बजट ₹50,000 के अंदर है? ये रहे टॉप 4K TV जो बदल देगें आपके देखने का अनुभव!

4K टीवी बाजार में विकल्प पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गए हैं। इस वजह से केवल रिजॉल्यूशन देखकर फैसला लेना मुश्किल हो सकता है। यहां शामिल 5 मॉडल्स पिक्चर, स्मार्ट फीचर्स, स्क्रीन साइज और कुल अनुभव के आधार पर ध्यान खींचते हैं, जिससे अलग-अलग जरूरतों के लिए सही विकल्प चुनना आसान हो सकता है।
₹50,000 के अंदर बढ़िया 4K टीवी
₹50,000 के अंदर बढ़िया 4K टीवी

₹50,000 से कम बजट में 4K TV कैटेगरी पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा फैली है। पहले जहां 4K रिजॉल्यूशन केवल प्रीमियम मॉडल्स तक सीमित था, वहीं अब Samsung, Sony, TCL, Haier और Vu जैसे ब्रांड्स इस कीमत में बड़े स्क्रीन साइज और स्मार्ट फीचर्स दे रहे हैं। लेकिन केवल 4K लिखा होना अच्छी पिक्चर की गारंटी नहीं माना जाता। कई जानकारों का मानना है कि पिक्चर क्वालिटी का अनुभव डिस्प्ले पैनल, ब्राइटनेस, कलर क्वालिटी और प्रोसेसिंग पर भी निर्भर करता है। यही वजह है कि दो अलग-अलग 4K टेलीविजन एक जैसे रिजॉल्यूशन के बावजूद अलग अनुभव दे सकते हैं। आज इस बजट में डॉल्बी विजन, गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम, QLED पैनल और गेमिंग से जुड़े फीचर्स भी कई मॉडल्स में मिलने लगे हैं। इस लेख में ऐसे 4K टीवी मॉडल्स की जानकारी दी गई है जो ₹50,000 से कम कीमत में प्रीमियम अनुभव देने की कोशिश करते हैं।

जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।

नीचे देखें ₹50,000 से कम कीमत में जबरदस्त 4K टीवी मॉडल्स और जानें उनकी खासियतों के बारे में विस्तार से।

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा सटीक रिसर्च के साथ प्रोडक्ट का चुनाव किया जाता है, जिसमें विशेषताओं की तुलना, ग्राहक समीक्षाएं, और प्रोडक्ट की खामियां तक शामिल होती हैं।

  • Haier H5E Series 127cm (50) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    जो लोग 50 इंच स्क्रीन में 4K मनोरंजन का अनुभव चाहते हैं, उनके लिए Haier ने इस मॉडल में बेहतर पिक्चर क्वालिटी, गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम और रोजमर्रा के स्मार्ट फीचर्स पर ध्यान दिया है। यह टीवी पिक्चर और उपयोग में आसानी दोनों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    4K टीवी मॉडल के चुनिंदा फीचर्स -

    • 1.07 बिलियन कलर डेप्थ स्क्रीन पर रंगों के बीच बदलाव को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करती है। जिससे फिल्में और नेचर कंटेंट देखते समय पिक्चर ज्यादा आकर्षक नजर आती है।
    • MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को ज्यादा स्मूद दिखाने का काम करती है। इससे स्पोर्ट्स, एक्शन फिल्में और तेज कैमरा मूवमेंट वाले कंटेंट में कम ब्लर दिखाई देता है।
    • 2GB RAM और 32GB स्टोरेज ऐप्स और स्मार्ट फीचर्स के इस्तेमाल को आसान बनाते हैं। इसके कारण अलग-अलग OTT ऐप्स के बीच स्विच करना और कंटेंट ब्राउज़ करना ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Haier {50H5E}
    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • बिल्ट-इन क्रोमकास्ट
    • गूगल अस्सिटेंट का सपोर्ट

