यह Mi TV का 55 Inch एक स्मार्ट एंड्रॉइड ओएलईडी स्मार्ट टीवी है जो घर पर थिएटर जैसा अनुभव देता है। इसमें 4K अल्ट्रा HD (3840x2160) रेज़ोल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे हर सीन साफ दिखाई देता है। इसका OLED पैनल सेल्फ-इल्यूमिनेटिंग पिक्सल्स पर आधारित है, जो गहरे काले और चमकदार रंग देता है। इस 55 इंच टीवी में ट्रू 10-बिट पैनल, डॉल्बी विज़न IQ, एचडीआर10+ (HDR10+), और विविड पिक्चर इंजन 2 जैसी उन्नत तकनीकें दी गई हैं, जो पिक्चर क्वालिटी को और भी जीवंत बनाती हैं। यह 30 वॉट आउटपुट, 8 स्पीकर सेटअप (4 एक्टिव + 4 पैसिव ड्राइवर्स) के साथ आता है, जो डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस: एक्स (DTS:X) सपोर्ट करता है। इससे आपको चारों ओर से आने वाली आवाज़ थिएटर जैसा अनुभव देती है। इसमें क्वाड-कोर कॉर्टेक्स A73 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है, जिससे यह तेज़ और बढ़िया चलता है। आप इसमें प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज़्नी+ हॉटस्टार, यूट्यूब, एप्पल टीवी और प्लेस्टोर से 5000+ ऐप्स का आनंद ले सकते हैं। साथ ही, इसमें फार-फील्ड माइक और ओके गूगल की मदद से आप बिना रिमोट के सिर्फ वॉइस कमांड से टीवी चला सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- स्क्रीन की साईज़ - 55 इंच
- ब्रांड - XIAOMI
- डिस्प्ले तकनीक - OLED
- रेज्योलूशन - 4K
- रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
- आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9
खूबियां
- इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, ऑप्टिकल आउटपुट और ईथरनेट कनेक्शन मिलता है। इससे आप गेमिंग कंसोल, ब्लू-रे प्लेयर, हार्ड ड्राइव और अन्य डिवाइस आसानी से जोड़ सकते हैं।
- इसमें ऑटो लो लेटेंसी मोड और ईएआरसी सपोर्ट भी दिया गया है, जो गेमिंग और ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है।
- यह शाओमी टीवी एंड्रॉइड टीवी 11 पर चलता है और इसमें पैचवॉल 4 दिया गया है जिसमें IMDb इंटीग्रेशन, किड्स मोड, पैरेंटल लॉक, और 200+ फ्री लाइव चैनल्स मिलते हैं।
- इसके अलावा यूनिवर्सल सर्च, 16+ भाषाओं का सपोर्ट, मिराकास्ट, और इनबिल्ट क्रोमकास्ट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने इसकी डिस्प्ले क्वालिटी को लेकर सवाल उठायें हैं।