क्या Home Theatre 5.1 सिनेमा जैसा अनुभव दे सकता है? विकल्पों से जानिए

अगर आप घर में सिनेमा-जैसा एहसास चाहते हैं, तो 5.1 ऑडियो चैनल वाला Home Theater बेहतरीन हो सकता है। यह कमरे में चारों तरफ से आने वाली आवाज देता है और एक सिनेमैटिक साउंडस्टेज तैयार करता है। ऐसे में आप यहां इससे जुड़ी अधिक जानकारी के साथ कुछ बढ़िया विकल्पों को भी देख सकते हैं।
क्या होम थिएटर 5.1 से मिल सकता है सिनेमा जैसे अनुभव? जानें
क्या होम थिएटर 5.1 से मिल सकता है सिनेमा जैसे अनुभव? जानें

क्या आप अपने लिविंग रूम में सिनेमा हॉल का रोमांच और अनुभव लाना चाहते हैं? 5.1 होम थिएटर सिस्टम अक्सर इसके लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। बता दें कि, 5.1 होम थिएटर सिस्टम में छह स्पीकर चैनल होते हैं, तीन सामने (बायां, केंद्र, दायां), दो पीछे (सराउंड बायां, सराउंड दायां), और एक सबवूफर (LFE चैनल) जो कम-फ्रेक्वेंसी वाला धमाकेदार अनुभव प्रदान करता है। यह कॉन्फिगरेशन आवाज को चारों ओर से आने वाला एहसास पैदा करता है, जिससे आपको एक्शन के बीच में होने का अनुभव हो सकता है। वहीं, Home Theatre 5.1 अक्सर डॉल्बी एटमॉस और DTS:X जैसी शानदार ऑडियो टेक्नोलॉजी से भी लैस होते हैं, जो आवाज को तेज, संतुलित और दमदार तरीके से पेश करने का काम करती हैं। इनमें आपको इनमें वायरलेस और वायर्ड दोनों कनेक्टिविटी मिलती है, जिसकी वजह से डिवाइसों को कनेक्ट करना आसान रहता है। रही बात, सिनेमा-जैसे अनुभव की तो, होम थिएटर 5.1 के जरिए आपको एक छोटे या फिर मीडियम आकार कमरे में सिनेमैटिक ऑडियो का अनुभव मिल सकता है। हालांकी, यह कई बार मॉडल, ब्रांड और उसके प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Home Theatre System

    सोनी ब्रांड के इस 5.1 चैनल वाले होम थिएटर में डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी मिलती है, जो अपने हाई-क्वालिटी सराउंड साउंड के साथ आपको एक सिनेमैटिक एहसास दे सकती है। इसका 5.1 सराउंड साउंड रिअर स्पीकर, एक सबवूफर और साउंडबार के साथ मिलकर धमाकेदार ऑडियो देता है। इसके अलावा 400W का पावर आउटपुट आपको आपके कमरे में बैठे-बैठे ही मनोरंजन की दुनिया में डुबो सकता है और असली जैसे सुनाई देने वाले साउंड का एहसास देता है। यह Sony Home Theatre वायरलेस ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है और वहीं इसमें आपको USB प्लेबैक की सुविधा भी मिलती है। इसमें कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले रिअर स्पीकर मिलते हैं, जिन्हें कम जगह में एडजस्ट किया जा सकता है और साथ ही ये सेट-अप को भी आसान बनाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
    • अधिकतम रेंज- 10 मीटर
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 20 मिमी
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफोन, टेलीविजन
    • ब्रांड नाम- Sony
    • मॉडल नंबर- HT-S20R
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz

    खूबियां

    • मास्टर रिमोट कंट्रोल के जरिए मोड, वॉल्यूम, पावर व अन्य सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं।
    • यह स्टैंडर्ड, म्यूजिक, सिनेमा और ऑटो चार एडजस्टेबल साउंड मोड के साथ आता है।
    • इसमें टीवी को आसानी से कनेक्ट करने के लिए HDMI ARC पोर्ट दिया गया है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्या बताई है।
    01
  • LG S65TR 600W 5.1 Channel Dolby Digital Home Theater

