नया टीवी देखते समय सिर्फ LED नाम समझ लेना काफी नहीं होता। आज बाजार में LED, QLED और OLED जैसे कई डिस्प्ले विकल्प मिलते हैं। नाम भले एक जैसे लगें, लेकिन इनकी स्क्रीन टेक्नोलॉजी और तस्वीर दिखाने का तरीका अलग होता है। इसी वजह से ब्राइटनेस, ब्लैक लेवल, कलर और देखने का अनुभव भी बदल जाता है। पिछले कुछ सालों में टीवी कंपनियों ने भी अलग-अलग जरूरत और बजट के हिसाब से इन टेक्नोलॉजी पर आधारित मॉडल लॉन्च किए हैं। अगर इन डिस्प्ले के बीच का फर्क पहले से समझ में आ जाए, तो टीवी की जानकारी पढ़ना और अलग-अलग मॉडल की तुलना करना काफी आसान हो जाता है।
जागरण स्मार्ट चॉइस पर पढ़ें ऐसे ही और लेख।
LED TV क्या है और यह कैसे काम करता है?
- LED टीवी का पूरा नाम Light Emitting Diode टीवी है। यह कोई बिल्कुल नई स्क्रीन नही है, बल्कि यह एक नार्मल आने वाली LCD स्क्रीन ही होती है।
- इस एलईडी टीवी के पीछे छोटे-छोट एलईडी बलब्स लगे होते हैं। जब इन बलब्स से तेज रोशनी निकलती है, तो वह आगे मौजूद एलसीडी से गुजरकर स्क्रीन पर पिक्चर बनाती है।
- स्क्रीन की एलसीडी लेयर में लाखों छोटे पिक्सल्स होते हैं। ये पिकसल्स पीछे से आ रही एलईडी रोशनी को रोककर या जाने देकर स्क्रीन पर अलग-अलग रंग और शानदार पिक्चर तैयार करते हैं।
- पीछे LED लाइट होने के कारण यह टीवी बहुत कम बिजली खाता है। इसके साथ ही, पुराने भारी डिब्बे वाले या साधारण LCD टीवी के मुकाबले यह स्क्रीन बहुत पतली और ज्यादा ब्राइट होती है।
QLED TV क्या है और यह सामान्य एलईडी से कितना अलग है?
- QLED का पूरा नाम क्वांटम डोट एलईडी टीवी है। यह सामान्य एलईडी टीवी का एडवांस टाइप है, जिसमें रंगों को बेहतर बनाने के लिए खास तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
- इस टीवी में बैकलाइट और स्क्रीन के बीच एक क्वांटम डोट नैनो-क्रिस्टल लेयर होती है। जब एलईडी लाइट इस लेयर से गुजरती है, तो स्क्रीन पर बेहद चमकदार और कलरफुल रंग दिखाई देते हैं।
- साधारण एलईडी टीवी के मुकाबले क्यूएलईडी टीवी बहुत ज्यादा ब्राइट होते हैं। यह टीवी करोडों रंगों को बिल्कुल असली और साफ तरीके से स्क्रीन पर दिखा सकता है।
- अगर आपके लिविंग रूम में बहुत ज्यादा लाइट या धूप आती है, तो QLED आपके लिए बढ़िया हो सकता है। तेज़ रोशनी में भी इसकी पिक्चर क्वालिटी और कलर्स कभी फीके नहीं पड़ते हैं।
OLED TV क्या है और इसकी पिक्चर क्वालिटी इतनी शानदार क्यों होती है?
