हाई पावर होम थिएटर सिस्टम सिर्फ तेज आवाज देने का काम नहीं करते हैं। बल्कि यह एक ऐसा ऑडियो सिस्टम है, जिसके साथ आपको तेज, संतुलित और स्पष्ट आवाज का अनुभव मिल सकता है। ये आवाज की क्लैरिटी, डेप्थ और डायनमिक्स को बढ़ाते हुए फिल्मों व म्यूजिक में एक बेहतरीन इमर्सिव अनुभव प्रदान करते हैं। सामान्य टीवी या स्पीकर के मुकाबले इनके जरिए कई गुना ज्यादा बेहतर साउंड का मजा लिया जा सकता है। अगर, आपको भी घर पर ही फिल्में देखना, गाने सुनना या फिर गेम खेलना पसंद है, तो हाई पावर Home Theatre Speakers बढ़िया हो सकते हैं। यहां पर इनके कुछ लोकप्रिय ब्रांड जैसे- Sony, JBL, boAT आदि के मॉडल्स शामिल किए गए हैं। ये 5.1, 5.2.4, 7.1 और 9.1.4 जैसे ऑडियो चैनल्स के साथ आते हैं, जो कमरे में एक ऐसा साउंडस्टेज तैयार करते हैं जिससे आपको हर तरफ से आने वाली दमदार आवाज सुनाई पड़ती है। इनका सबवूफर आवाज में गहरा बेस जोड़ता है और साथ ही मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्प डिवाइसों को जोड़ना आसान बनाते हैं।
इनके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप नीचे शामिल किए गए विकल्पों को देख सकते हैं-
Sony HT-S20R Real 5.1ch Dolby Digital Soundbar Home Theatre System
यह सोनी ब्रांड का 5.1 चैनल वाला होम थिएटर है, जो कमरे में एक शानदार और असली जैसा सराउंड साउंड देता है। इसके रिअर स्पीकर्स, एक बाहरी सबवूफर और 3-चैनल साउंडबार एकसाथ मिलकर बेहतरीन क्वालिटी वाला सिनेमैटिक साउंड प्रदान करते हैं। इस Sony ऑडियो सिस्टम का 400W पावर आउटपुट आपको एक असली आवाज का अनुभव देता है, जिससे फिल्में देखने और गाने सुनने का मजा दोगुना हो सकता है। इसमें मिलने वाली डॉल्बी डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी एक गहरी, स्पष्ट और संतुलित आवाज देने में मदद करती है, जिससे सराउंड साउंड का प्रभाव भी ज्यादा महसूस होता है। यह सुविधाजनक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसकी मदद से फोन, टैब, लैपटॉप, टीवी जैसी स्मार्ट डिवाइसों को बिना किसी तार के कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, मेमोरी स्टिक को कनेक्ट करने के लिए USB प्लेबैक सपोर्ट भी मिलता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- आउटपुट पावर- 400 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- कंट्रोलर टाइप- बटन
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
- स्पीकर साइज- 20 मिमी
खूबियां
- रिमोट कंट्रोल के जरिए मोड, पावर, वॉल्यूम को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
- टीवी को सिंगल केबल से कनेक्ट करने के लिए HDMI ARC पोर्ट की सुविधा।
- यह ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक चार एडजस्टेबल साउंड मोड्स के साथ आता है।
कमी
- अमेजन पर ग्राहकों ने अभी तक कोई कमी नहीं बताई है।
01
ZEBRONICS Juke BAR 9900 Soundbar, 725 Watts Home Theater