    कमी

    • टीवी अटक कर चलने की समस्या
    01
  • Sony 108 cm (43 Inches) BRAVIA 2M2 Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    43 इंच स्क्रीन साइज उन लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है जो कॉम्पैक्ट जगह में 4K मनोरंजन चाहते हैं। Sony ने इस मॉडल में X1 4K प्रोसेसर, गूगल टीवी और प्रीमियम डिजाइन जैसे फीचर्स पर खास ध्यान दिया है।

    4K टीवी मॉडल के चुनिंदा फीचर्स -

    • 4K X-Reality प्रो फीचर अलग-अलग जगहों से आने वाले कंटेंट को बेहतर बनाने का काम करता है। इससे पुराने वीडियो और सामान्य टीवी चैनलों में भी तस्वीर ज्यादा साफ दिखाई देती है।
    • MotionFlow XR 100 तेज मूवमेंट वाले सीन को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करता है। इस फीचर की मदद से स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट देखते समय स्क्रीन पर कम ब्लर दिखाई देता है।
    • डॉल्बी एट्मॉस और DTS:X सपोर्ट ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाते हैं। फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स देखते समय आवाज ज्यादा प्रभावशाली सुनाई देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Sony {K-43S22BM2}
    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • फ्लोटिंग डिजाइन मॉडल
    • DTS डिजीटल सराउंड

    कमी

    • पैनल में थोडी अटकने की शिकायत
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    सटीक समीक्षाएं

    हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।

    सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स

    हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।

    क्वालिटी और डील्स पर जोर

    हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।

  • TCL 139 cm (55 Inches) Metallic Bezel Less Series Google TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    बड़े स्क्रीन वाले 4K TV में अब सिर्फ हाई रेजोल्यूशन ही नहीं, बल्कि तस्वीर और साउंड को बेहतर बनाने वाली तकनीकों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। TCL ने इस मॉडल में AiPQ प्रोसेसिंग, HDR सपोर्ट और आसान गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम अनुभव को लोगों तक पहुचांने का काम किया है।

    4K टीवी मॉडल के चुनिंदा फीचर्स -

    • इस टीवी का AiPQ Processor स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को समझकर तस्वीर को बेहतर बनाने का काम करता है। जिससे अलग-अलग तरह के वीडियो में रंग और डिटेल ज्यादा संतुलित दिखाई दे सकते हैं।
    • MEMC तकनीक तेज मूवमेंट वाले सीन को ज्यादा स्मूद दिखाने में मदद करती है। स्पोर्ट्स और एक्शन कंटेंट देखते समय स्क्रीन पर कम लैग और कम ब्लर नजर आता है।
    • डॉल्बी एट्मॉस और DTS:X सपोर्ट सामान्य टीवी ऑडियो से बेहतर अनुभव देने की कोशिश करते हैं। इससे आपको फिल्में और लाइव इवेंट देखते समय आवाज ज्यादा भरपूर और दमदार सुनाई देती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - TCL {55V6C}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट

    खूबियां

    • मल्टीपल आई केयर
    • मैटेलिक बैजेल-लेस डिजाइन

    कमी

    • कमजोर साउंड क्वालिटी
    03
  • Samsung 138 cm (55 Inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    AI तकनीक अब टीवी को सिर्फ स्मार्ट नहीं, बल्कि ज्यादा पर्सनल बनाने की दिशा में भी काम कर रही है। Samsung ने इस मॉडल में Vision AI, Q4 AI Processor और स्मार्ट होम कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ डिजाइन किया है।

    4K टीवी मॉडल के चुनिंदा फीचर्स -

    • कलर बूस्टर प्रो अलग-अलग कंटेंट में रंगों को बेहतर दिखाने का काम करता है। जिससे फिल्में, स्पोर्ट्स और नेचर वीडियो देखते समय स्क्रीन ज्यादा आकर्षक नजर आ सकती है।
    • Multi View फीचर एक ही स्क्रीन पर दो अलग कंटेंट देखने की सुविधा देता है। इससे आप मोबाइल स्क्रीन शेयर करते हुए दूसरा वीडियो या मैच देखना ज्यादा आसान हो जाता है।
    • जेनरेटीव वॉलपेपर टीवी को सिर्फ एंटरटेनमेंट डिवाइस तक सीमित नहीं रखता। टीवी का इस्तेमाल न होने पर स्क्रीन को कमरे की सजावट के हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Samsung {QA55QEF1AULXL}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 50Hz 
    • साउंड आउटपुट - 20 वॉट

