1.2 अप-मिक्स, AI चैटबॉट, कोपायलट, LG चैनल, ALLM (ऑटो लो लेटेंसी मोड), HGiG मोड, गेम डैशबोर्ड और ऑप्टिमाइज़र, ThinQ AI,
    •  कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई

    खूबियां 

    • यह एलजी स्मार्ट टीवी 2 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है।
    • आवाज़ के लिए यह AI पिक्चर मोड वाला स्मार्ट टीवी 20 वॉट आउटपुट के साथ आता है। इसमें AI साउंड प्रो, डॉल्बी एटमॉस, क्लियर वॉइस प्रो (ऑटो वॉल्यूम लेवलिंग), AI अकूस्टिक ट्यूनिंग, एलजी साउंड सिंक, ब्लूटूथ सराउंड रेडी, WOW ऑर्केस्ट्रा जैसी विशेषताए भी साथ में मिलती हैं। 
    • इस टेलीविजन के लिए ब्रांड 1 साल की एलजी इंडिया मानक वारंटी प्रदान करता है और रिमोट कंट्रोल पर भी 1 साल की मानक वारंटी लागू होती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने इसके साथ आने वाल मैजिक रिमोट गुम बताया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TCL 65 inch 4K UHD Smart QD-Mini LED TV

