मूवी, सीरिज या म्यूजिक यहां तक कि गेमिंग करते वक्त टीवी की आवाज काफी अहम भूमिका निभाती है। लेकिन कई बार नए और पुराने टेलीविजन सेट से हमको वो आउटपुट नहीं मिल पाता है, जिसकी जरूरत होती है। ऐसे में आपको Dolby Atmos तकनीक के साथ आने वाले साउंडबार का चुनाव करने की जरूरत है। अमेजन पर आपको Zebronics और boAt जैसी कंपनियों के शानदार मॉडल्स ₹20,000 तक की प्राइस रेंज में आराम से मिल जाएंगे। इनमें मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन के जरिए ये आपके स्मार्ट टीवी से आसानी से कनेक्ट हो जाते हैं और अपने दमदार साउंड आउटपुट के जरिए बेहतर ऑडियो प्रदान करते हैं। इन Soundbars के कुछ मॉडल्स में आपको सबवूफर भी मिल जाएगा जो डीप बेस ऑडियो पेश करने का काम करता है।
गैजेट गली में पढ़ें ऐसे ही और लेख।
₹20,000 के अंदर मिलने वाले डॉल्बी एटमॉस साउंडबार
ZEBRONICS Juke BAR 9775, Dolby Soundbar
जेब्रोनिक्स कंपनी के इस साउंडबार में आपको 650 वॉट तक का साउंड आउटपुट मिल जाएगा, जिससे की टीवी की आवाज भी बेहतर हो और पूरे कमरे में थिएटर ऑडियो को अनुभव किया जा सके। इस साउंडबार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी दी गई है। इतना तेज साउंड आउटपुट देने के लिए ये साउंडबार 140 वॉट के 2 सबवूफर और 50 वॉट के दो सेटेलाइट स्पीकर के साथ आता है। Zebronics के Dolby Atmos साउंडबार में 5 ड्राइवर मिल रहे हैं जो अलग-अलग फ़्रीक्वेंसी पर सही आवाज देने का काम करते हैं। 5.2.2CH कॉन्फ़िगरेशन के साथ सीरिज, मूवी, गाने और गेमिंग तक के अनुभव को बेहतर किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर का प्रकार- साउंडबार
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर- 650 वॉट
- फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 KHz
- मॉडल नंबर- Zeb-Juke Bar
- मॉडल का नाम- ZEB - JUKE BAR
खूबियां
- LED डिस्प्ले के साथ साउंड आउटपुट, प्लेबैक के बारे में पता चलता है।
- रिमोट कंट्रोल के फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
- वॉल माउंट डिजाइन के साथ कमरे का स्टाइल बेहतर होता है और जगह भी बचती है।
कमी
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फंक्शन सही से काम नहीं करता है।
ग्राहकों की राय:-
- ग्राहकों के अनुसार ये Zebronics Soundbar आवाज और डिजाइन के मामले में बढ़िया है, लेकिन वो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के फंक्शन को लेकर खुश नहीं हैं।
टीवी से कैसे करें कनेक्ट?