घर बैठे सिनेमा हॉल जैसे साउंड के साथ फिल्में देखने या म्यूजिक सुनने का अनुभव चाहिए, तो जेब्रॉनिक्स का यह होम थिएटर स्पीकर अच्छा हो सकता है। यह कुल 725W के पावर आउटपुट के साथ हर प्रकार के कंटेंट का ऑडियो तेज, स्पष्ट और संतुलित तरीके से पेश करता है। इसमें मिलने वाला साउंडबार 5 ड्राइवर्स के साथ आता है, जो क्वालिटी ऑडियो देने का काम करते हैं। इसके अलावा 6.5 इंच का सबवूफर डिटेल्ड और क्वालिटी से भरपूर आवाज में बेस जोड़ने का काम करता है, जो मनोरंजन को नए स्तर पर ले जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस और DTX टेक्नोलॉजी से लैस इस साउंडबार होम थिएटर में बेहतरीन सराउंड साउंड सुना जा सकता है। यह रंगीन RGB LED लाइट के साथ आता है, जो आपके कमरे में रोशनी करते हुए शानदार माहौल दे सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- आउटपुट पावर- 725 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- AUX
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट कंट्रोल
- ऑडियो चैनल- 7.2.2
- स्पीकर साइज- 48 सेमी
खूबियां
- कराओके सेशन के लिए इसके साथ वायरलेस UHF माइक मिलता है।
- 7.2.2 (5.2.4) ऑडियो चैनल कमरे में शक्तिशाली सराउंड साउंड देते हैं।
- यह एलईडी डिस्प्ले और सुविधाजनक रिमोट कंट्रोल फंक्शन के साथ आता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
JBL Bar 800 Pro, 7.1 (5.1.2) Channel True Dolby Atmos 3D Surround Sound
इस JBL होम थिएटर में मिलने वाला डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड बेहतरीन 3D क्वालिटी वाला ऑडियो देता है, जिससे आपको घर में ही सिनेमा हॉल जैसा एहसास मिल सकता है। इसका ट्रूली वायरलेस साउंडबार, एक वायरलेस सबवूफर और दो अलग होने योग्य बैटरी-पावर्ड रिअर स्पीकर्स के साथ आता है। ये तीनों एकसाथ मिलकर थिएटर-क्वालिटी वाला साउंड देते हैं, जो किसी भी कंटेंट का मजा दोगुना कर सकता है। यह Home Theatre System फिल्मों के एक्शन से लेकर गानों तक में रोमांचक व गहरा बेस जोड़ने के लिए 10 इंच के डाउन-फायरिंग वायरलेस सबवूफर के साथ आता है। इसमें वॉइस असिस्टेंट की सुविधा भी मिलती है, जिसकी मदद से सिस्टम को एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट डिवाइसों के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। टीवी को आसानी से कनेक्ट करने और क्वालिटी को गिराए बिना बेहतरीन साउंड अनुभव देने के लिए यह HDMI eARC पोर्ट के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- आउटपुट पावर- 720 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- AUX, USB, HDMI, ब्लूटूथ, WiFi
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- ऐप
- ऑडियो चैनल- 5.1.2
- स्पीकर साइज- 10 इंच
खूबियां
- इसका बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर वायरलेस स्ट्रीमिंग की सुविधा देता है।
- इसे JBL One ऐप के जरिए आसानी से फोन से ही कंट्रोल किया जा सकता है।
- प्योरवॉइस डायलॉग एन्हैंसमेंट के साथ फिल्मों के संवाद स्पष्ट सुनाई देते हैं।
कमी
- ग्राहकों ने अभी तक किसी खास समस्या का जिक्र नहीं किया है।
03
Blaupunkt SBW600 XCEED 9.1.4 Dolby Atmos Premium Home Theater