    5.1 चैनल सराउंड साउंड वाले इस एलजी होम थिएटर का सबवूफर और रिअर स्पीकर आपको फिल्में देखते या गाने सुनते वक्त बेस से भरी दमदार आवाज दे सकते हैं। यह बिल्ट-इन वायरलेस रिसीवर वाले वायरलेस रिअर स्पीकर के साथ आता है, जिन्हें बिना किसी तार की झंझट के आसानी से कनेक्ट और सेटअप किया जा सकता है। इसका WOW इंटरफेस आपको अपनी LG TV के जरिए साउंडबार को आसानी से कंट्रोल करने की सुविधा देता है। इसके जरिए आप टीवी से ही स्पीकर के साउंड मोड, प्रोफाइल आदि को बदल सकते हैं। इस 5.1 होम थिएटर में AI साउंड प्रो का एडवांस्ड फीचर दिया गया है, जो आपके कंटेंट के प्रकार का पता लगाकर उसी के अनुसार सेटिंग्स को एडजस्ट करके सटीक ऑडियो देने का काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • आउटपुट पावर- 600W
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • कंपैटिबल डिवाइस- टेलीविजन
    • ब्रांड नाम- LG
    • मॉडल नंबर- S65TR
    • ऑडियो चैनल- 5.1

    खूबियां

    • डॉल्बी डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ बैलेंस्ड, क्लीयर और सिनेमैटिक साउंड मिलता है।
    • WOW आर्केस्ट्रा फीचर टीवी और साउंडबार की आवाज को एकसमान स्तर पर चलाता है।
    • यह वायरलेस ब्लूटूथ के अलावा HDMI, USB और ऑप्टिकल पोर्ट्स के साथ आता है।

    कमी

    • अमेजन ग्राहकों ने अभी तक कोई खास कमी नहीं बताई है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • Blaupunkt SBW Chicago HT5.1 Soundbar Home Theater

    यह होम थिएटर स्पीकर 350W का पावर आउटपुट के साथ आपको फिल्मों, म्यूजिक और गेम में डूबने वाला एहसास दे सकता है, जिससे आपको घर में ही थिएटर वाला मजा मिल सकता है। इसमें ट्रू 5.1 चैनल सराउंड साउंड मिलता है, जिसके लिए यह वायर्ड सैटेलाइट स्पीकर, एक शक्तिशाली सबवूफर और एक साउंडबार के साथ आता है। वहीं, इस Home Theater सिस्टम किसी भी टीवी को आसानी से कनेक्ट करने के लिए एचडीएमआई और ऑप्टिकल इनपुट पोर्ट के साथ आता है। इसकी DSP साउंड टेक्नोलॉजी गेमिंग से लेकर म्यूजिक, मूवी और स्पोर्ट्स तक के लिए ऑडियो के प्रभाव को अधिकतम करने का काम करती है, जिससे आप हर प्रकार के कंटेंट को उसकी सटीक आवाज के साथ देख सकते हैं। इसे खास तौर पर परफेक्ट 360 डिग्री साउंड देने के लिए डिजाइन किया गया है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • आउटपुट पावर- 350W
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 2.25 इंच
    • कंपैटिबल डिवाइस- टेलीविजन, लैपटॉप, स्मार्टफोन
    • ब्रांड नाम- BLAUPUNKT
    • मॉडल नंबर- SBW-CHICAGO-HT5.1-BK
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz

    खूबियां

    • बेहतरीन सराउंड साउंड देने वाले डुअल रिअर सैटेलाइट स्पीकर मिलते हैं।
    • पतले और लंबे वूफर के साथ कमरे में गूंजने वाले रोमांचक बेस मिल सकता है।
    • इसमें एडवांस्ड ऑडियो चिप्स के साथ डिजिटल साउंड प्रोसेसिंग मिलती है।