एचडीएमआई
- इसे आप तीन तरीकों से अपने टीवी से कनेक्ट कर सकते हैं।
- HDMI केबल के एक सिरे को साउंडबार के HDMI (eARC) पोर्ट से कनेक्ट करें।
- दूसरे सिरे को अपने TV के HDMI ARC/eARC पोर्ट से कनेक्ट करें।
- अपने TV की ऑडियो सेटिंग्स में जाएं और ऑडियो आउटपुट को eARC/ARC या एक्सटर्नल स्पीकर पर सेट करें।
ऑप्टिकल केबल
- साउंडबार के ऑप्टिकल इनपुट से अपने TV के ऑप्टिकल आउटपुट तक ऑप्टिकल केबल कनेक्ट करें।
- अपने TV के ऑडियो आउटपुट को ऑप्टिकल/डिजिटल ऑडियो पर सेट करें।
ब्लूटूथ
- साउंडबार या रिमोट पर ब्लूटूथ बटन दबाएं।
- अपने स्मार्ट TV की ब्लूटूथ सेटिंग्स में जाएं और डिवाइस खोजें।
- पेयर करने के लिए लिस्ट से ZEB-Juke Bar 9775 चुनें।
कनेक्टिविटी को लेकर हमारा सुझाव
- स्मार्ट TV के लिए HDMI eARC सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि यह Dolby Atmos को सपोर्ट करता है और आपके TV रिमोट से साउंडबार की आवाज़ को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
जागरण स्मार्टचॉइस पर मिलेगी ऐसी और जानकारी।
01
boAt Aavante Prime 5.1 5000DA, Dolby Atmos, Bluetooth Sound bar, Home Theatre Soundbar Speaker (Premium Black)
₹20,000 के अंदर आने वाले बोट साउंडबार में आपको 5.1 चैनल के साथ-साथ 500 वॉट तक का ऑडियो आउटपुट मिल रहा है, जो साउंड अनुभव को बेहतर करने का काम करता है। ये boAt साउंडबार वायरेड सबवूफर के साथ आता है और इसमें दो रियर सेटेलाइट स्पीकर भी मिल जाते हैं जो ऑडियो को बेहतर करने का काम करते हैं, जिससे की ग्राहकों को किफायती दाम में थिएटर अनुभव मिल सकें। इस Sound bar में TV के साउंड आउटपुट को ‘Auto’ पर सेट करना जरूरी है, ताकि 5.1 Dolby या Dolby Atmos कंटेंट चलाने के लिए साउंडबार को सही सोर्स फ़ॉर्मैट मिल सके, क्योंकि यह डिफ़ॉल्ट रूप से 2.0 स्टीरियो सेटिंग के साथ आता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर का प्रकार- साउंडबार
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर- 500 वॉट
- फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
- मॉडल नंबर- HA0091
- मॉडल का नाम- Aavante
खूबियां
- वॉल माउंट के साथ स्लीक डिजाइन।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।
- मास्टर रिमोट के जरिए फंक्शन को नियंत्रित किया जा सकता है।
- EQ मोड जैसे कि म्यूजिक, मूवी और न्यूज के संग अपनी पसंद चुन सकते हैं।
कमी
- रियर स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस को लेकर शिकायत।
ग्राहकों की राय
- साउंडबार शानदार ऑडियो अनुभव देता है और इसकी कीमत सही है। डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट को लेकर परेशानी है।
टीवी से कैसे करें कनेक्ट?
- HDMI eARC के जरिए इसको कनेक्ट किया जा सकता है, बस इसके लिए आपके पास HDMI 2.1 केबल होना चाहिए।
- ज्यादातर स्मार्ट टीवी में आपको ऑप्टिकल केबल का ऑप्शन मिल जाएगा, जिसके जरिए डिजिटल कनेक्शन किया जा सकता है।
- अगर आपको आसानी से वायरलेस सेटअप करना है तो आप Bluetooth v5.4 का चुनाव कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी को लेकर हमारा सुझाव
- HDMI eARC, Dolby Atmos Soundbar के साथ पूरा 5.1 सराउंड साउंड अनुभव देता है, इसलिए इसे आप एचडीएमआई के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप इसे ऑटो मोड पर ही चलाएं।
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Zebronics 2026 Launch 550W Soundbar with Dolby Atmos, Matte Finish (Juke Bar 9710C)
जेब्रोनिक्स का ये साउंडबार शानदार ऑडियो देने के लिए 550W RMS आउटपुट देता है जो आपके कमरे सिनेमैटिक आवाज के साथ भर देता है, जिससे फिल्में, म्यूजिक और गेमिंग का अनुभव और भी मजेदार हो जाता है। ₹20,000 तक में आने वाले इस Dolby Atmos Soundbar में आपको DTS X टेक्नोलॉजी भी मिल रही है, जिससे कि आपको हर एक आवाज बेहतर सुनाई दे। इसका 13.33 सेमी वायरलेस सबवूफर डीप बेस के साथ ऑडियो प्रदान करता है और इसकी खासियत ये भी है कि कमरे के किसी भी कोने में इसको सेट किया जा सकता है। इस साउंडबार को ट्रिपल-ड्राइवर एवं वायरलेस रियर सैटेलाइट्स के साथ पेश किया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर का प्रकार- साउंडबार
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर- 550 वॉट
- फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 KHz
- मॉडल नंबर- ZEB
- मॉडल का नाम- ZEB- JUKE BAR
खूबियां
- रिमोट के जरिए फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है।
- डाउन-फायरिंग सबवूफर के साथ LED डिस्प्ले।
- 5.1 सराउंड साउंड के साथ सिनेमैटिक आवाज।
कमी
- सैटेलाइट स्पीकर्स को लेकर शिकायत।
ग्राहकों की राय
- इस Zebronics Soundbar की साउंड क्वालिटी को लेकर काफी अच्छा रिव्यू मिला है, लेकिन सैटेलाइट स्पीकर्स की परफॉर्मेंस से कुछ ग्राहक खुश नहीं हैं।
टीवी से कैसे करें कनेक्ट?