    TCL ब्रांड का यह 65 इंच QD-मिनी LED गूगल TV, AI पिक्चर मोड के साथ आता है, जो आज के समय में काफी लोक्रपिय तकनीक है। इसका QD-मिनी एलईडी पैनल रंगों की गहराई और चमक को बढ़ाता है, जिससे तस्वीरें जीवंत और वास्तविक प्रतीत होती हैं। इसके साथ ही HDR10 और 100% कलर वॉल्यूम प्लस जैसे फीचर्स रंगों की सटीकता और कंट्रास्ट को बढ़ाते हैं। साथ ही हर दृश्य को बेहद स्पष्ट, तेज़ और सहज बनाने के लिए 4K मिनी एलईडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है। ध्वनि की गुणवत्ता के लिए यह टीसीएल टीवी 40 वॉट आउटपुट, डॉल्बी एटमॉस, और DTS वर्चुअल-एक्स के साथ आता है, जिससे हर सीन में सिनेमा जैसी ध्वनि का अनुभव होता है। यह एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट के साथ काम करता है। इसका मतलब है कि आप टीवी को वॉइस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं। एप्पल एयरप्ले 2 की मदद से iPhone, iPad या Mac से सीधे इस 65 इंच टीवी पर कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है। अब आप अपने एप्पल डिवाइस पर मौजूद म्यूजिक, वीडियो और फोटो को टीवी की बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। यह फीचर बिना किसी केबल के वायरलेस स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है। डिस्प्ले और चित्र गुणवत्ता के लिए इसमें AiPQ प्रोसेसर मौजूद है, जो कंटेंट के अनुसार रंग, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक सेट करता है। माइक्रो डिमिंग तकनीक हर सीन में डार्क और ब्राइट हिस्सों को बेहतर बनाती है, जिससे चित्र अधिक जीवंत दिखाई देते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन की साईज़ - 65 इंच
    • ब्रांड - TCL 
    • डिस्प्ले तकनीक - QD-Mini LED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 हर्ट्ज
    • विशेष सुविधा - QD-मिनी एलईडी पैनल, टीसीएल ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी, डॉल्बी विजन आईक्यू, सटीक डिमिंग सीरीज़ - 512+ ज़ोन, 144 हर्ट्ज मोशन क्लैरिटी प्रो, एचडीआर 10, एआईपीक्यू प्रो प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 32 जीबी रोम, 64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • आप इस AI पिक्चर मोड के साथ आने वाले टीसीएल टीवी पर प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, जी5 और अन्य ऐप का आनंद ले सकते हैं। 
    • इसमें बिल्ट-इन वेब ब्राउज़र मौजूद है, जिससे आप इंटरनेट पर सीधे टीवी स्क्रीन से ब्राउज़िंग कर सकते हैं।
    • इस स्मार्ट LED TV की एनर्जी रेटिंग 2 स्टार है और वार्षिक ऊर्जा खपत 305 किलोवॉट-घंटा है।
    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल से टीवी को किसी भी स्थान से देखने पर भी स्पष्टता और रंग समान रहते हैं। 
    • इसका मेटालिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन है जो देखने में आकर्षक है।
    • इस टीवी के लिए निर्माता द्वारा 2 साल की वारंटी और रिमोट कंट्रोल के लिए 6 महीने की वारंटी दी जाती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।
    03
  • Samsung 65 inch Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह Samsung टीवी QLED 4K अल्ट्रा एचडी (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है और इसमें 50 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। इसमें Q4 AI प्रोसेसर, क्वांटम एचडीआर, क्वांटम डॉट डिस्प्ले, HDR 10+ सपोर्ट, और 4K अपस्केलिंग जैसे उन्नत सुविधाएं हैं, जो हर दृश्य में बेहतरीन रंग, कंट्रास्ट और स्पष्टता देते हैं। इसका साउंड आउटपुट 20 वाट है और इसमें ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट, Q-सिंफनी, ब्लूटूथ ऑडियो, और एडेप्टिव साउंड फीचर मौजूद हैं। यह हर ऑडियो सीन को स्पष्ट और इमर्सिव बनाता है। गेमर्स के लिए इस AI पिक्चर मोड वाले स्मार्ट TV 65 Inch में ऑटो गेम मोड, गेम मोशन प्लस, सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू, गेम बार, मिनी मैप जूम, HGiG, और AI ऑटो गेम मोड जैसी सुविधाएं हैं, जो गेमिंग अनुभव को सहज, रेस्पॉन्सिव और इमर्सिव बनाते हैं। इसमें मौजूद IoT सेंसर सपोर्ट तकनीक स्मार्ट डिवाइस और सेंसर को रियल-टाइम डेटा के आधार पर कंट्रोल करता है। जैसे लाइट की ब्राइटनेस या एसी का तापमान आपके रूम की स्थिति के अनुसार अपने आप एडजस्ट हो सकता है। मोबाइल-टू-टीवी मिररिंग और टीवी इनिशिएट मिररिंग फीचर आपको अपने स्मार्टफोन या टैबलेट की स्क्रीन को सीधे टीवी पर दिखाने की सुविधा देता है। इस मिररिंग का मतलब है कि टीवी खुद ही मिररिंग स्टार्ट कर सकता है, बिना फोन पर अलग से सेटिंग्स खोले।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन की साईज़ - 65 इंच
    • ब्रांड - Samsung 
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 हर्ट्ज
    • विशेष सुविधा - Q4 AI प्रोसेसर, क्वांटम डॉट के साथ 100% कलर वॉल्यूम, सैमसंग नॉक्स सिक्योरिटी, अंतहीन मुफ़्त सामग्री, 4K अपस्केलिंग
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
    • समर्थित इंटरनेट सेवाएँ - हियोचोई, हॉटस्टार, हंगामा, जियोसिनेमा, जियोहॉटस्टार, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनीलिव, यूट्यूब, ज़ी5

    खूबियां 

    • इसकी एनर्जी रेटिंग 2 स्टार है और वार्षिक ऊर्जा खपत लगभग 264.99 किलोवाट/घंटा है। 
    • इस सैमसंग टीवी पर 1 वर्ष निर्माता वारंटी और पैनल पर अतिरिक्त 1 वर्ष वारंटी मिलती है, और रिमोट कंट्रोल पर 12 महीने की वारंटी है। 
    • क्विक रिमोट से आप टीवी को तेज़ और आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें नेविगेशन और शॉर्टकट बटन होते हैं, जिससे आपकी पसंदीदा ऐप्स और चैनल्स एक क्लिक पर ओपन हो जाते हैं।
    • वर्कस्पेस फॉर रिमोट एक्सेस से आप घर या ऑफिस से टीवी को रिमोटली एक्सेस कर सकते हैं। यह ऑफिस प्रेजेंटेशन या घर से कंटेंट शेयरिंग के लिए उपयोगी है।
    • इसमें डेली न्यूज, अपडेट्स और शॉर्ट कंटेंट के लिए विशेष सेक्शन है, जिससे दिन भर की जानकारी तुरंत मिलती है।

