फिल्में देखने का शौक रखते हों या फिर संगीत और गेम्स में एक शानदार अनुभव चाहते हों, इमर्सिव ऑडियो के साथ आपका मजा दोगुना हो सकता है। वहीं, जब बात हो सोनी होम थिएटर की तो यह विश्वास और भी बढ़ जाता है। हालांकी, अगर आप इस असमंजस में हैं कि इमर्सिव ऑडियो के लिए कौन-सा मॉडल अच्छा होगा? तो यहां कुछ बढ़िया साउंड क्वालिटी वाले विकल्प देख सकते हैं। बता दें कि, Sony Home Theatre में विभिन्न ऑडियो चैनल और टेक्नोलॉजी (डॉल्बी ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस आदि) वाले मॉडल्स मिलते हैं, जिनके साथ आपको घर बैठे सिनेमा हॉल वाली आवाज मिल सकती है। इतना ही नहीं, ये अपने सबवूफर के लिए भी जाने जाते हैं, जिसकी वजह से आप दमदार साउंड और गहरे बेस दोनों का मजा एकसाथ ले सकते हैं। ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI, AUX जैसी विभिन्न कनेक्टिविटी से लैस इन होम थिएटर को अलग-अलग डिवाइसों के साथ जोड़ना भी आसान रहता है। अंत में, आपके लिए कौन-सा सोनी होम थिएटर अच्छा है! यह पूरी तरह से आपके मनोरंजन के प्रकार, पसंद और बजट पर निर्भर करता है।
नीचे आप इनके 5 बढ़िया विकल्पों पर एक नजर डाल सकते हैं-
Sony Bravia Theatre System 6(HT-S60) Real 5.1ch 1000W
5.1 चैनल सराउंड साउंड के साथ यह सोनी होम थिएटर डिस्टॉर्शन को कम करते हुए एक बेहतरीन आवाज प्रदान करता है। यह सिनेमैटिक सराउंड साउंड और शक्तिशाली बेस के साथ 1000w का पावर आउटपुट देता है। इसमें साउंडबार, सबवूफर और रिअर स्पीकर के साथ दमदार आवाज, बेस और इमर्सिव साउंड मिलता है, जिससे आपका मनोरंजन एक अलग स्तर पर पहुंच सकता है। इस Home Theater Speaker की डॉल्बी एटमॉस और DTS x ऑडियो टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को अधिक बेहतर बनाती हैं, जिससे आपको घर में ही थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है। इस 5.1 होम थिएटर का क्लीयर डायलॉग फीचर फिल्में देखने से लेकर लाइव मैच में स्पष्ट आवाज और कंमेंट्री सुनने का अनुभव देता है। वहीं, यह मल्टी स्टीरियो के जरिए पूरे कमरे में आवाज का शानदार प्रभाव छोड़ता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 1000 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 35.7 इंच
- ऑडियो चैनल्स- 5.1
खूबियां
- BRAVIA Connect ऐप सेटअप से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही आपको वॉल्यूम, साउंड फील्ड और अन्य सेटिंग्स को एडजस्ट करने की सुविधा देता है।
- डॉल्बी डिजिटल के साथ S-फोर्स प्रो फ्रंट सराउंड आपको सिनेमा जैसे सराउंड साउंड के साथ बेहतरीन सेंटर ऑडियो प्रदान करने का काम करता है।
- कम्पैटिबल BRAVIA TV से कनेक्ट होने पर Voice Zoom 3 के साथ लोगों की आवाजें स्पष्ट रूप से सुनी जा सकती हैं।
कमी
- अमेजन ग्राहकों ने अभी तक किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
01
Sony Bravia Theatre Bar 6 HT-BD60 5.1(3.1.2 ch) Dolby Atmos