यह 9.1.4 ऑडियो चैनल के साथ आने वाला होम थिएटर है, जो अपने शक्तिशाली साउंड परफॉर्मेंस के साथ आपको बेहतरीन अनुभव दे सकता है। इसमें मिलने वाला 8 इंच का वायरलेस सबवूफर और दो 2-वे सराउंड स्पीकर्स इमर्सिवस साउंड क्वालिटी के साथ घर में ही थिएटर जैसी सिनेमैटिक आवाज प्रदान करते हैं। इस Blaupunkt होम थिएटर सिस्टम में कमरे को चारों तरफ से भरने और आपको हर दिशा से आने वाली आवाज देने के लिए 360 डिग्री सराउंड साउंड दिया गया है। इसका स्लीक प्रीमियम डिजाइन और मैटेलिक बॉडी आपके घर के ऑडियो स्पेस को आकर्षक बना सकता है। इसमें टीवी, लैपटॉप, फोन, टैब, प्रोजेक्टर जैसी अलग-अलग डिवाइसों को कनेक्ट करने के लिए HDMI-ARC, ऑप्टिकल इनपुट, USB और AUX पोर्ट्स मिलते हैं। यह एडवांस्ड साउंड प्रोसेसिंग अल्गोरिदम के साथ डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के जरिए हाई-क्वालिटी साउंड देने का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- BLAUPUNKT
- आउटपुट पावर- 700 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- AUX, USB, HDMI, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड- 3D सराउंड साउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 9.1.4
- स्पीकर साइज- 8 इंच
खूबियां
- 360 डिग्री साउंड देने के लिए इसे ऑप्टिमाइज्ड डिजाइन में बनाया गया है।
- गहरे साउंड प्रदर्शन के लिए संतुलित ऑडियो वाला वूफर मिलता है।
- स्काई ट्वीटर्स के साथ डुअल सैटेलाइट स्पीकर्स आवाज की स्पष्टता और गहराई को बढ़ाते हैं।
कमी
- कुछ लोगों को इसे सेटअप करने में समस्या आई है।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
04
Boat Aavante Prime 5.1 5000D, Cinematic Dolby Audio
मीडियम आकार वाले कमरे में यह 5.1 ऑडियो चैनल वाला boAt होम थिएटर एक शानदार आवाज का मजा दे सकता है। यह डॉल्बी ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस है, जो किसी भी प्रकार के कंटेंट में एक असली जैसी सुनाई देने वाली आवाज का अनुभव देने का काम करती है। इसमें 500W RMS पावर आउटपुट मिलता है, जो बेहतरीन क्लैरिटी वाली स्पष्ट ऑडियो देता है। इस साउंडबार होम थिएटर में AUX, USB, ऑप्टिकल और HDMI (eARC) जैसे विभिन्न कनेक्टिविटी पोर्ट्स दिए गए हैं, साथ ही आप ब्लूटूथ के जरिए भी कई स्मार्ट डिवाइसों को कनेक्ट कर सकते हैं। इसका स्लीक बिल्ड माउंटिंग को आसान बनाता है, जिसकी वजह से यह आसानी से यूनिट में या टीवी के नीचे सेट किया जा सकता है। यह वायर्ड सबवूफर और 2 वायर्ड रिअर स्पीकर्स के साथ आता है, जो बेस से भरी हुई तेज व संतुलित आवाज प्रदान करते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- आउटपुट पावर- 500 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड साउंड
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोलर टाइप- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 5.1
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
खूबियां
- पावर और फंक्शन को आसानी से कंट्रोल करने के लिए मास्टर रिमोट मिलता है।
- यह म्यूजिक, मूवी और न्यूज मल्टी-EQ मोड्स के साथ आता है।
- मल्टीपल पोर्ट्स की वजह से आसान कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने रिअर स्पीकर सही से काम ना करने की शिकायत करते हैं।
05
हाई पावर होम थिएटर स्पीकर मॉडल्स की तुलना
एक अच्छा होम थिएटर स्पीकर आपकी जरूरतों और बजट पर निर्भर करता है। ऐसे में आपके काम को आसान बनाने के लिए हमने नीचे लेख में शामिल किए गए मॉडलों की तुलना की है। इसे देखते हुए आप अपने लिए एक सबसे अच्छे विकल्प का चयन कर सकते हैं-
गैजेट गली पर ऐसी ही अन्य जानकारियां देखी जा सकती हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।