    कमी

    • एक ग्राहक ने सैटेलाइट स्पीकर की आवाज कम होने की शिकायत की है।
    03
  • Boat Aavante Bar 3600/3500, Home Theatre Soundbar Speaker

    अगर आपको कम जगह में फिट होने वाले एक दमदार होम थिएटर की तलाश है, जो स्पेस सेविंग डिजाइन वाला यह boAt स्पीकर सिस्टम बढ़िया हो सकता है। यह बोट सिग्नेचर साउंड के 500W RMS पावर आउटपुट के साथ आपको हर एक टोन, रिदम और आवाज को डिटेल में सुनने का अनुभव द सकता है। इसका 5.1 चैनल सराउंड साउंड आपको मनोरंजन में थिएटर वाला एहसास दे सकता है, जो फिल्में देखने से लेकर गेम खेलने तक के मजे को दोगुना कर सकता है। वहीं, इस होम थिएटप स्पीकर में मिलने वाले मास्टर रिमोट कंट्रोल के जरिए आप बेस और ट्रेबल से लेकर अन्य ऑडियो सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं। इसमें वायरलेस ब्लूटूथ v5.3 के साथ ही ऑप्टिकल, HDMI, USB जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प मिलते हैं, जिनके जरिए आप इसे टीवी, फोन, लैपटॉप आदि से जोड़ सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- टेबल और वॉल
    • आउटपुट पावर- 500W
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 91 सेमी
    • कंपैटिबल डिवाइस- टेलीविजन, स्मार्टफोन, टैबलेट
    • ब्रांड नाम- boAt
    • मॉडल नंबर- aavante bar 3600
    • ऑडियो चैनल- 5.1

    खूबियां

    • इसका स्लीक डिजाइन और प्रीमियम फिनिश इसे देखने में शानदार बनाता है।
    • इसमें मूवी, म्यूजिक, न्यूज और 3D जैसे EQ मोड्स दिए गए हैं।
    • 500W का बोट सिग्नेचर साउंड धमाकेदार आवाज दे सकता है।

    कमी

    • कुछ ग्राहकों को इसका प्रदर्शन पसंद नहीं आया है।

    अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।

    04
  • ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO Dolby 5.1 Home Theatre

    525 वॉट के कुल पावर आउटपुट के साथ यह जेब्रोनिक्स होम थिएटर आपको घर में ही सिनेमा जैसी शानदार ऑडियो का मजा दे सकता है। इसकी डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी एक संतुलित और सिनेमैटिक आवाज प्रदान करती है, जो किसी भी प्रकार का कंटेंट देखने का मजा दोगुना कर सकती है। इस Zebronics स्पीकर सिस्टम के HDMI, USB, AUX, ऑप्टिकल इनपुट और ब्लूटूथ जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड्स विभिन्न प्रकार की डिवाइसों को कनेक्ट करना आसान बनाते हैं। इसके अलावा, 5.1 वाले ऑडियो चैनल की वजह से इस Home Theater Speaker के जरिए आपको पूरे कमरे में चारों तरफ से आने वाली शानदार आवाज सुनाई दे सकती है। यह एक LED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसपर पावर से लेकर मोड, वॉल्यूम और अन्य सेटिंग्स की जानकारी देखी जा सकती है। इसका 16.5 सेमी का डेडिकेटेड सबवूफर आवाज में भरपूर बेस जोड़ने का काम करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
    • माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
    • आउटपुट पावर- 525W
    • कंट्रोल मेथेड- रिमोट
    • स्पीकर साइज- 16.5 सेमी
    • कंपैटिबल डिवाइस- टेलीविजन, स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप
    • ब्रांड नाम- ZEBRONICS
    • मॉडल नंबर- ZEB-JUKE BAR
    • फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz

