भारत में VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम वाले Smart TV देंगे शक्तिशाली प्रदर्शन, 2026 में देखें बढ़िया मॉडल्स

VIDAA स्मार्ट टीवी भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन 2026 में आपके लिए सबसे अच्छा मॉडल कौन सा है? इस गाइड में, हम VIDAA स्मार्ट टीवी के विभिन्न मॉडलों की तुलना करेंगे और आपको सही निर्णय लेने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।
भारत में मिलने वाले बढ़िया VIDAA स्मार्ट टीवी
भारत में मिलने वाले बढ़िया VIDAA स्मार्ट टीवी

VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम एक तेज, हल्का और सुरक्षित लिनक्स-आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे स्मार्ट टीवी के लिए डिजाइन किया गया है, और यह मुख्य रूप से Hisense और Toshiba ब्रांड के टीवी में उपलब्ध होता है। यह एक सहज, उपयोगकर्ता-अनुकूल इंटरफेस प्रदान करता है जो कंटेंट को आसानी से खोजने में मदद करता है और इसका व्यवस्थित डिजाइन इसे इस्तेमाल में ज्यादा आसान बनाता है। यह ऐप्स को तेजी से लॉन्च करता है और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म का आरामदायक अनुभव प्रदान करता है। ऐसे में आप यहां इसी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले कुछ बढ़िया Smart TV के मॉडल्स देख सकते हैं, जो 2026 में भारत में काफी पसंद किए जा रहे हैं। इन मॉडल्स को हमने अमेजन रेटिंग के आधार पर शामिल किया है, ताकी आपका मनोरंजन ज्यादा मजेदार और भरोसेमंद बन सके। इनमें आपको अलग-अलग स्क्रीन साइज से लेकर विभिन्न कीमतों पर उपलब्ध टीवी मिल जाते हैं।

इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Toshiba 139 cm (55 inches) Z570RP Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन और 144Hz रीफ्रेश रेट वाले इस Toshiba स्मार्ट टीवी पर आप शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स के साथ फिल्में, शो देखने और गेम खेलने का मजा ले सकते हैं। इसका QLED डिस्प्ले बेहतरीन रंग, चमक और कंट्रास्ट वाले विजुअल्स प्रदान करता है। इसके अलावा यह डॉल्बी विज़न और HDR10+ सपोर्ट के साथ हर एक सीन को गहराई से पेश करते हुए आपको उनमें खो जाने वाला एहसास दे सकता है। इसमें AI 4K अपस्केलिंग, AI पिक्चर ऑप्टिमाइजर, और AI ऑटो व्यू प्रो जैसे उन्नत फीचर्स दिए गए हैं, जिनके साथ आपके देखने का अनुभव और भी शानदार बन सकता है। इस स्मार्ट टीवी में स्टैंडर्ड, सिनेमा डे, सिनेमा नाइट, डायनामिक, स्पोर्ट्स जैसे पिक्चर मोड्स भी दिए गए हैं। यह REGZA पावर ऑडियो प्रो और डॉल्बी एटमॉस के साथ 24 वॉट आउटपुट वाले बेहतरीन साउंड देता है, जिसके साथ आपको थिएटर वाला अनुभव मिल सकता है। वहीं, आसान कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में 3 HDMI, 2 USB पोर्ट्स के साथ 1 ऑप्टिकल डिजिटल ऑडियो आउट, 1 हेडफोन जैक और 1 ईथर्नेट पोर्ट जैसे विभिन्न इनपुट दिए गए हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 55 इंच
    • ब्रांड- TOSHIBA
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • रीफ्रेश रेट- 144 Hz
    • स्पेशल फीचर- 24W स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस, हाई ब्राइटनेस
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री

    खूबियां

    • हाई पीक ब्राइटनेस के साथ आपको तेज रोशनी में बेहतरीन चमक वाले विजुअल्स मिल सकते हैं।
    • AI ऑटो व्यू प्रो कंटेंट के अनुसार पिक्चर क्वालिटी को एडजस्ट करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन देता है।
    • इसका 3D सराउंड साउंड असली और डूबने वाली आवाज प्रदान करने में सक्षम है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों द्वारा अभी कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Hisense 215 cm (85 inches) Q7N Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह हाइसेंस ब्रांड का 85 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी है, जो आपको घर में ही थिएटर वाले मजे दे सकता है। इस टीवी में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो चित्रों को सटीक रंग, चमक और क्लैरिटी के साथ पेश करता है। इसकी 8 Bit + FRC कलर डेप्थ और 400 निट्स की ब्राइटनेस पिक्चर को असली जैसे दिखने वाले रंगों व शानदार चमक के साथ देखने का अनुभव देता है। यह ना सिर्फ डॉल्बी विजन के साथ बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है, बल्कि फिल्ममेकर मोड के जरिए सिनेमैटिक पिक्चर्स भी दे सकता है। इसमें HLG और HDR10+ का सपोर्ट भी दिया गया है, ताकी बिना रूकावट वाले प्रदर्शन के साथ शानदार क्वालिटी वाले विजुअल्स का मजा लिया जा सके। इस Hisense स्मार्ट टीवी में 61W और 2.1 ऑडियो चैनल वाला शक्तिशाली स्पीकर मिलता है, जिसमें आप डॉल्बी एटमॉस, यूजर एक्वालाइज़र के साथ जबरदस्त साउंड का अनुभव पा सकते हैं। इसकी AI पिक्चर क्वालिटी कंटेंट के अनुसार सही रहने वाली सटीक गुणवत्ता वाले चित्र प्रदान करती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 85 इंच
    • ब्रांड- Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • रीफ्रेश रेट- 120 Hz
    • स्पेशल फीचर- लोकल डिमिंग टेक्नोलॉजी, 2.1 चैनल, WiSA साउंड
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • अधिकतम डिस्प्ले ब्राइटनेस- 400 निट्स