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने खराब टीवी मिलने की शिकायत की है।
    04
  • VU 55 inch 4K QLED Smart TV

    बजट में आपको AI पिक्चर मोड का आनंद लेना है, तो आप इस VU ब्रांड के 55 इंच टीवी को ला सकते हैं। 4K QLED (3840x2160) रिज़ॉल्यूशन के साथ आने वाले इस टीवी में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल है, जिससे स्क्रीन का हर दृश्य स्पष्ट और विस्तृत दिखाई देता है। स्मार्ट फीचर्स में इसमें गूगल टीवी, गूगल प्ले स्टोर, ActiVoice रिमोट कंट्रोल की सुविधा मिलती है। साथ ही रिमोट में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, वाई-फ़ाई, पिक्चर, साउंड, क्रिकेट और सिनेमा हॉटकीज शामिल हैं। इस 55 इंच टीवी में 4K क्वांटम डॉट डिस्प्ले है, जो A+ ग्रेड Glo पैनल पर आधारित है। इसकी ब्राइटनेस 400 निट्स है। डॉल्बी विज़न और HDR10/HLG तकनीक कॉन्ट्रास्ट और डायनामिक रेंज को बढ़ाती हैं, जिससे उज्जवल और गहरे रंगों का अनुभव मिलता है। वहीं डायनामिक बैकलाइट कंट्रोल के साथ बैकलाइट को सीन के अनुसार एडजस्ट किया जाता है, जिससे ब्लैक लेवल और ब्राइट एरिया में संतुलन बना रहता है। इसकी AI पिक्चर स्मार्ट सीन और अपस्केल तकनीकें हर फ्रेम का विश्लेषण करती हैं और लो-रिज़ॉल्यूशन कंटेंट को भी 4K के करीब लाती हैं। सुपर रिज़ॉल्यूशन हर छोटी डिटेल को साफ और चमकदार बनाती है, जबकि MEMC तेजी से चलने वाले दृश्य और खेलों में ब्लर को कम करती है और मूवमेंट को साफ और बढ़िया बनाता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
    • ब्रांड - VU
    • डिस्प्ले तकनीक - QLED
    • रेज्योलूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
    • विशेष सुविधा - 4K QLED, A+ ग्रेड ग्लो पैनल, डॉल्बी विजन, HDR10 और HLG, MEMC के साथ मोशन एन्हांसमेंट, क्रिकेट मोड, सिनेमा मोड, AI स्मार्ट सीन और अपस्केल, 24 वॉट साउंड, डॉल्बी ऑडियो, ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल, 1.5GHz VuOn प्रोसेसर, 2 GB RAM और 16GB स्टोरेज, कैमरा कनेक्टिविटी, A+ ग्रेड ग्लो पैनल, डॉल्बी विजन, AI स्मार्ट सीन और अपस्केल 
    • कनेक्टिविटी तकनीक - ब्लूटूथ, ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी, वाई-फाई
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां 

    • इसका क्रिकेट मोड विशेष रूप से खेलों के लिए ऑप्टिमाइज्ड है, जो तेज मूवमेंट और फास्ट एक्शन सीन को सहज और स्पष्ट बनाता है। 
    • टीवी में 24 वाट साउंड आउटपुट है, जिसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट है। इसमें ऑडियो ओनली मोड, ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल, और क्रिकेट और सिनेमा साउंड मोड शामिल हैं। 
    • यह टीवी 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है और वार्षिक ऊर्जा खपत 182 kWh है।
    • सिनेमा मोड फिल्म देखने के अनुभव को अधिक सिनेमाई और इमर्सिव बनाता है।
    • इस टीवी पर 1 साल निर्माता वारंटी है, और रिमोट पर 6 महीने की वारंटी मिलती है। 

    कमी 

    • अमेजन ग्राहकों ने कोई खास कमी नहीं बताई है।


    05

ऑनलाइन मिलने वाले बढ़िया AI पिक्चर मोड वाले स्मार्ट टीवी के मॉडल्स की तुलना 

यहां पर हमने अमेजन पर मिलने वाले बढ़िया AI Picture Mode वाले स्मार्ट TV के टॉप 5 ब्रांडेड विकल्प के फीचर्स की साथ में तुलना की है, इनके हिसाब से आप अपने लिए अच्छा सा टीवी ले सकते हैं। 

