जब बात हो एक होम थिएटर की तो साउंड के साथ-साथ बजट के प्रति सजग रहना भी जरूरी हो जाता है। वैसे तो विभिन्न कीमतों वाले विकल्प आपको बाजार में मिल जाएंगें। मगर, यहां हम आपके लिए 20 हजार रूपए के अंदर आने वाले कुछ बेहतरीन ब्रांड के Home Theatre सिस्टम लेकर आए हैं, जो आपको घर बैठे सिनेमैटिक आवाज का मजा दे सकते हैं। फिर चाहें मूवी देखनी हो, म्यूजिक सुनना हो या फिर गेम खेलना हो, अपनी दमदार और संतुलित आवाज के साथ ये हर प्रकार के कंटेंट का मजा दोगुना कर सकते हैं। इनमें आपको विभिन्न ऑडियो चैनल के साथ ही डॉल्बी डिजिटल, डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो जैसी विभिन्न साउंड टेक्नोलॉजी मिलती हैं। ये टेक्नोलॉजी आवाज को अधिक स्पष्ट, तेज और सिनेमैटिक बनाती हैं। इसके अलावा इन होम थिएटर में बेस से भरी आवाज देने वाला सबवूफर भी मिलता है। सुविधाजनक कनेक्टिविटी और विभिन्न स्पीकरों के साथ आने वाले इन सिस्टम के बारे में आप नीचे विस्तार से पढ़ सकते हैं।
नीचे देखिए ₹20,000 के अंदर आने वाले होम थिएटर सिस्टम के विकल्प-
Sony HT-S20R Real 5.1ch Home Theatre System
डॉल्बी डिजिटल ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस इस होम थिएटर के साथ आपको घर बैठे ही किसी सिनेमाहॉल जैसा हाई-क्वालिटी सराउंड साउंड यानी कमरे में चारों तरफ गूंजने वाली आवाज मिल सकती है। यह 5.1 ऑडियो चैनल के साथ आता है, जिस वजह से आपको पूरे कमरे में हर तरफ से आने वाली ऑडियो सुनाई देती है। इसके रिअर स्पीकर्स और एक बाहरी सबवूफर शानदार क्वालिटी वाली आवाज के साथ भरपूर बेस का संतुलन बनाते हैं, जिससे आपको हर प्रकार के मनोरंजन का दोगुना मजा मिल सकता है। इस Sony साउंडबार होम थिएटर का पावर आउटपुट 400W है, जो आपको एक शक्तिशाली साउंड का एहसास दे सकता है। इसमें वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है, जिसकी मदद से फोन से लेकर लैपटॉप और टैब तक सबकुछ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Sony
- आउटपुट पावर- 400 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 0.01 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- फ्लोर स्टैंडिंग
- कंट्रोलर टाइप- बटन
- अधिकतम रेंज- 10 मीटर
खूबियां
- टीवी को सिंगल केबल से जोड़ने के लिए HDMI ARC पोर्ट मिलता है।
- इसमें ऑटो, स्टैंडर्ड, सिनेमा और म्यूजिक चार एडजस्टेबल मोड्स दिए गए हैं।
- मेमोरी स्टिक के जरिए म्यूजिक प्ले करने के लिए USB सपोर्ट भी मिलता है।
कमी
- कुछ लोगों को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी में समस्याएं आई हैं।
01
Zebronics 550W Soundbar with Dolby Atmos
यह जेब्रोनिक्स होम थिएटर 550W RMS आउटपुट के जरिए कमरे को भरने वाला तेज, गहरा और इमर्सिव साउंड प्रदान करता है, जो फिल्मों, गानों और गेमिंग को ज्यादा मजेदार बना सकता है। इसमें सिनेमैटिक ऑडियो अनुभव के लिए डॉल्बी एटमॉस और DTS X ऑडियो टेक्नोलॉजी दी गई हैं, जिनकी वजह से साउंड अधिक स्पष्ट, गहरा और शार्प बनता है। इस Zebronics सिस्टम में गहरा बेस प्रदर्शन देने वाला वायरलेस सबवूफर मिलता है, जो एक्शन से लेकर म्यूजिक बीट्स आदि में गहरा व रोमांचक बेस जोड़ता है। इसका साफ और मॉडर्न डिजाइन ना सिर्फ सेट-अप को आसान बनाता है, बल्कि कम जगह में भी आराम से फिट हो सकता है। यह 5.1 चैनल के ले-आउट के साथ ट्रिपल ड्राइवर साउंडबार और वायरलेस रिअर सैटेलाइट के जरिए बेहतरीन क्वालिटी का साउंड देने में सक्षम है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- आउटपुट पावर- 550 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 5.1