    खूबियां

    • AMD फ्रीसिंक प्रीमियम के साथ तेज और बिना रूकावट वाला गेमिंग प्रदर्शन मिल सकता है।
    • 240Hz रीफ्रेश रेट और गेम मोड प्रो आपके गेम खेलने के अनुभव तेज, शक्तिशाली बना सकता है।
    • तेज आवाज के साथ बेस का मजा देने के लिए इस टीवी में बिल्ट-इन सबवूफर मिलता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने टीवी के ऐप स्टोर पर ऐप की सीमित उपलब्धता की शिकायत की है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Hisense 164 cm (65 inches) U7Q Series 4K Ultra HD Smart QLED Mini LED TV

    65 इंच स्क्रीन साइज में आने वाले इस स्मार्ट टीवी में मिनी एलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जो साधारण के मुकाबले कई गुना अच्छी पिक्चर क्वालिटी दे सकता है। यह कमरे में तेज रोशनी होने पर भी 900 निट्स की ब्राइटनेस के साथ स्क्रीन की चमक को बनाए रखता है और साथ ही डॉल्बी विजन के साथ आपको हाई-पिक्चर क्वालिटी का मजा दे सकता है। इसमें VRR के साथ ही ऑटो लो लेटेंसी मोड की सुविधा भी मिलती है, जिसके साथ आप बिना लैगिंग के शानदार प्रदर्शन के साथ गेम खेल सकते हैं। इस QLED TV के स्टैंडर्ड, एन्हांस्ड (ACR), फिल्ममेकर, सिनेमा, एनर्जी सेविंग, डायनामिक, स्पोर्ट्स जैसेअलग-अलग पिक्चर मोड आपको अपने कंटेंट के अनुसार सटीक विजुअल्स का मजा लेने की अनुमति देते हैं। वहीं, इसका साउंड आउटपुट 40 वॉट है और यह स्टैंडर्ड, एन्हांस्ड, थिएटर, म्यूजिक, स्पीच, लेट नाइट, स्पोर्ट्स जैसे एडजस्टेबल साउंड मोड्स के साथ आता है। इसमें वायरलेस WiFi और ब्लूटूथ के साथ ही मल्टीपल कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए गए हैं, ताकी इनमें कई डिवाइसों को आसानी से जोड़ा जा सके।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 65 इंच
    • ब्रांड- Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- मिनी एलईडी
    • रीफ्रेश रेट- 144 Hz
    • स्पेशल फीचर- Hi-View AI इंजन, VIDAA, बिल्ट-इन सबवूफर
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • कंट्रास्ट रेशियो- 5000:1
    • स्क्रीन फिनिश टाइप- फ्लैट

    खूबियां

    • Hi-View AI इंजन प्रदर्शन को ज्यादा तेज, स्मूद और शक्तिशाली बनाता है।
    • इसके फिल्ममेकर मोड के साथ सिनेमैटिक विजुअल्स का मजा ले सकते हैं।
    • 144Hz गेम मोड प्रो फीचर टीवी पर बेहतरीन तरीके से गेम खेलना सुनिश्चित करता है।

    कमी

    • लोगों द्वारा किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया गया है।
    03
  • Toshiba 108 cm (43 inches) C450ME Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला यह 43 इंच स्मार्ट टीवी Toshiba ब्रांड का है, जिसमें आपको विभिन्न ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। यह क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी और वाइड कलर गैमेट फीचर से लैस डिस्प्ले के जरिए चित्रों को शानदार रंग, क्लैरिटी और असली जैसे दिखने वाले अनुभव के साथ पेश करता है। वहीं, इस Toshiba टीवी में 3D डिजिटल कॉम्ब फिल्टर दिया गया है, जो हर एक सीन को बेहतर करके स्क्रीन पर दिखाता है ताकी आपको क्वालिटी से समझौता ना करना पड़े। इसमें 4K अपस्केलिंग, डॉल्बी विजन और HDR 10+ डिकोडिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जिनके साथ आप सिनेमा का भरपूर मजा ले सकते हैं। अपने 24 वॉट के ऑडियो आउटपुट और डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ यह टीवी दमदार साउंड देता है, जिसके साथ कोई भी कंटेंट देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। इसका स्क्रीन शेयरिंग का फीचर आपको अपने फोन के फोटो, वीडियो आदि को वायरलेस तरीके से सीधा टीवी स्क्रीन पर कास्ट करने की सुविधा देता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 43 इंच
    • ब्रांड- TOSHIBA
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • स्पेशल फीचर- गेम मोड प्लस, ऑटो लो लेटेंसी मोड, वॉइस असिस्टेंट
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • व्यूइंग एंगल- 178 डिग्री