    खूबियां

    • सैमसंग टीवी प्लस
    • 100% कलर वोल्यूम

    कमी

    • रिमोट ठीक से काम ना करना
    04
  • Vu 139cm (55 Inches) GloQLED Series 4K QLED Smart Google TV

    अमेज़न पर इस प्रोडक्ट की जानकारी -

    AI और स्मार्ट फीचर्स वाले टीवी में अब पिक्चर, साउंड और आसान कंट्रोल का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। Vu ने इस मॉडल में QLED डिस्प्ले, डॉल्बी विजन और यूजर-फ्रेंडली स्मार्ट फीचर्स पर खास ध्यान दिया है।

    4K टीवी मॉडल के चुनिंदा फीचर्स -

    • AI पिक्चर स्मार्ट सीन और अपस्केल फीचर स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को बेहतर दिखाने का काम करता है। जिससे अलग-अलग तरह के वीडियो में तस्वीर ज्यादा साफ और संतुलित नजर आती है।
    • Cricket Mode मैच देखते समय उपयोगी साबित हो सकता है। बॉल और मैदान की बारीक डिटेल्स को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलती है, जिससे स्पोर्ट्स अनुभव और बेहतर बनता है।
    • ActiVoice Remote कंटेंट खोजने और टीवी कंट्रोल करने का आसान तरीका देता है। वॉइस कमांड की मदद से ऐप्स और पसंदीदा शो तक पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक हो जाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • मॉडल - Vu {55GLOQLED25}
    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्पले तकनीक - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
    • रिफ्रेश रेट - 60Hz 
    • साउंड आउटपुट - 24 वॉट

    खूबियां

    • 60Hz रिफ्रेश रेट
    • डायनमिक बैकलिट कंट्रोल

    कमी

    • टीवी के साथ टेबल स्टैंड ना होना
    05

ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।

लेख लिखते समय यहां बताए गए विकल्पों की कीमत ₹50,000 के अंदर थी। आने वाले समय में कीमत में हुआ कोई भी परिवर्तन पूरी तरह से अमेजन पर चल रहे डिस्काउंट और डील्स पर निर्भर करता है। ग्राहक किसी भी विकल्प का चुनाव करने से पहले एक बार अमेजन पर उनके दाम देख लें।

इन्हें भी पढ़ें :-

Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹50,000 रुपये से कम कीमत में QLED TV मिल सकता है?
    +
    हाँ, आज TCL, Hisense और Xiaomi जैसे कई ब्रांड्स ₹50,000 से कम कीमत में क्यूएलईडी मॉडल्स पेश कर रहे हैं। हालांकि फीचर्स और स्क्रीन साइज के अनुसार कीमत में थोडा अंतर हो सकता है।
  • क्या 4K टीवी लेने के लिए डॉल्बी विजन जरूरी है?
    +
    जरूरी नहीं, लेकिन डॉल्बी विजन सपोर्ट होने पर कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर बेहतर HDR अनुभव मिल सकता है। यदि आप Netflix, प्राइम विडियो या Disney+ Hotstar पर ज्यादा कंटेंट देखते हैं, तो यह फीचर उपयोगी हो सकता है।
  • 4K टीवी लेते समय सबसे ज्यादा किस बात पर ध्यान देना चाहिए?
    +
    स्क्रीन साइज के साथ डिस्प्ले क्वालिटी, ऑपरेटिंग सिस्टम, साउंड क्वालिटी, ऐप सपोर्ट और ब्रांड की सर्विस भी देखनी चाहिए। कई बार बेहतर प्रोसेसिंग वाला टीवी रोज के इस्तेमाल में ज्यादा अच्छा अनुभव देता है।