- HDMI केबल के एक सिरे को साउंडबार के HDMI (eARC) पोर्ट से कनेक्ट करें।
- दूसरे सिरे को अपने TV के HDMI ARC/eARC पोर्ट से कनेक्ट करें।
- साउंडबार के ऑप्टिकल इनपुट से अपने TV के ऑप्टिकल आउटपुट तक ऑप्टिकल केबल कनेक्ट करें।
- अपने TV के ऑडियो आउटपुट को ऑप्टिकल/डिजिटल ऑडियो पर सेट करें।
- साउंडबार या रिमोट पर ब्लूटूथ बटन दबाएं।
- अपने स्मार्ट टीवी की ब्लूटूथ सेटिंग्स में जाएं और डिवाइस खोजें।
- पेयर करने के लिए लिस्ट से ZEB- JUKE BAR चुनें।
कनेक्टिविटी को लेकर हमारा सुझाव
- अगर आपको दमदार ऑडियो का अनुभव चाहिए तो HDMI के जरिए इस साउंडबार को कनेक्ट करें। हालांकि कनेक्ट करते वक्त आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन डॉल्बी एटमॉस वाली ऑडियो का अनुभव काफी बेहतर मिलेगा।
03
ZEBRONICS Juke BAR 3850 Pro 170W BT, Soundbar with Dolby Atmos - Black
₹20,000 तक के दाम में आने वाले इस साउंडबार में आपको ब्लूटूथ से लेकर यूएसबी, ऑक्स और ऑप्टिकल कैबल तक के कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल रहे हैं, जिसके जरिए इस टीवी से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। जेब्रोनिक्स साउंडबार का 170 वॉट का ऑडियो आउटपुट छोटे आकार वाले कमरे में शानदार आवाज देता है। ये डॉल्बी एटमॉस साउंडबार ऑक्स के जरिए आपके लैपटॉप और पीसी से भी आसानी से कनेक्ट हो जाएगा। सराउंड ऑडियो आउटपुट मोड के साथ इसमें डॉल्बी ऑडियो भी मिल रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर का प्रकार- साउंडबार
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर- 170 वॉट
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ऑक्सिलरी, ब्लूटूथ आदि
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- मॉडल नंबर- ZEB-JUKE BAR
- मॉडल का नाम- ZEB-JUKE BAR
खूबियां
- वॉल माउंट और टेबल टॉप दोनों डिजाइन मिल रहे हैं, जिन्हें आप पसंद के अनुसार रख सकते हैं।
- गेमिंग के लिए बढ़िया साउंडबार है।
- डॉल्बी एटमॉस और डॉल्बी ऑडियो दोनों तकनीकें मिल रही हैं।
कमी
- रिमोट सही से काम नहीं करता है।
ग्राहकों की राय
- ₹20,000 तक की रेंज में आने वाला यह साउंडबार ऑडियो क्वालिटी के मामले में काफी बढ़िया है। लेकिन अगर इसके डॉल्बी एटमॉस की बात करें तो ये उतनी अच्छी आवाज नहीं देता है। यानी अगर आप डीप बेस वाली आवाज पसंद करते हैं, तो ये आपको निराश कर देगा।
टीवी से कैसे करें कनेक्ट?