    खूबियां

    • AI पिक्चर ऑप्टिमाइज़र हर एक फ्रेम को सटीक क्वालिटी के साथ पेश करता है।
    • REGZA पावर ऑडियो बेहद संतुलित और दमदार आवाज दे सकता है।
    • सुपर कंट्रास्ट बूस्टर के साथ आप असली जैसे दिखने वाले विजुअल्स पा सकते हैं।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं लगा है।

    टीवी के अलावा अन्य डिवाइस की जानकारी गैजेट गली पर मिल सकती है।

    04
  • Hisense 126 cm (50 inches) E75Q Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

    आपके देखने के अनुभव को शानदार बनाने के लिए यह 50 इंच हाइसेंस टीवी में QLED डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही इसका AI 4K अपस्केलर कम क्वालिटी वाले विजुअल्स को भी 4K में पेश करता है। यह AI HDR अपस्केलर के जरिए ऑटोमैटिक तरीके से कंटेंट के अनुसार विजुअल्स के रंग, चमक और कंट्रास्ट में सुधार करता है। इसमें हाई ब्राइटनेस के साथ डॉल्बी विजन का फंक्शन दिया गया है, जिसके जरिए आपको थिएटर जैसे शानदार विजुअल्स देखने को मिल सकते हैं। इस 50 इंच Smart TV में तेज और एक्शन सीन को धुंधला होने से रोकने के लिए MEMC का सपोर्ट दिया गया है। यह फिल्मों को सिनेमैटिक एहसास के साथ दिखाने वाले फिल्ममेकर मोड के साथ आता है। इसका डॉल्बी एटमॉस ऑडियो और यूजर एक्वालाइजर आपको शक्तिशाली के साथ ही संतुलित आवाज देता है, जिससे फिल्में देखने का मजा दोगुना हो सकता है। इसके 3 HDMI, 2 USB पोर्ट्स, 1 ईथर्नेट, 1 ऑप्टिकल, 1 ऑडियो आउट पोर्ट आसान और तेज कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज- 50 इंच
    • ब्रांड- Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी- QLED
    • रिजॉल्यूशन- 4K
    • रीफ्रेश रेट- 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ईथर्नेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • मॉडल नाम- E Series
    • कंट्रास्ट रेशियो- 4000:1

    खूबियां

    • इसका 4 स्पीकर्स वाला सिस्टम तेज व शक्तिशाली साउंड देने का काम करता है।
    • डॉल्बी विजन-एटमॉस के साथ बेहतर ऑडियो-विजुअल प्रदर्शन मिल सकता है।
    • इसमें बेहतर गति बनाए रखने के लिए AI स्मूद मोशन फीचर भी दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इंस्टॉलेशन से जुड़ी समस्या आई है।
    05

भारत में उपलब्ध बेहतरीन VIDAA स्मार्ट टीवी मॉडल्स की तुलना

मॉडल्स

स्क्रीन साइज

साउंड

विशेषताएं

Toshiba Z570RP Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

55 इंच

24W, डॉल्बी एटमॉस

वॉइस कमांड, स्क्रीन शेयरिंग, स्मार्टफोन रिमोट कंट्रोल

Hisense Q7N Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

85 इंच

61W, 2.1 चैनल ऑडियो

बिल्ट-इन अमेजन एलेक्सा, AI पिक्चर क्वालिटी

Hisense U7Q Series 4K Ultra HD Smart QLED Mini LED TV

65 इंच

40W, ऑडियो एक्वालाइज़र

बिल्ट-इन हिंदी वॉइस कंट्रोल, स्लीप टाइमर

Toshiba C450ME Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

43 इंच

24W, डॉल्बी साउंड प्रोसेसिंग

एयरप्ले, VRR के लिए ऑटो लो लेटेंसी मोड

Hisense E75Q Series 4K Ultra HD Smart QLED TV

50 इंच

48W, डॉल्बी एटमॉस

AI पिक्चर, कंटेंट शेयरिंग, HDR गेम मोड

जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर आप अन्य कैटेगरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या मैं VIDAA स्मार्ट टीवी पर YouTube देख सकता हूं?
    +
    हां, आप VIDAA स्मार्ट टीवी पर YouTube ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करके YouTube देख सकते हैं।
  • क्या VIDAA स्मार्ट टीवी वॉयस कंट्रोल का समर्थन करता है?
    +
    कुछ VIDAA स्मार्ट टीवी मॉडल वॉयस कंट्रोल का समर्थन करते हैं, लेकिन यह मॉडल के आधार पर भिन्न होता है।
  • क्या VIDAA स्मार्ट टीवी में Google Play Store है?
    +
    VIDAA स्मार्ट टीवी में Google Play Store नहीं है, लेकिन इसमें VIDAA ऐप स्टोर है जिसमें ऐप्स की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होती है।