हिसेंसे का यह 55 inch स्मार्ट LED TV एक बढ़िया गुणवत्ता वाला टेलीविजन है, जो शानदार पिक्चर और साउंड के साथ आता है। इस टीवी में 4K अल्ट्रा HD (3840 x 2160) रिज़ॉल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई है, जो कि बेहद साफ़ तस्वीर देती है। वहीं 60 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट होने से आपको देखने का बहुत ही सहज और बढ़िया अनुभव मिलता है। स्क्रीन मिररिंग के लिए DLNA,क्रोमकास्ट, मिराकास्टऔर एयर प्ले सपोर्ट मौजूद है, जिससे आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट को बड़ी टीवी स्क्रीन पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्लीप टाइमर और ऑन/ऑफ टाइमर जैसे सुविधाएँ भी दी गई हैं, जो आपके टीवी देखने के अनुभव को बहुत ही बढ़िया बनाती है। यह टीवी नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, प्राइम, हॉटस्टार, हंगामा जैसे लोकप्रिय ऐप के साथ आता है, जिससे मनोरंजन की कोई कमी नहीं रहती है और आप आसानी से इन ऐप को टीवी में चला सकते हैं। वहीं ध्वनि आउटपुट के लिए 24 वॉट के स्पीकर साथ आते हैं, जो DTS वर्चुअल X और डॉल्बी डिजिटल सपोर्ट करता है। इसके अलावा, ऑडियो इक्वलाइज़र और विभिन्न ध्वनि मोड जैसे स्टैंडर्ड, थियेटर, स्पोर्ट्स, म्यूजिक, स्पीच और लेट नाईट उपलब्ध हैं, जो कई प्रकार की जरूरत के अनुसार आवाज़ को बेहतर बनाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hisense
- स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
- डिस्प्ले तकनीक - LED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
- आस्पेक्ट अनुपात -16:9
खूबियां
- 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल और वाइड कलर गैमट के कारण, टीवी को किसी भी एंगल से देखने पर रंग और तस्वीर की गुणवत्ता बनी रहती है।
- इस 55 इंच टीवी के साथ आपको 1 साल की वारंटी मिलती है, जो टीवी सेट और रिमोट कंट्रोल दोनों पर लागू होती है।
- इसमें Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो स्मार्ट और सहज अनुभव देता है।
- गूगल असिस्टेंट के साथ आप आवाज़ से टीवी को चला सकते हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी सर्विस को खराब बताया है।