- OLED का पूरा नाम Organic Light Emitting Diode है। यह एलईडी और क्यूएलईडी से बिल्कुल अलग तकनीक है, क्योंकि इसमें स्क्रीन को ब्राइट बनाने के लिए अलग से बैकलाइट की जरुरत नही होती है।
- इस टीवी में खुद ब्राइट होने वाले लाखों पिक्सल्स होते हैं। बिजली से पावर मिलते ही हर एक पिक्सल अपने आप से रोशनी और रंग बनाता है, जिससे पिक्चर काफी लाइव जैसी दिखती है।
- जब स्क्रीन पर ब्लैक रंग दिखाना होता है, तो वहां के पिक्सल्स पूरी तरह बंद हो जाते हैं। इससे आपको शानदार कंट्रास्ट मिलता है, जो पिक्चर को कमाल का बनाता है।
- अलग से बैकलाइट न होने के कारण ओएलईडी टीवी काफी पतले होते हैं। साथ ही, आप इन्हें कमरे में किसी भी कोने या एंगल से देखें, कलर्स और ब्राइटनेस बिल्कुल नहीं बदलते।
नीचे देखें इन तीनों डिस्पले तकनीक वाले 6 स्मार्ट टीवी मॉडल्स और चुनें अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से बढ़िया विकल्प।
Samsung 108 cm (43 inches) D Series Brighter Crystal Smart LED TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {UA43DUE77AKLXL}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 50Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- स्मार्टथिंग्स हब का सपोर्ट
- 4K अपस्केलिंग
कमी
- रिमोट ठीक से काम ना करने की समस्या
01
Philips 190 cm (75 inch) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Philips {75PQT8100/94}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
खूबियां
- 2GB रैम + 32GB स्टोरेज स्पेस
- आई केयर मोड
कमी
- टीवी थोडा अटक कर चलने की परेशानी
02
हमारे मूल मूल्य
सटीक समीक्षाएं
हर उत्पाद समीक्षा में विशेषताओं के साथ कमियों के बारे में भी बताया जाता है ताकि आप अपने लिए सही चुनाव कर सकें।
सबसे ऊपर भरोसेमंद ब्रांड्स
हम ग्राहकों के बीच लंबे समय से विश्वसनीय बने हुए उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनकी सालों से लोग के बीच व बाजार में लोकप्रियता बनी हुई है।
क्वालिटी और डील्स पर जोर
हम पाठकों तक क्वालिटी और बेहतरीन डील्स पहुंचाने के लिए उन विकल्पों को प्राथमिकता देते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं।
Samsung 65 inches OLED 4K Samsung Vision AI Smart TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Samsung {QA65S85HAELXL}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 20 वॉट
खूबियां
- अडैप्टिव साउंड प्रो
- NQ4 AI Gen 2 प्रोसेसर
कमी
- रिफ्रेश रेट ना होने की परेशानी
03
Xiaomi 108 cm (43 inch) X Ultra HD 4K Smart Google LED TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Xiaomi {L43MB-AIN}
- स्क्रीन साइज - 43 इंच
- डिस्पले तकनीक - LED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 30 वॉट
खूबियां
- 120Hz गेम बूस्टर
- Xiaomi TV+
कमी
- स्क्रीन पर लाइन आने की परेशानी
04
Vu 189cm (75 inches) Vibe Series 4K QLED Smart Google TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - Vu {75VIBE-DV}
- स्क्रीन साइज - 75 इंच
- डिस्पले तकनीक - QLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 60Hz
- साउंड आउटपुट - 88 वॉट
खूबियां
- 400 निट्स ब्राइटनेस
- AI पिक्चर स्मार्ट सीन और अपस्केलर
कमी
- टीवी थोडा लैग करके चलने की समस्या
05
LG 164 cm (65 Inches) OLED evo C5 AI Series TV
स्पेसिफिकेशन
- मॉडल - LG {OLED65C56LA}
- स्क्रीन साइज - 65 इंच
- डिस्पले तकनीक - OLED
- रिज़ॉल्यूशन - 4K UHD (3840x2160)
- रिफ्रेश रेट - 120Hz
- साउंड आउटपुट - 60 वॉट
खूबियां
- वन वॉल डिजाइन
- डायनमिक साउंड बूस्टर
कमी
06
LED vs QLED vs OLED: आपके लिए कौन-सी डिस्पले टेक्नोलॉजी सबसे बढ़िया है?
- एलईडी टीवी - अगर आपका बजट कम है और आप रोजाना के टीवी सीरियल या न्यूज़ देखने के लिए टीवी ढूढं रहे हैं, तो नार्मल एलईडी टीवी सस्ता और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन है।
- क्यूएलईडी टीवी - अगर आपका लिविंग रुम बहुत बड़ा है, जहां दिन के समय तेज रोशनी या धूप रहती है, तो क्यूएलईडी टीवी बढ़िया विकल्प हो सकता है। इस डिस्पले की ब्राइटनेस सबसे तेज होती है।
- ओएलईडी टीवी - अगर आपको कमरे की सारी लाइट बंद करके अंधेरे में फिल्में या वेब सीरीज देखना पसंद है, तो ओएलईडी को चुन सकते हैं। इसके गहरे काले रंग सिनेमा हॉल जैसा अनुभव प्रदान कर सकते हैं।
LED और QLED टीवी सालों-साल बिना किसी खराबी के चलते हैं। वहीं प्रीमियम गेमिंग और बेहतरीन रिस्पांस टाइम के लिए OLED सबसे आगे है, लेकिन यह थोड़ा महंगा होता है।
ऐसे ही और लेख पढ़ने के लिए देखें गैजेट गली का पेज।
इन्हें भी पढ़ें :-
Disclaimer: जागरण में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत जागरण किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। जागरण सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।