इस सोनी ब्राविया होम थिएटर में मिलने वाली DTS:X और डॉल्बी एटमॉस ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आप हर एक लेटेस्ट मूवी को उसके असली ऑडियो फॉर्मेंट के साथ देख सकते हैं। यह वॉइस ज़ूम 3 फीचर के साथ आता है, जिसे ऑन करते ही आप फिल्मों के डायलॉग और स्पोर्ट्स कॉमेंट्री बेहद स्पष्ट तरीके से सुन सकते हैं। इसका साउंडबार और सबवूफर दोनों ही वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ आते हैं, जिस वजह से आपको तारों की झंझट भी नहीं झेलनी होगी। वहीं, इसमें मिलने वाला साउंड अपमिक्सर वर्चुअल सराउंड साउंड तकनीक के साथ 3D अनुभव प्रदान करता है, जिससे किसी भी प्रकार के कंटेंट को देखने का मजा दोगुना हो सकता है। यह अपने 5.1CH(3.1.2) सराउंड साउंड के साथ कमरे को भरने वाली आवाज प्रदान करता है, जिसकी वजह से आपको किसी हॉल में बैठे हुए जैसा एहसास हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 350 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 19.9 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ब्लूटूथ रेंज- 25 मीटर
- ऑडियो चैनल्स- 3.1.2
खूबियां
- थिएटर जैसी ऊपर से आने वाली आवाज प्रदान करने के लिए यह अप-फायरिंग स्पीकर्स के साथ आता है।
- एक शक्तिशाली वायरलेस सबवूफर अधिक गहरा और रोमांचक बेस साउंड प्रदान करता है।
- स्पष्ट डायलॉग डिलीवर करने के लिए यह सेंटर स्पीकर के साथ आता है।
कमी
- अभी तक अमेजन ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Sony HT-S20R Dolby Digital 5.1ch Home Theatre System
यह सोनी साउंडबार होम थिएटर डॉल्बी डिजिटल के साथ आपके कमरे में पूरा सिनेमाई माहौल बना सकता है और आपको मनोरंजन की नई दुनिया में ले जा सकता है। इसका 5.1 चैनल सराउंड साउंड रिअर स्पीकर, एक बाहरी सबवूफर और साउंडबार के साथ दमदार, स्पष्ट और बेहतरीन क्वालिटी वाला ऑडियो प्रदान करता है। इसके अलावा यह 400W पावर आउटपुट के जरिए एक ऐसी आवाज प्रदान करता है, जो किसी भी प्रकार के मनोरंजन का मजा बढ़ा सकता है। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आने के कारण यह Home Theatre 5.1 फोन, टैब, लैपटॉप जैसी विभिन्न डिवाइसों से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, यह USB प्लेबैक से भी लैस है, जिसकी मदद से आप अपनी मेमोरी स्टिक को इस होम थिएटर से जोड़ सकते हैं। इसके रिअर स्पीकर काफी कॉम्पैक्ट हैं, जिन्हें सेटअप करना आपके लिए आसान हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 400 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- ऑडियो चैनल्स- 5.1
खूबियां
- HDMI ARC आपको एक ही केबल से कंपैटिबल टीवी से कनेक्ट करने की सुविधा देता है।
- इसे ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक चार अलग-अलग मोड्स पर सेट किया जा सकता है।
- इसका सुविधाजनक रिमोट कंट्रोल सेटिंग्स को आसानी से नियंत्रित करने में मदद करता है।
कमी
- कुछ लोग ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं की शिकायत करते हैं।
03
Sony HT-S40R Real 5.1ch Home Theatre System
वायरलेस रिअर स्पीकर के साथ आने वाले इस सोनी होम थिएटर में ना तो तारों की झंझट झेलनी है, और साथ ही आप एक बेहतरीन सिनेमैटिक आवाज का अनुभव भी पा सकते हैं। यह 600w पावर आउटपुट के साथ हर एक सीन को असली बनाने का काम करता है। इसमें 5.1 चैनल वाला असली सराउंड साउंड मिलता है, जिसके लिए होम थिएटर के तीन चैनल बार स्पीकर, रिअर स्पीकर्स और एक सबवूफर सभी एकसाथ मिलकर काम करते हैं। इसके वायरलेस कनेक्शन की मदद से, आप Sony Bravia TV (जो वायरलेस कनेक्शन को सपोर्ट करता है) के जरिए अपने होम थिएटर को वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। यह डॉल्बी ऑडियो से लैस है, जो कि हाई-क्वालिटी वाला साउंड देते हुए पूरे कमरे को दमदार आवाज के साथ भर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 600 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल, USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ब्लूटूथ रेंज- 10 मीटर