    खूबियां

    • सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित करने के लिए यह मास्टर रिमोट कंट्रोल के साथ आता है।
    • इसका वॉल माउंटेबल डिजाइन इसे आसानी से छोटी जगह में सेट करने योग्य बनाता है।
    • इसमें धमाकेदार साउंड का मजा देने वाला ट्रिपल ड्राइवर से लैस साउंडबार मिलता है।

    कमी

    • कुछ लोगों ने कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की है।
    05

लेख में शामिल 5.1 होम थिएटर मॉडलों की तुलना

वैसे तो पांचों मॉडल लोकप्रिय ब्रांड के हैं और अपने दमदार साउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। ये आपको घर बैठे ही थिएटर जैसी आवाज का अनुभव दे सकते हैं। मगर, आप अपनी पसंद, बजट आदि के आधार पर इनकी तुलना करते हुए अपने लिए एक सबसे अच्छा विकल्प चुन सकते हैं-

मॉडल्स

ऑडियो टेक्नोलॉजी

कनेक्टिविटी

पावर आउटपुट

Sony HT-S20R

डॉल्बी डिजिटल

ब्लूटूथ, यूएसबी, HDMI, ऑप्टिकल

400W

LG S65TR

डॉल्बी डिजिटल

एचडीएमआई, यूएसबी, ब्लूटूथ

600W

Blaupunkt SBW Chicago HT

DSP साउंड टेक्नोलॉजी

ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल, AUX

350W

Boat Aavante Bar 3600/3500

-

ब्लूटूथ, AUX, USB, एचडीएमआई, ऑप्टिकल

500W

ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO

डॉल्बी ऑडियो

HDMI ARC, ऑप्टिकल, ब्लूटूथ

525W

निष्कर्ष: एक बढ़िया ब्रांड और साउंड क्वालिटी वाले 5.1 होम थिएटर सिस्टम सिनेमा जैसा अनुभव प्रदान कर सकता है, खासकर छोटे से मध्यम आकार के कमरों में। हालांकि यह किसी थिएटर वाली आवाज का सामना नहीं कर सकता, लेकिन एक अच्छी तरह से इंस्टॉल किया गया 5.1 सिस्टम आधुनिक सिनेमाई आवाज वाला एहसास दे सकते हैं। ऐसे में अगर साधारण स्पीकर या टीवी के मुकाबले एक अधिक बेहतर ऑडियो की बात करें, तो इस तरह के होम थिएटर अच्छा निवेश हो सकते हैं।

गैजेट गली पर आप ऐसी ही तमाम जानकारियां देख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या 5.1 होम थिएटर के लिए कमरा बड़ा होना चाहिए?
    +
    नहीं, 5.1 होम थिएटर छोटे और मध्यम आकार के कमरों में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। महत्वपूर्ण यह है कि स्पीकर प्लेसमेंट और कमरे के एकॉस्टिक्स को अनुकूलित किया जाए।
  • क्या मुझे 5.1 होम थिएटर के लिए विशेष ऑडियो कंटेंट चाहिए?
    +
    हां, सिनेमाई अनुभव के लिए डॉल्बी डिजिटल या डीटीएस (DTS) जैसी 5.1-चैनल ऑडियो वाली सामग्री (जैसे ब्लू-रे फिल्में, कुछ स्ट्रीमिंग सेवाएं) सबसे अच्छा परिणाम देती है।
  • साउंडबार बनाम 5.1 होम थिएटर: कौन सा बेहतर है सिनेमा अनुभव के लिए?
    +
    सिनेमाई सराउंड साउंड अनुभव के लिए 5.1 होम थिएटर आमतौर पर साउंडबार से बेहतर होता है, क्योंकि यह अधिक अलग-अलग स्पीकर और बेहतर साउंड लोकलाइजेशन प्रदान करता है।