विवरण

Sony K-65XR80M2 (65")

LG 50UA82006LA (50")

TCL 65Q6C (65")

Samsung QA65QEF1AULXL (65")

VU 55GLOQLED25 (55")

ब्रांड और मॉडल

Sony BRAVIA 8M2 Series

LG UA82 Series

TCL 65Q6C

Samsung Vision AI QLED

VU GloQLED Series

डिस्प्ले

OLED, 4K, XR ट्रिलुमिनोस मैक्स

LED, 4K, α7 जन 5 AI प्रोसेसर

QD-Mini LED, 4K, डॉल्बी विज़न

QLED, 4K, क्वांटम HDR

QLED, 4K, HDR10+

रिफ्रेश रेट

120Hz

60Hz

144Hz

120Hz

60Hz

स्मार्ट फीचर्स

Google TV, क्रोमकास्ट, Alexa, डॉल्बी एटमॉस

webOS,  गूगल असिस्टेंट, डॉल्बी विज़न

गूगल टीवी, डॉल्बी एटमॉस, गेम मास्टर

Tizen OS, क्वांटम HDR, गेम मोड

गूगल टीवी, डॉल्बी ऑडियो, क्रिकेट मोड

ऑडियो

50W, डॉल्बी एटमॉस, एकॉस्टिक सरफेस ऑडियो+

20W, AI साउंड प्रो, डॉल्बी ऑडियो

35W, डॉल्बी एटमॉस

20W, डॉल्बी डिजिटल प्लस

24W, डॉल्बी ऑडियो

कनेक्टिविटी

4x HDMI, 2x USB, वाई-फ़ाई, ब्लूटूथ

3x HDMI, 2x USB, वाई-फ़ाई, ब्लूटूथ

4x HDMI, 1x USB, वाई-फ़ाई, ब्लूटूथ

4x HDMI, 2x USB, वाई-फ़ाई, ब्लूटूथ

3x HDMI, 2x USB, वाई-फ़ाई, ब्लूटूथ

गेमिंग फीचर्स

ALLM, VRR, HDMI 2.1

गेम ऑप्टिमाइज़र

288Hz गेम एक्सेलेरेटर

गेम मोड, मोशन एक्सेलेरेटर

गेम मोड, VRR

वारंटी

3 साल (सीमित अवधि)

1 साल

2 साल

1 साल

1 साल

इन्हें भी पढ़ें 

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • AI पिक्चर मोड क्या है और यह कैसे काम करता है?
    +
    AI Picture Mode एक स्मार्ट तकनीक है जो टीवी की स्क्रीन पर दिखाए जा रहे कंटेंट का विश्लेषण करती है और बेहतर बनाने के लिए सेटिंग्स को स्वचालित रूप से समायोजित करती है। यह कंटेंट के प्रकार (जैसे मूवी, स्पोर्ट्स, गेम्स) और कमरे की रोशनी के आधार पर ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर को अनुकूलित करता है।
  • क्या AI पिक्चर मोड को टीवी में बंद या बदल सकते हैं?
    +
    हाँ, अधिकांश स्मार्ट टीवी में यूज़र सेटिंग्स के माध्यम से AI पिक्चर मोड को ऑन या ऑफ किया जा सकता है। यदि आप अपने पसंदीदा कलर या ब्राइटनेस सेटिंग्स को मैन्युअली रखना चाहते हैं, तो आप इसे बंद कर सकते हैं और मैन्युअल मोड का उपयोग कर सकते हैं।
  • AI पिक्चर मोड वाले टीवी का चुनाव करते समय किन फीचर्स पर ध्यान दें?
    +
    AI पिक्चर मोड वाले Smart TV चुनते समय आपको डिस्प्ले टेक्नोलॉजी (OLED, QLED, Mini-LED), HDR सपोर्ट, रिफ्रेश रेट, ऑटो कलर और ब्राइटनेस एडजस्टमेंट, और स्मार्ट फीचर्स जैसे Google TV, Alexa/Apple Airplay सपोर्ट पर ध्यान देना चाहिए। ये सभी मिलकर AI पिक्चर मोड का असर अधिक इमर्सिव और रियलिस्टिक बनाते हैं।