खूबियां
- वॉल्यूम और मीडिया कंट्रोल के लिए यह रिमोट व बटन सिस्टम के साथ आता है।
- इसका वॉल माउंटेबल डिजाइन इसे आसानी से दीवार से जोड़कर लगाने में मदद करता है।
- मल्टी-कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, USB, HDMI, ऑप्टिकल पोर्ट की सुविधा मिलती है।
कमी
- अभी तक ग्राहकों ने किसी खास कमी का जिक्र नहीं किया है।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Boat Aavante 5.2.4 Prime 6250DA Home Theatre Soundbar Speaker
इस बोट साउंडबार होम थिएटर में मिलने वाली डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी के साथ आपको हर तरफ से आने वाला समान साउंड मिलता है, जिससे आपको कमरे में थिएटर जैसा माहौल मिल सकता है। यह boAt सिग्नेचर साउंड के साथ 625W RMS आउटपुट के जरिए शक्तिशाली, कमरे को भरने वाला गहरे बेस के साथ क्रिस्टल- क्लीयर साउंड देता है, जो मूवी से लेकर गेम और म्यूजिक में डुबाने में वाला अनुभव दे सकता है। इस Home Theatre Speaker में 5.2.4 चैनल के साथ डुअल सबवूफर और वायरलेस रिअर सैटेलाइट मिलते हैं, जिनकी वजह से मिलने वाला बेहतरीन सराउंड साउंड आपके टीवी देखने के अनुभव को शानदार बना सकता है। इसमें अलग-अलग कंटेंट को सटीक आवाज के साथ देखने के लिए मूवी, म्यूजिक, न्यूज और स्पोर्ट्स जैसे EQ मोड्स भी दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- आउटपुट पावर- 625 वॉट्स
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग टाइप- टेबलटॉप माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 45 सेमी
खूबियां
- मास्टर रिमोट कंट्रोल के जरिए मीडिया से लेकर वॉल्यूम तक आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- यह ब्लूटूथ, यूएसबी, ऑप्टिकल और HDMI जैसे मल्टीपल कनेक्टिविटी विकल्पों के साथ आता है।
- बेस का दोगुना मजा देने के लिए यह ट्विन सबवूफर के साथ आता है।
कमी
- कुछ लोगों ने ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं बताई हैं।
03
JBL Cinema SB271, Dolby Digital 2.1 Channel Home Theatre
JBL ब्रांड के इस होम थिएटर सिस्टम में 220W साउंडबार के साथ वायरलेस सबवूफर मिलता है, जिनके जरिए शक्तिशाली साउंड के साथ ही गहरा और रोमांचक बेस सुना जा सकता है। इसमें छोटे कमरे के लिए बढ़िया रहने वाला 2.1 ऑडियो चैनल दिया गया है, जिससे आपको छोटी जगह में अच्छा ऑडियो अनुभव मिल सकता है। वहीं, डॉल्बी डिजिटल ऑडियो के साथ यह मूवी और म्यूजिक के अनुभव को बेहतर बनाने वाला साउंड देता है, जो कि तेज, स्पष्ट और संतुलित रहने वाला है। इसका जेबीएल सिग्नेचर साउंड आपके मनोरंजन को नया एहसास दे सकता है, जो साधारण ऑडियो को बेहतर बनाने का काम करता है। यह वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग और केबल कनेक्शन दोनों सुविधाओं से लैस है, जिसके लिए इसमें ब्लूटूथ के साथ USB, HDMI और ऑप्टिकल पोर्ट्स दिए गए हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- आउटपुट पावर- 220 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- इनपुट वोल्टेज- 240 वोल्ट्स