- ऑडियो चैनल्स- 5.1
खूबियां
- स्टाइलिश और कॉम्पैक्ट वायरलेस रियर स्पीकर कमरे में आसानी से सेट हो जाते हैं और इन्हें दीवार पर लगाया जा सकता है।
- ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक 4 साउंड मोड्स के साथ अपने सुनने के अनुभव को बेहतर कर सकते हैं।
- डायलॉग को स्पष्ट रूप से सुनने के लिए इसमें नाइट और वॉइस दो शानदार मोड्स भी मिलते हैं।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
गैजेट गली में ऐसी ही अन्य जानकारी देखी जा सकती हैं।
04
Sony HT-S500RF Real 1000w Home Theatre System
इसका एक 3-चैनल साउंडबार, सबवूफर और दो शक्तिशाली रिअर स्पीकर्स एकसाथ काम करते हुए 5.1 चैनल वाला सिनेमैटिक सराउंड साउंड देते हैं। यह 1000W के तेज और स्पष्ट आउटपुट के साथ आपको संगीत, फिल्मों और गेम्स का बेहतरीन एहसास दे सकता है। इसमें मिलने वाले साउंड बार के स्पीकरों में लगे 2X फ्रंट ट्वीटर हाई-फ्रेक्वेंसी को दोबारा उत्पन्न करके सराउंड साउंड को और भी बेहतर बनाते हैं। वहीं, इस सोनी होम थिएटर में 18 सेमी का बड़ा सबवूफर दिया गया है, जो आवाज में गहरा और रोमांचक बेस जोड़ने का काम करता है। इसके HDMI और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी के जरिए टीवी को आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। यह ब्लूटूथ और USB प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है, जिसकी मदद से आप विभिन्न स्मार्ट डिवाइसों व मेमोरी स्टिक को जोड़ सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- आउटपुट पावर- 1000 वॉट्स
- मॉडल नंबर- HT-S500RF
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, HDMI, ऑप्टिकल, USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- कंपैटिबल डिवाइस- मोबाइल, टेलीविजन
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर काउंट- 3
- ऑडियो चैनल्स- 5.1
खूबियां
- डॉल्बी डिजिटल के साथ 5.1 अलग-अलग ऑडियो चैनलों से मिलने वाली शानदार, हाई-क्वालिटी वाले सराउंड साउंड का आनंद ले सकते हैं।
- म्यूजिक सेंटर ऐप के साथ अपने कंटेंट, आवाज आदि सेटिंग्स को एडजस्ट कर सकते हैं।
- इसे सेटअप करना आसान है और तारों का झंझट भी ज्यादा नहीं होता है।
कमी
- कुछ ग्राहकों को इसका प्रदर्शन ज्यादा पसंद नहीं आया है।
05
इमर्सिव ऑडियो के लिए सोनी के शीर्ष होम थिएटर मॉडल: एक तुलना
यहां हम सोनी के सबसे लोकप्रिय और उच्च-रेटेड होम थिएटर मॉडलों, जैसे HT-S60, HT-BD60, HT-S20R आदि की तुलना करेंगे। इसमें ऑडियो टेक्नोलॉजी से लेकर मुख्य फीचर्स और अन्य चीजें शामिल हैं। इसके जरिए आप अपनी जरूरत का ध्यान रखते हुए एक सही विकल्प चुन सकते हैं-
निष्कर्ष: वैसे तो सोनी के लगभग सभी होम थिएटर अपनी दमदार आवाज, प्रदर्शन और सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के लिए सोनी के पास आपको कई अलग-अलग फीचर्स वाले होम थिएटर मिलते हैं। ऐसे में इमर्सिव ऑडियो के लिए कौन-सा मॉडल सबसे अच्छा है? यह पूरी तरह से आपकी प्राथमिकताओं, बजट और मनोरंजन की पसंद पर निर्भर करता है। आप इन्हें ध्यान में रखते हुए किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक करें।
इन्हें भी पढ़े:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।