- अगर सबसे अच्छी क्वालिटी वाली ऑडियो चाहिए तो सीधे अपने TV के HDMI ARC पोर्ट से कनेक्ट करें।
- अगर आपके पास DTH या फिर साधारण टीवी है तो Optical कनेक्शन का प्रयोग करें।
- स्मार्ट टीवी है तो ब्लूटूथ के जरिए वायरलेस कनेक्टिविटी भी कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी को लेकर हमारा सुझाव
- HDMI ARC पोर्ट से कनेक्ट करके आप बेहतर और तेज आवाज का अनुभव कर सकते हैं।
04
boAt Aavante 5.2.4 Prime 6250DA, Dolby Atmos Bluetooth Sound bar
डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ आने वाले बोट साउंडबार में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिल रही है, जिसका प्रयोग करके अपने स्मार्ट टीवी के साथ इसको आप वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकते हैं। ये डॉल्बी एटमॉस तकनीक के साथ 625 वॉट तक का साउंड आउटपुट देता है, जिससे कि आपको मूवी, म्यूजिक, न्यूज और यहां तक की गेमिंग का दमदार मजा मिल सकें। इस boAt Soundbar में 5.2.4 चैनल दिए गए हैं, जिससे कि सराउंड साउंड का अनुभव मिले। डुअल सबवूफर और वायरलेस रियर सैटेलाइट के साथ आप जबरदस्त बेस का अनुभव अब घर बैठे कर सकते हैं। ये साउंडबार आपके टीवी देखने के अनुभव को एक नए स्तर पर ले जाने का काम करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर का प्रकार- साउंडबार
- स्पीकर की अधिकतम आउटपुट पावर- 625 वॉट
- फ़्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स - 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- मॉडल नंबर- HA0079
- मॉडल का नाम- Aavante
खूबियां
- 360 डिग्री सराउंड साउंड।
- मल्टीपल कनेक्टिविटी जिससे कि अलग-अलग डिवाइस को कनेक्ट किया जा सके।
- अलग-अलग साउंड मोड के साथ बेहतर आवाज।
कमी
- परफॉर्मेंस को लेकर दिक्कत।
ग्राहकों की राय
- किफायती दाम में ये साउंडबार आवाज तो अच्छी देता है। साथ ही इसका डिजाइन भी ग्राहकों को काफी पसंद आया है। हालांकि परफॉर्मेंस को लेकर कुछ ग्राहक खुश नहीं हैं।
टीवी से कैसे करें कनेक्ट?
- साउंडबार के HDMI पोर्ट से अपने TV के HDMI ARC पोर्ट तक HDMI केबल कनेक्ट करें।
- अपने TV की ऑडियो सेटिंग्स में, आउटपुट को 'Auto' पर सेट करें।
- इसके अलावा ब्लूटूथ से कनेक्ट करने के लिए इस TV Soundbar को ब्लूटूथ मोड पर सेट करें।
- अपने TV की ब्लूटूथ सेटिंग्स में जाएं और डिवाइस सर्च करें।
- boAt Aavante 6250DA के साथ पेयर करें।
कनेक्टिविटी को लेकर हमारा सुझाव
- बेहतरीन Dolby Atmos सराउंड साउंड अनुभव के लिए HDMI का इस्तेमाल करें। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके TV का साउंड आउटपुट "Auto" पर सेट हो, न कि किसी फिक्स्ड फ़ॉर्मैट पर।
05
₹20,000 के अंदर मिलने वाले डॉल्बी एटमॉस साउंडबार के बारे में कुछ जरूरी बातें:-
ऊपर आपने डॉल्बी एटमॉस के साथ आने वाले साउंडबार की विशेषताओं को तो अच्छे से समझ लिया है, लेकिन अब एक नजर इस तालिका पर डाल लेते हैं, जहां पर इनके साउंड आउटपुट, कनेक्टिविटी और के साथ डिजाइन को लेकर हमने बात की है।
डिस्क्लेमर: यहां बताए गए सभी विकल्पों की कीमत लेख लिखते समय ₹20,000 के अंदर थी। लेकिन इनकी MRP ज्यादा है, जिसके चलते भविष्य में इनकी डिस्काउंट वाली कीमत में बदलाव आ सकता है, जो पूरी तरह से अमेजन पर मौजूद ऑफर्स और डिस्काउंट पर परिवर्तन के अधिन हैं, और प्राइस रेंज के बदलाव को लेकर हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है, इसलिए ग्राहक विकल्क का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन इंडिया पर जांच कर लें।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।