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट, पुश बटन
- स्पीकर साइज- 67 मिमी
खूबियां
- डेडिकेटेड वॉइस मोड के जरिए फिल्मों के डायलॉग अधिक स्पष्ट तरीके से सुने जा सकते हैं।
- यह होम थिएटर सिस्टम टीवी रिमोट के जरिए भी कंट्रोल किया जा सकता है।
- स्मार्ट स्टैंडबाय मोड की मदद से बैटरी पावर बचाई जा सकती है।
कमी
- कुछ ग्राहकों ने बेस और ट्रेबल कंट्रोल ना होने की शिकायत की है।
ऐसी ही अन्य डिवाइसों की जानकारी गैजेट गली पर देखिए।
04
Mivi Nex 900 Dolby Audio 5.2 Channel Home Theatre System
संतुलित साउंड के साथ बेहतरीन स्पष्टता के लिए यह Mivi होम थिएटर डॉल्बी ऑडियो के साथ आता है, जो कमरे में एक बेहतरीन सिनेमैटिक एहसास जोड़ता है। इसका 900W का शक्तिशाली आउटपुट पावर गहरे बेस, डिटेल्ट साउंड और ऊंचे नोट्स के साथ दमदार प्रदर्शन देता है। इस होम थिएटर स्पीकर में 360 डिग्री NEX सराउंड साउंड मिलता है, जिसमें एडवांस मल्टी-चैनल मिलकर पूरे इमर्सन के साथ कमरे को भरने वाला साउंड प्रदान करते हैं। इसमें ब्लूटूथ v5.3 के साथ HDMI ARC, ऑप्टिकल, AUX और यूएसबी जैसे विभिन्न इनपुट मोड्स दिए गए हैं, ताकी अलग-अलग डिवाइस को आसानी से जोड़ा जा सके। यह EQ मोड्स के साथ आता है, जिनमें आप इसे म्यूजिक, मूवी, न्यूज या फिर स्पोर्ट्स मोड पर सेट कर सकते हैं। इसके डुअल सबवूफर्स आपको मनोरंजन में दोगुने बेस का मजा दे सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Mivi
- आउटपुट पावर- 900 वॉट्स
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ, ऑप्टिकल, HDMI, USB
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- फ्रेक्वेंसी रिस्पॉन्स- 35 KHz
- माउंटिंग टाइप- वॉल माउंट
- कंट्रोल मेथेड- रिमोट
- स्पीकर साइज- 29.5 सेमी
खूबियां
- Mivi सिग्नेचर साउंड हर नोट पर स्पष्ट और संतुलित आवाज देने का काम करता है।
- इसके जरिए 900 वॉट वाला सिनेमैटिक और शक्तिशाली साउंड सुना जा सकता है।
- 5.1 चैनल ऑडियो आवाज को तेज के साथ ही संतुलित भी बनाता है।
कमी
- एक ग्राहक ने अमेजन से डिफेक्टिव प्रोडक्ट मिलने की बात कही।
05
20 हजार से कम के होम थिएटर मॉडलों की तुलना
ऊपर शामिल किए गए मॉडलों में से खुद के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनने के लिए आप नीचे इनकी तुलना पर नजर डाल सकते हैं। यहां हमने सभी मॉडलों की विभिन्न बिन्दुओं पर तुलना की है, जो आपको अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनने में मदद कर सकती है-
नोट: ऊपर सूची में शामिल किए गए होम थिएटर सिस्टम की MRP 20,000 रूपए से ज्यादा है। मगर, वर्तमान में अमेजन पर सभी 20 हजार रूपए के अंदर मिल रहे हैं। ऐसे में भविष्य में इनकी कीमतों में होने वाले बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है, और यह अमेजन परिवर्तन के अधीन है। हम पाठकों को सही कीमत अमेजन पर देखने की सलाह देते हैं।
अन्य कैटेगरी के लिए जागरण स्मार्ट-च्वाइस पर क्लिक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।